टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका की 17 सदस्यीय टीम घोषित, 7 जनवरी को पाकिस्तान से पहला मैच

टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका की 17 सदस्यीय टीम घोषित, 7 जनवरी को पाकिस्तान से पहला मैच


श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में दासुन शनाका श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करेंगे. इससे पहले श्रीलंका 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 25 खिलाड़ियों का प्रीलिमिनरी स्क्वाड घोषित कर चुका है. मगर उनमें से पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए 8 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है.

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 7 जनवरी को होगा और अंतिम मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. बहुत हद तक कहा जा सकता है कि श्रीलंका इन्हीं 17 खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के अंतिम स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश तीक्षणा, ट्रेवीन मैथ्यू, दुश्मंता चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का पहला मैच 7 जनवरी, दूसरा मैच 9 जनवरी और अंतिम मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. ये तीनों मैच डाम्बुला में खेले जाएंगे. पिछली बार श्रीलंका और पाकिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में आमने-सामने आए थे, जिसमें पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी. आपको बताते चलें कि पाकिस्तान टीम ने अब तक अपने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड की घोषणा नहीं की है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें भारत भी मौजूद है. वहीं श्रीलंका टूर्नामेंट की सह-मेजबान है, जिसे ग्रुप C में जगह मिली है. ऑस्ट्रेलिया भी इसी ग्रुप में मौजूद है.

यह भी पढ़ें:

कौन हैं अमेरिका में जन्मे अमन राव? जिन्होंने 13 छक्के और 12 चौके ठोक मचाया कोहराम; जड़ दिया दोहरा शतक





Source link

स्टीव स्मिथ ने 37वां टेस्ट शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, लेकिन विराट कोहली से अब भी पीछे

स्टीव स्मिथ ने 37वां टेस्ट शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, लेकिन विराट कोहली से अब भी पीछे


Steve Smith Test Centuries: पांचवें एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बना लिया है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खो कर 518 रन बना लिए हैं. पहली पारी में कंगारू टीम की कुल बढ़त 134 रनों की हो गई है. मैच के तीसरे दिन स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक लगा दिया है. स्मिथ तीसरे दिन 129 रन बनाकद नाबाद लौटे.

इस शतकीय पारी की बदौलत स्टीव स्मिथ ने कई सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं. बता दें कि एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही 3-1 की बढ़त बनाई हुई है और वो इंग्लैंड पर 4-1 की जीत की ओर आगे बढ़ रहा है. यहां जानिए पांचवें टेस्ट में शतक लगाकर स्टीव स्मिथ ने कौन से रिकॉर्ड कायम किए हैं.

सबसे ज्यादा टेस्ट शतक- स्टीव स्मिथ ने सिडनी में अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक लगाया. टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ (36) को पीछे छोड़ इस सूची में छठे स्थान पर आ गए हैं. वो ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 41 सेंचुरी लगाई थीं.

एशेज में सबसे ज्यादा शतक- एशेज में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उनके एशेज में 13 शतक हैं, उनसे आगे सिर्फ डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने एशेज में 19 शतक लगाए थे.

एशेज में सबसे ज्यादा रन- स्टीव स्मिथ ने अब एशेज में 3682 रन बना लिए हैं. वो एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जैक हॉब्स (3636) से आगे निकल गए हैं. एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन रहे, जिन्होंने 5028 रन बनाए थे.

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन- स्टीव स्मिथ अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 5085 रन बना लिए हैं. वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए हैं. सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6707, विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5551 और सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 5108 रन बनाए थे.

सबसे तेज 37 टेस्ट शतक- टेस्ट क्रिकेट इतिहास में स्टीव स्मिथ ने 219 पारियों में 37 टेस्ट शतक लगाए हैं. वो सबसे तेज 37 शतक पूरा करने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. उनसे तेज सिर्फ रिकी पोंटिंग (212 पारी), कुमार संगाकारा (218 पारी) हैं.

यह भी पढ़ें:

SA20 लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर, जॉनी बेयरस्टो ने केशव महाराज का जमकर धोया, बना दिए इतने रन



Source link

SA20 लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर, जॉनी बेयरस्टो ने केशव महाराज का जमकर धोया, बना दिए इतने र

SA20 लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर, जॉनी बेयरस्टो ने केशव महाराज का जमकर धोया, बना दिए इतने र


Jonny Bairstow Smashed 34 runs In An Over From Keshav Maharaj: दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 के मौजूदा सीजन में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेल रहे हैं. बेयरस्टो को साल 2024 के बाद, इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है. हाल ही में, आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में भी बेयरस्टो अनसोल्ड रहे थे. हालांकि, इसके बाद भी बेयरस्टो SA20 में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. इस लीग के एक मुकाबले में बेयरस्टो ने केशव महाराज के ओवर में 34 रन बना दिए. वो SA20 के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

बेयरस्टो ने महाराज के एक ओवर में बनाया 34 रन 

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए जॉनी बेयरस्टो ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ एक ओवर में 34 रन जड़ दिए. सनराइजर्स की पारी के 12वें ओवर में 5 छक्के और एक चौका शामिल था. ये ओवर प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान और स्टार स्पिनर केशव महाराज ने डाला था. पहली गेंद शॉट थी और इसे बेयरस्टो ने मिड विकेट पर छक्के के लिए भेजा. दूसरी गेंद काउ कॉर्नर पर 92 मीटर दूर भेज दिया. तीसरी गेंद मिड विकेट पर छक्के के लिए गई. चौथी गेंद को स्वीप करके बेयरस्टो ने चौका लगाया. ओवर की 5वीं गेंद केशव महाराज ने आगे डाली, जिसे बेयरस्टो ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से बाउंड्री के पार भेजा. वहीं, गेंदबाज के सिर के ऊपर से उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया. इस तरह ओवर में कुल 34 रन बनाया.

सनराइजर्स ने प्रिटोरिया को 10 विकेट से हराया

SA20 के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 10 विकेट से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 176 रन बना पाई थी. जिसे सनराइजर्स ने बिना विकेट खोए 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 79 जबकि जॉनी बेयरस्टो 85 रन बनाए. बेयरस्टो ने अपनी 45 गेंदों की पारी में 8 चौके और 6 छक्के मारे, तो डिकॉक ने भी 41 गेंदों का सामने करते हुए 5 चौके और 6 छक्के जड़े.





Source link

बांग्लादेश की मैच रिशेड्यूलिंग पर BCCI लगाएगा ब्रेक? भारत सरकार का रोल कितना अहम,जानें 5 बातें

बांग्लादेश की मैच रिशेड्यूलिंग पर BCCI लगाएगा ब्रेक? भारत सरकार का रोल कितना अहम,जानें 5 बातें


मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सिर्फ एक खिलाड़ी या एक टीम तक सीमित नहीं रहा है. यह मामला धीरे-धीरे इंटरनेशनल क्रिकेट और भारत-बांग्लादेश रिश्तों से जुड़ा बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ शब्दों में कहा है कि वह भारत में सुरक्षित महसूस नहीं करता और इसलिए उसने ICC से मांग की है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में उसके मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराए जाएं. इस मांग के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या BCCI इस रिशेड्यूलिंग को रोक सकता है और भारत सरकार की इसमें क्या भूमिका होगी.

ICC की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंस

अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ICC चेयरमैन जय शाह ने शेड्यूल पर दोबारा विचार करने के संकेत दिए हैं,  लेकिन जब तक ICC की तरफ से लिखित या आधिकारिक फैसला सामने नहीं आता, तब तक यह साफ नहीं है कि बांग्लादेश की मांग मानी जाएगी या नहीं. अगले कुछ दिनों में ICC, BCCI और BCB के बीच बैठक हो सकती है, जिसके बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

BCCI के अधिकार कितने मजबूत हैं?

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा है.  ऐसे में भारत में होने वाले मैचों की ग्राउंड लेवल की जिम्मेदारी BCCI के पास है. स्टेडियम, सिक्योरिटी, टिकटिंग, होटल और ट्रैवल जैसे सारे इंतजाम BCCI देख रही है. अगर ऐन मौके पर मैच दूसरी जगह शिफ्ट होते हैं तो इससे लॉजिस्टिक्स और रेवेन्यू दोनों पर असर पड़ेगा. ऐसे में BCCI के पास यह कहने का पूरा अधिकार है कि अब शेड्यूल बदलना आसान नहीं है.

भारत सरकार की एंट्री क्यों अहम है

यह मामला अब सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा. बांग्लादेश सरकार पहले ही IPL 2026 के टेलीकास्ट पर रोक लगाने जैसा सख्त कदम उठा चुकी है. ऐसे में वर्ल्ड कप मैचों की रिशेड्यूलिंग का फैसला दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों को भी प्रभावित कर सकता है. BCCI किसी भी बड़े फैसले से पहले भारत सरकार से सलाह ले सकती है.  हाल ही में पूर्व बांग्लादेशी पीएम खालिदा जिया का निधन हो गया था. उसके बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर उनके अंतिम संस्कार पर बांग्लादेश पहुंचे थे. उस दौरान दोनों ही तरफ से एक पॉजिटिव मैसेज गया था. इसलिए विदेश नीति और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार का रुख बेहद अहम होगा.

ICC बांग्लादेश पर एक्शन ले सकता है?

क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं, जब किसी टीम ने सुरक्षा कारणों से मैच खेलने से इनकार किया और उसे नुकसान उठाना पड़ा. 1996 और 2003 वर्ल्ड कप में ऐसा हो चुका है, जहां मैच न खेलने वाली टीमों को अंक गंवाने पड़े थे. यहां तक कि 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था. ऐसे में अगर बांग्लादेश मैच खेलने से इनकार करता है तो ICC कार्रवाई कर सकता है, हालांकि भारत-पाकिस्तान मैचों के उदाहरण के चलते फैसला आसान नहीं होगा.

बाकी टीमों की परेशानी भी बनेगी मुद्दा

अगर बांग्लादेश के मैच भारत से हटाकर श्रीलंका किए जाते हैं तो उसके ग्रुप की बाकी टीमों को भी दिक्कत होगी. उन्हें भारत और श्रीलंका के बीच बार-बार सफर करना पड़ेगा, जो टाइट शेड्यूल में मुश्किल है। ऐसे में दूसरी टीमें भी आपत्ति जता सकती हैं.

कुल मिलाकर, बांग्लादेश की मांग को मानना ICC के लिए आसान फैसला नहीं है. इसमें BCCI, भारत सरकार, दूसरी टीमें और करोड़ों फैंस सभी के हित जुड़े हुए हैं.  



Source link

पिछले 10 साल में कितने हिंदू क्रिकेटर बांग्लादेश के लिए खेले, ये रही पूरी लिस्ट

पिछले 10 साल में कितने हिंदू क्रिकेटर बांग्लादेश के लिए खेले, ये रही पूरी लिस्ट


Hindu Cricketers Have played For Bangladesh In International Level: पाकिस्तान से साल 1971 में अलग होने के 15 साल बाद बांग्लादेश को इंटरनेशनल क्रिकेट में दर्जा मिला था. साल 1986 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था, तब से ही बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटरों के साथ भेदभाव हो रहा है. बांग्लादेश के लिए साल 2000 में किसी हिंदू क्रिकेटर को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिला था. रंजन दास नामक क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था. इसके बाद, रंजन दास ने अपना धर्म बदला और इस्लाम कबूल कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अगला मौका कभी नहीं मिला. यहां हम उन बांग्लादेशी हिंदू क्रिकेटर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है.

पिछले 10 साल में बांग्लादेश के लिए खेले 6 हिंदू क्रिकेटर

1. लिटन दास (Litton Das)

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम के कप्तान लिटन दास एक बंगाली-हिंदू हैं, जो बांग्लादेश के लिए लंबे समय से तीनों फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. लिटन अब तक 50 से ज्यादा टेस्ट, 90 से ज्यादा वनडे और 100 से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, उन्होंने साल 2019 में देबाश्री बिस्वास सोनचिता से शादी रचाई थी.

2. सौम्या सरकार (Soumya Sarkar)

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार भी बंगाली-हिंदू क्रिकेटर हैं, जो बांग्लादेश के लिए हर फॉर्मेट में अपना जलवा बिखेर चुके हैं. सौम्य सरकार ने कई मौकों पर बांग्लादेशी टीम को जीत दिला चुके हैं. उन्होंने अब तक 87 टी-20, 79 वनडे और 16 टेस्ट खेले हैं और अभी-भी बांग्लादेशी टीम के अहम खिलाड़ी हैं.

3. आलोक कपाली (Alok Kapali) 

बांग्लादेश के शुरुआती क्रिकेटरों में से एक आलोक कपाली थे, जिनका जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में बांग्लादेश के लिए 17 टेस्ट, 69 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. आलोक एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे, जो टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले क्रिकेटर भी हैं. आलोक ने अपने करियर का एकमात्र शतक भारत के खिलाफ वनडे में जड़ा था. इसके बाद, आलोक भारत की बागी क्रिकेट लीग ICL (इंडियन क्रिकेट लीग) से जुड़ गए, जिस वजह से बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उन पर बैन भी लगाया था. फिर अप्रैल 2011 में उनकी बांग्लादेश टीम में वापसी तो हुई लेकिन चंद महीने बाद ही उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया था.

4. तपश बैस्य (Tapash Baisya)

बांग्लादेश के लिए तपश बैस्या ने टेस्ट और वनडे में प्रतिनिधित्व किया था. हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने धार्मिक विश्वासों के बारे में कभी-भी बात नहीं की है, लेकिन उनकी पृष्ठभूमि को अक्सर हिंदू समुदाय से जोड़ा जाता रहा है. तपश 2000 दशक में अपनी टीम के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज थे.

5. धिमन घोष (Dhiman Ghosh)

बांग्लादेश के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज धीमान घोष का करियर छोटा रहा है. उन्होंने अपने करियर में 14 वनडे और सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेले, जिसमें उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. 

6. रोनी तालुकदार (Rony Talukdar)

रोनी तालुकदार का जन्म नारायणगंज के एक हिंदू परिवार में हुआ था, जिन्होंने बांग्लादेश के लिए सिर्फ एक वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. रोनी ने साल 2023 में अपना पहला वनडे मैच खेला जबकि सात साल पहले यानी 2015 में टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. रोनी लंबे समय तक टीम में अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कभी तमीम इकबाल को चुना गया तो कभी किसी दूसरे प्लेयर पर भरोसा जताया गया. साल 2023 में बांग्लादेश के लिए आखिरी मैच खेलने वाले रॉनी अब भी घरेलू क्रिकेट में एक्टिव हैं.



Source link

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन, टॉप 5 देखिए

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन, टॉप 5 देखिए


IND vs NZ ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट की भिड़ंत हमेशा से रोमांचक रही है. कीवी गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं माना जाता, लेकिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के सामने जमकर रन बटोरे. आंकड़े बताते हैं कि इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ लंबी पारियां खेलीं, बल्कि कई बार मैच का रुख भी अकेले दम पर पलट दिया. आइए जानते हैं उन टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

सचिन तेंदुलकर

‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर इस सूची में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 वनडे मैचों में 1750 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 186 रन रहा. सचिन ने कीवी टीम के खिलाफ 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए, जो उनकी निरंतरता और क्लास को दिखाता है.

विराट कोहली

विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 वनडे मैचों में 1657 रन बनाए हैं. कोहली का औसत 55 से ज्यादा रहा है, जो इस बात का सबूत है कि वह बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी हैं. उनके नाम 6 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं.

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की खूब खबर ली. उन्होंने 23 मैचों में 1157 रन बनाए. सहवाग का स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर रहा, जो दिखाता है कि वह शुरुआत से ही मैच पर दबाव बनाते थे.

मोहम्मद अजहरुद्दीन  

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 वनडे मैचों में 1118 रन बनाए. उनका अनुभव और टाइमिंग कीवी गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय टीम के लिए कई बार काम आया.

सौरव गांगुली

इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं सौरव गांगुली. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 मैचों में 1079 रन बनाए. गांगुली ने 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए और कई अहम मैचों में टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दी. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp