फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप

फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप


2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल ऑस्ट्रलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. मेजबान इंग्लैंड ने खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 151 रनों का लक्ष्य दिया है. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा साफ दिखा. तूफानी बैटर्स से सजी इंग्लैंड खिताबी मैच में रन बनाने के लिए जूझती दिखी. कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंद में 58 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं फ्रेया केम्प ने उनका अच्छा साथ दिया. फ्रेया केम्प 28 गेंद में 44 रनों पर नाबाद लौटीं. ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, लूसी हेमिल्टन और जॉर्जिया वरेहम ने कसी हुई गेंदबाजी की. 

लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी. इंग्लैंड ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में गंवा दिया. एमी जोंस 6 और डैनी व्याट 8 रन बनाकर आउट हुईं. 32 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को कप्तान नट साइवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की. कैप्सी 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद इंग्लैंड को हेदर नाइट के रूप में चौथा झटका 70 के स्कोर पर लगा. नाइट महज 2 रन बनाकर आउट हो गईं. 

70 पर 4 विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को कप्तान ब्रंट और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं फ्रेया केम्प ने संभाला. दोनों ने नाबाद 80 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 तक पहुंचाया. केम्प ने तेज बल्लेबाजी की. वह 28 गेंदों पर 1 छक्का और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटीं. ब्रंट ने अर्धशतक लगाया. ब्रंट 53 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहीं. ब्रंट ने पारी की शुरुआत तेज अंदाज में की थी, लेकिन लगातार गिरते विकेटों की वजह से उनकी पारी धीमी हो गई.

यह भी पढ़ें- 

देर रात तक जागना पड़ेगा… भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच



Source link

देर रात तक जागना पड़ेगा… भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच

देर रात तक जागना पड़ेगा… भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच


भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. अपनी सरजमीं पर इंग्लिश टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. इस सीरीज का पहला मैच बारिश से रद्द रहा था, वहीं दूसरा टी20 इंग्लैंड ने जीता. अब तीसरा टी20 मंगलवार, 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा. इस मैच को देखने के लिए भारतीय फैंस को देर रात तक जागना पड़ेगा. 

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया दूसरा टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार, शाम सात बजे शुरू हुआ था. मैच का टॉस साढ़े छह बजे हुआ था, लेकिन तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली हुई है. इस बार मैच देरी से शुरू होगा, और फैंस को मैच का लुत्फ उठाने के लिए देर रात तक जागना पड़ेगा. 

भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच की टाइमिंग

भारत और इंग्लैंड का तीसरा टी20 मैच मंगलवार, 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा. इस मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार, रात साढ़े 9 बजे होगा. वहीं मैच की शुरुआत रात 10 बजे से होगी. टीवी पर आप यह मैच सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच सोनी लिव ऐप और जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव आएगा. 

अभी तक सीरीज का ऐसा रहा हाल 

पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था. भारत ने पहले टी20 में 189 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश की वजह से इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी, और लंबे इंतजार के बाद मैच रद्द घोषित कर दिया गया. इसके बाद दूसरे टी20 में भी टीम इंडिया पहले खेलने उतरी. इस बार भारत ने 190 रन बनाए, जिसे इंग्लैंड ने 19 ओवर में चेज कर दिया. इस तरह सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 1-0 से आगे है. 

यह भी पढ़ें- 

IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक



Source link

तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े


बीते शनिवार (04 जुलाई) भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 खेला गया, जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया. वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. लेकिन इसी मैच में भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने सबसे कम उम्र का एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया, जिससे विराट कोहली, अभिषेक शर्मा, केएल राहुल और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज पिछड़ गए. 

दरअसल तिलक भारत के लिए सबसे कम उम्र में 1500 टी20 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बन गए. गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक शर्मा ने बारिश के कारण बेनतीजा रहने वाले पहले टी20 में इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था. पहले मैच में अभिषेक भारत के लिए सबसे कम उम्र (25 साल 300 दिन) में 1500 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे. 

सीरीज के दूसरे मैच में तिलक ने इस रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लिया. तिलक 23 साल 238 दिन की उम्र में भारत के लिए 1500 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए. तिलक ने मुकाबले में सिर्फ 24 रनों की पारी खेलकर बड़ा कमाल किया. 

भारत के लिए सबसे कम उम्र में 1500 T20I रन 

  • 23 साल 238 दिन – तिलक वर्मा
  • 25 साल 300 दिन – अभिषेक शर्मा
  • 27 साल 143 दिन – विराट कोहली
  • 28 साल 230 दिन – केएल राहुल
  • 30 साल 234 दिन – रोहित शर्मा
  • 30 साल 290 दिन – हार्दिक पांड्या
  • 31 साल 212 दिन – सुरेश रैना
  • 32 साल 115 दिन – सूर्यकुमार यादव
  • 33 साल 340 दिन – शिखर धवन
  • 37 साल 214 दिन – एमएस धोनी

तिलक वर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर

भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने वाले तिलक वर्मा ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 5 वनडे और 53 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. वनडे की 4 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 68 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 50 पारियों में तिलक के बल्ले से 1501 रन निकल चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 44.14 का और स्ट्राइक रेट 143.49 का रहा. वह 2 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं, जिसमें हाई स्कोर 120* का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: डेब्यू के बाद अगले ही मैच से होगी वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भेजा बड़ा मैसेज



Source link

‘मैच वहीं खत्म हो गया था…’, आकाश चोपड़ा ने बताई हार की असली वजह; श्रेयस अय्यर ने भी मानी गलती

‘मैच वहीं खत्म हो गया था…’, आकाश चोपड़ा ने बताई हार की असली वजह; श्रेयस अय्यर ने भी मानी गलती


Aakash Chopra On IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते शनिवार (04 जुलाई) को मेनचेस्टर में खेला गया. मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. मुकाबले में भारत जीत के करीब जाकर हार गया. पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मशहूर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि भारत की हार असली वजह क्या थी, जिसे खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी कबूल किया.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने दूसरे टी20 में भारत की गलती का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के ओवर से ही मैच खत्म हो गया था. दोनों के ओवर में 27 और 29 रन आए. आकाश ने कहा कि मैंच वहीं खत्म हो गया था, क्योंकि आपके पास डिफेंड करने के लिए 225 रन नहीं थे. 

इसके साथ उन्होंने 16वें और 17वें ओवर लेकर बात की. भारत के और इंग्लैंड के 16वें व 17वें ओवर की तुलना की. इंग्लैंड ने जहां इन 2 ओवर में सिर्फ 9 रन खर्चे, भारत ने वहां 39 रन लुटाए, जिसमें रवि बिश्नोई का 29 रनों का 17वां ओवर शामिल था. इस ओवर में बिश्नोई ने 2 बैक फुट नो बॉल फेंकी. 

श्रेयस अय्यर ने भी मानी गलती, 17वां ओवर कर गया नुकसान 

अय्यर ने भी इस बात को माना कि टीम के लिए 17वां ओवर महंगा पड़ा. हालांकि अय्यर ने खुले लफ्जों में इस बात का जिक्र नहीं किया. उन्होंने बताया कि कैसे 15वें ओवर के बाद मैच हाथ से फिसला. 

अय्यर ने कहा, “मुझे पता है कि सबकुछ कहां बिगड़ा, लेकिन मैं किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लेना चाहता. 15वें ओवर के बाद मैच हमारे हाथ से फिसल गया था. एक नो बॉल के बाद मुझे लगा कि रवि वापसी करेगा, लेकिन फिर 17वें ओवर में मैच पलट गया. उससे इससे सीख लेनी होगी.”

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को टी20 सीरीज का अगला यानी तीसरा मुकाबला 07 जुलाई को खेलना है. यह मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा.  

 

यह भी पढ़ें: IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक



Source link

भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक

भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक


तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के 10 विकेट और साई सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत भारत ए ने श्रीलंका ए को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 10 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया पूरी तरह इस मैच में श्रीलंका की टीम पर हावी रही. भारतीय टीम को चौथी पारी में जीत के लिए सिर्फ 33 रन चाहिए थे. टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया. गुरनूर बराड़ ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए. 

मैच की बात करें तो भारत ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ए ने कप्तान सहान अराचिगे के 127 रन की मदद से 366 रन बनाए थे. भारत की तरफ से गुरनूर बरार और सारांश जैन ने 4-4 विकेट लिए. वहीं यश ठाकुर को 2 विकेट मिले. 

भारतीय टीम ने साई सुदर्शन के 168, देवदत्त पड्डिकल के 94, सारांश जैन के 70 और कप्तान ध्रुव जुरेल के 53 रन की मदद से पहली पारी में 543 रन बनाकर श्रीलंकाई टीम पर 177 रन की बढ़त ली थी. श्रीलंका के लिए केशर नुवांथा ने 5 विकेट लिए थे. 

श्रीलंका की दूसरी पारी 209 रन पर सिमट गई. एशेन बंडारा ने सर्वाधिक 87 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से गुरनूर बराड़ ने 6 विकेट लिए, सारांश जैन ने 2, जबकि आकिब नबी और यश ठाकुर को 1-1 विकेट मिला. 

जीत के लिए 33 रन के लक्ष्य को भारतीय ए टीम ने 6.2 ओवर में बिना नुकसान के 36 रन बनाकर हासिल कर लिया और मैच 10 विकेट से जीता. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज जीत ली है. सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था.

भारत की मुख्य टीम भी अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाएगी. सीनियर टीम में ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन और गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है. ऐसे में श्रीलंका ए खिलाफ हुई सीरीज से मिला अनुभव टीम इंडिया (सीनियर) के लिए मददगार साबित होगा.

यह भी पढ़ें-

टीम इंडिया को अकेले हराने वाले जैकब बेथेल ने इंग्लैंड की जीत पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा



Source link

Kylian Mbappe creates history, becomes first footballer in world to…

Kylian Mbappe creates history, becomes first footballer in world to…


Kylian Mbappe etched his name even deeper into football folklore during France’s hard-fought 1-0 victory over Paraguay in the FIFA World Cup 2026 Round of 16 clash in Philadelphia. Mbappe, the French captain became the first and only player in FIFA World Cup history to score three or more knockout-stage goals across three different tournaments.  

The decisive moment came in the 70th minute in the blistering 39°C heat of Philadelphia. After a VAR review confirmed a foul on Desire Doue, Mbappe stepped up to the penalty spot.

Breaking Down A Historic Record

Mbappe’s consistency during the FIFA World Cup separates him from any generation of players before him. While many iconic goalscorers accumulate their tallies during the group stages, Mbappe routinely saves his best for the ultimate pressure-cooker environments of the knockout rounds.

With this latest strike against Paraguay, Mbappe also raised his total World Cup knockout-stage goal tally to 11 goals, extending his own all-time record.

2018 (Russia): 3 knockout goals as a 19-year-old phenom, helping France lift the trophy. He scored in the final against Croatia.

2022 (Qatar): 5 knockout goals, including a memorable hat-trick in the final against Argentina.

2026 (USA/Mexico/Canada): At least 3 knockout goals so far, with standout performances including a brace against Sweden in the round of 32.

Ultimate All-Time Scoring Chase

The 2026 tournament is hosting a legendary statistical race between modern titans. Mbappe is currently locked in a thrilling battle for both the tournament’s Golden Boot and the ultimate all-time World Cup scoring record.

All-Time FIFA World Cup Top Scorers

Player                  Goals       National Team

Lionel Messi        20             Argentina

Kylian Mbappe    19              France

Miroslav Klose   16              Germany

Ronaldo              15              Brazil

Mbappe currently sits just one goal behind Lionel Messi. However, in the immediate race for the 2026 Golden Boot, both players are tied at 7 goals apiece, with Mbappé holding the edge on the official FIFA tiebreaker due to his 2 assists.

France now advances to face Morocco in a highly anticipated FIFA World Cup 2026 quarter-final clash, where their talismanic captain Kylian Mbappe will look to extend both his historic milestone and his pursuit of the ultimate scoring crown. 

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp