कब, कहां और किस टीवी चैनल पर लाइव आएंगे WPL 2026 के मैच? मोबाइल की डिटेल भी जानिए

कब, कहां और किस टीवी चैनल पर लाइव आएंगे WPL 2026 के मैच? मोबाइल की डिटेल भी जानिए

वीमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन (WPL 2026) कल से शुरू हो रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत 9 फरवरी से होगी और फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स, ये पांच टीम WPL 2026 में हिस्सा लेंगी.

27 नवंबर 2025 को वीमेंस प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए मेगा ऑक्शन हुआ था. नीलामी के बाद टीमों का स्क्वाड काफी हद तक बदला हुआ नजर आया है. यहां जान लीजिए कि पहले दिन किन टीमों का मैच होगा और आप किस चैनल और मोबाइल एप पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

कल होगा WPL 2026 का पहला मैच?

WPL 2026 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस 2 बार वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुकी है. उसने 2023 और 2025 में ट्रॉफी जीती है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 सीजन में ट्रॉफी जीती थी.

कब और कहां देखें लाइव मैच?

WPL 2026 टूर्नामेंट के लाइव मैचों का टीवी पर प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं मोबाइल यूजर्स जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं. भारतीय समयानुसार वीमेंस प्रीमियर लीग के मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे.

WPL 2026 का फॉर्मेट

वीमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसका मतलब सभी पांच टीम लीग स्टेज के मैचों में एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी. सभी 5 टीम लीग स्टेज में आठ-आठ मैच खेलेंगी. पॉइंट्स टेबल के टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में चली जाएगी. टेबल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी. दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले का विजेता फाइनल में टेबल टॉपर से भिड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

सरफराज ने ठोकी सबसे तेज फिफ्टी, हार्दिक-गायकवाड़ ने मचाया गदर; अभिषेक शर्मा की टीम 1 रन से जीती

Source link

सरफराज ने ठोकी सबसे तेज फिफ्टी, हार्दिक-गायकवाड़ ने मचाया गदर; अभिषेक शर्मा की टीम 1 रन से जीती

सरफराज ने ठोकी सबसे तेज फिफ्टी, हार्दिक-गायकवाड़ ने मचाया गदर; अभिषेक शर्मा की टीम 1 रन से जीती

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-28 में आज 16 मैच खेले गए. ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में पंजाब, दिल्ली से लेकर राजस्थान और बड़ौदा ने भी जीत दर्ज की. मुंबई, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र, विदर्भ, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश पाया है. एक तरफ सरफराज खान ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज शतक ठोक दिया है, वहीं आज के मैचों में हार्दिक पांड्य, रिंकू सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी कमाल करके दिखाया है.

सरफराज खान का सबसे तेज अर्धशतक

सरफराज खान ने मुंबई के लिए खेलते हुए पंजाब के खिलाफ मैच में 15 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. यह विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अतीत शेठ के नाम था, जिन्होंने 16 गेंद में पचास रन पूरे किए थे. पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने 20 गेंद में 62 रनों की तूफानी पारी खेली.

हार्दिक पांड्या ने मचाई आंधी

हार्दिक पांड्या ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में 31 गेंद खेलकर 75 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के लगाए. इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में 3 विकेट भी लिए. इससे पहले 3 जनवरी को विदर्भ के खिलाफ मैच में उन्होंने 133 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी.

गायकवाड़ ने रचा इतिहास, रिंकू भी चमके

ऋतुराज गायकवाड़ ने महाराष्ट्र के लिए 134 रनों की पारी खेली. ये विजय हजारे ट्रॉफी में उनका 15वां शतक रहा. विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने अंकित बवाने की बराबरी कर ली है. साथ ही वो लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने अब तक लिस्ट A करियर में 58.83 के औसत से 5,060 रन बना लिए हैं.

उत्तर प्रदेश के कप्तान रिंकू सिंह ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए बंगाल के खिलाफ नाबाद 37 रन बनाए. उन्होंने उत्तर प्रदेश को 5 विकेट की जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

अभिषेक शर्मा की टीम एक रन से जीती

अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली पंजाब ने पहले खेलते हुए 216 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. जवाब में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली मुंबई टीम 215 रनों पर ऑलआउट हो गई. श्रेयस अय्यर ने 45 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 15 रन और शिवम दुबे 12 रन बना सके.

Source link

ऋतुराज गायकवाड़ के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के आगे झुकी दुनिया, विराट कोहली भी रह गए पीछे

ऋतुराज गायकवाड़ के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के आगे झुकी दुनिया, विराट कोहली भी रह गए पीछे

Best Batting Average in List A Cricket: ऋतुराज गायकवाड़ ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर नया इतिहास लिख दिया है. 8 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में गायकवाड़ ने गोवा के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली, जो लिस्ट-A करियर में उनकी 20वीं सेंचुरी है. दरअसल उन्होंने शतकों का रिकॉर्ड नहीं बनाया है, बल्कि वो लिस्ट-A क्रिकेट की दुनिया में सबसे बढ़िया औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज माइकल बेवान (Michael Bevan) का रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

ऋतुराज गायकवाड़ अभी तक विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में महाराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वो अब तक 7 पारियों में 82.60 के शानदार औसत से 413 रन बना चुके हैं. इस टूर्नामेंट में गायकवाड़ अभी तक 2 शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

लिस्ट-A क्रिकेट में जिन बल्लेबाजों ने कम से कम 50 पारी खेली हों, उनमें गायकवाड़ का औसत सबसे बढ़िया है. गायकवाड़ ने लिस्ट-A करियर में 95 पारियों में 5,060 रन बना लिए हैं और उनका कुल औसत 58.83 का है, जो अब तक लिस्ट A क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में 57.86 के औसत से रन बनाए थे. इस सूची में गायकवाड़ ने विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को भी पीछे छोड़ दिया है.

  • 58.83 – ऋतुराज गायकवाड़
  • 57.86 – माइकल बेवन
  • 57.76 – सैम हईन
  • 57.27 – विराट खली
  • 57.01 – चेतेश्वर पुजारा

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेलेंगे गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नंबर-4 का जिम्मा संभाला था. उन्होंने उस सीरीज में शतकीय पारी भी खेली थी, इसके बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया. चूंकि वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर वापस आ चुके हैं, ऐसे में गायकवाड़ के लिए ना ओपनिंग और ना ही मिडिल ऑर्डर में कोई स्थान बचा है.

यह भी पढ़ें:

सितारों से सजी मुंबई 1 रन से हारी, श्रेयस-सूर्यकुमार-दुबे बुरी तरह फेल; अभिषेक शर्मा की टीम ने मारी बाजी

Source link

सितारों से सजी मुंबई 1 रन से हारी, श्रेयस-सूर्यकुमार-दुबे बुरी तरह फेल; अभिषेक की टीम जीती

सितारों से सजी मुंबई 1 रन से हारी, श्रेयस-सूर्यकुमार-दुबे बुरी तरह फेल; अभिषेक की टीम जीती

Mumbai vs Punjab VHT 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब को मुंबई पर 1 रन की रोमांचक जीत मिली है. सरफराज खान, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे जैसे बड़े सितारों से सुसज्जित टीम 217 रनों का लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी. जयपुर में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली पंजाब 216 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में मुंबई की टीम 215 रनों पर ऑलआउट हो गई.

पंजाब की टीम ने पहले खेलते हुए 216 रन बनाए थे. कप्तान अभिषेक शर्मा केवल 8 रन बना पाए, वहीं IPL के स्टार प्लेयर प्रभसिमरन सिंह भी कोई कमाल नहीं कर पाए और 11 रन बनाकर आउट हो गए. अनमोलप्रीत सिंह ने 57 रन और रमनदीप सिंह ने 72 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल जैसे-तैसे पंजाब टीम को 200 के पार जाने में मदद की.

मुंबई से चेज नहीं हुए 217 रन

मुंबई की पारी की शुरुआत अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान ने की. मुशीर ने 21 और रघुवंशी ने 23 रन बनाए. दूसरी ओर सरफराज खान, पंजाब के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसी के साथ सरफराज विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने 20 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के निकले.

बड़े सितारे नहीं चले

कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले मैच में 82 रनों की दमदार पारी खेलकर आ रहे थे. इस बार भी उन्हें अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन 34 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी इस मैच में खेल रहे थे, लेकिन पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. सूर्यकुमार ने 15 और दुबे केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए.

14 रनों के भीतर सिमट गई आधी टीम

एक समय मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए थे. 27 से भी अधिक ओवर बचे हुए थे और मुंबई को जीत के लिए सिर्फ 16 रन और बनाने थे. यहां से पंजाब के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि अगले 14 रनों के भीतर मुंबई की आधी टीम सिमट गई. नतीजन मुंबई की पारी 215 रनों पर सिमट गई और टीम एक रन से मैच हार गई.

यह भी पढ़ें:

भारतीय क्रिकेट को मिला नया स्टार? 6 मैचों में 5 शतक जड़कर इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका

Source link

भारतीय क्रिकेट को मिला नया स्टार? 6 मैचों में 5 शतक जड़कर इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका

वैभव सूर्यवंशी के बाद भारतीय क्रिकेट को एक और युवा हीरा मिल गया है, जिसका नाम है अमन यादव. अमन की उम्र भले ही कम हो, लेकिन बल्ले से निकलने वाले उनके रन बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. विजय मर्चेंट ट्रॉफी में असम अंडर-16 टीम की कप्तानी कर रहे अमन यादव ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने पूरे देश का ध्यान उनकी तरफ खींच लिया है.

विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अमन का दबदबा

अंडर-16 स्तर की इस प्रतिष्ठित रेड बॉल टूर्नामेंट में 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन अमन यादव बाकी सभी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग नजर आए हैं. छह मैचों में पांच शतक लगाना कोई मामूली बात नहीं है, खासकर तब जब आप अपनी टीम के कप्तान भी हों. अमन ने अब तक आठ पारियों में 749 रन बना दिए हैं और इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

हर बड़ी टीम के खिलाफ बड़ी पारी

अमन यादव ने लगभग हर मजबूत टीम के खिलाफ अपने बल्ले का दम दिखाया है. बंगाल के खिलाफ उन्होंने 100 रन ठोक दिए. झारखंड के सामने 114 रनों की पारी खेली. केरल के खिलाफ तो अमन पूरी तरह हावी नजर आए और 173 रनों की शानदार पारी खेल डाली. जो इस सीजन उनका सबसे बड़ा स्कोर है. मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उन्होंने नाबाद 166 रन बनाए, जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाफ भी 108 रन बनाकर नॉट आउट लौटे. इन पारियों से साफ है कि अमन सिर्फ घरेलू टीमों के खिलाफ नहीं, बल्कि बड़ी क्रिकेटिंग राज्यों के सामने भी टिककर खेल रहे हैं.

कप्तानी में भी दिखा क्लास

अमन यादव सिर्फ रन मशीन ही नहीं हैं, बल्कि एक जिम्मेदार कप्तान भी हैं. उनकी कप्तानी में असम अंडर-16 टीम अब तक विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अजेय रही है. अमन खुद आगे से लीड करते हैं और मुश्किल हालात में टीम के लिए दीवार बनकर खड़े रहते हैं. यही वजह है कि उनकी टीम में आत्मविश्वास साफ नजर आता है.

रियान पराग ने बताया भारतीय क्रिकेट का भविष्य

असम से ही निकलकर टीम इंडिया तक पहुंचे रियान पराग भी अमन यादव के खेल से काफी प्रभावित हैं. रियान ने अमन की पारियों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें “भारतीय क्रिकेट का भविष्य” बताया. यह किसी युवा खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात है, जब सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेटर उसकी तारीफ करे. 

YouTube
Instagram
WhatsApp