VIDEO: आंख दिखा रहा था पाकिस्तानी गेंदबाज, कीरोन पोलार्ड ने उतार दी गर्मी!

VIDEO: आंख दिखा रहा था पाकिस्तानी गेंदबाज, कीरोन पोलार्ड ने उतार दी गर्मी!


MI Emirates Vs Desert Vipers In ILT20 Final: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड की पहचान एक खतरनाक बल्लेबाज के रूप में की जाती है. अगर पोलार्ड लय में हों, तो दुनिया के किसी भी गेंदबाज को अपने सामने नहीं टिकने देते हैं. मैदान पर पोलार्ड सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपने गर्म तेवर के लिए भी जाने जाते हैं. पोलार्ड को बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई गेंदबाज उनके ध्यान को भंग करे. ऐसा ही कुछ इंटरनेशनल टी20 लीग (ILT20) के चौथे सीजन के फाइनल में देखने को मिला, जब डेजर्ट वाइपर के तेज गेंदबाज नसीम शाह से उनकी भिड़ंत हो गई.

ILT20 के फाइनल में पोलार्ड और नसीम के बीच हुई झड़प

इंटरनेशनल टी20 लीग (ILT20) के फाइनल मुकाबले में एमआई एमिरेट्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड अपने लय में नहीं दिख रहे थे और उनके सामने गेंदबाजी करते हुए डेजर्ट वाइपर के तेज गेंदबाज नसीम शाह बार-बार आंख दिखा रहे थे. इसके तुरंत बाद, कीरोन पोलार्ड ने अपना गुस्से वाला रूप दिखाते हुए पाकिस्तानी गेंदबाज को वार्निंग दे डाली. जिसके बाद, नसीम भी कहां मानने वाले थे, चले गए पोलार्ड से भिड़ने, लेकिन एमआई के कप्तान ने जैसे ही आंख दिखाई पाकिस्तानी गेंदबाज की गर्मी उतर गई.

इसके बाद, अंपायर ने दोनों खिलाड़ियों को शांत कराते हुए अलग कराया, तब जाकर खेल आगे बढ़ सका.

फाइनल में कैसी रही थी नसीम शाह की गेंदबाजी?

नसीम शाह ने ILT20 के फाइनल मुकाबले में दमदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे. इसमें पोलार्ड का भी विकेट शामिल है. पोलार्ड एमआई एमिरेट्स के लिए खेलते हुए 28 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए. नसीम शाह की इस दमदार प्रदर्शन के चलते डेजर्ट वाइपर की टीम फाइनल मुकाबले में खिताबी जीतने में सफल रही.

कैसा रहा ILT20 का फाइनल मुकाबला?

ILT20 टूर्नामेंट के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला डेजर्ट वाइपर और एमआई एमिरेट्स के बीच रविवार यानी 4 जनवरी, 2026 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए डेजर्ट वाइपर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम के कप्तान सैम करन ने एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. सैम करन ने 51 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए, जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में, एमआई एमिरेट्स की टीम 18.3 ओवर में 136 रन बनाकर सिमट गई, जिसके चलते फाइनल मुकाबले में डेजर्ट वाइपर को 46 रन से जीत मिली.





Source link

रविंद्र जडेजा होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान? सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

रविंद्र जडेजा होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान? सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल


IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया था. टीम के कप्तान संजू सैमसन को ट्रेड कर चेन्नई सुपर किंग्स में भेज दिया था. इस ट्रेड के बदले राजस्थान ने अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया. संजू के जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कौन संभालेगा?

संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान ने 2025 सीजन खेला था. उस दौरान रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया था. संजू के अनफिट रहने पर कुछ मुकाबलों में रियान पराग ने टीम की कमान भी संभाली थी. ऐसे में वह कप्तानी की रेस में एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर रविंद्र जडेजा की एक फोटो शेयर की है. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया , “जल्द ही थालापथी.” तमिल भाषा में “थालापथी” का मतलब होता है लीडर या कमांडर. इस एक लाइन ने फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी है कि क्या जडेजा को ही टीम की नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. हालांकि फ्रेंचाइजी की ओर से अभी कप्तानी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

कप्तानी की रेस में कई नाम

राजस्थान रॉयल्स के पास इस समय कप्तानी के लिए कई विकल्प मौजूद हैं. युवा खिलाड़ियों में रियान पराग के अलावा ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल जैसे नाम शामिल हैं, जो भविष्य के लीडर माने जा रहे हैं. लेकिन अनुभव के लिहाज से देखा जाए तो रविंद्र जडेजा का नाम सबसे ऊपर आता है.

जडेजा न सिर्फ सीनियर खिलाड़ी हैं, बल्कि भारतीय टीम और आईपीएल का लंबा अनुभव भी उनके पास है. उन्होंने बड़े मैचों में दबाव संभालना अच्छे से सीखा है, जो कप्तान के लिए सबसे जरूरी गुण होता है.

राजस्थान से पुराना नाता

रविंद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स से पुराना रिश्ता रहा है. जब 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला खिताब जीता था, उस समय जडेजा भी इस टीम का हिस्सा थे. 2009 में भी वह राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आए थे. इसके बाद 2012 में वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े और लंबे समय तक टीम की रीढ़ बने रहे. 





Source link

टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक पारी में 2 खिलाड़ी हुए रिटायर्ड आउट, जानिए किस मैच में ह

टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक पारी में 2 खिलाड़ी हुए रिटायर्ड आउट, जानिए किस मैच में ह


Northern Knights vs Otago In Super Smash 2025-26: टी20 क्रिकेट में आए दिन नायब शॉट्स और नए-नए गेंदबाजी एक्शन देखने को मिलती रहती हैं. एक ऐसा ही अलग नजारा रविवार यानी 4 जनवरी, 2026 को न्यूजीलैंड की डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट सुपर समैश 2025-26 में हुए एक मुकाबले के दौरान देखने को मिला. टी20 क्रिकेट में रिटायर्ड आउट होना अब कॉमन हो गया है, लेकिन एक पारी में कई खिलाड़ियों का रिटायर्ड आउट होना ये पहली बार हुआ. ऐसा ही कुछ नॉर्दर्न नाइट्स बनाम ओटागो के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान देखने को मिला, जब नॉर्दर्न नाइट्स की टीम 167 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी.

टी20 मुकाबले के एक पारी में 2 खिलाड़ी हुए रिटायर्ड आउट

नॉर्दर्न नाइट्स बनाम ओटागो के बीच खेले गए मुकाबले में एक समय रनचेज के दौरान नॉर्दर्न नाइट्स का स्कोर 16 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन था और आखिरी 4 ओवर में टीम को जीत के लिए 58 रन चाहिए थे. जीत रावल 27 गेंदों पर 23 रन बनाकर काफी धीमी पारी खेल रहे थे. जिसके बाद, 17वें ओवर की पहली गेंद जैसे ही जीत रावल ने डॉट खेली, तो उन्होंने रिटायर्ड आउट होने का फैसला लिया, ताकि आने वाले बल्लेबाज तेजी से रन बनाकर टीम को जीत दिला सके. छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान बेन पोमारे ने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू किया और पहली चार गेंदों पर ही उन्होंने दो चौके लगा दिए. दूसरी छोर पर मौजूद जेवियर बेल भी अच्छी लय में नहीं दिख रहे थे, वे 13 गेंदों पर 9 रन बनाकर खेल रहे थे. उन्होंने भी जीत रावल से प्रेरित होकर 18वें ओवर की पहली गेंद पर रिटायर्ड आउट होने का फैसला किया. इस तरह टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार देखने को मिला, जब एक पारी में एक से ज्यादा खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हुए. 

रावल और बेल के रिटायर्ड आउट होने बाद भी नहीं जीती टीम

जीत रावल और जेवियर बेल दोनों का रिटायर्ड आउट होने का फैसला भी टीम के काम नहीं आया. कप्तान बेन पोमारे ने 10 गेंदों पर 20, तो स्कॉट कुगेलेइजन ने 12 गेंदों पर 34 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि, ये दोनों भी टीम को जीता नहीं पाए और मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ. इस मुकाबले में नॉर्दर्न नाइट्स की टीम भी निर्धारित 20 ओवर में 166 रन के स्कोर तक पहुंच पाई थी.



Source link

कौन हैं लिटन दास? बांग्लादेश के T20 कप्तान, जिन्हें अपने ही देश में बनाया गया निशाना

कौन हैं लिटन दास? बांग्लादेश के T20 कप्तान, जिन्हें अपने ही देश में बनाया गया निशाना


बांग्लादेश क्रिकेट ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए लिटन दास को अपनी टीम का कप्तान बनाया है. यह जिम्मेदारी उन्हें मई 2025 में औपचारिक रूप से टी20 इंटरनेशनल टीम की कमान सौंपे जाने के बाद मिली है. विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन ने नजमुल हुसैन शांतो की जगह ली और अब वह टूर्नामेंट में बांग्लादेश की अगुआई करेंगे. खास बात यह है कि लिटन दास हिंदू समुदाय से आते हैं और इससे जुड़ी वजहों के चलते वह पहले अपने ही देश के कुछ कट्टर फैंस के निशाने पर भी रह चुके हैं.

कौन हैं लिंटन दास?

लिटन दास का जन्म 1994 में बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था. उन्होंने 2015 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और इसके ठीक आठ दिन बाद वनडे डेब्यू भी किया. उसी साल उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर छोटे फॉर्मेट में कदम रखा.

शुरुआत में लिटन दास एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेले, लेकिन 2017 के बाद उन्हें नियमित विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई. इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने केवल बल्लेबाज की भूमिका निभाई. लिटन ने अपनी तकनीक, टाइमिंग और तेज रन बनाने की क्षमता से टीम में खास पहचान बनाई. 

अपने ही देश में क्यों हुए ट्रोल?

लिटन दास एक हिंदू हैं. जिसके चलते उनका नाम 2025 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दौरान विवाद की वजह बना था. ढाका कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए उन्हें कुछ दर्शकों ने उनके धार्मिक विश्वास को लेकर निशाना बनाया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया कि दर्शक उन्हें ‘भुया’ जैसे शब्दों से चिढ़ा रहे थे. जिसे अपमानजनक माना जाता है और जिसका अर्थ ‘नकली’ या ‘कचरा’  होता है. हालांकि, लिटन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और शांत रहकर अपना खेल जारी रखा.

यादगार पारियां और रिकॉर्ड

लिटन दास की सबसे यादगार पारी 2018 एशिया कप फाइनल में आई, जब उन्होंने भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाया. हालांकि बांग्लादेश यह मैच हार गया, लेकिन उनकी पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. मार्च 2020 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 176 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जो आज भी बांग्लादेश के किसी भी बल्लेबाज का वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.

अब तक लिटन दास टेस्ट क्रिकेट में 3,117 रन, वनडे में 2,569 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2,655 रन बना चुके हैं. उन्होंने अलग-अलग मौकों पर तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश की कप्तानी भी की है, लेकिन 2025 में पहली बार उन्हें टी20 टीम का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया.

वर्ल्ड कप में बड़ी जिम्मेदारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लिटन दास से न सिर्फ कप्तानी, बल्कि बल्लेबाजी में भी बड़ी उम्मीदें होंगी. परवेज हुसैन इमोन और तंजिद हसन के साथ वह बांग्लादेश की टॉप ऑर्डर की रीढ़ माने जा रहे हैं. अब देखना होगा कि लिटन दास अपनी टीम को इस बड़े मंच पर कितनी दूर तक ले जा पाते हैं. 



Source link

टीम इंडिया में कैसे वापसी कर सकते हैं मोहम्मद शमी, पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने जो तरीका बताया व

टीम इंडिया में कैसे वापसी कर सकते हैं मोहम्मद शमी, पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने जो तरीका बताया व


Irfan Pathan Gave Statement Regarding Mohammed Shami Return to India Squad: भारत के घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, अब वे भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पा रहे हैं. शमी पहले चोट के कारण टीम से बाहर हुए थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी फिटनेस पूरी तरह से हासिल कर ली है और वे डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. इसके बावजूद, चयनकर्ता उन्हें मौका नहीं दे रहे हैं. भारतीय टीम में मोहम्मद शमी के चयन ना होने पर इरफान पठान ने काफी निराशा जताई है. उन्होंने इसके लिए चयनकर्ताओं को लताड़ा और साथ ही उन्होंने शमी को टीम इंडिया में वापसी करने का आखिरी तरीका भी बताया.

इरफान पठान ने मोहम्मद शमी को लेकर दिया बयान 

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘उनका भविष्य क्या है? वो कोई ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो कल आए, कुछ मैच खेले और चले गए. उन्होंने 450-500 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं, जो बहुत बड़े नंबर हैं. अगर आपने 400 से ज्यादा विकेट लिए हैं और फिर आपको टीम से बाहर कर दिया जाता है और आपकी फिटनेस पर सवाल उठाए जाते हैं – तो ऐसा सबके साथ होता है. जब तक आप क्रिकेट खेलते हैं, आपको खुद को साबित करते रहना पड़ता है.’

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ‘शमी पहले ही 200 ओवर फेंक चुके हैं. 200 ओवर फेंकने के बाद, अगर फिटनेस की बात है, तो फिटनेस तो पहले ही दिख चुकी है और क्या सुधार चाहिए, ये तो सिर्फ सिलेक्शन कमेटी ही जानती है कि वे क्या सोच रहे हैं? अगर मैं उनकी जगह होता, तो मैं IPL खेलने जाता और तहलका मचा देता. मैं नई गेंद लेता और उस लेवल पर परफॉर्म करता. डोमेस्टिक क्रिकेट परफॉर्मेंस की बात होती है, लेकिन जब IPL आता है और आप अपनी पुरानी लय और फिटनेस दिखाते हैं, तो कोई भी आपको नजरअंदाज नहीं कर सकता. पूरी दुनिया IPL देखती है. अगर आप वहां परफॉर्म करते हैं, तो आप स्क्वॉड में अपनी जगह फिर से बना लेते हैं. मेरा मानना है कि उनके लिए दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए.’



Source link

जिन मुस्तफिजुर रहमान को विवाद के बाद IPL से किया गया बाहर क्या उन्हें T20 टीम में मिला मौका, जा

जिन मुस्तफिजुर रहमान को विवाद के बाद IPL से किया गया बाहर क्या उन्हें T20 टीम में मिला मौका, जा


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए लिटन दास की अगुआई वाली 15 सदस्यीय टीम का एलान किया और यह घोषणा देश के खेल मंत्रालय द्वारा टीम के लीग मुकाबलों को भारत से श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग करने के निर्देश के कुछ ही घंटों बाद की गई.

बीसीबी को उसके खेल मंत्रालय ने टीम के टी20 विश्व कप लीग मुकाबलों को भारत से श्रीलंका में स्थानांतरित (शिफ्ट) करने की मांग करने के लिए कहा है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों पर मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर किए जाने के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही हैं.

बांग्लादेश के चार लीग मैच में से तीन वेस्टइंडीज (सात फरवरी), इटली (नौ फरवरी), इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ कोलकाता में हैं जबकि उनका आखिरी मैच नेपाल (17 फरवरी) के खिलाफ मुंबई में होगा.

टी20 विश्व कप सात फरवरी से आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा.

दास कप्तान बरकरार हैं जबकि तेज गेंदबाज तास्किन अहमद हाल में आयरलैंड श्रृंखला से बाहर रहने के बाद टीम में वापस आए हैं. अहमद तेज गेंदबाजी विभाग में रहमान के साथ टीम बनाएंगे जिन्हें उम्मीद के मुताबिक टीम में शामिल किया गया है.

बीसीबी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है जो सात फरवरी से आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा. ’’

बीसीसीआई के निर्देश के बाद सह मालिक शाहरुख खान की आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को रहमान को रिलीज कर दिया जिन्हें पिछले महीने अबुधाबी में हुई नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था.

इसके बाद बांग्लादेश सरकार के सलाहकार आसिफ नजरु ने बीसीबी को जय शाह के नेतृत्व वाली आईसीसी से बांग्लादेश के चार लीग मैच को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के लिए कहने का निर्देश दिया.

हालांकि बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार टूर्नामेंट शुरू होने में सिर्फ एक महीना बचा है, ऐसे में यह बदलाव लगभग असंभव है.

हालांकि बीसीसीआई ने रहमान को रिलीज करने के अपने फैसले के लिए बांग्लादेश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति का स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं किया लेकिन उसने यह जरूर कहा कि यह कदम चारों ओर हो रही घटनाओं के कारण उठाया गया है.

बांग्लादेश की टीम:

लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तास्किन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp