Sunil Gavaskar fumes at Wankhede DJ Over ‘Boom Boom Bumrah’ chants; Know why he’s annoyed

Sunil Gavaskar fumes at Wankhede DJ Over ‘Boom Boom Bumrah’ chants; Know why he’s annoyed


Legendary Indian cricketer and veteran commentator Sunil Gavaskar has voiced his sharp disapproval regarding the conduct of the stadium DJ during India’s high stakes semi final victory over England at the Wankhede Stadium. Gavaskar, known for his traditionalist views on the game, took issue with the timing of crowd engagement during Jasprit Bumrah’s bowling spell.

Critique of In-Game Chants

The controversy erupted when the stadium DJ prompted the Mumbai crowd to begin the “Boom Boom Bumrah” chants precisely as the pacer was in his delivery stride. While Bumrah eventually succeeded in controlling the game during the slog overs, Gavaskar felt the timing of the noise was disruptive to the professional environment of a global event.


Add Zee News as a Preferred Source



“Asking the crowd to chant ‘Boom Boom Bumrah’ while he is bowling is not a good idea. They can do it between overs, but not during the over. This is a World Cup,” Gavaskar remarked while commentating for Star Sports. His primary concern centered on the etiquette of the game, suggesting that such animations should be restricted to the gaps between overs rather than during the live action.

Concerns Over Light Show Distractions

This is not the first time Gavaskar has criticized the modern entertainment elements of the 2026 T20 World Cup. Previously, during India’s virtual quarter final against the West Indies at Eden Gardens, he lashed out at the mid game light shows. He argued that the rapid transition from darkness to bright floodlights during the drinks break could severely hamper a batter’s focus.

“The laser show during the two and a half or three minutes of the drinks break… it’s not easy on the batters, or anybody for that matter. To get your eyes used to the light, to get the bright lights again, you have darkness around you. You have a laser thing going on. This is the World Cup. And for two and a half minutes, do you need this kind of entertainment?” Gavaskar questioned.

Bumrah’s Dominance Despite the Noise

Despite the distractions noted by Gavaskar, Jasprit Bumrah proved to be the decisive factor in the seven run victory. He finished with figures of 1 for 33 from his four overs, claiming the crucial wicket of England captain Harry Brook with his very first delivery.

Bumrah’s mastery was most evident in the death overs, where he conceded only eight and six runs in his final two stints. While Sanju Samson was awarded the Player of the Match for his 89 run knock, Samson himself credited Bumrah for the win. He noted that Bumrah’s ability to keep the free flowing English batters quiet with the old ball was the true difference between the two sides.

Tensions and Milestone Moments

The semi final was also a milestone night for Bumrah, who reached new career heights during the tie. However, Gavaskar’s comments highlight a growing divide between modern “sportainment” and the concentration levels required for elite cricket. As India prepares for the final in Ahmedabad, the debate continues over whether these theatrical elements have a place in the sport’s most prestigious tournaments.



Source link

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट


IND vs NZ Weather Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगे. यह महामुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि मैच के दिन मौसम कैसा रहेगा और कहीं बारिश तो खेल खराब नहीं करेगी.

मौसम की ताजा रिपोर्ट फैंस के लिए राहत देने वाली है. अहमदाबाद में फाइनल के दिन बारिश की संभावना बिल्कुल न के बराबर होने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा और मैच बिना किसी रुकावट के खेले जाने की पूरी उम्मीद है.

हालांकि बारिश का खतरा नहीं है, लेकिन गर्मी खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है. दिन के समय अहमदाबाद का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रात में तापमान थोड़ा कम होकर करीब 23 डिग्री तक रहने की संभावना है. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, इसलिए दिन की तेज गर्मी का असर थोड़ा कम हो सकता है. फिर भी गर्म और हल्की उमस भरी हवा खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा ले सकती है.

फाइनल के लिए आईसीसी की खास तैयारी

हालांकि मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन आईसीसी ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही व्यवस्था कर रखी है. अगर किसी वजह से मैच में बाधा आती है तो उसके लिए रिजर्व डे भी रखा गया है. 

अगर 8 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है तो 9 मार्च को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है. इसके अलावा मैच पूरा कराने के लिए दोनो टीमों को 120 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है, ताकि दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने का मौका मिल सके.

अगर फाइनल भी धुल गया तो क्या होगा

सबसे खराब स्थिति में अगर रिजर्व डे के बाद भी मैच नहीं हो पाता और मुकाबला ‘नो रिजल्ट’ रहता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा. यानी भारत और न्यूजीलैंड दोनों को ट्रॉफी साझा करनी पड़ेगी.  हालांकि मौजूदा मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए इसकी संभावना बेहद कम है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि अहमदाबाद में एक शानदार और रोमांचक फाइनल देखने को मिलेगा. 



Source link

सेमीफाइनल में जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने कर दिया बड़ा खुलासा, बयान वायरल

सेमीफाइनल में जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने कर दिया बड़ा खुलासा, बयान वायरल


Suryakumar Yadav Said After India Victory In The Second Semifinal Against England: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार यानी 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया सेमीफाइनल मैच 7 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां रविवार यानी 8 मार्च को उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने बताया कि सेमीफाइनल मैच के दौरान वो काफी नर्वस थे. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 7 विकेट गंवाकर 246 रन बना लिए. हालांकि, मेहमान टीम करीबी तक पहुंची, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी.

सेमीफाइनल में जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा – मैं काफी नर्वस था

निर्णायक मुकाबले को जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मैं काफी नर्वस था. अगर कोई मेरी हार्ट रेट चेक करता तो पता चल जाता. भारत में खिताब के लिए खेलते समय दबाव और घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन लड़के इसके लिए उत्साहित भी हैं.’ टीम इंडिया 8 मार्च को खिताब के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल में पहुचने पर खुशी जताते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, ये एक अविश्वसनीय एहसास है. फाइनल के लिए अहमदाबाद जाना टीम के लिए बहुत खास है.’

इंग्लैंड की टीम ने अच्छी चुनौती दी – सूर्यकुमार यादव

भारत द्वारा दिए गए 254 रन के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने साहसिक बल्लेबाजी की. इंग्लैंड की टीम ने अंतिम गेंद तक लड़ाई जारी रखी. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘इंग्लैंड की टीम पूरे मैच में मुकाबले में बनी हुई थी और रन चेज में भी उन्होंने अच्छी चुनौती दी, लेकिन जिस तरह जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और बाकी गेंदबाजों ने मैच को वापस हमारी ओर मोड़ा, वो अविश्वसनीय था. ये सच में खास गेंदबाजी का प्रदर्शन था.’ कप्तान सूर्या ने फील्डिंग कोच को भी जीत का श्रेय देते हुए कहा, ‘हमें अपने फील्डिंग कोच टी दिलीप को भी थोड़ा श्रेय देना होगा. जैसे ही हमने देखा कि आदिल रशीद एक छोर से गेंदबाजी कर रहे हैं, हमें लगा कि शिवम दुबे उनके खिलाफ सही मैच-अप होंगे.’



Source link

कितने में मिलेंगे भारत-इंग्लैंड फाइनल टिकट? यहां जानें ऑनलाइन बुकिंग और एंट्री की डिटेल

कितने में मिलेंगे भारत-इंग्लैंड फाइनल टिकट? यहां जानें ऑनलाइन बुकिंग और एंट्री की डिटेल


T20 World Cup 2026 Final Ticket: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. यह मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में फाइनल के टिकट, बुकिंग और स्टेडियम एंट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

टिकट कैसे बुक करें

फाइनल मुकाबले के टिकट आधिकारिक तौर पर BookMyShow और ICC के पोर्टल के जरिए बेचे जा रहे हैं. टिकटों की भारी मांग के चलते ज्यादातर कैटेगरी फिलहाल “सोल्ड आउट” हो चुकी है. हालांकि क्रिकेट फैंस के लिए उम्मीद अभी भी बाकी है.

आमतौर पर बड़े मुकाबलों से 24 से 48 घंटे पहले कुछ टिकट दोबारा जारी किए जाते हैं. मुंबई में हुए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला था. इसलिए जिन फैंस को टिकट नहीं मिल पाए हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है.

क्या है टिकट की कीमत?

टिकट की कीमत की बात करें तो स्टेडियम के ऊपरी स्टैंड के लिए शुरुआती कीमत करीब 3000 रुपये से शुरू होती है. वहीं प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और क्लब लाउंज सीटों की कीमत लगभग 50 हजार से 75 हजार रुपये के बीच है.

स्टेडियम एंट्री के सख्त नियम

फाइनल मुकाबले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खुल जाएंगे, जबकि मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. ऐसे में दर्शकों को कम से कम 3 घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच में ज्यादा समय न लगे. स्टेडियम में कई चीजों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. पावर बैंक, बैग, पानी की बोतल और छाते जैसे सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. फैंस को सिर्फ अपना मोबाइल फोन और वॉलेट ही अंदर ले जाने की इजाजत होगी.

मैच देखने वालों के लिए जरूरी जानकारी

अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में स्थित यह स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है और यहां करीब 1.3 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है. बड़ी भीड़ के कारण मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए डिजिटल टिकट पहले से डाउनलोड करके ऑफलाइन सेव रखना जरूरी होगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा उत्सव बनने वाला है. ऐसे में जो भी फैंस स्टेडियम में जाकर मैच देखना चाहते हैं, उन्हें टिकट और एंट्री से जुड़ी सभी तैयारियां पहले से कर लेनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी रहे सेमीफाइनल में हार की वजह, टीम इंडिया फाइनल में पहुंची, जानिए कैसे पलटा मैच

टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक…’



Source link

IND VS ENG: संजू सैमसन से लेकर जसप्रीत बुमराह तक छाए, देखें भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में बन

IND VS ENG: संजू सैमसन से लेकर जसप्रीत बुमराह तक छाए, देखें भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में बन


Many Records Made In The India Vs England Semifinal Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया है. इसी के साथ लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है. संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक (89 रन) के दम पर भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी.

भारत के तरफ से गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट चटकाए. बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया जो काफी निर्णायक साबित हुआ, जबकि वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट झटके. इस मैच में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने, आइए देखते हैं पूरी रिकॉर्ड लिस्ट…

जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 500 इंटरनेशनल विकेट

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 500 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए हैं और वो भारत के लिए ऐसा करने वाले 8वें गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल के दौरान ये मुकाम हासिल किया. उनकी एक स्लोअर गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का कैच अक्षर पटेल ने कवर्स पर लपका. इस तरह से बुमराज का 500वां शिकार ब्रूक बने.

लगातार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलने वाली टीमें

  • पाकिस्तान – 2007 और 2009 
  • श्रीलंका – 2012 और 2014 
  • भारत – 2024 और 2026 

भारत बनाम इंग्लैंड मैच में लगे 73 बाउंड्री (39 चौके और 34 छक्के): ये टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री है. साल 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में 61 बाउंड्री लगी थी.

टीम इंडिया रिकॉर्ड चौथी बार फाइनल में पहुंची: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम बन गई है. अब फाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से रविवार यानी 8 मार्च को होगा.

टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के

  • 34 – IND vs ENG, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
  • 31 – WI vs ZIM, मुंबई, 2026 
  • 30 – NED vs IRE, सिलहट, 2014 
  • 28 – IND vs ZIM, चेन्नई, 2026 
  • 25 – ENG vs ITA, कोलकाता, 2026 

टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में नंबर-6 या उससे नीचे के नंबर पर सबसे ज्यादा रन

  • 226 – विल जैक्स 2026 में (SR: 176.56) 
  • 218 – मिस्बाह-उल-हक 2007 में (SR: 139.74)
  • 175 – कैमरून वाइट 2010 में (SR: 149.57) 
  • 171 – माइकल हसी 2010 में (SR: 172.72) 
  • 167 – सैम करन 2026 में (SR: 120.14) 

पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन

  • 517 – साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023 
  • 499 – भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 
  • 496 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
  • 489 – भारत बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016 
  • 488 – न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018 
  • 488 – बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022 

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

  • 16 – संजू सैमसन ने 2026 में 
  • 15 – रोहित शर्मा ने 2024 में 
  • 15 – शिवम दुबे ने 2026 में
  • 14 – ईशान किशन 2026 में 
  • 14 – हार्दिक पंड्या 2026 में 
  • 12 – युवराज सिंह 2007 में 

पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 250 से ज्यादा का टोटल

  • 6 – भारत 
  • 5 – सनराइजर्स हैदराबाद 
  • 3 – वेस्टइंडीज
  • 3 – जिम्बाब्वे 
  • 3 – सर्रे

टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

  • 19 – नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014 
  • 19 – वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई, 2026
  • 19 – भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026
  • 17 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026 
  • 16 – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010 

टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में दूसरा सबसे ज्यादा बाउंड्री काउंट

टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में 37 (19 छक्के और 18 चौके) दूसरा सबसे ज्यादा बाउंड्री काउंट है, इससे पहले साल 2007 में श्रीलंका बनाम केन्या के मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा 41 (30 चौके और 11 छक्के) लगे थे.

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें (बॉल/छक्का)

  • 88 – भारत 2026 में (10.8)
  • 76 – वेस्टइंडीज 2026 में (10.71) 
  • 72 – साउथ अफ्रीका 2026 में (12.15) 
  • 62 – वेस्टइंडीज 2024 में (12.64) 
  • 61 – भारत 2024 में (14.78)

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा टोटल 

  • 260/6 – श्रीलंका बनाम केन्या, जोहानिसबर्ग, 2007 
  • 256/4 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026 
  • 254/6 – वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई, 2026
  • 253/7 – भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
  • 235/5 – आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो SSC, 2026

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी रहे सेमीफाइनल में हार की वजह, टीम इंडिया फाइनल में पहुंची, जानिए कैसे पलटा मैच

टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक…’



Source link

अक्षर-दुबे के इस हैरतअंगेज कैच से पलटा मैच, गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल, देखें वीडियो

अक्षर-दुबे के इस हैरतअंगेज कैच से पलटा मैच, गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल, देखें वीडियो


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन असली हीरो बनकर उभरे ऑलराउंडर अक्षर पटेल. उन्होंने गेंद, बल्ले और फील्डिंग – तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया.

अक्षर पटेल और शिवम दुबे का हैरतअंगेज कैच

इंग्लैंड की पारी के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने पूरे मैच की दिशा बदल दी. इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स और जैकब बेथेल तेजी से रन बना रहे थे और दोनों के बीच तेज साझेदारी हो चुकी थी. ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड मैच में वापसी कर सकता है. 

इसी दौरान 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने लो फुल टॉस गेंद फेंकी, जिस पर विल जैक्स ने जोरदार शॉट जड़ दिया. पहली नजर में लगा कि गेंद सीधे छक्के के लिए जाएगी, लेकिन तभी बाउंड्री के पास दौड़ते हुए अक्षर पटेल ने शानदार फुर्ती दिखाई. अक्षर ने गेंद को कैच किया, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ने लगा. ऐसे में उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए गेंद को हवा में उछाल दिया. उसी समय वहां पहुंचे शिवम दुबे ने कैच पूरा कर लिया. इस बेहतरीन टीमवर्क ने विल जैक्स की पारी का अंत कर दिया. जैक्स 20 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए और इंग्लैंड की सबसे खतरनाक साझेदारी टूट गई.

गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल

इस शानदार कैच के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन भी देखने लायक था. ड्रेसिंग रूम में बैठे गंभीर खुशी से उछल पड़े और उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फील्डिंग में भी चमके अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ने सिर्फ यही कैच नहीं लिया, बल्कि मैच में दो और अहम कैच भी पकड़े. उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का शानदार कैच लेते हुए उन्हें पवेलियन भेजा. इसके अलावा मैच की शुरुआत में भी उन्होंने एक आसान कैच लपका. गेंदबाजी में भी अक्षर ने योगदान दिया और इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन को आउट कर टीम को महत्वपूर्ण विकेट दिलाया.

भारत की रोमांचक जीत

आखिरकार भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मैच में अक्षर पटेल की ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने साबित कर दिया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी है. उनकी फील्डिंग का वह शानदार कैच इस सेमीफाइनल का सबसे यादगार पल बन गया है. 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp