शतक लगाने पर भी टीम इंडिया में जगह नहीं, चयनकर्ताओं पर बुरी तरह भड़का दिग्गज, दिया ये बयान

शतक लगाने पर भी टीम इंडिया में जगह नहीं, चयनकर्ताओं पर बुरी तरह भड़का दिग्गज, दिया ये बयान


भारत के पूर्व क्रिकेटर और टीम के चीफ सेलेक्टर रहे क्रिस श्रीकांत ने एक बार फिर टीम इंडिया के सेलेक्शन पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ का चयन ना होने पर कड़ी आपत्ति जताई है. गायकवाड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में शतक लगाया था.

क्रिस श्रीकांत ने चयनकर्ताओं पर तंज कसते हुए कहा कि क्या अब ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया में सेलेक्शन के लिए अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स भी अच्छी करनी होंगी.

रेड्डी को हटाओ, गायकवाड़ को लाओ

क्रिस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “शायद ऋतुराज गायकवाड़ कह सकते हैं कि उन्होंने धोनी के साथ क्रिकेट खेला है, इसलिए मैं विकेटकीपिंग भी कर सकता हूं. केवल इसी तरह से उनका टीम में चयन हो सकता है. श्रेयस अय्यर का चयन निश्चित है, इसलिए उनकी टीम में जगह बनती है. मगर गायकवाड़ को भी 15 सदस्यीय स्क्वाड में जरूर होना चाहिए था. नितीश कुमार रेड्डी के बजाय गायकवाड़ को स्क्वाड में लाना चाहिए.”

चयनकर्ताओं पर साधा निशाना

दिग्गज क्रिकेटर ने आगे यह भी कहा कि चाहे ऋतुराज गायकवाड़ शतक ही क्यों ना लगा लें, फिर भी उनकी टीम में जगह पक्की नहीं है. श्रीकांत ने तंज कसते हुए कहा कि चयनकर्ता अब गायकवाड़ की उस सेंचुरी को भूल जाएंगे, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाई थी. इसलिए अब उन्हें दोबारा जीरो से शुरुआत करते हुए रनों का अंबार लगाना होगा.

ऋतुराज गायकवाड़ इस समय बहुत बेहतरीन लय में हैं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेल चुके हैं. वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए अब तक 5 मैचों में 64 के बढ़िया औसत से 257 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.65 का रहा है.

क्रिस श्रीकांत इससे पहले हर्षित राणा को लगातार मिल रहे मौकों की भी आलोचना कर चुके हैं. श्रीकांत ने कहा था कि हर्षित राणा सिर्फ गौतम गंभीर की जी हुज़ूरी के लिए टीम में हैं.

यह भी पढ़ें:

BCCI को झटका! बांग्लादेश के आगे झुक जाएगा ICC, टी20 वर्ल्ड कप का वेन्यू बदलने पर बड़ा खुलासा



Source link

BCCI को झटका! बांग्लादेश के आगे झुक जाएगा ICC, टी20 वर्ल्ड कप का वेन्यू बदलने पर बड़ा खुलासा

BCCI को झटका! बांग्लादेश के आगे झुक जाएगा ICC, टी20 वर्ल्ड कप का वेन्यू बदलने पर बड़ा खुलासा


भारत, बांग्लादेश, मुस्तफिजुर रहमान और टी20 वर्ल्ड कप 2026, ऐसे कई सारे विषय इस समय चर्चा में हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर KKR द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को निकाले जाने का मामला गहराता जा रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से बाहर करवाने की मांग की थी. अब एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार ICC बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग को मंजूरी दे सकती है.

क्रिकबज के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अभी तक कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है, लेकिन आईसीसी बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में करवा सकती है. मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश को अपने ग्रुप C के मैच 7 फरवरी, 9 फरवरी, 14 फरवरी और 17 फरवरी को कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं. रिपोर्ट अनुसार अगले 2 दिन के अंदर वेन्यू को लेकर फैसला आना संभव है.

इससे पहले ढाका में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बैठक हुई थी, जिसमें फैसला लिया गया कि टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने बांग्लादेश की टीम भारत नहीं जाएगी.

BCB ने अपने स्टेटमेंट में भारत के माहौल को अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों को असुरक्षित बताते हुए वर्ल्ड कप के मैचों को भारत से बाहर करवाने की मांग की थी. बीसीबी ने उम्मीद भी जताई कि ICC जल्द इस मांग का जवाब देगा.

BCCI ने लिया था बड़ा फैसला

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इस गीदड़भभकी के पीछे का कारण मुस्तफिजुर रहमान हैं. रहमान को IPL 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. मगर भारत और बांग्लादेश के खराब होते राजनीतिक संबंधों के बीच मुस्तफिजुर रहमान को नीलामी में खरीदने के लिए KKR की जमकर आलोचना हुई थी.

उसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने KKR फ्रैंचाइजी को निर्देश जारी किया था कि वो मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दे. कोलकाता फ्रैंचाइजी निर्देश अनुसार रहमान को रिलीज कर चुकी है.

यह भी पढ़ें:

IPL से बाहर किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने रचा इतिहास, सबसे तेज 400 टी20 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने



Source link

IPL से बाहर किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने रचा इतिहास, सबसे तेज 400 टी20 विकेट लेने वाले

IPL से बाहर किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने रचा इतिहास, सबसे तेज 400 टी20 विकेट लेने वाले


बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 से बाहर किए जाने को लेकर सुर्खियों में है. इस बीच उन्होंने टी20 में 400 विकेट लेकर इतिहास रच दिया, वह इस आंकड़े को सबसे कम मैचों में छूने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. मुस्तफिजुर ने पाकिस्तान के वहाब रियाज को पीछे छोड़ दिया है.

मुस्तफिजुर रहमान टी20 क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 400 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के वहाब रियाज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 335 मैचों में ऐसा किया था. मुस्तफिजुर ने 315 टी20 मैचों में 400 विकेट पूरे किए.

मुस्तफिजुर रहमान ने रचा इतिहास

मुस्तफिजुर 400 टी20 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. पहले नंबर पर शाकिब अल हसन हैं, जिनके नाम 507 टी20 विकेट हैं. बता दें कि दुनिया में सिर्फ 11 ही गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस आंकड़े को छुआ है. सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने के मामले में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 508 मैचों में 687 विकेट लिए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो (631) और तीसरे नंबर पर सुनील नरेन (609) हैं.

मुस्तफिजुर रहमान ये उपलब्धि BPL (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में हासिल की. रंगपुर राइडर्स के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज ने सिलहट टाइटन्स के खिलाफ शनिवार को हुए मुकाबले में पहला विकेट लेकर ही 400 टी20 विकेट पूरे किए. उन्होंने मुकाबले में 4 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट लिए.

मुस्तफिजुर के टी20 आंकड़ों को देखें तो उन्होंने 4 बार 5 विकेट और 6 बार एक मैच में 4 विकेट लिए हैं. उनकी इकॉनमी 7.43 की है. वह आईपीएल में 5 टीमों के लिए कुल 60 मैच खेल चुके हैं.

KKR ने क्यों किया IPL 2026 से रिलीज?

कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि कुछ दिन पहले इसका विरोध हुआ और केकेआर और टीम के मालिक शाहरुख खान की आलोचना होने लगी, ये बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हो रहा था. इस बीच बीसीसीआई ने केकेआर को बांग्लादेशी प्लेयर को रिलीज करने का निर्देश दिया. केकेआर ने आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी.



Source link

मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड ODI सीरीज से बाहर, तो पूर्व क्रिकेटर ने अजीत अगरकर से पूछा कठिन सवाल

मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड ODI सीरीज से बाहर, तो पूर्व क्रिकेटर ने अजीत अगरकर से पूछा कठिन सवाल


न्यूजीलैंड के खिलाफ BCCI द्वारा चुने गए भारतीय स्क्वाड में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वापसी नहीं कर पाए हैं. इस पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने नाराजगी व्यक्त की और चयन समिति के काम करने के तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पठान ने कहा कि शमी को आखिर कब तक अपनी फिटनेस साबित करनी होगी और उन्हें नजरंदाज किया जाना समझ से परे है.

अगली वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा का चयन हुआ है. शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, अब इरफान पठान उनके समर्थन में उतर आए हैं.

शमी की काबिलियत…

अपने यूट्यूब चैनल पर इरफान पठान ने कहा, “सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र मोहम्मद शमी हैं, उनका भविष्य क्या है? वो कोई ऐसा नाम नहीं हैं, जो कल आए हों कुछ मैच खेलकर बाहर चले गए हों. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 450-500 विकेट लिए हैं, जो बहुत बड़ा नंबर है. अगर आप 400 विकेट ले चुके हों, ड्रॉप हो जाएं और फिर भी फिटनेस पर सवाल खड़े होने लगें. क्रिकेट के खेल में सबको खुद को साबित करना होता है, लेकिन मोहम्मद शमी की काबिलियत पर शक करना सही नहीं है.”

चयन समिति पर साधा निशाना

इरफान पठान ने आगे कहा कि चोट से वापसी के बाद मोहम्मद शमी 200 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं, इतने ओवर फिटनेस साबित करने के लिए काफी होते हैं. पठान ने कहा, “उन्हें इससे ज्यादा और क्या साबित करने की जरूरत है. अब भी शमी को अगर अपनी फिटनेस साबित करने की जरूरत है, यह तो केवल चयन समिति ही जानती है कि वो क्या सोच रही है.”

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (फिटनेस मंजूरी के अधीन), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल

यह भी पढ़ें:

AUS vs ENG 5th Test: 138 साल बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने किया ऐसा, सिडनी टेस्ट की पिच देखकर भड़के स्टीव स्मिथ



Source link

138 साल बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने किया ऐसा, सिडनी टेस्ट की पिच देखकर भड़के स्टीव स्मिथ

138 साल बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने किया ऐसा, सिडनी टेस्ट की पिच देखकर भड़के स्टीव स्मिथ


ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड 5वां टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है, जिसमें ऐसा कुछ हुआ जो पिछले 138 सालों में नहीं हुआ. पहली बार ऑस्ट्रेलिया बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के खेल रही है. स्टीव स्मिथ ने कहा कि ये फैसला उन्हें मजबूरन लेना पड़ा, वह पिच से भी नाखुश दिखे.

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पहले ही अजेय बढ़त बना चुकी है. टीम ने शुरूआती 3 मैच जीते थे, जबकि चौथा मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था. रविवार से सिडनी टेस्ट की शुरुआत हुई. ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में कोई स्पेशलिस्ट स्पिनर नहीं है, जिस पर स्टीव स्मिथ ने कहा कि उन्हें ये पसंद नहीं था लेकिन पिच ऐसी थी कि उनके पास दूसरा कोई विकल्प भी नहीं था.

138 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

138 सालों में पहली बार हुआ जब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के टेस्ट मैच खेल रही है. स्मिथ ने कहा कि उन्हें इस स्थिति में लाया गया, जहां ये फैसला लेना उनकी मजबूरी थी. पांचवें टेस्ट में ब्यू वेबस्टर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. ऑफ-स्पिनर टॉड मर्फी को बाहर किया गया.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, “स्पिनर के बिना खेलना मुझे भी पसंद नहीं है, लेकिन जिस तरह की पिच बनाई जा रही हैं जहां स्पिन की कोई संभावना ही नहीं है और जहां दरारें ही भूमिका निभाएंगी, तो कप्तान के पास क्या ऑप्शन रहेगा.”

इस सीरीज में स्पिनर्स की भूमिका लगातार कम होती दिखी है. नैथन ल्योन को ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर किया गया था. टॉड मर्फी को मेलबर्न के बाद सिडनी टेस्ट से बाहर किया गया. वहीं इंग्लैंड टीम ने भी सिडनी टेस्ट में अपने मुख्य स्पिनर शोएब बशीर को मौका नहीं दिया. बशीर इस सीरीज में किसी भी टेस्ट में नहीं खेले.

सीरीज में नहीं रहा स्पिनर्स का महत्त्व

स्टीव स्मिथ ने कहा कि अगर पिच पर स्पिनर्स को मदद नहीं मिलती तो वह अधिक तेजी से रन लुटा सकते हैं. इससे विरोधी टीम के पक्ष में मैच मुड़ जाता है. स्मिथ ने कहा, “स्पिनर्स को भूमिका निभाते देखना मुझे अच्छा लगता है, लेकिन अभी जो परिस्थितियां हैं उनमे उन्हें गेंदबाजी देने का कोई ठोस कारण नहीं नजर आता.”

सिडनी की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती थी, लेकिन वहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती नजर आती है. इस पर काफी बात भी होती है, कि क्या इस तरह की पिचें खेल में स्पिनर्स की कला के महत्त्व को कम नहीं कर देगी?

पहले दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. 57 पर 3 विकेट गिरने के बाद जो रुट (72) और हैरी ब्रूक (78) ने पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक दोनों नाबाद रहें. बता दें कि बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 45 ओवरों का खेल हुआ. इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 211 रन बना लिए हैं.



Source link

बांग्लादेश ने कर दिया खुला एलान, ICC को लिखा लेटर, कहा- टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं जाएंगे भारत

बांग्लादेश ने कर दिया खुला एलान, ICC को लिखा लेटर, कहा- टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं जाएंगे भारत


2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. विश्व कप शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मांग की है कि उसके भारत में होने वाले सभी मैचों को स्थानांतरित किया जाए. खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा के कारण बीसीबी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से यह मांग की है.

BCB का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने BCCI के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को निकाल दिया था. उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत से बाहर करवाए जाने की मांग की है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि वो अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए एक सुरक्षित माहौल चाहती है. बोर्ड ने कहा कि भारत के मौजूदा हालातों को देखते हुए उसने बांग्लादेश सरकार के आदेश पर अपनी टीम के वर्ल्ड कप मैच भारत में नहीं करवाने की मांग की और साथ ही उम्मीद जताई कि ICC इस समस्या को समझते हुए जल्द कोई समाधान निकालेगा.

मुस्तफिजुर रहमान पर भी बड़ा फैसला

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पर भी बड़ा फैसला लिया है. रहमान, जिन्हें BCCI के निर्देश पर KKR अपने IPL 2026 स्क्वाड से रिलीज कर चुकी है. बीसीबी ने पहले रहमान को IPL में खेलने के लिए नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे दिया था, लेकिन केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के बाद बीसीबी ने मुस्तफिजुर रहमान के एनओसी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत करने वाला है, वहीं पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. अब बांग्लादेश के मैच भी पाकिस्तान की तरह भारत से बाहर करवाए जा सकते हैं. हालांकि इस पर अभी तक ICC का कोई बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें:

बिना IPL में खेले मुस्तफिजुर रहमान को मिलेंगे 9.20 करोड़? KKR को देने पड़ेंगे नीलामी के पैसे? जानें क्या है नियम



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp