भारतीय क्रिकेट को मिला नया स्टार? 6 मैचों में 5 शतक जड़कर इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका

भारतीय क्रिकेट को मिला नया स्टार? 6 मैचों में 5 शतक जड़कर इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका


वैभव सूर्यवंशी के बाद भारतीय क्रिकेट को एक और युवा हीरा मिल गया है, जिसका नाम है अमन यादव. अमन की उम्र भले ही कम हो, लेकिन बल्ले से निकलने वाले उनके रन बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. विजय मर्चेंट ट्रॉफी में असम अंडर-16 टीम की कप्तानी कर रहे अमन यादव ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने पूरे देश का ध्यान उनकी तरफ खींच लिया है.

विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अमन का दबदबा

अंडर-16 स्तर की इस प्रतिष्ठित रेड बॉल टूर्नामेंट में 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन अमन यादव बाकी सभी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग नजर आए हैं. छह मैचों में पांच शतक लगाना कोई मामूली बात नहीं है, खासकर तब जब आप अपनी टीम के कप्तान भी हों. अमन ने अब तक आठ पारियों में 749 रन बना दिए हैं और इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

हर बड़ी टीम के खिलाफ बड़ी पारी

अमन यादव ने लगभग हर मजबूत टीम के खिलाफ अपने बल्ले का दम दिखाया है. बंगाल के खिलाफ उन्होंने 100 रन ठोक दिए. झारखंड के सामने 114 रनों की पारी खेली. केरल के खिलाफ तो अमन पूरी तरह हावी नजर आए और 173 रनों की शानदार पारी खेल डाली. जो इस सीजन उनका सबसे बड़ा स्कोर है. मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उन्होंने नाबाद 166 रन बनाए, जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाफ भी 108 रन बनाकर नॉट आउट लौटे. इन पारियों से साफ है कि अमन सिर्फ घरेलू टीमों के खिलाफ नहीं, बल्कि बड़ी क्रिकेटिंग राज्यों के सामने भी टिककर खेल रहे हैं.

कप्तानी में भी दिखा क्लास

अमन यादव सिर्फ रन मशीन ही नहीं हैं, बल्कि एक जिम्मेदार कप्तान भी हैं. उनकी कप्तानी में असम अंडर-16 टीम अब तक विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अजेय रही है. अमन खुद आगे से लीड करते हैं और मुश्किल हालात में टीम के लिए दीवार बनकर खड़े रहते हैं. यही वजह है कि उनकी टीम में आत्मविश्वास साफ नजर आता है.

रियान पराग ने बताया भारतीय क्रिकेट का भविष्य

असम से ही निकलकर टीम इंडिया तक पहुंचे रियान पराग भी अमन यादव के खेल से काफी प्रभावित हैं. रियान ने अमन की पारियों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें “भारतीय क्रिकेट का भविष्य” बताया. यह किसी युवा खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात है, जब सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेटर उसकी तारीफ करे. 



Source link

‘देश की इज्जत से बड़ा नहीं वर्ल्ड कप’- बांग्लादेश ने ICC को दी चेतावनी

‘देश की इज्जत से बड़ा नहीं वर्ल्ड कप’- बांग्लादेश ने ICC को दी चेतावनी


ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश और भारत के बीच तनाव अब सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अगर उसके मैच भारत में ही कराए गए, तो वह वर्ल्ड कप से हटने जैसा बड़ा फैसला भी ले सकता है. बांग्लादेश ने इस पूरे मुद्दे को “राष्ट्रीय सम्मान और सुरक्षा” से जोड़ते हुए आईसीसी के सामने कड़ा रुख अपनाया है. इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है. 

फिलहाल इस पूरे मामले पर ICC या BCCI की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, बांग्लादेश ने जिस तरह खुले तौर पर अपना सख्त रुख जाहिर किया है, उससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और ज्यादा तूल पकड़ सकता है. चलिए 5 प्वाइंट्स में इस पूरे विवाद में बांग्लादेश के रुख को समझने का प्रयास करते हैं. 

सरकार और क्रिकेट बोर्ड एक ही लाइन पर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का यह सख्त रुख अचानक नहीं आया. दरअसल, आईसीसी द्वारा भारत से श्रीलंका मैच शिफ्ट करने की मांग ठुकराए जाने के बाद सरकार और बीसीबी के बीच एक अहम बैठक हुई. इस मीटिंग में बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरूल खुद मौजूद थे. बैठक के बाद जो बयान सामने आया, उससे साफ हो गया कि इस मुद्दे पर सरकार और क्रिकेट बोर्ड एक ही सोच पर खड़े हैं. बीसीबी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नजरूल की मौजूदगी ने यह संदेश दे दिया कि यह फैसला सिर्फ खेल प्रशासन का नहीं, बल्कि राजनीतिक और राष्ट्रीय स्तर का है.

‘सम्मान और सुरक्षा से समझौता नहीं’

आसिफ नजरूल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप के लिए मेहनत से क्वालिफाई किया है और वह खेलना चाहता है. हालांकि अगर खिलाड़ियों, पत्रकारों और फैंस की सुरक्षा पर सवाल हैं, तो सिर्फ ट्रॉफी के लिए समझौता नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक, देश की सुरक्षा, इज्जत और सम्मान वर्ल्ड कप से ऊपर है. बांग्लादेश का साफ कहना है कि जब टूर्नामेंट का दूसरा मेजबान श्रीलंका भी है, तो उसके मैच वहां कराए जा सकते हैं.

ICC पर सवाल, भारत को लेकर चिंता

बांग्लादेश ने आईसीसी पर यह आरोप भी लगाया कि वह हालात की गंभीरता को ठीक से नहीं समझ रही. नजरूल का कहना है कि जब खुद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से हमारे खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को IPL से हटाने के लिए कहा, तो यह साफ संकेत है कि माहौल पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. ऐसे में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भारत भेजना जोखिम भरा हो सकता है. उनके मुताबिक, यह सिर्फ सुरक्षा नहीं, बल्कि सम्मान से जुड़ा मामला भी है.

बांग्लादेश को चाहिए भारत-पाकिस्तान जैसा मॉडल

BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी सरकार के रुख का समर्थन किया है. उन्होंने याद दिलाया कि सुरक्षा कारणों से भारत-पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाते हैं और कई टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर हो चुके हैं. ऐसे में बांग्लादेश भी यही उम्मीद करता है कि उसके साथ समान व्यवहार किया जाए और उसके मैच किसी तीसरे देश में आयोजित हों.

एक बार फिर करेंगे ICC की ओर रुख

बांग्लादेश अब ICC को दोबारा पत्र लिखकर अपना पक्ष रखेगा. इसके बाद मिलने वाले जवाब के आधार पर वह तय करेगा कि वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है या नहीं. यह पूरा विवाद IPL से एक बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद शुरू हुआ था, जिसके बाद बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया. टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होना है और इतने कम समय में यह मामला ICC और मेजबान भारत दोनों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. 



Source link

दूसरे के घरों में बर्तन मांजने जाती थी मां, आज बेटे ने रचा इतिहास, SA20 में हैट्रिक लेने वाला ब

दूसरे के घरों में बर्तन मांजने जाती थी मां, आज बेटे ने रचा इतिहास, SA20 में हैट्रिक लेने वाला ब


Lungi Ngidi Created History By Taking A Hattrick In SA20: डरबन सुपर जायंट्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच SA20 का 16वां मैच बुधवार यानी 7 जनवरी, 2026 को डरबन के किंग्समेड स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के ही तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है. भले ही आज इस खिलाड़ी से वर्ल्ड क्रिकेट वाकिफ है, लेकिन जब लुंगी ने क्रिकेटर बनने का सपना देखा था, तब उनके लिए हालात विपरीत थे. उन्हीं हालातों ने बल्लेबाज बनने का सपना देखने वाले लुंगी एनगिडी को तेज गेंदबाज बना दिया था.

दूसरों के घरों में बर्तन मांजने वाली मां के बेटे ने रचा इतिहास

लुंगी एनगिडी के परिवार की शुरुआत में माली हालत अच्छी नहीं थी. उनका बचपन बहुत गरीबी में बीता था. मां दूसरों के घरों बर्तन मांजकर कुछ पैसे कमाती थी तो पिता एक स्कूल के रखरखाव का काम करते थे. बल्लेबाज बनने का सपना देखने वाले एनगिडी के पास पैसे नहीं होते थे कि वो बैट खरीद सके. ऐसे में उन्होंने बल्लेबाजी का मोह छोड़कर तेज गेंदबाज बन गए थे. अब उसी गेदंबाज ने दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है.

SA20 में पहली हैट्रिक लेने वाले बने गेंदबाज

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेल रहे लुंगी एनगिडी ने डर्बन सुपर जायंट्स के खिलाफ हैट्रिक ली है. ये कारनामा उन्होंने डर्बन सुपर जायंट्स की इनिंग के 18वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर किया. सबसे पहले उन्होंने डेविड विजे को आउट किया, फिर सुनील नरेन को चलता किया. इसके बाद, गेराल्ड कोएट्जी को आउट करने के साथ ही लुंगी एनगिडी SA20 लीग के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए.

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगे लुंगी एनगिडी

आईपीएल 2026 में भी लुंगी एनगिडी खेलते नजर आएंगे. वो इस सीजन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा होंगे. अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ था. जिसमें दिल्ली कैपिटल ने लुंगी एनगिडी को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.





Source link

T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा चोटिल, न्यूजीलैंड सीरीज

T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा चोटिल, न्यूजीलैंड सीरीज


आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. टीम के युवा और भरोसेमंद बल्लेबाज तिलक वर्मा चोट की वजह से मुश्किल में फंस गए हैं. उनकी चोट इतनी गंभीर मानी जा रही है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध हो गया है. इतना ही नहीं, अगर रिकवरी समय पर नहीं हुई तो विश्व कप में उनकी मौजूदगी पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं.

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचाए गए तिलक

तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए राजकोट में मौजूद थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार सुबह नाश्ते के बाद उन्हें पेट में तेज दर्द महसूस हुआ. शुरुआत में इसे सामान्य परेशानी माना गया, लेकिन दर्द बढ़ने पर उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डॉक्टरों से संपर्क किया. डॉक्टरों की सलाह पर तिलक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके कई जरूरी स्कैन किए गए. मेडिकल जांच के बाद सामने आया कि तिलक को पेट से जुड़ी गंभीर चोट (एब्डोमिनल इंजरी) है. इसके बाद सभी रिपोर्ट्स बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई मेडिकल टीम को भेजी गईं. 

सर्जरी की सलाह, लंबा हो सकता है आराम

डॉक्टरों की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार तिलक वर्मा को सर्जरी कराने की जरुरत पड़ सकती है. अगर सर्जरी होती है, तो उन्हें पूरी तरह फिट होने में करीब तीन से चार हफ्ते लगेंगे. ऐसे में 21 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उनका शुरुआती मुकाबलों में खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है. टीम मैनेजमेंट इस खबर से काफी परेशान है, क्योंकि तिलक हाल के समय में टी20 टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं.

टी20 विश्व कप से पहले बढ़ी चिंता

टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता अब टी20 विश्व कप को लेकर है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होनी है. हालांकि राहत की बात यह है कि भारत का पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ है, जिसे अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है. अगर तिलक पहले मैच से फिट नहीं भी हो पाते हैं, तो टीम को बहुत बड़ा झटका नहीं लगेगा. हालांकि अगर उनकी रिकवरी में देरी होती है, तो यह भारत की योजनाओं को प्रभावित कर सकता है.

रिप्लेसमेंट पर नजर

तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी को देखते हुए टीम मैनेजमेंट विकल्पों पर विचार कर रहा है. माना जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर शुभमन गिल जैसे सीनियर खिलाड़ी को टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है. हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है.



Source link

WPL 2026 कब से शुरू होगा? भारत में कहां देखें सभी मैच लाइव, जानिए पूरी डिटेल्स

WPL 2026 कब से शुरू होगा? भारत में कहां देखें सभी मैच लाइव, जानिए पूरी डिटेल्स


WPL 2026 Schedule: महिला क्रिकेट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. टूर्नामेंट का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू हो रहा है और इस बार भी रोमांच, बड़े मुकाबले और स्टार खिलाड़ियों की टक्कर देखने को मिलेगी. अगर आप भी WPL 2026 से जुड़ी हर जानकारी एक जगह जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है.

कब से होगा WPL 2026 का आगाज?

महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रही है. इसका पहला मुकाबला नवी मुंबई में खेला जाएगा ओपनिंग मैच में पिछली चैंपियन और मजबूत टीम मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. दोनों ही टीमों के बीच मुकाबले हमेशा चर्चा में रहते हैं, ऐसे में पहला मैच काफी खास माना जा रहा है.

अब तक कैसा रहा है WPL का सफर

महिला प्रीमियर लीग के अब तक तीन सीजन खेले जा चुके हैं. इनमें मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी हर सीजन में शानदार रही है और लगातार तीनों बार फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है, हालांकि ट्रॉफी अभी तक उनके हाथ नहीं लगी है.

लाइव मैच कहां और कैसे देखें

WPL 2026 के सभी मुकाबले फैंस घर बैठे आसानी से देख सकते हैं. टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

कितनी टीमें लेंगी हिस्सा

महिला प्रीमियर लीग 2026 में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं, इनमें, 

1- मुंबई इंडियंस

2- दिल्ली कैपिटल्स

3- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

4- गुजरात जायंट्स

5- यूपी वॉरियर्ज

शामिल हैं. इस सीजन कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे फैंस को भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा.

मैच टाइमिंग और फाइनल की तारीख

टूर्नामेंट में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले 3 बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं WPL 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. 



Source link

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर इस भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, कहा- मंजूर नहीं कि

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर इस भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, कहा- मंजूर नहीं कि


Shikhar Dhawan On The Violence Against Hindus In Bangladesh: भारत के पूर्व स्टार ओपनर शिखर धवन ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हिंसा को लेकर चिंता जताई है. हाल ही में, बांग्लादेश में एक 44 वर्षीय विधवा महिला के साथ क्रूरता देखने को मिली. कथित तौर पर गैंगरेप के बाद उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए गए. यह घटना बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की कमी और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को दर्शाता है. इसी घटना को लेकर शिखर ने अपने एक्स अकाउंट पर दुख व्यक्त किया और पीड़ित के लिए न्याय और समर्थन मांगा.

शिखर धवन ने दिया बयान

शिखर धवन ने एक्स पर लिखा, ‘बांग्लादेश में एक 44 वर्षीय हिंदू विधवा औरत के साथ हुई क्रूरता के बारे में पढ़कर दिल टूट गया. किसी के भी साथ, कहीं भी ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती. पीड़ित के लिए न्याय और समर्थन की प्रार्थना.’ ये घटना बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

बांग्लादेश में बढ़ता जा रहा है बवाल

बांग्लादेश में हिंदओं के साथ आए दिन हिंसा हो रही है. हाल ही में, बांग्लादेश में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के चलते कई हिंदू व्यक्तियों पर हमले हुए हैं. ये विरोध प्रदर्शन सिंगापुर में जुलाई विद्रोह के आयोजक शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़के थे. एक 25 वर्षीय हिंदू व्यक्ति की मौत मंगलवार यानी 6 जनवरी, 2026 को हुई, जब वो भीड़ से बचने के लिए नहर में कूद गया था. भीड़ ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था. न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के अनुसार, भंडरपुर गांव के निवासी मिथुन सरकार की स्थानीय लोगों ने चोरी के संदेह में पीछा किया था.

वहीं, सोमवार यानी 5 जनवरी, 2026 को भी एक हिंदू व्यवसायी और एक अखबार के कार्यवाहक संपादक राणा प्रताप बैरागी की जशोर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसी दिन, 40 वर्षीय हिंदू किराना दुकानदार शरत मणि चक्रवर्ती की भी हत्या कर दी गई थी. अब एक अन्य भयावह घटना सामने आ रही है, जिसमें एक 44 वर्षीय हिंदू महिला के साथ कथित तौर पर दो पुरुषों ने गैंगरेप किया और उसके बाद, उन दोनों दरिंदों ने महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल भी काट दिए थे.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp