पाकिस्तान में डर का माहौल! भारत का ये स्टार खिलाड़ी बनेगा सबसे बड़ा खतरा

पाकिस्तान में डर का माहौल! भारत का ये स्टार खिलाड़ी बनेगा सबसे बड़ा खतरा


आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले माहौल गर्म हो चुका है. इस बड़े मैच से पहले जिस भारतीय खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या. हाल ही में नामीबिया के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन ने पाकिस्तान खेमे की टेंशन बढ़ा दी है.

नामीबिया के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम

नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम इंडिया को संभालने का काम किया. जब मिडिल ऑर्डर दबाव में नजर आ रहा था, तब उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में 52 रनों की तेज पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले. यही नहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने अहम विकेट चटकाकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भी की तारीफ

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भी एक चर्चा के दौरान भारतीय टीम की रणनीति और हार्दिक के खेल की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने पिच के धीमे होने के बाद खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाला और स्ट्राइक रोटेट करते हुए पारी को आगे बढ़ाया. मलिक ने यह भी माना कि पाकिस्तान के ऑलराउंडर्स को भारतीय खिलाड़ियों से सीखने की जरूरत है कि दबाव की स्थिति में मैच कैसे संभाला जाता है.

‘हार्दिक जैसा ऑलराउंडर दुनिया में नहीं’

इसी दौरान पैनल में मौजूद एक अन्य विशेषज्ञ ने हार्दिक पंड्या को किसी भी खिलाड़ी से ऊपर बताया है.उन्होंने कहा कि हार्दिक एक ऐसे ऑलराउंडर हैं जो बल्लेबाजी करते वक्त विशेषज्ञ बल्लेबाज और गेंदबाजी करते वक्त मुख्य गेंदबाज नजर आते हैं. उनके मुताबिक पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी हार्दिक जैसा संतुलित ऑलराउंडर ढूंढना मुश्किल है.

15 फरवरी को बन सकते हैं मैच विनर

अब जब 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, तो हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बेहद अहम रहने वाला है. वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख पलट सकते हैं. पिछले कुछ मैचों में उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है.

पाकिस्तान की टीम जहां भारतीय टॉप ऑर्डर को जल्दी आउट करने की रणनीति बनाएगी, वहीं हार्दिक जैसे खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में आकर गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बड़े मुकाबले में हार्दिक एक बार फिर अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत दिला पाते हैं या नहीं. 



Source link

IND vs PAK महामुकाबले पर बारिश का खतरा? कोलंबो के मौसम को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने

IND vs PAK महामुकाबले पर बारिश का खतरा? कोलंबो के मौसम को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने


IND vs PAK Weather Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाला भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला में अब मौसम खराब होने का खतरा मंडरा रहा है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कोलंबो के मौसम ने दोनो टीमों की टेंशन बढ़ा दी है.

लो-प्रेशर एरिया बढ़ा सकता है परेशानी

श्रीलंका के मौसम विभाग के अनुसार, 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसका असर सीधे तौर पर कोलंबो के मौसम पर पड़ सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो मैच वाले दिन बारिश होने की संभावना 93 प्रतिशत है और यह मुकाबले के समय को प्रभावित कर सकती है.

पूर्वानुमान के अनुसार, मैच शुरू होने से ठीक पहले गरज के साथ बारिश हो सकती है, जिससे टॉस में देरी या मैच के ओवर कम होने जैसी स्थिति बन सकती है. हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने की भी उम्मीद है, लेकिन रुक-रुक कर होने वाली बारिश टीमों की रणनीति को पूरी तरह बदल सकती है.

दोनों टीमों की नजर जीत पर

इस मुकाबले में सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि ग्रुप ए में टॉप पोजिशन भी दांव पर लगी है. भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपने पिछले मैच में नामीबिया को 93 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. इस मैच में ईशान किशन की 61 रनों की तेज पारी के चलते भारत ने पावरप्ले में ही 86 रन बना लिए थे, जो इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है.

दूसरी तरफ पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भी जीत की लय में है और नेट रन रेट के आधार पर भारत से थोड़ा पीछे है. ऐसे में यह मैच तय करेगा कि ग्रुप ए में नंबर-1 की कुर्सी पर कौन बैठेगा.

पुरानी भिड़ंत की यादें भी ताजा

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ सालों में सिर्फ आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स में ही मुकाबले हुए हैं. आखिरी बार दोनों टीमें 2025 एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी.

अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर नजर

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जो पेट की समस्या के कारण प्रेक्टि्स सेशन से दूर थे, अब फिटनेस हासिल करते नजर आ रहे हैं. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे. अब फैंस की नजर सिर्फ इस बात पर टिकी है कि क्या मौसम इस ब्लॉकबस्टर मैच में खलल डालेगा या फिर मैदान पर भारत-पाकिस्तान की पूरी टक्कर देखने को मिलेगी.



Source link

फ्लॉप पारी के बावजूद संजू सैंमसन ने नामीबिया मैच में बनाया खास रिकॉर्ड, कप्तान को भी छोड़ा पीछे

फ्लॉप पारी के बावजूद संजू सैंमसन ने नामीबिया मैच में बनाया खास रिकॉर्ड, कप्तान को भी छोड़ा पीछे


दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की. इस मैच में भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला, क्योंकि ओपनर अभिषेक शर्मा फिट नहीं थे. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. दरअसल, नियमित ओपनर अभिषेक शर्मा फिट नहीं थे, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर सैमसन पर भरोसा जताया.

लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन इस मौके भूना नहीं पाए और 8 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनकी पारी में आक्रामकता जरूर दिखी, लेकिन वह इसे लंबा नहीं खींच पाए और जल्दी आउट हो गए. ऐसे में एक बार फिर उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

डेब्यू मैच में ही बना दिया खास रिकॉर्ड

भले ही संजू बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन इस मैच में उन्होंने एक दिलचस्प उपलब्धि अपने नाम कर ली है. यह उनका टी20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला था. इसी के साथ सैमसन 31 साल और 93 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले भारत के दूसरे सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 31 साल और 40 दिन की उम्र में इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया था.

भारत के लिए टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड अब भी अमित मिश्रा के नाम है, जिन्होंने 31 साल और 117 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला था.

फॉर्म बना टीम इंडिया के लिए चिंता का कारण

संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे.
वहीं, जब अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे, तो ओपनिंग की जिम्मेदारी फिर से उनके और ईशान किशन के कंधों पर आ सकती है. ऐसे में आने वाले मुकाबलों में संजू के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है. 



Source link

बिहार के किस स्कूल में 10वीं के एग्जाम देंगे वैभव सूर्यवंशी? जानें A टू Z डिटेल

बिहार के किस स्कूल में 10वीं के एग्जाम देंगे वैभव सूर्यवंशी? जानें A टू Z डिटेल


Vaibhav Sooryavanshi 10th Class Exam Details: क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करके फैंस को अपना दीवाना बनाने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अब पढ़ाई की पिच पर बैटिंग करने के लिए तैयार हैं. दरअसल इस साल वैभव 10वीं क्लास के एग्जाम देंगे. वैभव के एग्जाम पर पूरी डिटेल सामने आ चुकी है. तो आइए जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर कब से और बिहार के किस स्कूल में परीक्षा के लिए पहुंचेंगे. 

बिहार के किस स्कूल में एग्जाम देंगे वैभव सूर्यवंशी?

तो आपको बता दें कि बिहार के समस्तीपुर स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल में वैभव एग्जाम देने के लिए पहुंचेंगे. स्कूल के प्रधानाचार्य नील किशोर ने एएनआई से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की. इसके अलावा उन्होंने वैभव के लिए सुरक्षा के इंतजाम से लेकर बाकी चीजों पर भी बात की. 

आ चुका है एडमिट कार्ड

प्रिंसिपल ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी का यहां सेंटर है, मैं यह कंफर्म करता हूं. एडमिट कार्ड रिसीव हो चुका है, डिटेल्स हमारे पास हैं. एक सामान्य बच्चे की तरह हमने सारी व्यव्सथा कर ली है, क्योंकि वैभव हमारे लिए एक छात्र हैं. वह एक स्टूडेंट की तरह से एग्जाम देने आएंगे. यह क्रिकेट पिच नहीं, बल्कि पूरी तरह से एक एकेडमिक पिच है. वैभव सूर्यवंशी सहित सभी बच्चों के लिए सुविधाएं एक जैसी रहेंगी.”

वैभव के लिए सुरक्षा

उन्होंने आगे कहा, “जहां तक सुरक्षा की बात रही, तो पोदार ग्रुप सुरक्षा के लिए जाना जाता है. हमने प्रशासन को भी सूचित कर दिया है और अगर नहीं हुआ होगा तो हम कर देंगे, जिससे वो लोग बाहर की व्यव्सथा देख लेंगे. एक बात और बता दूं कि हम किसी भी बच्चे के लिए अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम नहीं करेंगे.”

कब से होंगे वैभव सूर्यवंशी के एग्जाम?

प्रिंसिपल ने बताया, “देखिए ये एग्जाम 17 तारीख (फरवरी) से शुरू होने वाले हैं. हमारे यहां 10वीं और 12वीं के सेंटर आए हैं.” अब देखना दिलचस्प होगा कि वैभव के एग्जाम के वक्त माहौल कैसा होता है.





Source link

क्रिकेटर रवि बिश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत, परिवहन विभाग के नोटिस पर लगी रोक

क्रिकेटर रवि बिश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत, परिवहन विभाग के नोटिस पर लगी रोक


भारतीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने परिवहन विभाग द्वारा जारी नोटिस की प्रभावी कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है. सवाई माधोपुर जिला परिवहन अधिकारी (DTO) द्वारा जारी नोटिस को चुनौती दी गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाई है.

जिला परिवहन अधिकारी सवाई माधोपुर ने 18 दिसंबर 2025 को रवि बिश्नोई को उनके विंटेज स्कूटर (पंजीयन संख्या RNY-0056) के संबंध में नोटिस जारी किया था. रवि बिश्नोई ने इस नोटिस को चुनौती देते हुए याचिका दायर की, जिसपर सुनवाई करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने परिस्थितियों का आकलन करते हुए नोटिस के प्रभाव एवं संचालन पर स्टे दे दिया.

कोर्ट ने डिफेंडेंट को यह भी निर्देश दिया कि संबंधित वाहन के पंजीयन प्रमाण-पत्र की स्थिति को वाहन सिटीजन सर्विस पोर्टल पर यथावत रखा जाए. ताकि याचिकाकर्ता को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक असुविधा का सामना न करना पड़े. 

गौरतलब है कि हाल के दिनों में पूरे प्रदेश में पुरानी सीरीज के वाहन रजिस्ट्रेशन को लेकर परिवहन विभाग की कार्रवाई तेज हुई है. इसी वजह से कई वाहन धारकों को इसी तरह के नोटिस भेजे गए हैं. ऐसे में हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अन्य मामलों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

याचिकाकर्ता (रवि बिश्नोई) की ओर से अधिवक्ता मुक्तेश महेश्वरी, युवराज सिंह मेड़तिया एवं मनोज कुमार पंचारिया ने न्यायालय के समक्ष पक्ष रखा। मामले की अगली सुनवाई नियत तिथि पर होगी।

यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान मैच पर हरभजन सिंह का हैरान करने वाला बयान, किसे बताया टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा? जानें



Source link

पाकिस्तान अब जिम्बाब्वे के लेवल पर, PAK दिग्गज ने खुद माना, करवा ली बेइज्जती

पाकिस्तान अब जिम्बाब्वे के लेवल पर, PAK दिग्गज ने खुद माना, करवा ली बेइज्जती


2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपना पहला मैच खेल रहा था, नीदरलैंड्स ने एक बार के लिए पाक खिलाड़ियों की सांसे अटका ही दी थीं. जब एसोसिएट टीमों के खिलाफ पाक टीम के लिए जीत पाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में पाकिस्तान का एक दिग्गज क्रिकेटर बड़ी-बड़ी डींगें हांक रहा है. साथ ही उसने पाकिस्तान टीम को जिम्बाब्वे के लेवल पर बताकर अपनी ही बेइज्जती करवाई है.

दरअसल 13 फरवरी का दिन जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के नाम रहा, जिसने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को 29 रनों से हराकर बहुत बड़ा उलटफेर किया. बस फिर क्या था, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ भी कहने लगे कि अगर जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया को हरा सकती है तो पाकिस्तान, भारत को क्यों नहीं हरा सकता?

करवा ली बेइज्जती

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जैसे जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, क्या वैसे ही पाकिस्तान भी भारत को उलटफेर का शिकार बना पाएगा. उन्होंने बातों ही बातों में पाक टीम को जिम्बाब्वे के स्तर पर बताया कि पाकिस्तान अब ऐसे हालात में है, जहां वो टीम इंडिया को हराने का नहीं बल्कि उसके खिलाफ उलटफेर करने का सपना देख रहा है. 

मोहम्मद यूसुफ ने कहा, “जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हैरान कर दिया. ऑस्ट्रेलिया टीम, जिसमें उसके कई स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे और एक युवा टीम लेकर मैदान में उतरी. यह दर्शाता है कि विश्वास के साथ अच्छा खेलते हुए आप टॉप टीमों को भी हरा सकते हैं. क्या पाकिस्तान ऐसा ही जुनून दिखा कर भारत को उलटफेर का शिकार बना पाएगा. राइवलरी कागजों पर नहीं जीती जाती, बल्कि यह उसी क्षण में जीती जाती है.”

यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान मैच पर हरभजन सिंह का हैरान करने वाला बयान, किसे बताया टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा? जानें





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp