पर्थ टेस्ट में 198 पर सिमटी टीम इंडिया, फिर गेंदबाजों ने करवाई जबरदस्त वापसी, पढ़ें डे रिपोर्ट

पर्थ टेस्ट में 198 पर सिमटी टीम इंडिया, फिर गेंदबाजों ने करवाई जबरदस्त वापसी, पढ़ें डे रिपोर्ट


IND W vs AUS W Test Day 1 HighlightsL: पर्थ टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में अब भी 102 रनों से पिछड़ रही है. सीरीज के इस एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी, जो केवल 198 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रीग्स अकेली बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने अर्धशतक पूरा किया. स्मृति मंधाना से लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर भी फ्लॉप रहीं.

भारत ने बनाए 198

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई स्मृति मंधाना ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाइन और केवल 4 रन बनाकर आउट हो गईं. शेफाली वर्मा ने जरूर 35 रनों की पारी खेल टीम इंडिया के स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया. प्रतिका रावल और उनके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भी सस्ते में आउट हो गईं. देखते ही देखते भारतीय टीम ने 84 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे.

दीप्ति शर्मा काफी देर टिकी रहीं लेकिन उनसे रन नहीं बने और केवल 7 रन बनाकर आउट हो गईं. 107 तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और यहां से 150 भी मुश्किल लग रहे थे. मगर जेमिमा रोड्रीग्स ने एक छोर संभाला हुआ था. 150 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा, इस समय भारतीय टीम ने गुच्छे में 3 विकेट गंवा दिए. काशवी गौतम ने 34 रनों की नाबाद पारी खेल जैसे-तैसे भारतीय टीम को 200 के करीब पहुंचाया.

ऑस्ट्रेलिया 102 रनों से पीछे

शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की भी खराब रही क्योंकि जॉर्जिया वॉल और फीबी लिचफील्ड क्रमशः 2 रन और 9 रन बनाकर आउट हो गईं. कप्तान एलिसा हीली के अंतर्राष्ट्रीय करियर का यह आखिरी मुकाबला है, जहां पहली पारी में वो 13 रन बनाकर आउट हो गईं. एलिस पेरी 43 रन बनाकर डटी हुई हैं, दूसरे छोर पर एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही हैं. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया अभी भी 102 रनों से पीछे है.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम



Source link

बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?

बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?


IND vs NZ Final Reserve Day Rule: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज ठीक एक महीने पहले शुरू हुआ था. 54 मैचों के रोमांच के बाद अब फाइनल की बारी आ गई है, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) आमने-सामने होंगे. फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत 2 बार चैंपियन बन चुका है और न्यूजीलैंड अपने पहले खिताब की तलाश में है.

ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार होगा जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा. मगर फाइनल मुकाबला बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाता है तो किसे विजेता घोषित किया जाएगा. यहां समझ लीजिए पूरा नियम.

बारिश आई, तो क्या होगा?

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाना है. अगर 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोई खेल नहीं हो पाता है तो ऐसे में रिजर्व डे का नियम लागू हो जाएगा. इस परिस्थिति में फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा. आपको बताते चलें कि पहले 8 तारीख को ही कम से कम 10 ओवर का मैच करवाने का प्रयास किया जाएगा.

रिजर्व डे पर भी बारिश आई, तो क्या?

अगर 9 मार्च को भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच में बारिश खलल देती है तो कम से कम 10 ओवर का मैच करवाने का प्रयास किया जाएगा. आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में परिणाम आने के लिए प्रत्येक पारी में कम से कम 10 ओवर का खेल होना जरूरी होता है. अगर पहले दिन कुछ ओवरों का खेल हो जाता है तो रिजर्व डे के दिन खेल वहीं से शुरू होगा जहां पिछले दिन रुका था.

अगर रिजर्व डे का दिन भी पूरी तरह बारिश में धुल जाता है, तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. ऐसे बहुत कम मौके रहे हैं जब किसी आईसीसी इवेंट के फाइनल मैच में बारिश के कारण कोई खेल ना हो पाया हो. 2002 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में ऐसा हुआ था, जब भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती की जगह लेगा ये ऑलराउंडर!



Source link

फाइनल में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती की जगह लेगा ये ऑलराउंडर

फाइनल में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती की जगह लेगा ये ऑलराउंडर


T20 World Cup Final India Playing 11: भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. रविवार को टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया. संजू सैमसन बेहतरीन फॉर्म में हैं, लगातार दो अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं, जसप्रीत बुमराह से लेकर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने भी अपना-अपना योगदान बखूबी निभाया है.

अब भारत को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर इतिहास रचना है तो उसे 8 मार्च को न्यूजीलैंड की चुनौती से पार पाना होगा. मगर खिताबी भिड़ंत से पहले टीम इंडिया की कई सारी खामियां दुनिया के सामने उजागर हुई हैं, जिनकी वजह से भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव है. यहां जान लीजिए कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी दिख सकती है.

क्या वरुण चक्रवर्ती होंगे बाहर?

खासतौर पर वरुण चक्रवर्ती आलोचकों के निशाने पर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे. पिछले चारों मैचों में उन्होंने विकेट तो लिया है, लेकिन जमकर धुनाई भी हुई है. वाशिंगटन सुंदर को स्पिन गेंदबाजी विकल्प और चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा सकता है, लेकिन टीम इंडिया मैनेजमेंट शायद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करेगा. इस तथ्य को भुलाया नहीं जा सकता कि चक्रवर्ती अभी टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (13) लेने वाले गेंदबाज हैं.

दूसरी ओर मैनेजमेंट ने लगातार अभिषेक शर्मा पर भी भरोसा दिखाया है और फाइनल में भी उन्हें अवश्य ही मौका मिलेगा. दूसरी ओर संजू सैमसन और ईशान किशन भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं. मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने लगातार छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली हैं. गेंदबाजी लाइन-अप में भी किसी बदलाव की उम्मीद कम है. जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या तीन तेज गेंदबाजी विकल्प होंगे, वहीं वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन का भार संभालते हुए नजर आ सकते हैं.

फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें:

सेमीफाइनल में टीम इंडिया से हारने पर क्या बोले कप्तान हैरी ब्रूक? हैरान करने वाला बयान आया सामने



Source link

पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान

पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान


Mohammad Amir on Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 अच्छा नहीं गुजरा है. वर्ल्ड कप की 7 पारियों में सिर्फ 89 रन और औसत केवल 12.71 का. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी अभिषेक 7 गेंद में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए थे. पूरे टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर टीम इंडिया और भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना करते रहे हैं. अब एक बार फिर उन्होंने अभिषेक शर्मा की आलोचना की है.

मोहम्मद आमिर टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अभिषेक शर्मा पर निशान साधते आ रहे हैं. आमिर उन्हें यहां तक कि ‘लप्पेबाज’ तक कह चुके हैं. उन्होंने पहले भविष्यवाणी करके कहा था कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं जाएगी, लेकिन वह गलत साबित हुई. उसके बाद उन्होंने एक और भविष्यवाणी करके कहा कि भारत फाइनल में नहीं जाएगा, इस बार भी वो गलत साबित हुए हैं.

अभिषेक शर्मा पर साधा निशाना

एक पाकिस्तानी चैनल के अनुसार मोहम्मद आमिर ने कहा कि किसी द्विपक्षीय सीरीज और ICC इवेंट में खेलने में बहुत बड़ा अंतर है. उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय सीरीज में मैनेजमेंट इतनी गहनता से खिलाड़ियों पर ध्यान नहीं देता, लेकिन ICC इवेंट्स में हर कोई तैयारी करके आता है.

मोहम्मद आमिर ने कहा, “अब सब जान गए हैं कि अभिषेक किन चीजों में मजबूत हैं और उनकी कमजोरी क्या है. आप देख सकते हैं कि उन्हें ऑफ-स्पिनर को मारने में भी दिक्कत हॉ रही है. वहीं जब तेज गेंदबाज आता है तो वह लगातार अभिषेक के शरीर को टारगेट करता है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और खासतौर पर बड़े इवेंट्स में आपको तकनीकी और मानसिक रूप से भी मजबूत होना होता है.”

अभिषेक का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अपनी पहली तीनों पारियों में ‘जीरो’ पर आउट हो गए थे. उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में आखिरकार उनका खाता खुला, लेकिन 15 रन बनाकर आउट हो गए. अब तक वर्ल्ड कप में उनकी एकमात्र फिफ्टी जिम्बाब्वे के खिलाफ आई है, उस मैच में उन्होंने 30 गेंद में 55 रन बनाए थे. मगर उसके बाद अभिषेक का बल्ला खामोश ही रहा है.

यह भी पढ़ें:

सेमीफाइनल में टीम इंडिया से हारने पर क्या बोले कप्तान हैरी ब्रूक? हैरान करने वाला बयान आया सामने



Source link

सेमीफाइनल में टीम इंडिया से हारने पर क्या बोले कप्तान हैरी ब्रूक? हैरान करने वाला बयान आया सामन

सेमीफाइनल में टीम इंडिया से हारने पर क्या बोले कप्तान हैरी ब्रूक? हैरान करने वाला बयान आया सामन


Harry Brook on Semi Final Loss: रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब टीम इंडिया को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ना है. मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए थे, मगर जैकब बैथेल की 105 रनों की शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई. इस हार के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उन्हें सेमीफाइनल हारने का कोई दुख नहीं है.

254 रनों का विशालकाय लक्ष्य चेज करने आई इंग्लैंड 19वें ओवर तक भी मैच में बनी हुई थी. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या द्वारा फेंके गए 18वें और 19वें ओवर में कुल मिलाकर सिर्फ 15 रन आए थे. इन्हीं 2 ओवरों के कारण इंग्लैंड जीत से दूर चला गया.

हैरी ब्रूक का चौंकाने वाला बयान

मैच के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि सेमीफाइनल में हारने पर वो निराश जरूर हैं, लेकिन उन्हें अपनी टीम पर गर्व है. उन्होंने कहा कि बतौर कप्तान वो इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकते थे. ब्रूक ने कहा कि इंग्लैंड के लिए पूरा टूर्नामेंट बढ़िया साबित हुआ, लेकिन आज किस्मत ने साथ नहीं दिया. ब्रूक ने टीम पर गर्व करते हुए कहा कि सबने अपनी-अपनी भूमिका को अच्छे ढंग  से निभाया. दुर्भाग्यवश सेमीफाइनल की चुनौती को पार नहीं कर पाए.

बुमराह पर दिया ये बयान

हैरी ब्रूक ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा, “वो बहुत अच्छे गेंदबाज हैं और शायद मौजूदा दौर में विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी. वो लंबे समय से बेहतरीन गेंदबाजी करते रहे हैं. भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग की. अक्षर पटेल द्वारा लिया गया गया कैच भी बहुत बेहतरीन रहा. भारतीय टीम तारीफ के काबिल है.”

आपको याद दिला दें कि अक्षर पटेल ने मुकाबले में एक बेहतरीन कैच लपका और बाउंड्री पर शिवम दुबे के साथ उनकी जुगलबंदी भी देखने लायक रही. दूसरी ओर वानखेड़े की पिच पर जब सब गेंदबाजों की धुनाई हो रही थी, वहां बुमराह ने 4 ओवरों में सिर्फ 33 रन दिए.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: सेमीफाइनल में जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक से क्या बात हुई थी?



Source link

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे महंगे स्पेल, इस दिग्गज का नाम भी इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे महंगे स्पेल, इस दिग्गज का नाम भी इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल


टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए रन बचाना हमेशा बड़ी चुनौती होता है. खासकर जब सामने आक्रामक बल्लेबाज हों तो हालात और मुश्किल हो जाते हैं. ICC मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती काफी महंगे साबित हुए. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 64 रन दे दिए. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा स्पेल साबित हुआ.

हालांकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए इससे भी ज्यादा महंगे स्पेल देखने को मिले हैं. आइए जानते हैं उन पांच भारतीय गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने T20I में सबसे ज्यादा रन खर्च किए.

प्रसिद्ध कृष्णा – 68 रन

इस सूची में सबसे ऊपर नाम तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का है. साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए टी20 मैच में उन्होंने चार ओवर में 68 रन लुटा दिए थे. मैच के आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ 23 रन बना लिए, जिससे भारत को हार का सामना करना पड़ा.

वरुण चक्रवर्ती – 64 रन

दूसरे स्थान पर वरुण चक्रवर्ती का नाम आता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खुलकर रन बनाए. खासकर युवा बल्लेबाज जैकब बैथल ने उनके ओवर की शुरुआत में ही लगातार तीन छक्के जड़ दिए, जिससे उनका स्पेल काफी महंगा साबित हुआ.

युजवेंद्र चहल – 64 रन

भारत के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस सूची में शामिल हैं. 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान सेंचुरियन में खेले गए टी20 मैच में उन्होंने चार ओवर में 64 रन खर्च दिए थे. उस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ लगातार बड़े शॉट लगाए थे.

अर्शदीप सिंह – 62 रन

इस सूची में चौथा नाम तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी मैच में उन्होंने चार ओवर में 62 रन खर्च किए थे, जिसमें एक ओवर में 22 रन भी शामिल थे. यह मैच गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ था.

जसप्रीत बुमराह – 58 रन

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी इस लिस्ट में है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए एक मैच में उनके चार ओवर में 58 रन कूट दिए गए थे. हालांकि बुमराह आम तौर पर किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp