Watch: एक गेंद पर चाहिए थे 4 रन, फिर 19 साल के बल्लेबाज ने जो किया, देख दुनिया रह गई हैरान

Watch: एक गेंद पर चाहिए थे 4 रन, फिर 19 साल के बल्लेबाज ने जो किया, देख दुनिया रह गई हैरान


बिग बैश लीग के जारी संस्करण का 26वां मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच बुधवार को पर्थ में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले का नतीजा अंतिम गेंद पर निकला, 19 वर्षीय ओलिवर पीके (Oliver Peake) ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स को जीत दिलाई.

ओलिवर पीके को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, उन्होंने 30 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर मेलबर्न रेनेगेड्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 4 चौके लगाए, छक्का अंतिम गेंद पर लगाया जब उनकी टीम को जीत के लिए 1 गेंद पर 4 रन चाहिए थे.

ओलिवर पीके का शॉट देखकर सब हैरान

पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए अंतिम ओवर आरोन हार्डी ने डाला. एक गेंद पर जीत के लिए 4 रन चाहिए थे. ऐसी स्थिति में अच्छे-अच्छे बल्लेबाज घबरा जाते हैं. आमतौर पर कोई बल्लेबाज इस स्थिति में वो नहीं करता जो ओलिवर पीके ने किया, उन्होंने वाइड की तरफ जाकर फाइन लेग में शॉट खेला. ये काफी रिस्की था, लेकिन उनकी अच्छी किस्मत रही कि गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छे से हुआ. गेंद छक्के के लिए गई और मेलबर्न रेनेगेड्स ये मैच 4 विकेट से जीत गई.

127 पर ढेर हुई थी पर्थ स्कॉर्चर्स

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, 49 पर टीम के 3 विकेट गिर चुके थे. आरोन हार्डी ने टीम के लिए सर्वाधिक 44 रन बनाए, 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए गुरिंदर संधु ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 28 रन दिए. हस्सन खान ने 2, विल सदरलैंड और जेसन बेहरेनडोर्फ ने 1-1 विकेट चटकाया.

मेलबर्न रेनेगेड्स की ये तीसरी जीत है. 6 अंकों के साथ टीम बिग बैश लीग की अंक तालिका में छठे नंबर पर है. पर्थ स्कॉर्चर्स की ये तीसरी हार है. 8 अंकों के साथ टीम तालिका में दूसरे नंबर पर है.





Source link

पहले टी20 में श्रीलंका 128 रन पर ढेर, बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे PAK गेंदबाज

पहले टी20 में श्रीलंका 128 रन पर ढेर, बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे PAK गेंदबाज


पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में श्रीलंका टीम 128 रनों पर ऑलआउट हो गई. वो तो जनिथ लियानागे ने 40 रनों की पारी खेलकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा भी दिया, नहीं तो लग रहा था कि पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी. पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट लिए.

श्रीलंका की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी बेहद खराब रही. तीसरे ओवर में कामिल मिशारा (0) के रूप में टीम को पहला झटका लगा, उन्हें सलमान मिर्जा ने आउट किया. कामिल खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद अगले ही ओवर में पथुम निसांका (12) भी चलते बने, उन्हें मोहम्मद वसीम ने अपना शिकार बनाया.

पॉवरप्ले खत्म होने के अगले ही ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज कुशाल मेंडिस 14 रन बनाकर शादाब खान का शिकार हुए. शादाब ने इसी ओवर (7th) में धनंजया डे सिल्वा (10) को भी चलता किया.

72 पर पवेलियन लौटी आधी टीम

38 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद जनिथ लियानागे और चरिथ असलंका ने पारी को थोड़ा संभाला, दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की. असलंका के रूप में श्रीलंका का पांचवां विकेट 72 के स्कोर पर गिरा. असलंका ने 18 रन बनाए.

इसके बाद जनिथ लियानागे ने वानिंदु हसरंगा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की. हसरंगा 18 रन बनाकर आउट हुए. हसरंगा को अबरार अहमद ने आउट किया.

जनिथ लियानागे ने खेली महत्वपूर्ण पारी

जनिथ लियानागे 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए, उन्हें अबरार अहमद ने कैच आउट कराया. लियानागे ने अच्छी पारी खेलकर श्रीलंका को मुश्किल स्थिति से उबारा, उन्होंने 31 गेंदों में 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 40 रन बनाए.

डसून शनका (12), दुश्मंथा चमीरा शून्य और महेश तीक्षणा 1 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 128 रनों पर ऑलआउट हो गई. 

सलमान और अबरार ने लिए 3-3 विकेट

पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट लिए. अबरार ने 4 ओवरों में 25 और सलमान ने 4 ओवरों में 18 रन दिए. मोहम्मद वसीम ने 2.2 ओवरों में मात्र 7 रन देकर 2 और शादाब खान ने 4 ओवरों में 25 रन देकर 2 विकेट लिए.



Source link

बांग्लादेश में हिंदुओं से बर्बरता पर शिखर धवन का टूटा दिल, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

बांग्लादेश में हिंदुओं से बर्बरता पर शिखर धवन का टूटा दिल, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट


बांग्लादेश की स्थिति चिंताजनक है, जहां हिंदुओं पर लगातार अत्याचार और हमले किए जा रहे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. हाल ही में एक हिन्दू महिला के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उसे पेड़ से बांधा गया और फिर उसके बाल काट दिए गए थे. इस घटना पर शिखर धवन ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुख जताया है.

टूट गया शिखर धवन का दिल

शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बांग्लादेश में एक हिन्दू विधवा के साथ क्रूरतापूर्ण घटना के बारे में पढ़कर दिल टूट गया. कहीं भी और किसी के साथ इस तरह की हिंसक घटना अस्वीकार्य है. मेरी प्रार्थना है कि पीड़ित को समर्थन और न्याय मिले.”

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की कई क्रूरतापूर्ण घटनाएं सामने आई हैं. बीते मंगलवार एक हिन्दू व्यक्ति भीड़ से बचने के लिए नहर में कूद गया था, जिसके उपरांत उसकी मौत हो गई थी. वहीं सोमवार को एक बिजनेसमैन और एक अखबार के संपादक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसका नाम राणा प्रताप बैरागी बताया गया.

जिस घटना पर शिखर धवन ने दुख जताया, वह एक हिन्दू विधवा के साथ घटी. 2 पुरुषों ने उस महिला के साथ रेप किया, फिर उसे पेड़ से बांधने के बाद उसके बाल काट दिए थे. इसकी झकझोर देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की गई थीं.

इन घटनाओं का असर भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों पर भी पड़ा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत भेजने से मना कर दिया था. पिछले दिनों बांग्लादेश की वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग पर विवाद गहराता गया है.

यह भी पढ़ें:

ICC ने कहा टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारत जाना ही होगा? BCB प्रेसिडेंट ने पूरे विवाद पर तोड़ी चुप्पी; जानें क्या कहा





Source link

क्या अब टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस लेगा बांग्लादेश? अगर ऐसा किया तो क्या होगा इसका परिणाम

क्या अब टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस लेगा बांग्लादेश? अगर ऐसा किया तो क्या होगा इसका परिणाम


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मांग की थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया है. इस पर अंतिम फैसला 10 जनवरी को लिया जाएगा. मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के बाद से बीसीबी कड़ा रुख अपना रही है. अब आईसीसी द्वारा मांग खारिज के बाद एक संभावना ये भी बन रही कि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से हट जाएगा.

पिछले काफी समय से भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं. बांग्लादेश में 2 हिन्दू युवकों की हत्या ने इसे और बढ़ा दिया, जिसका भारत में विरोध हुआ. पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार की और भी घटनाएं सामने आई. इसके बाद केकेआर और टीम के मालिक शाहरुख खान की भारत में आलोचना होने लगी, क्योंकि उन्होंने बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था.

बढ़ता विरोध देख बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया कि वह मुस्ताफ़िज़ुर रहमान को रिलीज करें. केकेआर ने अपने स्टेटमेंट में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह आने वाले दिनों में रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी. हालांकि बांग्लादेश ने भी विरोध में कई कदम उठाए.

बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी. आईसीसी से मांग करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उनके मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा, लेकिन बांग्लादेश के सभी मैच भारत में होने हैं.

ग्रुप स्टेज के सभी मैच भारत में खेलेगी बांग्लादेश

हालांकि बीसीबी की मांग पर अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है, लेकिन साफ है कि आईसीसी टूर्नामेंट के रीशेड्यूल पर मना ही करेगा. बांग्लादेश को अपने ग्रुप स्टेज के 3 मैच कोलकाता और 1 मैच मुंबई में खेलना है.

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से हटे तो क्या होगा?

बांग्लादेश अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने का फैसला लेता है तो उसकी जगह किसी और टीम को इसमें शामिल किया जा सकता है. 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐसा ही हुआ था, जब ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश जाने से मना कर दिया था. तब ऑस्ट्रेलिया की जगह आयरलैंड टूर्नामेंट में खेली थी. हालांकि बांग्लादेश ने अभी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है. लेकिन केकेआर द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान हुआ था, इसलिए इसकी संभावना कम है. लेकिन जिस तरह बीसीबी तेवर दिखा रहा है, ऐसा असंभव भी नहीं है.



Source link

तीसरे वनडे में टीम इंडिया की बंपर जीत, वैभव सूर्यवंशी चमके, भारत ने SA को 233 रनों से रौंदा

तीसरे वनडे में टीम इंडिया की बंपर जीत, वैभव सूर्यवंशी चमके, भारत ने SA को 233 रनों से रौंदा


भारत ने तीसरे यूथ वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत की अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है. तीसरे ODI मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 393 रनों का स्कोर खड़ा किया था. भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने शतक लगाया. विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 160 रनों पर सिमट गई.

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. भारतीय सलामी बल्लेबाजों, वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 227 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर डाली.

वैभव सूर्यवंशी का शतक

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 63 गेंद में शतक पूरा कर लिया था. यह वैभव का लिस्ट-A करियर में दूसरा शतक रहा. उन्होंने इस मुकाबले में 74 गेंद खेलकर 127 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 10 छक्के आए. उनके अलावा आरोन जॉर्ज ने 106 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली. सूर्यवंशी और जॉर्ज ने 227 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी. भारतीय टीम ने 25.4 ओवर में अपना पहला विकेट गंवाया था, उस समय टीम 227 रन बना चुकी थी. उसके बाद अगली 148 गेंदों में टीम इंडिया ने 166 रन जोड़े.

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट किशन कुमार सिंह ने लिए, जिन्होंने केवल 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. मोहम्मद एनान ने भी 2 विकेट लेने में सफलता पाई. वैभव सूर्यवंशी ने भी गेंदबाजी में हाथ आजमाया. उन्होंने 2 ओवर में 10 रन देकर एक विकेट लिया.

दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ

भारत की अंडर-19 टीम ने यह यूथ ODI सीरीज 3-0 से जीत ली है. पहले वनडे मैच में भारतीय टीम DLS पद्धति से 25 रनों से जीती थी. वहीं दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने 246 रनों के लक्ष्य को 24वें ओवर में ही हासिल कर लिया था. अब तीसरे वनडे मैच को भारत 233 रनों से जीत गया है.



Source link

मुस्तफिजुर विवाद पर पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर को लगी मिर्ची, सरेआम ICC को लगा दी फटकार

मुस्तफिजुर विवाद पर पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर को लगी मिर्ची, सरेआम ICC को लगा दी फटकार


बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया है, इस पर क्रिकेट जगत से अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली ने इन सबके बीच आईसीसी की आलोचना की है, उनके अनुसार इस स्थिति को संभाला जा सकता था. पाकिस्तानी मूल के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान का भी नाम लिया, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ भी ऐसा ही होता जा रहा है.

मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश बीसीसीआई ने यूं ही नहीं दिया, बल्कि इसके पीछे एक वजह थी. दरअसल बांग्लादेश में 2 हिन्दू युवकों की हत्या का विरोध भारत में काफी समय से हो रहा था. वहां अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार की और भी खबरें सामने आई, जिसके बाद भारत में केकेआर का विरोध होने लगा कि उन्होंने बांग्लादेशी प्लेयर को क्यों खरीदा था. इस वजह से बीसीसीआई ने ये निर्देश दिया था. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली मानते हैं कि राजनीति को क्रिकेट से दूर रखा जाना चाहिए.

मोईन अली ने क्या कहा

Bdnews 24 से बात करते हुए उन्होंने कहा, “इन सब चीजों को लेकर खेल पहले से ही थोड़ा खतरे में है, और फिर उसके बाद मुस्तफिजुर के साथ जो हुआ. सच बोलूं तो, यहां कुछ ठीक नहीं है. चीज़ों को ठीक करने के लिए कुछ करने की ज़रूरत है क्योंकि यह सिर्फ़ मुस्तफिजुर की बात नहीं है. पाकिस्तान, बांग्लादेश, हम सब जानते हैं कि कई तरह की दिक्कतें चल रही हैं. यह ऐसे जारी नहीं रह सकता. ये बड़ी समस्याएं हैं. सबसे ज्यादा, मुझे मुस्तफ़िज़ुर के लिए बुरा लग रहा है. उसे इतना अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिला, और उसके करियर, सालों की शानदार परफॉर्मेंस और सफर को देखते हुए, उसे आखिरकार इतनी अच्छी चीज मिली. वह किसी दूसरी टीम में हो सकता था, लेकिन KKR ने उसे खरीदा. सच कहूं तो, सबसे ज़्यादा नुकसान उसी का हो रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने आज पढ़ा कि बांग्लादेश भारत नहीं जाएगा और उन्होंने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी. असल में, मैं बांग्लादेश को दोष नहीं दे रहा हूं. लेकिन जो भी ये सब कर रहा है, जो भी इन मुद्दों को घसीट रहा है, यह बहुत ही बकवास बात है क्योंकि क्रिकेट अलग है. लोग क्रिकेट खेलते हैं और पसंद करते हैं, खासकर सबकॉन्टिनेंट में. लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देखना पसंद करते हैं, और अगर फिज केकेआर के लिए खेलता, तो यह बांग्लादेश और उनके लोगों के लिए बहुत अच्छा होता. सिर्फ़ यहां नहीं, बल्कि वहां के बंगालियों के लिए भी. तो, यह निराशाजनक है. बस एक बुरी स्थिति है. यह बहुत समय से हो रहा है, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता. ऐसा लगता है कि सब देखते हैं लेकिन नजरअंदाज कर देते हैं.”

आईसीसी की आलोचना

मोईन अली ने आगे कहा, “आईसीसी कभी ऐसा नहीं था, यही सच है. लेकिन कोई कुछ नहीं कहता. सब जानते हैं कि इसे कौन चलाता है. क्या ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों को यहाँ कोई भूमिका नहीं निभानी चाहिए? वे भी कुछ नहीं कहते. उन्हें कहना चाहिए. लेकिन पूरी दुनिया ऐसे ही काम कर रही है. सिर्फ क्रिकेट या पॉलिटिक्स में नहीं, बल्कि हर जगह. सबका अपना एजेंडा होता है, और जब तक वे ठीक हैं, उन्हें किसी और चीज की परवाह नहीं होती.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp