‘जरूरी है हाथ मिलाएं…’, भारत-पाक मैच पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान, कारगिल युद्ध तक पहुंची बात

‘जरूरी है हाथ मिलाएं…’, भारत-पाक मैच पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान, कारगिल युद्ध तक पहुंची बात


टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को श्रीलंका को कोलंबो में खेला जाएगा. इस महामुकाबले को लेकर चर्चा काफी तेज है. इस चर्चा में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी अपनी बात रखते नजर आए. अख्तर ने ABP News से खास बातचीत करते हुए दोनों टीमों के हाथ मिलाने की बात कही. बात सिर्फ हाथ मिलाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि अख्तर अपनी बात को कारगिल युद्ध तक लेकर चले गए. 

जरूरी है हाथ मिलाएं: शोएब अख्तर

बता दें कि हमारे शो में अख्तर के साथ पैनल में मोहम्मद कैफ भी नजर आए. मुकाबले को लेकर बात चल रही थी कि अख्तर ने दोनों टीमों को जोड़ने की बात कही. अख्तर ने कहा, “मैं बार-बार इस बात की कोशिश करता हूं कि यह जरूरी है कि हाथ मिलाएं.” 

कारगिल युद्ध तक पहुंची बात 

शोएब अख्तर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “यह कैसे हो सकता है कि यार 1999 की कारगिल की वॉर हो रही है और हम मैच खेल रहे हैं.”

पाकिस्तान के इनकार पर शोएब अख्तर

पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से मना कर दिया गया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगी, लेकिन फिर बाद में पाक टीम खेलने के लिए तैयार हो गई. इस पर अख्तर ने कहा, “मैं हमेशा जोड़ने की बात करूंगा, तोड़ने की बात नहीं करूंगा. मैं इस हक में भी था कि अगर पाकिस्तान ने स्टैंड ले लिया है, तो हमें भी साथ देना पड़ेगा, क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने स्टैंड लिया.”

अख्तर ने आगे बांग्लादेश को लेकर कहा, “अगर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ ज्यादती हुई है. इंडिया अगर न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकता है, पाकिस्तान न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकता है, तो बांग्लादेश क्यों नहीं खेल सकता? वो एक डिबेट थी, खत्म हुई और क्रिकेट शुरू हुआ. अगर पाकिस्तान नहीं खेलता तो वर्ल्ड बेकार चला जाता.”



Source link

पाकिस्तान का कौनसा खिलाड़ी भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा? ABP के शो पर मोहम्मद कैफ ने बताया

पाकिस्तान का कौनसा खिलाड़ी भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा? ABP के शो पर मोहम्मद कैफ ने बताया


टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर सभी अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एबीपी के शो ‘धुरंधर इंडिया’ पर बताया कि टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान का कौन सा खिलाड़ी सबसे बड़ा खतरा बनेगा और क्यों? इसी शो में शोएब अख्तर ने भी बताया कि भारत के लिए एक्स फैक्टर कौन साबित होगा.

एबीपी के शो ‘धुरंधर इंडिया’ में मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान की कमजोरी को भी उजागर किया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान टीम अभी भी 1920 वाली क्रिकेट खेल रही है, जबकि टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट पूरी तरह बदल चुका है. बाबर आजम को अभी भी लगता है कि 40 रन और 120 की स्ट्राइक रेट काफी है, लेकिन ये काफी नहीं है.”

भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा

मोहम्मद कैफ के अनुसार पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं. उन्होंने इसका कारण भी बताया. कैफ ने कहा, “उस्मान तारिक भारत के लिए सबसे बड़ा चैलेंज रहेगा, क्योंकि टीम इंडिया ने उन्हें अभी तक खेला नहीं है. उनका एक्शन अलग है, वह नकल गेंद डालते हैं तो ऐसे में वह भारत के लिए चैलेंज रहेंगे.”

उस्मान तारिक के एक्शन और गेंद रिलीज से पहले रुकने पर सवाल उठ रहे हैं. इसको लेकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि “उस्मान ने आईसीसी द्वारा टेस्ट पास किए हैं, इसलिए अब क्यों विवाद हो रहा है पता नहीं.”

रोहित शर्मा से सीख रहे हैं पाकिस्तान के कप्तान- कैफ

मोहम्मद कैफ ने एबीपी लाइव पर कहा, “सलमान अली आगा ने अच्छा काम किया कि वो पाकिस्तान में आक्रामक रवैया लेकर आए हैं. उनको देखकर बाबर आजम भी तेज खेलने लगे हैं. रोहित शर्मा ने भी 2024 में ऐसा किया था. मुझे लगता है कि वो रोहित से सीख रहे हैं कि उन्होंने क्या अलग किया, कैसे वर्ल्ड कप जीता.”





Source link

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चलता है हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार का बल्ला, टेंशन बढ़ा देंगे आंकड़े

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चलता है हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार का बल्ला, टेंशन बढ़ा देंगे आंकड़े


सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. दोनों ही बल्लेबाज कभी भी पाक टीम के खिलाफ टी20 में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा. इससे पहले जानिए भारत के स्टार खिलाड़ियों का पाक टीम के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान अपने शुरुआत दोनों मैच जीत चुकी हैं. किसी एक टीम का विजयी रथ रविवार को थम जाएगा तो एक टीम जीत की हैट्रिक लगाएगी. दोनों के 4-4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर सूर्यकुमार यादव एंड टीम ऊपर है और अंक तालिका में पहले स्थान पर है. चलिए सबसे पहले हार्दिक पांड्या के पाकिस्तान के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

हार्दिक पांड्या बनाम पाकिस्तान (टी20)

हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें खेली 7 पारियों में उन्होंने कुल 98 रन ही बनाए हैं. पाक टीम के खिलाफ पांड्या का सर्वाधिक स्कोर 40 का है, वह कभी अर्धशतक नहीं लगा पाए. उनका एवरेज 19.60 का है. हार्दिक जितने बड़े खिलाड़ी हैं, उस हिसाब से ये आंकड़े अच्छे नहीं हैं.

सूर्यकुमार यादव बनाम पाकिस्तान (टी20)

अब कप्तान की बात करते हैं. सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें कुल 112 ही रन बनाए हैं. वह भी हार्दिक की तरह पाक टीम के खिलाफ कभी अर्धशतक भी नहीं लगा पाए, उनका एक पारी में सर्वाधिक स्कोर 47 (नाबाद) का है. उनका एवरेज 16.00 का है.

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें एक में उन्होंने 74 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने कुल 110 रन बनाए. संजू सैमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली 2 पारियों में कुल 37 ही रन बनाए. खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं है कि 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच में अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं, अगर वह नहीं खेले तो संजू सैमसन को उनकी जगह मौका मिलेगा.



Source link

अभिषेक शर्मा IND vs PAK मैच खेलेंगे या नहीं? पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका पहुंचे

अभिषेक शर्मा IND vs PAK मैच खेलेंगे या नहीं? पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका पहुंचे


Abhishek Sharma, IND vs PAK Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महा मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं भारतीय प्रशंसकों के अंदर अभिषेक शर्मा को सवाल खड़ा हो रहा है. टीम इंडिया ने पिछला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेला था, जिसमें अभिषेक प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपडेट देते हुए बताया था कि अभिषेक एक या दो मैच मिस कर सकते हैं. 

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए श्रीलंका पहुंच चुके हैं. भारतीय टीम शुक्रवार (13 फरवरी) को श्रीलंका पहुंची थी. तो आइए जानते हैं कि क्या अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हिस्सा लेंगे या नहीं. 

अभिषेक शर्मा के पेट में इंफेक्शन

बता दें कि अभिषेक यूएसए के खिलाफ पहले मैच में खेलते हुए नजर आए थे, जिसमें वह पहली गेंद पर ही गोल्डन डक का शिकार हो गए थे. इसके बाद खबर आई कि भारतीय ओपनर को पेट में इंफेक्शन हो गया है. फिर नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के वक्त सूर्या ने अपडेट देते हुए कहा था कि अभिषेक एक या दो मैच मिस कर सकते हैं. 

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अभिषेक को कहते हुए सुना गया था कि सख्स डाइट के कारण उनका कुछ किलो वजन घट गया है. उनका यह अपडेट वाकई फैंस के लिए चौंकाने वाला था. 

आधिकारिक अपडेट आना बाकी 

गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक को लेकर अब तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट साझा नहीं किया गया है कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं. फिलहाल तो सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है कि अभिषेक खेल भी सकते हैं और नहीं भी. असल सच्चाई अपडेट सामने आने के बाद ही सामने आएगी. 





Source link

‘मैं चाहता हूं अभिषेक खेले, क्योंकि…’, पाकिस्तान के कप्तान सलमान ने भारत को दी खुली चुनौती

‘मैं चाहता हूं अभिषेक खेले, क्योंकि…’, पाकिस्तान के कप्तान सलमान ने भारत को दी खुली चुनौती


सलमान अली आगा ने 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि वह चाहते हैं अभिषेक शर्मा इसमें खेले. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले इस मैच का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीम इंडिया शुक्रवार देर रात कोलंबो पहुंची थी. इस मुकाबले से पहले आज शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में सलमान ने ये बड़ी बात कही. उन्होंने उस्मान तारिक के एक्शन पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया.

अभिषेक शर्मा की तबीयत यूएसए के खिलाफ मैच से पहले ही खराब हो गई थी, लेकिन उन्होंने वो मैच खेला था. इसके बाद दिल्ली में अभिषेक को 2 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा, हालांकि नामीबिया के खिलाफ हुए मैच से पहले वह टीम के साथ वापस जुड़ गए थे. अभी स्पष्ट नहीं है कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि वह अभिषेक को खेलते देखना चाहते हैं क्योंकि वह भारत की बेस्ट टीम के साथ भिड़ना चाहते हैं.

अभिषेक को लेकर बोले पाकिस्तान के कप्तान

सलमान अली आगा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा ठीक हो रहे हैं और वह कल का मैच खेलेंगे. क्योंकि हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं.” भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार, 15 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर उठ रहे सवालों को लेकर सलमान अली ने कहा, “आईसीसी द्वारा हुए टेस्ट को उन्होंने 2 बार पास किया है. मुझे नहीं पता कि इस पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है. उस्मान तारिक को इन सब बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसके एक्शन पर तभी से बातें हो रही है जब से वह खेलने लगा है, इस कारण उन्हें इसकी आदत है.”

आर प्रेमदासा स्टेडियम में इससे पहले भारत और पाकिस्तान 1 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से पाकिस्तान को हराया था. हेड टू हेड में भी भारत का पलड़ा भारी है. दोनों के बीच हुए 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 13 भारत और 3 पाकिस्तान ने जीते हैं.



Source link

आयरलैंड ने रचा इतिहास, बनाया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; शतक से चूके कप्तान

आयरलैंड ने रचा इतिहास, बनाया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; शतक से चूके कप्तान


आयरलैंड क्रिकेट टीम ने ओमान के खिलाफ 235 रन बनाकर इतिहास रच दिया है. ये टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है. अंत में कप्तान लोर्कन टकर और जॉर्ज डोकरेल ने तूफानी पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक स्कोर तक पहुंचाया. कप्तान ने 184.31 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए. अंतिम 19 गेंदों में आयरलैंड ने 70 रन बना डाले.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 22वें मुकाबले में टॉस जीतकर ओमान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. शकील अहमद ने पहले ही ओवर में टिम टेक्टर को बोल्ड किया. तीसरे ओवर में शकील ने दूसरे ओपनर रॉस अडैर को भी पवेलियन भेज दिया. हैरी टैक्टर (14) को भी शकील ने सस्ते में आउट किया. लेकिन चौथे नंबर पर आए लोर्कन टकर ओमान के गेंदबाजों पर जमकर बरस पड़े.

लोर्कन टकर शतक से चूके

टकर ने 51 गेंदों में 4 छक्के और 10 चौकों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए. उनके आलावा गैरेथ डेलानी ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा. डेलानी ने 30 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके लगाए. अंत में जॉर्ज डोकरेल ने सिर्फ 9 गेंदों में 388 की स्ट्राइक रेट से 35 रन बना डाले, जिसकी मदद से आयरलैंड ने 235 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया.

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

235 रनों का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल बन गया है. इससे पहले इंग्लैंड दूसरे नंबर पर थी, जिन्होंने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 230 रन बनाए थे. पहले नंबर पर श्रीलंका टीम है, जिसने 14 सितंबर 2007 में केन्या के खिलाफ 260 रन बना दिए थे.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा टोटल 218 रन का है, जो 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ बना था. इसी मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. इस बार भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन जैसे धुरंदर बल्लेबाज हैं.

2007 के बाद टीम इंडिया कभी 218 या इससे बड़ा टोटल टी20 वर्ल्ड कप में नहीं बना पाई, उम्मीद है जारी संस्करण ये रिकॉर्ड टूटेगा. हालांकि भारत के लिए श्रीलका के रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में 271 रनों का विशाल स्कोर बनाया था.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp