आयरलैंड ने रचा इतिहास, बनाया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; शतक से चूके कप्तान

आयरलैंड ने रचा इतिहास, बनाया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; शतक से चूके कप्तान


आयरलैंड क्रिकेट टीम ने ओमान के खिलाफ 235 रन बनाकर इतिहास रच दिया है. ये टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है. अंत में कप्तान लोर्कन टकर और जॉर्ज डोकरेल ने तूफानी पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक स्कोर तक पहुंचाया. कप्तान ने 184.31 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए. अंतिम 19 गेंदों में आयरलैंड ने 70 रन बना डाले.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 22वें मुकाबले में टॉस जीतकर ओमान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. शकील अहमद ने पहले ही ओवर में टिम टेक्टर को बोल्ड किया. तीसरे ओवर में शकील ने दूसरे ओपनर रॉस अडैर को भी पवेलियन भेज दिया. हैरी टैक्टर (14) को भी शकील ने सस्ते में आउट किया. लेकिन चौथे नंबर पर आए लोर्कन टकर ओमान के गेंदबाजों पर जमकर बरस पड़े.

लोर्कन टकर शतक से चूके

टकर ने 51 गेंदों में 4 छक्के और 10 चौकों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए. उनके आलावा गैरेथ डेलानी ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा. डेलानी ने 30 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके लगाए. अंत में जॉर्ज डोकरेल ने सिर्फ 9 गेंदों में 388 की स्ट्राइक रेट से 35 रन बना डाले, जिसकी मदद से आयरलैंड ने 235 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया.

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

235 रनों का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल बन गया है. इससे पहले इंग्लैंड दूसरे नंबर पर थी, जिन्होंने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 230 रन बनाए थे. पहले नंबर पर श्रीलंका टीम है, जिसने 14 सितंबर 2007 में केन्या के खिलाफ 260 रन बना दिए थे.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा टोटल 218 रन का है, जो 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ बना था. इसी मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. इस बार भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन जैसे धुरंदर बल्लेबाज हैं.

2007 के बाद टीम इंडिया कभी 218 या इससे बड़ा टोटल टी20 वर्ल्ड कप में नहीं बना पाई, उम्मीद है जारी संस्करण ये रिकॉर्ड टूटेगा. हालांकि भारत के लिए श्रीलका के रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में 271 रनों का विशाल स्कोर बनाया था.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप के बीच डेरिल मिचेल ने लिए ऑटो सवारी के मजे, पत्नी भी थी संग; वीडियो वायरल

टी20 वर्ल्ड कप के बीच डेरिल मिचेल ने लिए ऑटो सवारी के मजे, पत्नी भी थी संग; वीडियो वायरल


अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें अभी तक टूर्नामेंट में विजयी रथ पर सवार है, जिसमें से किसी एक को आज पहली हार मिलेगी. इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिचेल अपनी पत्नी के साथ ऑटो राइड का मजा लेते हुए नजर आए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल अपनी पत्नी संग अहमदाबाद में ऑटो की सवारी का आनंद लेते हुए नजर आए. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले घूमने गए, लेकिन कोई लग्जरी कार की बजाय उन्होंने देसी सवारी का मन बनाया. इतने बड़े क्रिकेटर को ऑटो में देखकर लोग उनके फोटो खींचने लगे. एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मिचेल अपनी पत्नी संग ऑटो में बैठ रहे हैं.

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम ने अपने शुरूआती दोनों मैच जीते हैं. पहले मैच में टीम ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से और दूसरे में यूएई को 10 विकेट से हराया था.

दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो पहले मैच में उन्होंने कनाडा के खिलाफ 57 रनों से जीत दर्ज की. दूसरे मैच में टीम ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया. हालांकि इस मैच में दक्षिण अफ्रीका बड़े उलटफेर का शिकार होने से बच गई. मैच के बाद सुपर ओवर भी टाई हो गया था, जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में नतीजा निकला.

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंक तालिका में पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है. हालांकि दोनों के 4-4 अंक हैं, लेकिन न्यूजीलैंड का नेट रन रेट (+1.919) दक्षिण अफ्रीका के नेट रन रेट (+1.425) से बेहतर है.





Source link

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए


भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी. इस ग्राउंड पर इससे पहले सिर्फ एक बार दोनों टीमें आमने सामने हुई है, जबकि अन्य टीमों से भारत ने यहां 15 और पाकिस्तान ने 7 मैच खेले हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले इस बड़े मैच से पहले जानिए दोनों टीमों का इस ग्राउंड पर टी20 रिकॉर्ड कैसा है.

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के जारी संस्करण में पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई में जीता था. इसके बाद टीम ने नामीबिया को दिल्ली में हराया. पाकिस्तान ने भी शुरूआती दोनों मैच जीते हैं, लेकिन पाक टीम भी इस टूर्नामेंट में पहली बार आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी. 

आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का टी20 रिकॉर्ड

कोलंबो के इस ग्राउंड पर भारतीय क्रिकेट टीम ने कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 11 बार जीत हासिल की है. इसमें पाकिस्तान के खिलाफ भी एक मैच शामिल है, 2012 में हुए उस मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

इस ग्राउंड पर भारत 4 बार टी20 मैच हारा है. 3 बार मेजबान श्रीलंका देश से और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने यहां भारत को हराया है. शिखर धवन यहां भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 284 रन बनाए. युजवेंद्र चहल (12) सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज.

आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में कुल 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत दर्ज की है और 2 मैच हारे हैं. पाकिस्तान ने यहां 3 बार मेजबान श्रीलंका को, और 1-1 बार ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराया है.

पाकिस्तान के लिए आर प्रेमदासा स्टेडियम में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज उमर अकमल हैं, जिन्होंने 182 रन बनाए हैं. सईद अजमल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज हैं, जिनके नाम 8 विकेट दर्ज हैं.

टीम इंडिया का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तान का स्क्वॉड

सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, उस्मान तारिक, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान.



Source link

बाबर आजम ने किया खुलासा, बताया IND vs PAK मैच के लिए कैसे कर रहे हैं तैयारी

बाबर आजम ने किया खुलासा, बताया IND vs PAK मैच के लिए कैसे कर रहे हैं तैयारी


बाबर आजम ने कहा कि 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच में वह खुद को शांत और रिलैक्स रखने की कोशिश करेंगे, उन्होंने नए खिलाड़ियों को भी यही बताया है. बाबर ने कहा कि वह टीम इंडिया के खिलाफ कई मैच खेल चुके हैं, इसलिए उन्हें इस मैच के प्रेशर के बारे में भी ज्यादा पता है. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

बाबर आजम ने कहा कि इस मैच पर न सिर्फ भारत और पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया की नजर रहेगी, इसी वजह से ये अलग लेवल पर चला जाता है. इएसपीएनक्रिकइन्फो ने बाबर का वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा, “देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच हमेशा से ही हाई इन्टेन्सिटी वाला होता है. सारी दुनिया, सभी फैंस, दोनों देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस मैच में शामिल होती है. फिर ये एक अलग ही लेवल पर चला जाता है.”

बाहर की बातें नहीं सुनेंगे- बाबर आजम

बाबर ने आगे कहा, “मैं कई मैचों (भारत बनाम पाकिस्तान) का हिस्सा रहा हूं, तो हमने भी सीखा है कि जितना अपने आप को शांत रखेंगे, रिलैक्स रखेंगे, बाहर की बातों को नहीं सुनेंगे, जितना अपने आप को स्ट्रैट फॉरवर्ड रखेंगे, उतना ज्यादा अच्छा है. हमने जो अनुभव लिया है, हम वो अपने युवाओं से बात करते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हां, उत्सुकता होती है, लेकिन इसमें आप जितना अपने आप को शांत रखोगे, टेंशन फ्री रखोगे तो उतना ही अच्छा होगा आपके लिए.”

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान 16 बार आमने सामने हुई है, जिनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान सिर्फ 3 बार भारत को हरा सका है जबकि 13 बार भारत जीता है. पिछले साल एशिया कप के दौरान दोनों के बीच 3 मैच हुए थे, फाइनल समेत तीनों मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया था.





Source link

श्रीलंका में स्वागत के दौरान अर्शदीप सिंह ने किया डांस, IND vs PAK मैच के लिए पहुंची टीम इंडिया

श्रीलंका में स्वागत के दौरान अर्शदीप सिंह ने किया डांस, IND vs PAK मैच के लिए पहुंची टीम इंडिया


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सभी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच का इंतजार है, जो 15 फरवरी को है. इस बड़े मुकाबले के लिए सूर्यकुमार यादव एंड टीम शुक्रवार रात कोलंबो पहुंची. इस दौरान एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का जोरदार स्वागत हुआ, कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य किया. इस दौरान जब अर्शदीप उनके करीब पहुंचे तो वह भी उन्ही की तरफ डांस करते हुए आगे बढे.

भारतीय क्रिकेट टीम अपने शुरूआती दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर है. पाकिस्तान भी दोनों मैच जीतकर आ रहा है, वे तालिका में दूसरे स्थान पर है. ये मैच अंकों के लिए कम बल्कि ये साख की लड़ाई है, जिसे दोनों देश जीतना चाहते हैं. बेशक ऑन पेपर्स टीम इंडिया मजबूत है, लेकिन दबाव दोनों टीमों पर है. इस मुकाबले के लिए जब टीम कोलंबो एयरपोर्ट पहुंची तो श्रीलंका के कलाकारों ने ढोल बजाकर, पारम्परिक नृत्य करके टीम का स्वागत किया. हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए. अर्शदीप सिंह कलाकारों के स्टाइल में ही नाचने लगे.

भारत पाकिस्तान मैच में खेलेंगे अभिषेक शर्मा?

अभी सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच में अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं? दरअसल टी20 में नंबर-1 बल्लेबाज पिछले मैच में नहीं खेले थे, क्योंकि पेट में इंफेक्शन के चलते उन्हें 2 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा. हालांकि नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान वह टीम के साथ ही थे, लेकिन पूरी तरफ फिट नहीं लग रहे थे.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी.





Source link

पाकिस्तान में डर का माहौल! भारत का ये स्टार खिलाड़ी बनेगा सबसे बड़ा खतरा

पाकिस्तान में डर का माहौल! भारत का ये स्टार खिलाड़ी बनेगा सबसे बड़ा खतरा


आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले माहौल गर्म हो चुका है. इस बड़े मैच से पहले जिस भारतीय खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या. हाल ही में नामीबिया के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन ने पाकिस्तान खेमे की टेंशन बढ़ा दी है.

नामीबिया के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम

नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम इंडिया को संभालने का काम किया. जब मिडिल ऑर्डर दबाव में नजर आ रहा था, तब उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में 52 रनों की तेज पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले. यही नहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने अहम विकेट चटकाकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भी की तारीफ

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भी एक चर्चा के दौरान भारतीय टीम की रणनीति और हार्दिक के खेल की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने पिच के धीमे होने के बाद खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाला और स्ट्राइक रोटेट करते हुए पारी को आगे बढ़ाया. मलिक ने यह भी माना कि पाकिस्तान के ऑलराउंडर्स को भारतीय खिलाड़ियों से सीखने की जरूरत है कि दबाव की स्थिति में मैच कैसे संभाला जाता है.

‘हार्दिक जैसा ऑलराउंडर दुनिया में नहीं’

इसी दौरान पैनल में मौजूद एक अन्य विशेषज्ञ ने हार्दिक पंड्या को किसी भी खिलाड़ी से ऊपर बताया है.उन्होंने कहा कि हार्दिक एक ऐसे ऑलराउंडर हैं जो बल्लेबाजी करते वक्त विशेषज्ञ बल्लेबाज और गेंदबाजी करते वक्त मुख्य गेंदबाज नजर आते हैं. उनके मुताबिक पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी हार्दिक जैसा संतुलित ऑलराउंडर ढूंढना मुश्किल है.

15 फरवरी को बन सकते हैं मैच विनर

अब जब 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, तो हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बेहद अहम रहने वाला है. वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख पलट सकते हैं. पिछले कुछ मैचों में उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है.

पाकिस्तान की टीम जहां भारतीय टॉप ऑर्डर को जल्दी आउट करने की रणनीति बनाएगी, वहीं हार्दिक जैसे खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में आकर गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बड़े मुकाबले में हार्दिक एक बार फिर अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत दिला पाते हैं या नहीं. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp