Well put Messi to bed: Former England winger Joe Cole makes bold claim ahead of Argentina vs England World Cup semifinal

Well put Messi to bed: Former England winger Joe Cole makes bold claim ahead of Argentina vs England World Cup semifinal


Former England winger Joe Cole believes that the Three Lions will put ‘Messi to bed’ during the FIFA World Cup 2026 semifinal clash at the Atlanta Stadium as Thomas Tuchel’s side will meet Argentina for the first time in 21 years.

Thursday’s (IST) meeting will be the latest instalment of the England-Argentina rivalry at the World Cup, with the two nations having clashed five times on the world stage previously in 1962, 1966, 1986, 1998 and 2002, with England coming out on top in their last meeting in Japan thanks to David Beckham’s penalty.

Argentina are the reigning World Champions having triumphed in Qatar four years ago, which was their third World Cup triumph and first in 36 years. But, Cole believes that the South American side will be thwarted by England attacking strength.

“We will have to put Lionel Messi to bed. We’re going to put him tobed,” Cole said on The Rest is Football podcast.

Like England, Argentina progressed to the semi-finals of the World Cup in extra time. After a 1-1 draw with Switzerland in 90 minutes, Julian Alvarez curled in a spectacular second for the South American side, and Lautaro Martinez sealed the 3-1 win.

In the Round of 16, they pulled off a dramatic World Cup comeback to battle from 2-0 down to beat Egypt 3-2. They were trailing by two goals in the 79th minute, with their three goals coming within 13 minutes of each other.

Before that, they were surprisingly taken to extra time by World Cup debutants Cape Verde in the Round of 32, before an own goal eventually saw Scaloni’s side advance with a 3-2 victory.

In the group stages, they beat Algeria, Austria and Jordan, and are the only side in the tournament alongside France with a 100% record (including extra time).

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

VIDEO: ‘अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची’, एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की

VIDEO: ‘अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची’, एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की


मुंबई इंडियंस न्यू यॉर्क और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच मेजर लीग क्रिकेट का 29 वां मैच खेला गया. वाशिंगटन फ्रीडम ने 5 विकेट से मुकाबले में जीत दर्ज की. वाशिंगटन फ्रीडम को मैच जीतवाने में बल्लेबाज़ और विकेटकीपर एंड्रीस गॉस की अहम भूमिका रही. इस मैच में एंड्रीस ने MLC करियर की सबसे लंबी पारी खेली.उन्होंने इस मुकाबले में गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ा दिए. उन्होंने एक छक्का ऐसा लगाया जो वाकई गगनचूंबी था.

यह भी पढ़ें- IND Vs ENG One Day Schedule: टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में होंगे बड़े बदलाव, कब, कहां, कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए A टू Z

ऊंचाई कुल 305 मीटर की

एंड्रीस की इनिंग का यह दूसरा छक्का था, जो उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर तजिंदर सिंह की गेंद के खिलाफ जड़ा. छक्के ने दूरी भले ही 93 वें मीटर की तय की. मगर ऊंचाई कुल 305 मीटर की रही. इस कमाल के छक्के का वीडियो खुद MLC ने शेयर किया,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एंड्रीस ने अपने करियर की सबसे लंबी पारी खेली

इस गगनचूंबी छक्के के अलावा उन्होंने अपनी पारी में कुल 7 छक्के और लगाए थे. इस तरह 8 छक्को के साथ उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में वाशिंगटन फ्रीडम को जीत तो दिलाई साथ ही अपने करियर की सबसे लंबी पारी भी खेली. एंड्रीस नें 54 गेंदो का सामना करते हुए 4 चौके और 8 छक्को की मदद से 96 रन बनाए.

116 रनों की साझेदारी

इस मुकाबले में एंड्रीस ने रचिन रविंद्र के साथ 116 रनों की पार्टनरशिप भी की. यह टी20 में तीसरे विकेट के लिए वाशिंगटन फ्रीडम की तरफ से की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी रही. इस धमाकेदार पार्टनरशीप के चलते वाशिंगटन ने 188 रनों का लक्ष्य 9 गेंद पहले ही 5 विकेट गवा कर हासिल कर लिया. वाशिंगटन फ्रीडम का प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी एंड्रीस गॉस को दिया गया.

निकोलस पूरन की पारी बेकार

मंबई इंडियंस न्यू यॉर्क ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर के खेल में 187 रन बनाए. टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 86 रन कप्तान निकोलस पूरन ने अपनी पारी में बनाए. मगर एंड्रीस के सामने पूरन की तूफानी पारी फीकी पड़ गई.

यह भी पढ़ें- WIMBLEDON 2026: कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन





Source link

तो इंग्लैंड के नए कोच बनेंगे राहुल द्रविड़, रेस में सबसे आगे क्यों है ‘द वॉल’ का नाम

तो इंग्लैंड के नए कोच बनेंगे राहुल द्रविड़, रेस में सबसे आगे क्यों है ‘द वॉल’ का नाम


राहुल द्रविड़ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए कोच बनेंगे या नहीं फिलहाल इसका जवाब भविष्य के गर्व में पल रहा है. हालांकि कोच बनने की रेस में वो सबसे आगे बताए जा रहे हैं. 

ब्रैंडन मैक्कलम के टेस्ट टीम के कोच पद से हटने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड नए कोच की तलाश में जुटा है. इसी बीच द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राहुल द्रविड़ का नाम भी उन दावेदारों में शामिल है जिन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. उनके साथ एंडी फ्लॉवर और रिचर्ड डाउसन जैसे अनुभवी नाम भी चर्चा में हैं.

ये भी पढ़े-इंग्लैंड के खिलाफ ‘फ्लॉप’ होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने

रिपोर्ट के अनुसार द्रविड़ को उनके लंबे कोचिंग अनुभव और खिलाड़ियों को तैयार करने की क्षमता की वजह से मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है. उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था. इसके बाद टीम ने 2024 टी20 विश्व कप भी अपने नाम किया. भारतीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है.

हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राहुल द्रविड़ फिलहाल फुल टाइम कोचिंग करने के इच्छुक नहीं हैं. माना जा रहा है कि अगर कोई ऐसी भूमिका मिलती है जिसमें उन्हें परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिले तो वह उस पर विचार कर सकते हैं. इसी वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उनकी पसंद को ध्यान में रखकर फैसला ले सकता है.

राहुल द्रविड़ के अलावा एंडी फ्लॉवर को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है. फ्लॉवर पहले इंग्लैंड के टेस्ट कोच रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक तक पहुंची थी. इसके अलावा रिचर्ड डाउसन, माइक हेसन, कुमार संगाकारा, एंड्रयू फ्लिंटॉफ और जस्टिन लैंगर जैसे नाम भी चर्चा में बताए जा रहे हैं.

अब सभी की नजर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अगले फैसले पर है. अगर राहुल द्रविड़ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हैं तो यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कोचिंग नियुक्तियों में से एक मानी जाएगी.

England vs Argentina: अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मुकाबला किसी जंग से कम नहीं, फीफा विश्वकप के रिकार्ड देखें, किसका पलड़ा भारी



Source link

सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल, सदस्यों की कुल संख्या 125

सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल, सदस्यों की कुल संख्या 125


एडिनबर्ग में एक समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को ICC हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किया गया. इनके शामिल होने के बाद ICC हॉल ऑफ़ फ़ेम के सदस्यों की कुल संख्या 125 हो गई है.भारत के बेहतरीन कप्तानों में से एक माने जाने वाले गांगुली ने 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ़ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की और अपने पहले दो टेस्ट मैचों में दो शतक लगाए. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 42.17 की औसत से कुल 7212 रन और वनडे में 41.02 की औसत से 11,363 रन बनाए. व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर एक शानदार ओपनिंग जोड़ी बनाई. दोनों ने 136 बार एक साथ ओपनिंग की और 21 शतकीय साझेदारियों के साथ रिकॉर्ड 6609 रन जोड़े.

इस सम्मान पर सौरव गांगुली ने क्या कहा

गांगुली ने कहा, “क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में मेरा नाम शामिल होना मेरे लिए सबसे यादगार पलों में से एक रहेगा. भारत का प्रतिनिधित्व करना और खेल के कई दिग्गजों के साथ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है, और अब इस तरह से पहचान मिलना वाकई खास है. इस खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है, और मुझे उम्मीद है कि आने वाले सालों में भी मैं इस खेल की सेवा करता रहूंगा.”

ये भी पढ़े-Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में ‘सिक्सर किंग’

बतौर कप्तान टीम इंडिया को दिलाई दुनिया भर में पहचान

गांगुली का सबसे बड़ा योगदान टीम इंडिया में बतौर कप्तान रहा. 2000 में मैच-फिक्सिंग विवाद के बाद उन्होंने टीम की कमान संभाली और भारत को देश के बाहर भी एक मज़बूत टीम बनाया. उनकी कप्तानी में भारत ने 2002 में इंग्लैंड में नेटवेस्ट सीरीज़ जीती और उसी साल बाद में चैंपियंस ट्रॉफी में संयुक्त विजेता बना. 2003 में उनकी कप्तानी में टीम 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंची. जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा. टेस्ट क्रिकेट में गांगुली की टीम ने 2000-01 में घरेलू मैदान पर मशहूर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया और फिर 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ कराई.

अंजुम चोपड़ा को भी सम्मान

गांगुली के अलावा महिला क्रिकेट को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने वाली अंजुम चोपड़ा को भी यह सम्मान मिला. बाएं हाथ की बल्लेबाज़ चोपड़ा ने तीनों फ़ॉर्मेट में भारत की कप्तानी की. 1995 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. वह 1000 वनडे रन बनाने वाली और 100 वनडे मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला थीं. उन्होंने 2000 और 2005 के वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत के लिए अहम योगदान दिया. कुल मिलाकर उन्होंने 127 वनडे मैचों में 2856 रन बनाए.

WIMBLEDON 2026: कौन हैं यानिक सिनर? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन



Source link

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो


कुछ दिन पहले सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल को रॉयल बॉक्स में एकसाथ बैठकर विम्बलडन का मुकाबला देखते हुए देखा गया था. अब अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी विम्बलडन चैंपियनशिप का मैच देखने पहुंचे और उनके साथ दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को भी देखा गया.

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और युवराज सिंह, विम्बलडन के फाइनल में अलेक्जांडर ज्वेरेव और जानिक सिनर का मैच देखने पहुंचे. सिनर विम्बलडन के गत चैंपियन हैं और लगातार दूसरा फाइनल खेल रहे हैं, जबकि ज्वेरेव पहली बार विम्बलडन के फाइनल तक पहुंचे हैं.

युवराज सिंह, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा, तीनों सूट-बूट में किसी हीरो से कम नहीं लग रहे थे. वैभव सूर्यवंशी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे यहां विम्बलडन का फाइनल मैच देखने आए हैं और देखना चाहते हैं कि यहां आकर कैसा महसूस होता है.

वैभव सूर्यवंशी ने यह भी कहा कि टेनिस में नोवाक जोकोविच उनके आइडल हैं. वो पिछले 3-4 साल से नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल को फॉलो कर रहे हैं. वहीं मौजूदा जनरेशन में उन्होंने जानिक सिनर को बेस्ट टेनिस प्लेयर बताया, जो अपना लगातार दूसरा फाइनल खेल रहे हैं.

क्रिकेट की बात करें तो भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-3 की हार झेलकर आ रही है. वैभव सूर्यवंशी को 3 मौके मिले, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और सिर्फ 42 रन बना पाए.  वहीं अभिषेक ने सीरीज की शुरुआत बढ़िया अंदाज में की थी, लेकिन बाद में उनका बल्ला भी खामोश रहा.

अब वैभव सूर्यवंशी समेत अन्य भारतीय खिलाड़ी जिम्बाब्वे टूर पर जाएंगे. भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई-26 जुलाई तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

यह भी पढ़ें:

‘बैजबॉल’ युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट

ICC की सालाना मीटिंग से आए 4 बड़े अपडेट, क्या वनडे मैच अब होंगे 40 ओवर के? क्या-क्या फैसले लिए गए



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp