Dhoti-Kurta Cricket Tournament With Sanskrit Commentary In Madhya Pradesh Goes Viral- WATCH

Dhoti-Kurta Cricket Tournament With Sanskrit Commentary In Madhya Pradesh Goes Viral- WATCH


A unique cricket tournament in Madhya Pradesh has captured widespread attention on social media, featuring players dressed in traditional dhoti-kurtas and live commentary delivered entirely in Sanskrit. The visually striking event was held in Bhopal and has quickly gone viral for blending sport with India’s cultural heritage.

Players Ditch Jerseys for Traditional Attire

Instead of standard cricket uniforms, participants took the field wearing dhoti-kurtas. Each team sported kurtas in different colours, allowing easy identification during matches. The unconventional attire did not hinder performance, as players showcased impressive cricketing skills throughout the games.

Add Zee News as a Preferred Source


 

Tournament Venue and Participants

The matches are being held at Ankur Khel Parisar in Bhopal. The tournament features participants from various Vedic universities and Sanskrit schools across Madhya Pradesh. Competitors include Vedic scholars, Sanskrit students, and priests who are actively involved in religious rituals.

Sanskrit Commentary Sets the Event Apart

One of the tournament’s most distinctive elements is its commentary, which is delivered entirely in Sanskrit rather than Hindi or English. A video shared by news agency PTI highlights commentators using classical Sanskrit phrases to describe match situations, adding a rare and culturally rich dimension to the sporting event.

About the Maharshi Maitri Match Cricket Series-6

The competition is officially titled the Maharshi Maitri Match Cricket Series-6. Now in its sixth edition, the tournament has steadily grown in popularity among both players and spectators. A total of 27 teams from different regions of Madhya Pradesh are participating in the ongoing edition.

Promoting Sanskrit Through Sports

Parshuram Kalyan Board president Pandit Vishnu Rajauria explained that the core objective of the tournament is to generate interest in Sanskrit among the younger generation.

Speaking to PTI, he said that sports can serve as a powerful medium to connect people with language, culture, and tradition. The initiative aims to make Sanskrit more accessible and engaging by integrating it into a popular sport like cricket.

Traditional Clothing, Modern Cricketing Skills

Despite playing in traditional attire, the quality of cricket on display has remained high. Footage from the tournament shows sharp batting, disciplined bowling, and agile fielding, proving that tradition and modern sporting excellence can coexist seamlessly.

Final Scheduled for January 9

The tournament’s final match is scheduled to take place on January 9. Organisers are expecting a strong turnout as the event continues to attract attention both online and offline for its unique cultural and sporting blend.





Source link

क्या 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान का सबसे खूंखार गेंदबाज? खुद दिया अपडेट

क्या 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान का सबसे खूंखार गेंदबाज? खुद दिया अपडेट


शाहीन शाह अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से करीब एक महीने पहले बिग बैश लीग में चोटिल हुए थे. इस चोट के कारण उन्होंने लीग से बाहर होना पड़ा, अब उन्होंने खुद अपनी चोट पर बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि वह अगले हफ्ते से गेंदबाजी भी शुरू कर देंगे. ये पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर है कि उनकी टीम का मुख्य गेंदबाज टूर्नामेंट के पहले मैच से उनके साथ रहेगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू होगा. पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी. भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा. अफरीदी ने बताया, “मेरा रिहैब चल रहा है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की टीम इस पर नजर बनाए हुए है.”

अगले हफ्ते शुरू करेंगे गेंदबाजी

शाहीन शाह अफरीदी ने आईसीसी को बताया, “मैं अभी जिम में वर्कआउट कर रहा हूं और अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहा हूं. मैं अगले हफ्ते से गेंदबाजी भी शुरू करूंगा. यह पिछली बार जितना गंभीर नहीं है. हड्डी पर थोड़ी सूजन है. एमआरआई रिपोर्ट उतनी चिंताजनक नहीं थी, इसमें शायद एक महीना भी न लगे. यह ज्यादा से ज्यादा एक हफ्ते की बात है.”

ये खबर पाकिस्तान टीम और उनके प्रशंसकों के लिए राहत भरी है. पाकिस्तान ने अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप 2009 में जीता था. ये टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण था, पहले संस्करण में भी टीम फाइनल तक पहुंची थी. जहां भारत ने उसे हराया था. 2022 में भी पाकिस्तान फाइनल तक पहुंची थी.

अफरीदी ने कहा, “किसी भी खेल में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. लेकिन मकसद हर जगह से सीखना है ताकि जब आप अपने देश के लिए खेलें, तो आप बेहतर हो चुके हों. हमारा फोकस इस बात पर था कि हम देखें कि जब हम अपने देश के लिए खेलते हैं तो हम कैसे सुधार कर सकते हैं, हम किन गलतियों को सुधार सकते हैं, किन अच्छी चीजों को जारी रख सकते हैं.”

तेज गेंदबाज ने आगे कहा, “यह ज़रूरी नहीं है कि आप वहां जाकर हर मैच में पांच विकेट लें या हर मैच में 50 या 100 रन बनाएं. हर कोई बेहतर करने की कोशिश कर रहा है.”

पाकिस्तान का शेड्यूल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए में शामिल है. टीम का पहला मैच नीदरलैंड के साथ 7 फरवरी को है. 10 फरवरी को टीम का मुकाबला अमेरिका से है. तीसरे मैच में उसका सामना 15 फरवरी को भारत से है. ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में पाकिस्तान का मैच नामीबिया के साथ 18 फरवरी को है.



Source link

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा बांग्लादेश, ICC पर लगा दिए आरोप; सलाहकार बोला- देश का अपमान…

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा बांग्लादेश, ICC पर लगा दिए आरोप; सलाहकार बोला- देश का अपमान…


बांग्लादेश के युवा एवं खेल मामलों के सलाहकार आसिफ नजरुल ने सवाल उठाया है कि शायद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अभी तक बांग्लादेश की स्थिति को पूरी तरह समझ नहीं पाया है. आसिफ नजरुल ने ICC द्वारा मिले पत्र का हवाला देकर कहा कि उसमें बांग्लादेश द्वारा ठाए गए गंभीर सुरक्षा मुद्दों को प्रतिबिंबित नहीं किया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो देश का अपमान नहीं सहेंगे.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया, उसके बाद भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड्स की स्थिति तनावपूर्ण रही है. कुछ समय बाद ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के टी20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग कर दी थी.

आसिफ नजरुल ने कहा, “आज हमें जो ICC का पत्र मिला, उसे पढ़कर हमें समझ आया है कि उन्हें भारत में बांग्लादेशी क्रिकेटरों के लिए पनप रही गंभीर सुरक्षा स्थिति को ठीक से समझा नहीं है. मुझे यह सिर्फ सुरक्षा का मामला नहीं लगता है बल्कि यहां देश के अपमान का मुद्दा भी प्रतीत हो रहा है. फिर भी हम इसे प्राथमिक रूप से सुरक्षा का मुद्दा मान रहे हैं.”

देश का अपमान नहीं सहेंगे…

आसिफ नजरुल ने आगे कहा कि बांग्लादेश में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त क्रेज है और अवश्य ही टीम वर्ल्ड कप खेलना चाहती है. उन्होंने आगे कहा, “हम भारत में सांप्रदायिक स्थिति पर चर्चा नहीं करना चाहते, लेकिन जब बात हमारे क्रिकेटरों की सुरक्षा, बांग्लादेश के सम्मान और गरिमा की बात आती है, तो यह सवाल उठना लाजिमी है.”

नजरुल ने मुस्तफिजुर रहमान पर भी बात की. उन्होंने BCCI पर निशाना साधते हुए कहा, “जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड खुद कोलकाता नाइट राइडर्स से कह रहा है कि वो इस विशेष खिलाड़ी को सुरक्षा मुहैया नहीं करवा सकता और उसे ड्रॉप करने के लिए कह दिया, यह दिखाता है कि भारत में खेलना हमारे लिए सुरक्षित नहीं है.”

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश में हिंदुओं से बर्बरता पर शिखर धवन का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट



Source link

पाकिस्तान ने दर्ज की 2026 की पहली जीत, टी20 मैच में श्रीलंका को चटाई धूल

पाकिस्तान ने दर्ज की 2026 की पहली जीत, टी20 मैच में श्रीलंका को चटाई धूल


पहले टी20 मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है. डाम्बुला में खेले गए इस मैच में श्रीलंकाई टीम पहले खेलते हुए 128 रनों पर ढेर हो गई थी. जवाब में पाकिस्तान ने 20 गेंद शेष रहते 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया. पाक टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद और सलमान मिर्जा ने तीन-तीन विकेट लिए. यह साल 2026 में पाकिस्तान टीम की पहली जीत है.

पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंकाई टीम का हाल इतना बुरा रहा कि उसने 38 के स्कोर तक 4 विकेट खो दिए थे. जेनिथ लियानागे ने 40 रनों की पारी खेल जैसे-तैसे श्रीलंका को 100 के पार स्कोर तक पहुंचने में मदद की. पाकिस्तान के अबरार अहमद और सलमान मिर्जा ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं मोहम्मद वसीम और शादाब खान ने दो-दो विकेट चटकाए.

पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सैम अय्यूब ने बढ़िया शुरुआत दिलाई. पावरप्ले समाप्त होने से पहले ही पाकिस्तान टीम 50 के पार चली गई थी. अय्यूब 24 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं फरहान ने 36 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली.

एक समय पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए थे. इस बीच लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से पाक टीम की मुश्किलें बढ़ने लगी थीं. पाकिस्तान ने महज 12 रनों के भीतर तीन विकेट गंवा दिए थे. शादाब खान ने 12 गेंद में 18 रनों की छोटी सी पारी खेल पाकिस्तान की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा, दुश्मंता चमीरा, वानिंदु हसरंगा और धनंजया डी सिल्वा ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश में हिंदुओं से बर्बरता पर शिखर धवन का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

 



Source link

Watch: एक गेंद पर चाहिए थे 4 रन, फिर 19 साल के बल्लेबाज ने जो किया, देख दुनिया रह गई हैरान

Watch: एक गेंद पर चाहिए थे 4 रन, फिर 19 साल के बल्लेबाज ने जो किया, देख दुनिया रह गई हैरान


बिग बैश लीग के जारी संस्करण का 26वां मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच बुधवार को पर्थ में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले का नतीजा अंतिम गेंद पर निकला, 19 वर्षीय ओलिवर पीके (Oliver Peake) ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स को जीत दिलाई.

ओलिवर पीके को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, उन्होंने 30 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर मेलबर्न रेनेगेड्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 4 चौके लगाए, छक्का अंतिम गेंद पर लगाया जब उनकी टीम को जीत के लिए 1 गेंद पर 4 रन चाहिए थे.

ओलिवर पीके का शॉट देखकर सब हैरान

पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए अंतिम ओवर आरोन हार्डी ने डाला. एक गेंद पर जीत के लिए 4 रन चाहिए थे. ऐसी स्थिति में अच्छे-अच्छे बल्लेबाज घबरा जाते हैं. आमतौर पर कोई बल्लेबाज इस स्थिति में वो नहीं करता जो ओलिवर पीके ने किया, उन्होंने वाइड की तरफ जाकर फाइन लेग में शॉट खेला. ये काफी रिस्की था, लेकिन उनकी अच्छी किस्मत रही कि गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छे से हुआ. गेंद छक्के के लिए गई और मेलबर्न रेनेगेड्स ये मैच 4 विकेट से जीत गई.

127 पर ढेर हुई थी पर्थ स्कॉर्चर्स

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, 49 पर टीम के 3 विकेट गिर चुके थे. आरोन हार्डी ने टीम के लिए सर्वाधिक 44 रन बनाए, 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए गुरिंदर संधु ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 28 रन दिए. हस्सन खान ने 2, विल सदरलैंड और जेसन बेहरेनडोर्फ ने 1-1 विकेट चटकाया.

मेलबर्न रेनेगेड्स की ये तीसरी जीत है. 6 अंकों के साथ टीम बिग बैश लीग की अंक तालिका में छठे नंबर पर है. पर्थ स्कॉर्चर्स की ये तीसरी हार है. 8 अंकों के साथ टीम तालिका में दूसरे नंबर पर है.





Source link

पहले टी20 में श्रीलंका 128 रन पर ढेर, बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे PAK गेंदबाज

पहले टी20 में श्रीलंका 128 रन पर ढेर, बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे PAK गेंदबाज


पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में श्रीलंका टीम 128 रनों पर ऑलआउट हो गई. वो तो जनिथ लियानागे ने 40 रनों की पारी खेलकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा भी दिया, नहीं तो लग रहा था कि पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी. पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट लिए.

श्रीलंका की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी बेहद खराब रही. तीसरे ओवर में कामिल मिशारा (0) के रूप में टीम को पहला झटका लगा, उन्हें सलमान मिर्जा ने आउट किया. कामिल खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद अगले ही ओवर में पथुम निसांका (12) भी चलते बने, उन्हें मोहम्मद वसीम ने अपना शिकार बनाया.

पॉवरप्ले खत्म होने के अगले ही ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज कुशाल मेंडिस 14 रन बनाकर शादाब खान का शिकार हुए. शादाब ने इसी ओवर (7th) में धनंजया डे सिल्वा (10) को भी चलता किया.

72 पर पवेलियन लौटी आधी टीम

38 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद जनिथ लियानागे और चरिथ असलंका ने पारी को थोड़ा संभाला, दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की. असलंका के रूप में श्रीलंका का पांचवां विकेट 72 के स्कोर पर गिरा. असलंका ने 18 रन बनाए.

इसके बाद जनिथ लियानागे ने वानिंदु हसरंगा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की. हसरंगा 18 रन बनाकर आउट हुए. हसरंगा को अबरार अहमद ने आउट किया.

जनिथ लियानागे ने खेली महत्वपूर्ण पारी

जनिथ लियानागे 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए, उन्हें अबरार अहमद ने कैच आउट कराया. लियानागे ने अच्छी पारी खेलकर श्रीलंका को मुश्किल स्थिति से उबारा, उन्होंने 31 गेंदों में 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 40 रन बनाए.

डसून शनका (12), दुश्मंथा चमीरा शून्य और महेश तीक्षणा 1 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 128 रनों पर ऑलआउट हो गई. 

सलमान और अबरार ने लिए 3-3 विकेट

पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट लिए. अबरार ने 4 ओवरों में 25 और सलमान ने 4 ओवरों में 18 रन दिए. मोहम्मद वसीम ने 2.2 ओवरों में मात्र 7 रन देकर 2 और शादाब खान ने 4 ओवरों में 25 रन देकर 2 विकेट लिए.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp