Watch: हेलमेट से सिर पर मारा, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई; वीडियो वायरल

Watch: हेलमेट से सिर पर मारा, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई; वीडियो वायरल


रणजी ट्रॉफी एलिट 2025-26 का फाइनल मैच जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. आज इस मैच के दूसरे दिन ग्राउंड पर एक बड़ा विवाद देखने को मिला. जम्मू एंड कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा कर्नाटक के खिलाड़ी केवी अनीश से भिड़ गए, कप्तान ने उन्हें हेलमेट से सिर पर मारा. कर्नाटक के लिए खेल रहे मयंक अग्रवाल ये देखकर उनके पास दौड़े और बीच में जाकर खड़े हो गए, वह पारस की इस हरकत को देखकर काफी गुस्से में थे.

क्यों हुई क्रिकेटर्स के बीच लड़ाई?

यह लड़ाई जम्मू कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में हुई. कर्नाटक के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में एक गेंद जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा के बल्ले के किनारे से लगकर चौके के लिए चली गई. इसके बाद डोगरा और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े सब्स्टीट्यूट प्लेयर केवी अनीश के बीच बहस हुई. 

बहस करते हुए पारस डोगरा अनीश के पास गए, फील्डर ने भी हेलमेट पहना हुआ था. डोगरा उनके पास गए और उनके सिर पर हेलमेट पहने हुए सिर्फ से मार दिया. अंपायर और अन्य फील्डर उनकी तरफ दौड़े. मयंक अग्रवाल भी तुरंत उनके बीच जाकर खड़े हो गए. वह पारस पर काफी गुस्सा थे, उन्होंने फटकारते हुए उन्हें डांट लगाई. इसके बाद केएल राहुल ने भी पारस से बात की, अंपायर ने भी उन्हें वार्निंग दी.

प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर के बाद पारस डोगरा ने अनीश से माफी भी मांगी. कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने भी डोगरा से इसको लेकर बात की और उन्हें समझाया. पारस डोगरा ने पहली पारी में 70 रन बनाए, उन्हें श्रेयस गोपाल ने बोल्ड किया.

रणजी ट्रॉफी फाइनल का हाल

24 फरवरी से शुरू हुए फाइनल में जम्मू कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. खबर लिखे जाने तक जम्मू कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 500 से अधिक रन बना लिए हैं. शुभम पुंडीर ने शतक जड़ा, उन्होंने 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 121 रन बनाए. कप्तान पारस डोगरा (70) के आलावा हसन खान (88), अब्दुल समद (61), और कन्हैया वाधावन (57) ने अर्धशतक लगाया. साहिल लोटरा अर्धशतक लगा चुके हैं, वह अभी नाबाद हैं.

कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा अभी तक 3 विकेट ले चुके हैं. विद्याधर पाटिल, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी 1-1 विकेट ले चुके हैं.





Source link

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मचे बवाल के बाद MI टीम का बड़ा ऐलान, कहा- ‘राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर न

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मचे बवाल के बाद MI टीम का बड़ा ऐलान, कहा- ‘राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर न


द हंड्रेड टूर्नामेंट के आगामी संस्करण के लिए मार्च में ऑक्शन हो सकता है. इससे पहले इस लीग में ड्राफ्ट के जरिए फ्रेंचाइजियां प्लेयर्स को अपनी टीम का हिस्सा बनाती थी. पहली बार होने जा रहे ऑक्शन को लेकर एक रिपोर्ट की खूब चर्चा हो रही है. इसमें दावा किया गया था कि जिन फ्रेंचाइजियों के मालिक भारतीय हैं, वो ऑक्शन में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगी. चाहे उनका प्रदर्शन कैसा भी हो. ये इतना वायरल हुआ कि एमआई लंदन टीम को बयान जारी करना पड़ा.

MI London ने जारी किया स्टेटमेंट

मुंबई इंडियंस से जुड़ी फ्रेंचाइजी एमआई लंदन ने इन दावों को खारिज कर भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीयता के आधार पर खिलाड़ियों के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा. एमआई लंदन ने मंगलवार को जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा, “एमई लंदन इसके लिए प्रतिबद्ध है कि द हंड्रेड एक ऐसा कॉम्पिटिशन हो जो सबको साथ लेकर चलने वाला, स्वागत करने वाला और सभी के लिए खुला हो.”

स्टेटमेंट में आगे कहा गया, “खिलाड़ियों को उनकी राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर नहीं किया जाना चाहिए. बाकी सात टीमों के साथ, हम भी सिर्फ उनके क्रिकेट के प्रदर्शन, उपलब्धता और हर टीम की जरूरतों के आधार पर सिलेक्शन करने के लिए कमिटेड हैं.”

बता दें कि इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी सभी फ्रेंचाइजियों को इससे संबंधित एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्हें खिलाड़ियों से राष्ट्रीयता के आधार पर भेदभाव नहीं करने की सलाह दी थी. ईसीबी ने भी इस पर बयान जारी कर भरोसा दिलाया था कि लीग में सभी खिलाड़ियों को एक समान अवसर मिलेंगे.

ईसीबी ने ‘द हंड्रेड’ की सभी 8 टीमों के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा, “ईसीबी और द हंड्रेड टीम की सभी आठ फ्रेंचाइजी ने यह पक्का करने का अपना कमिटमेंट दोहराया है कि द हंड्रेड एक ऐसा कॉम्पिटिशन बना रहे जो सबको साथ लेकर चलने वाला, स्वागत करने वाला और सभी के लिए खुला हो.”





Source link

ईशान किशन ने ICC बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, पाकिस्तान के ऑलराउंडर की बादशाहत खत्म

ईशान किशन ने ICC बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, पाकिस्तान के ऑलराउंडर की बादशाहत खत्म


ईशान किशन आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 3 स्थान ऊपर आकर टॉप-5 में शामिल हो गए हैं. अभिषेक शर्मा नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को भी 2 स्थान का फायदा हुआ है, वह तीसरे नंबर पर आ गए हैं. टी20 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पाकिस्तान के ओपनर सईम अयूब की बादशाहत खत्म हो गई है, वह पहले से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में 3 मैचों में ‘डक’ आउट हुए थे. हालांकि इसका असर रैंकिंग में देखने को नहीं मिला. 877 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अभिषेक अभी भी दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं. दूसरे नंबर पर 815 रेटिंग के साथ इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे. साहिबजादा फरहान 2 स्थान ऊपर आकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं. पथुम निसांका एक स्थान नीचे लुढ़ककर चौथे नंबर पर आ गए. ईशान किशन की टॉप-5 में एंट्री हो गई है.

ईशान किशन टॉप-5 में शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाई थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए आखरी मैच को छोड़ दें तो टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका सफर अच्छा रहा है. इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी हुआ. 742 रेटिंग के साथ ईशान किशन लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं, वह पहले आठवें स्थान पर थे.

तिलक वर्मा 3 स्थान नीचे लुढ़ककर 7वें नंबर पर आ गए हैं, जिनका टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर बने हुए हैं.

सिकंदर रजा बने नए नंबर-1 ऑलराउंडर

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (294 रेटिंग) आईसीसी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गए हैं. सईम अयूब (281 रेटिंग) दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. हार्दिक पांड्या लिस्ट में तीसरे स्थान पर बने हैं. शिवम दुबे को 2 स्थान का फायदा हुआ है, वह 216 रेटिंग के साथ नौवें से सातवें स्थान पर आ गए हैं. अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी भी टॉप-10 में शामिल हो गए हैं, 209 रेटिंग के साथ वह लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं.



Source link

मैच गंवाने के बाद पाक कप्तान ने सीधे इस बल्लेबाज को ठहराया हार का दोषी, किसका लिया नाम

मैच गंवाने के बाद पाक कप्तान ने सीधे इस बल्लेबाज को ठहराया हार का दोषी, किसका लिया नाम


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. 165 रन का लक्ष्य देने के बावजूद पाकिस्तान की टीम इस स्कोर को बचा नहीं सकी और मैच 19.1 ओवर में गंवा बैठी. मैच के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने हार की बड़ी वजह खुद सबके सामने रख दी.

पाक कप्तान ने इस खिलाड़ी को बताया हार का जिम्मेदार

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में आगा ने साफ कहा कि टीम ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत तो की थी, लेकिन अंत में जिस तरह से रन बनने चाहिए थे, वो नहीं बन सके. उनका मानना था कि स्कोर थोड़ा कम रह गया और यही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. हालांकि उन्होंने विरोधी कप्तान हैरी ब्रूक की जमकर तारीफ की, जिन्होंने मैच को पाकिस्तान की पकड़ से पूरी तरह बाहर कर दिया.

ब्रूक ने पलटा मैच

165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम एक समय 58 रन पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी. ऐसे मुश्किल वक्त में ब्रूक ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ चारों तरफ शॉट्स खेलते हुए सिर्फ 51 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी ने मैच का रुख ही बदल दिया और इंग्लैंड को जीत की ओर पहुंचा दिया.

पाक कप्तान ने की तारीफ

सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम ने ब्रूक को आउट करने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके. उन्होंने कहा कि जब भी इंग्लैंड के खिलाफ मैच हारते हैं, अक्सर ब्रूक ही फर्क पैदा करते हैं. वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं और गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं.

फरहान और शाहीन की मेहनल गई बेकार

सलमान अली आगा ने साहिबजादा फरहान की भी तारीफ की. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 63 रन की अहम पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लेकर वापसी की उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन आखिर में टीम मैच नहीं बचा सकी.

आर्चर ने लगाया जीत का चौका

आखिरी ओवरों में विकेट गिरने के बावजूद इंग्लैंड ने संयम बनाए रखा और अंत में जोफ्रा आर्चर ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी. इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता अब बेहद मुश्किल हो गया है और आगे का सफर दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा. 



Source link

जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू नहीं खेले तो कौन करेगा उन्हें रिप्लेस? ये दो खिलाड़ी बन सकते हैं सरप्

जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू नहीं खेले तो कौन करेगा उन्हें रिप्लेस? ये दो खिलाड़ी बन सकते हैं सरप्


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की भिड़ंत अब जिम्बाब्वे से होने वाली है. दोनो टीमें 26 फरवरी को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में आमनें-सामनें होंगी. यह मैच भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि सुपर-8 में मिली एक हार के बाद अब टीम के लिए हर मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा हो गया है. इसी बीच भारतीय टीम को एक और झटका लगा है.

स्टार फिनिशर रिंकू सिंह पारिवारिक आपात स्थिति के कारण टीम से अस्थायी रूप से अलग हो गए हैं. उनके पिता की तबीयत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू का खेलना संदिग्ध माना जा रहा है.

विकल्प नंबर-1: अक्षर पटेल

अगर रिंकू इस मैच में उपलब्ध नहीं होते हैं, तो सबसे मजबूत विकल्प अक्षर पटेल हो सकते हैं. चेन्नई की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है. ऐसे में अक्षर टीम को अतिरिक्त स्पिन विकल्प दे सकते हैं. अगर अक्षर को शामिल किया जाता है तो भारत चार ऑलराउंडर के साथ उतर सकता है – शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर. इससे बल्लेबाजी की गहराई भी बढ़ेगी और गेंदबाजी में संतुलन भी मिलेगा. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह संभाल सकते हैं.

विकल्प नंबर-2: संजू सैमसन

दूसरा विकल्प संजू सैमसन हैं. संजू आक्रामक बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं या मिडिल ऑर्डर में खेल सकते हैं. अगर टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी को और मजबूत करना चाहता है, तो संजू को मौका दिया जा सकता है. इससे भारत के पास एक अतिरिक्त बल्लेबाज होगा जो बड़े शॉट खेलने में सक्षम है.

मैच का महत्व

भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक और लीग मैच नहीं है, बल्कि सेमीफाइनल की उम्मीदों से जुड़ा हुआ है. टीम को न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि नेट रन रेट सुधारने के लिए बड़े अंतर से जीत भी जरूरी होगी.

अब नजर टीम मैनेजमेंट के फैसले पर रहेगी कि वह संतुलन को प्राथमिकता देता है या बल्लेबाजी की ताकत को. जो भी फैसला हो, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को हर हाल में जीत चाहिए. 



Source link

लाइव TV पर आपस में भिड़े पाकिस्तान के 2 पूर्व क्रिकेटर्स, अपने दामाद का बचाव करने लगा दिग्गज?

लाइव TV पर आपस में भिड़े पाकिस्तान के 2 पूर्व क्रिकेटर्स, अपने दामाद का बचाव करने लगा दिग्गज?


पाकिस्तान के ऊपर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की तलवार लटकी है. इंग्लैंड से हारने के बाद अब पाकिस्तान अन्य टीमों के मैचों के नतीजों पर निर्भर हो गया है. सलमान अली आगा एंड टीम का सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता अब बहुत कठिन है. मंगलवार को मिली हार के बाद पाकिस्तान के दिग्गजों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर गुस्सा फूट रहा है. एक टीवी चैनल पर लाइव शो के दौरान सकलैन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज के बीच तीखी बहस देखने को मिली. हफीज ने मोहम्मद नवाज और शादाब खान को लेकर सकलैन से सवाल किया.

शो के एंकर ने सकलैन मुश्ताक से सवाल किया कि हमारी टीम बल्लेबाजों से गेंदबाजी और गेंदबाजों से बल्लेबाजी करने की उम्मीद लिए बैठे हैं, इसलिए कई खिलाड़ियों की जगह नहीं बन रही. तो क्या ये चीज गलत दिशा में जा रही है? इसके जवाब में सकलैन ने कहा, “टेक्टिक ज्यादा गेंदबाजी पर निर्भर करता है, मेरी प्लेइंग 11 में अबरार इस वजह से नहीं था क्योंकि टीम में बैलेंस नहीं आ रहा था. बाबर का ओपन पर जाना था, सईम अयूब को मैं आराम करवा रहा था. फखर चौथे पर था. आज हमारे टेक्टिक में एरर था, जिसकी वजह से गलतियां हुई. हमने तारिक अहमद से एक ओवर करवाकर उन्हें हटा दिया.”

हफीज और सकलैन मुश्ताक के बीच तीखी बहस

सकलैन मुश्ताक ये बोल ही रहे थे कि मोहम्मद हफीज ने उन्हें रोकते हुए कहा, “मेरे बस एक सवाल है आपसे, क्योंकि आपने पाकिस्तान लेवल की कोचिंग भी की हुई है. मोहम्मद नवाज को आप बल्लेबाजी ऑलराउंडर लेंगे या गेंदबाजी ऑलराउंडर?” 

सकलैन ने इसके जवाब में कहा, “मुझे लगता है कि वो दोनों में बराबर ठीक है.” ये सुनते ही हफीज ने कहा, “तो वो पांच नंबर पर खेले, अगर वो बल्लेबाजी में अच्छा है तो.” सकलैन ने कहा, “उन्हें पांचवें नंबर पर इस्तेमाल भी किया हुआ है, मैंने भी उन्हें इस नंबर पर खिलाया है.

मोहम्मद हफीज लगातार उनसे यही सवाल पूछते रहे कि क्या आपको लगता है कि वो बैटिंग ऑलराउंडर हैं? लेकिन सकलैन इसका सीधा जवाब देने की बजाय यही बोलते रहे कि वो दोनों में अच्छा कर लेता है. तब हफीज ने कहा, “देखें मैं भी पाकिस्तान के लिए खेला हूं, मेरी प्राथमिकता मेरी बल्लेबाजी थी. मेरा कप्तान मुझसे कहता था कि मुझे आपके ओवर नहीं चाहिए, आपकी अच्छी बल्लेबाजी होनी चाहिए.”

सकलैन के दामाद पर भी उठाए सवाल

हफीज ने इस बीच सकलैन मुश्ताक के दामाद शादाब खान का भी नाम इसमें लिया. उन्होंने कहा, “मेरी प्राथमिक जॉब मेरी बल्लेबाजी थी. इसी तरह नवाज की प्राइमरी जॉब उसकी गेंदबाजी है. शादाब की प्राइमरी जॉब उनकी गेंदबाजी है. सईम अयूब की प्राइमरी जॉब उनकी बल्लेबाजी है. अगर वो वह नहीं कर रहे हैं तो हमें ऐसे प्लेयर नहीं चाहिए.”





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp