जिम्बाब्वे के खिलाफ 250 रन बनाएगी टीम इंडिया, दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

जिम्बाब्वे के खिलाफ 250 रन बनाएगी टीम इंडिया, दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी


IND vs ZIM Super-8, India 250 Runs Total Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम सुपर-8 का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला 26 फरवरी, गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज की बड़ी भविष्यवाणी सामने आई, जिसमें कहा गया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 250 रन बोर्ड पर लगाएगी. 

दरअसल यह भविष्यवाणी किसी और ने नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने की. दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने जिम्बाब्वे का सपोर्ट करते हुए लिखा, “अगर जिम्बाब्वे भारत के खिलाफ जीत जाता है, तो मैं गंजा होकर यहां पोस्ट करूंगा.”

अजय जडेजा ने किया रिप्लाई

यूजर का रिप्लाई करते हुए अजय जडेजा की तरफ से भविष्यावणी देखने को मिली. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “भारत अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करता है, तो 230 या 250 रन लोड हो रहे हैं. मेरा ट्वीट को मार्क कर लें.”

ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करके सुपर-8 में पहुंचा जिम्बाब्वे 

बात करें जिम्बाब्वे की, तो ग्रुप चरण में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई. जिम्बाब्वे ने ग्रुप चरण में तीन मैच खेले और तीनों में ही जीत दर्ज की. टीम का एक मैच आयरलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुआ था. अब देखना दिलचस्प होगा कि सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है. 

भारत ने सुपर-8 का पहला मैच गंवाया

गौरतलब है कि सुपर-8 में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला. इस मैच में टीम इंडिया को 76 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 187/7 रन बोर्ड पर लगाए. फिर रन चेज के लिए उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए शिवम दुबे ने सबसे बड़ी पारी खलेते हुए 37 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रन स्कोर किए. इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. 

 

ये भी पढ़ें:

सुपर-8 के अगले मैच के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, गर्लफ्रेंड माहिका के गले में हाथ डाले दिखे हार्दिक पांड्या





Source link

अब बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जिम्बाब्वे के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलना तय

अब बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जिम्बाब्वे के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलना तय


टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के अपने पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से शिकस्त दी. अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में अपने बचे दोनों मैच जीतने होंगे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं. 

भारत को अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. भले ही जिम्बाब्वे एक छोटी टीम है, लेकिन वो टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराकर सुपर-8 में पहुंची है. ऐसे में भारतीय टीम जिम्बाब्वे को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी. 

चेपॉक में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को मौका मिलना तय 

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मुफीद मानी जाती है. यहां स्पिनर्स हावी रहते हैं. ऐसे में टीम इंडिया 3 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. इसके अलावा अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी तय है. उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को खिलाया जा रहा था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अब अक्षर की वापसी तय मानी जा रही है. 

अभिषेक शर्मा को नहीं किया जाएगा बाहर, हो सकते हैं दो बदलाव 

अभिषेक शर्मा के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. वह अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. अब अभिषेक की जगह संजू सैमसन को खिलाने की मांग भी होने लगी है. हालांकि, टीम मैनेजमेंट अभिषेक पर भरोया कायम रख सकता है. ऐसे में सैमसन को और इंतजार करना पड़ेगा. फिलहाल दो बदलाव की संभावना है. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की वापसी तय मानी जा रही है. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह



Source link

सुपर-8 के अगले मैच के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, गर्लफ्रेंड के गले में हाथ डाले दिखे हार्दिक

सुपर-8 के अगले मैच के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, गर्लफ्रेंड के गले में हाथ डाले दिखे हार्दिक


Indian Team Reach Chennai For IND vs ZIM Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला बीते रविवार (22 फरवरी) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया अगले मैच के लिए चेन्नई पहुंच गई है. इस दौरान हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के गले में हाथ डाले हुए नजर आए. बता दें कि मेन ब्लू सुपर-8 में अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. तो आइए जानते हैं कि यह भिड़ंत कब होगी. 

टीम इंडिया के चेन्नई पहुंचने का वीडियो आया

भारतीय टीम के चेन्नई पहुंचने का वीडियो सामने आया. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया. वीडियो में हार्दिक गर्लफ्रेंड के गले में हाथ डाले हुए नजर आए. हार्दिक के इस अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा. हार्दिक के पीछे टीम के बाकी खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर आए. एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद खिलाड़ी टीम बस में सवार हुए. इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी वाइफ देविशा शेट्टी के साथ दिखाई दिए. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले की तारीख

भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मुकाबला 26 फरवरी, गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना काफी अहम होगा. 

सुपर-8 में टीम इंडिया ने गंवाया पहला मैच 

गौरतलब है कि सुपर-8 में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला. मैच में अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 187/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए डेविड मिलर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. 

फिर रन चेज के लिए उतरी टीम इंडिया 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन पर ढेर हो गई. टीम के लिए दुबे ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 42 रन स्कोर किए. इसके अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. इस तरह पहले मैच में मेन इन ब्लू को 76 रन से हार झेलनी पड़ी. 





Source link

‘Technique gets exposed’: Mohammad Amir explains criticism of Abhishek Sharma after India’s defeat against South Africa

‘Technique gets exposed’: Mohammad Amir explains criticism of Abhishek Sharma after India’s defeat against South Africa


Former Pakistan fast bowler Mohammad Amir has clarified his controversial “slogger” remark about Indian opener Abhishek Sharma, stating that his comments were purely from a bowler’s technical perspective and not meant as an insult.

Amir’s remarks came after India’s heavy 76-run defeat to South Africa in the ICC Men’s T20 World Cup 2026 Super Eight clash, where Abhishek struggled to make an impact, scoring a scratchy 15 off 12 deliveries before being dismissed. Speaking on a Pakistani television channel, Amir admitted that many fans misunderstood his choice of words.

“I was talking about him from the point of view of a bowler. I was talking about his technique. People felt bad because I used the word slogger,” Amir said.


Add Zee News as a Preferred Source



Amir highlights technical concerns

The former left-arm pacer explained that his analysis was based on how quality bowling attacks can expose technical gaps at the international level. According to Amir, Abhishek’s scoring pattern against South Africa showed limitations when bowlers executed disciplined plans. He pointed out that most of the runs scored by the Indian opener came off loose deliveries and that he struggled once Kagiso Rabada and the Proteas attack tightened their lines.

“A good team and good bowlers can trap him. The runs he scored came off bad balls, but when Rabada started bowling well, he was not able to figure it out,” Amir noted.

Despite the criticism, Amir acknowledged Abhishek’s aggressive mindset and confidence, praising his positive intent even during a lean run of form.

Advice from a senior cricketer

Amir also offered constructive advice, urging the young Indian batter to add patience to his naturally attacking game. “Your technique gets exposed in international cricket. If you show some patience and play the ball on merit, it will be better. He has the skills; it depends on how he uses them,” Amir added.

The Pakistani pacer emphasised that his comments were meant as guidance rather than criticism, reiterating that Abhishek remains a talented player capable of succeeding at the highest level.

Abhishek Sharma under pressure amid poor World Cup run

Abhishek entered the tournament as one of the world’s top-ranked T20I batters but has endured a difficult campaign. The left-hander struggled in the group stage, registering multiple low scores and battling illness before the Super Eight phase. India’s batting collapse against South Africa, bundled out for 111 while chasing 188, further intensified scrutiny on the top order and raised questions about team balance going into the remaining matches. 



Source link

अहंकार छोड़ो और…, भारत की हार पर सुनील गावस्कर हुए आगबबूला; बताई क्या रही सबसे बड़ी गलती

अहंकार छोड़ो और…, भारत की हार पर सुनील गावस्कर हुए आगबबूला; बताई क्या रही सबसे बड़ी गलती


2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे. दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 187 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 111 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत की इस हार के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने टीम इंडिया की सबसे बड़ी गलती बताई और साथ ही भारतीय टीम को नसीहत भी दी. 

भारत की हार के बाद सुनील गावस्कर ने जियोस्टार से कहा, “भारतीय बल्लेबाजों को डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर की साझेदारी से सीख लेकर इस तरह का सोच अपनाने की जरूरत थी. भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा नहीं किया. वे अति आत्मविश्वास के साथ उतरे. हर गेंद पर बल्ला चलाया और विकेट गंवा दिए. दक्षिण अफ्रीका खेल के हर विभाग में भारत से अव्वल साबित हुआ.”

सुनील गावस्कर ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी गलती

बता दें कि मैच में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. एक समय उसका स्कोर तीन विकेट पर 20 रन था, लेकिन इसके बाद मिलर और ब्रेविस ने 97 रन की साझेदारी की, जिससे दक्षिण अफ्रीका सात विकेट पर 187 रन बनाने में सफल रहा. इसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर आउट हो गई. 
गावस्कर ने कहा, “भारत ने दक्षिण अफ्रीका से कोई सबक नहीं लिया. भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर उतरे और हर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे. टी20 क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “आपको विपक्षी टीम से सीख लेनी चाहिए थी. अगर उन्होंने इस तरह की मुश्किल पिच पर अच्छा स्कोर किया है तो आपको अपना अहं त्यागकर उनकी पारी का विश्लेषण करना चाहिए था और परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करनी चाहिए थी.”



Source link

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा कितने साल के थे? जब भारतीय सरजमीं पर आखिरी बार जिम्बाब्वे ने भारत से

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा कितने साल के थे? जब भारतीय सरजमीं पर आखिरी बार जिम्बाब्वे ने भारत से


How Old Were Ishan Kishan and Abhishek Sharma: टीम इंडिया के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बहुत शानदार रहा था. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने चारों मुकाबलों को जीतकर सुपर 8 में कदम रखा था. सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ाने वाली टीम इंडिया को अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त मिल गई है. अब भारत को अंतिम चार में पहुंचने के लिए बचे हुए सुपर-8 के दोनों मैच को बड़े अंतर से जीतना होगा. भारतीय टीम का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे की टीम के साथ होना है. जिसने ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज में हराकर उसको टूर्नामेंट से बाहर करने में अहम भूमिका निभा चुकी है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे बड़ा खतरा हो सकता है. अच्छी बात ये है कि भारतीय सरजमीं पर साल 2002 के बाद से जिम्बाब्वे की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ कोई मैच ही नहीं खेला है.

यहां हम आपको बताएंगे कि उस मैच का नतीजा क्या रहा था और ये भी बताएंगे कि भारत में जब दोनों टीमों की आखिरी बार टक्कर हुई थी, तब मौजदा टूर्नामेंट में टीम इंडिया के दोनों ओपनर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की उम्र क्या थी?

भारतीय सरजमीं पर आखिरी बार टीम इंडिया से कब खेला था जिम्बाब्वे

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक सिर्फ 1 ही मैच खेला गया है. नवंबर 2022 में दोनों टीमों के बीच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ये मुकाबला खेला गया था. भारत ने 185 रन बनाने के बाद 115 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे को ऑलआउट कर 71 रन से मैच अपने नाम कर लिया था. भारतीय सरजमीं पर अब तक जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ कोई टी20 मैच नहीं खेला है. आखिरी बार 19 मार्च 2002 में गुवाहाटी में वनडे मैच खेला था, जिसमें भारत ने 6 विकेट पर 333 रन बनाए थे और जिम्बाब्वे को महज 232 रन पर सिमट दिया था.

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा तब कितने साल के थे?

भारतीय सरजमीं पर जब भारत और जिम्बाब्वे के बीच आखिरी मैच खेला गया था, तब टीम इंडिया के दोनों ओपनर बेहद छोटे थे. ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को हुआ था और इस हिसाब तो वो तकरीबन 4 साल के रहे होंगे, जबकि अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सितंबर 2000 को हुआ है. ऐसे में उनकी उम्र 2002 में सिर्फ 2 साल की थी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp