वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने वाले इन 4 दावेदार खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने वाले इन 4 दावेदार खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी


Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आगाज अक्टूबर-नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होना है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वर्ल्ड कप के लिए संभावित 20 खिलाड़ियों को पहले ही शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है. माना जा रहा है कि इन्हीं 20 खिलाड़ियों में से वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनी जाएगी. हालांकि, उन 20 खिलाड़ियों में 4 वो नाम भी शामिल हैं, जिन्हें पीछे छोड़कर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में नंबर-1 बन सकते हैं. अब सवाल ये है कि वो चारों खिलाड़ी कौन हैं? तो वो आईपीएल में सबसे कम उम्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं.

पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज है ये आईपीएल बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज है, जिन्होंने कुल 598 रन बनाए हैं. हालांकि, सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए संभावित 20 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में पृथ्वी शॉ शामिल ना हों, लेकिन उनके अलावा इस मामले में टॉप-5 की लिस्ट में शामिल बाकी के जो 4 खिलाड़ियों के नाम हैं, वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 के संभावित चेहरे जरूर हो सकते हैं. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं.

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के इन दावेदारों पर भारी पड़ेंगे वैभव

आईपीएल में सबसे कम उम्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5 की लिस्ट में ईशान किशन दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम 594 रन हैं. उनके बाद ऋषभ पंत ने 564 रन बनाए हैं और वो तीसरे नंबर पर हैं, जबकि, संजू सैमसन 545 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं और शुभमन गिल 5वें नंबर हैं, जिन्होंने 499 रन बनाए हैं. सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक ये खिलाड़ियों के वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में शामिल होने के आसार जताए जा रहे हैं.

आईपीएल में सबको पछाड़कर नंबर-1 बनेंगे सूर्यवंशी!

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में इन खिलाड़ियों को जगह मिलती है या नहीं वो तो आधिकारिक लिस्ट सामने आने पर ही पता चलेगा, लेकिन उससे पहले आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी इन सबको पछाड़ सकते हैं. वैभव सबसे कम उम्र में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड आईपीएल 2026 के दौरान ही अपने नाम कर उन चारों बल्लेबाजों पर भारी पड़ सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1 बनने से कितने रन हैं दूर?

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 7 आईपीएल मैचों में कुल 252 रन बना चुके हैं. उन्हें अब इन चारों खिलाड़ियों समेत पृथ्वी शॉ का भी रिकॉर्ड तोड़ नंबर-1 बनने के लिए और 347 रन बनाने हैं. आईपीएल 2026 में इतने रन बनाते ही वैभव इस लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले वाले नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें

PSL 2026 से बाहर हो रहे हैं विदेशी प्लेयर्स, अब BCB ने अपने खिलाड़ियों को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जरूरत से ज्यादा सख्त होने की जरूरत नहीं…’ गंभीर पर गांगुली का बयान वायरल



Source link

ICC ने साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड दिया, बोले- यह अवॉर्ड जीतना एक शानदार एहसास

ICC ने साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड दिया, बोले- यह अवॉर्ड जीतना एक शानदार एहसास


आईसीसी ने फरवरी, 2026 के लिए पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए चुना है. 14 महीनों बाद साहिबजादा ये अवार्ड जीतने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं, आखिरी बार नवंबर, 2024 में हारिस रउफ ने ये अवार्ड जीता था. साहिबजादा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, वह लीडिंग रन स्कोरर थे. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 2 शतक लगाने वाले भी पहले खिलाड़ी बने.

साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और पाकिस्तान को सुपर-8 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, हालांकि पाक टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. साहिबजादा ने नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में 58 गेंदों पर 100 रन बनाए थे. दूसरा शतक उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा था. सुपर-8 के उस मैच में पाकिस्तानी ओपनर ने 60 गेंदों में 100 रन बनाए थे.

साहिबजादा फरहान ने फरवरी, 2026 में खेले 7 मैचों (टी20 वर्ल्ड कप में) में कुल 383 रन बनाए थे. नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारियों के आलावा उन्होंने यूएसए (73) और नीदरलैंड (47) के खिलाफ भी महत्वपूर्ण पारी खेली थी. हालांकि टीम इंडिया के खिलाफ वह फ्लॉप रहे थे, वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने उन्हें पहले ही ओवर में आउट किया था.

फरहान ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने के बाद कहा, “यह अवॉर्ड जीतना एक शानदार एहसास है, खासकर वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर किए गए प्रदर्शन के लिए, जहां दुनिया भर के फैंस हर पल पर नजर रखते हैं. इसी बात से यह और भी ज्यादा खास बन जाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह सचमुच एक ऐसा टूर्नामेंट था जिसे मैं हमेशा यादों में रखूंगा. मैं आने वाली सीरीज और मैचों में भी यही लय जारी रखने की कोशिश करूंगा. मैं अपने टीम के साथियों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और मुझ पर भरोसा बनाए रखा. उनके बिना यह सब मुमकिन नहीं हो पाता.”





Source link

IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बोला – ‘इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा’

IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बोला – ‘इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा’


आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने लीग की नीलामी प्रक्रिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उथप्पा ने साफ कहा है कि मौजूदा ऑक्शन सिस्टम अब पुराना पड़ चुका है और इसमें बदलाव की जरूरत है. उनके मुताबिक, खिलाड़ियों को बोली लगाकर खरीदने की यह प्रक्रिया सम्मानजनक नहीं लगती और कई बार ऐसा महसूस होता है जैसे इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा हो.

उथप्पा ने आईपीएल ऑक्शन सिस्टम को “पुराना” और “समझ से परे” बताया है. उनका कहना है कि जिस तरह खिलाड़ी “अंडर द हैमर” जाते हैं, वह खेल और खिलाड़ियों की गरिमा के हिसाब से सही तस्वीर पेश नहीं करता है. उन्होंने माना कि यह मॉडल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि इस मॉडल में नए दौर के हिसाब से बदलाव लाये जाए.

ड्राफ्ट सिस्टम की वकालत

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज का मानना है कि आईपीएल में अब अमेरिकी खेल लीग की तरह ड्राफ्ट सिस्टम लागू किया जाना चाहिए. उथप्पा के अनुसार, ड्राफ्ट सिस्टम से टीम बनाने की प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित, रणनीतिक और संतुलित हो सकती है. अभी की तरह सिर्फ बोली की जंग में पैसे से फैसला नहीं होगा, बल्कि फ्रेंचाइजी बेहतर योजना के साथ खिलाड़ियों को चुन सकेंगी.

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि साल भर खुले ट्रेड विंडो की व्यवस्था होनी चाहिए. इससे टीमों को अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों की अदला-बदली करने में आसानी होगी. उथप्पा का मानना है कि इससे खिलाड़ी प्रबंधन भी ज्यादा बेहतर बन सकेगा.

आईपीएल ऑक्शन को लेकर बहस फिर तेज

आईपीएल ऑक्शन हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. कई लोगों को यह रोमांचक लगता है, तो कुछ इसके तरीके पर सवाल उठाते रहे हैं. रॉबिन उथप्पा के इस बयान ने एक बार फिर बहस को हवा दे दी है कि क्या दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग को अब ऑक्शन मॉडल से आगे बढ़ने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें

PSL 2026 से बाहर हो रहे हैं विदेशी प्लेयर्स, अब BCB ने अपने खिलाड़ियों को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जरूरत से ज्यादा सख्त होने की जरूरत नहीं…’ गंभीर पर गांगुली का बयान वायरल



Source link

RCB vs SRH मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री आज से शुरू, जानिए कीमत और कैसे करें बुक

RCB vs SRH मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री आज से शुरू, जानिए कीमत और कैसे करें बुक


आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री आज से शुरू हो रही है. जानिए टिकट कहां से खरीद सकते हो और इसका प्राइस क्या है.

सनराइजर्स हैदराबाद टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को लेकर फैंस उत्सुक हैं, तो दूसरी तरह विराट कोहली के दीदार का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो काफी समय बाद मैच खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2026 के पहले मैच को स्टेडियम से देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं. आज से इसकी टिकट बिक्री शुरू हो रही है.

RCB vs SRH मैच की टिकट कहां से खरीदें?

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को खेला जाएगा. कई मैचों की टिकट बुक माय शो पर भी मिल रही है, लेकिन आरसीबी के होम राउंड पर होने वाले पहले मैच की टिकट सिर्फ आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगी. फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा, “टिकट केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे. RCB के टिकट बेचने का दावा करने वाली धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों के झांसे में न आएं.”

आरसीबी मैच के सभी टिकट धारक मैच के दिन मेट्रो में फ्री में सफर कर सकेंगे. ये जानकारी आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी.

कैसे बुक करें RCB vs SRH मैच की टिकट?

  1. आरसीबी के आधिकारिक बुकिंग प्लेटफॉर्म (shop.royalchallengers.com) पर या आरसीबी ऐप पर जाएं. 
  2. अपने पसंद के स्टैंड और फिर सीट को चुनें. इसके बाद टिकट की संख्या चुनें.
  3. पेमेंट करने के बाद आपके पास ई-टिकट आ जाएगा.

RCB vs SRH मैच के टिकट का प्राइस कितना है?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की टिकट का प्राइस 3.750 रुपये से शुरू है. सबसे महंगे टिकट का प्राइस 47 हजार रुपये से शुरू है, डायनामिक कीमत 65, 800 रुपये है. प्लैटिनम लाउंज का प्राइस 25 से 35 हजार रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें

PSL 2026 से बाहर हो रहे हैं विदेशी प्लेयर्स, अब BCB ने अपने खिलाड़ियों को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जरूरत से ज्यादा सख्त होने की जरूरत नहीं…’ गंभीर पर गांगुली का बयान वायरल



Source link

मैनचेस्टर का छोटा फैन बना कोहली का दीवाना, RCB की जर्सी में वीडियो हुआ वायरल

मैनचेस्टर का छोटा फैन बना कोहली का दीवाना, RCB की जर्सी में वीडियो हुआ वायरल


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 में पहली बार खिताब जीतकर अपने फैंस का लंबा इंतजार खत्म किया था. अब IPL 2026 शुरू होने से पहले टीम को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है. इसी बीच इंग्लैंड के मैनचेस्टर से एक छोटे फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो RCB और विराट कोहली के लिए अपनी दीवानगी की वजह से चर्चा में है.

कौन है मैनचेस्टर का ये छोटा सा फैन 

यह युवा फैन फिनले क्लार्क बताया जा रहा है. फिनले भले ही मैनचेस्टर में रहता हो, लेकिन उसका दिल RCB के लिए धड़कता है. वह इस वीडियो में न सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जर्सी पहने हुए हैं, बल्कि विराट कोहली को अपना सबसे पसंदीदा क्रिकेटर भी बताते है. क्रिकेट को लेकर उसका जुनून इतना ज्यादा है कि वह अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए बेंगलुरु की एक क्रिकेट अकादमी तक पहुंच गए.

विराट कोहली को मानते है बेस्ट क्रिकेटर

फिनले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वह जो रुट और विराट कोहली के शॉट्स की नकल कर रहे हैं. खास बात यह रही कि विराट कोहली के शॉट्स की नकल करते समय उनका अंदाज सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. यही वजह रही कि क्रिकेट फैंस ने उसे तेजी से नोटिस किया और वह वायरल हो गया.

छोटी उम्र में किसी विदेशी बच्चे का IPL टीम और भारतीय खिलाड़ी के लिए ऐसा प्यार दिखाना अपने आप में खास है. फिनले ने यह भी जताया कि वह RCB को दुनिया की सबसे बड़ी टीम और विराट कोहली को दुनिया का बेस्ट क्रिकेटर मानते हैं. विराट कोहली के प्रति उसका लगाव यह बताता है कि भारतीय क्रिकेट और IPL की पहुंच अब दुनिया के हर कोने तक हो चुकी है.

RCB के लिए भी खास वक्त

RCB के लिए यह समय बेहद खास माना जा रहा है. टीम ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार 18 साल बाद ट्रॉफी जीती थी. अब टीम IPL 2026 में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी. RCB का पहला मुकाबला 28 मार्च 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु में खेला जाना है. ऐसे में फिनले जैसे फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ी हुई हैं. 

यह भी पढ़ें

PSL 2026 से बाहर हो रहे हैं विदेशी प्लेयर्स, अब BCB ने अपने खिलाड़ियों को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जरूरत से ज्यादा सख्त होने की जरूरत नहीं…’ गंभीर पर गांगुली का बयान वायरल





Source link

Virat Kohli’s viral six-pack moment steals the show as RCB stars fire in IPL 2026 warm-up

Virat Kohli’s viral six-pack moment steals the show as RCB stars fire in IPL 2026 warm-up


Virat Kohli’s blistering 12-ball 29 was not the only talking point from Royal Challengers Bengaluru’s IPL 2026 warm-up. A viral photo of Kohli casually flexing his six-pack abs during training has taken over social media, reinforcing one clear message ahead of the season opener vs Sunrisers Hyderabad, he looks locked in, physically sharp, and mentally enjoying his cricket again.


Add Zee News as a Preferred Source



Kohli’s form + fitness = early warning for rivals

RCB’s intra-squad practice game at the M Chinnaswamy Stadium delivered exactly what the defending champions would have wanted, explosive batting, rhythm across the lineup, and a confident Kohli.

  • Virat Kohli: 29 (12 balls), strike rate 241
  • Jitesh Sharma: 81 (37 balls), strike rate 218+
  • Tim David: 36 (14 balls)
  • Venkatesh Iyer: 30 (16 balls)

Kohli’s numbers stand out not just for the runs, but the intent. A strike rate above 240 in pre-season signals a tactical shift, he is not just anchoring anymore, he is accelerating.

The viral gym-toned image adds another layer. At 37, Kohli’s conditioning continues to set the benchmark in Indian cricket. For RCB, that matters as much as his runs.

Why this viral photo matters before IPL 2026

This is not just about aesthetics or social media buzz. Kohli’s physical peak has historically aligned with his best IPL seasons.

  • In IPL 2025, he scored 657 runs at 54.75, leading RCB to their maiden title
  • His fitness levels allow him to maintain intensity across a long tournament
  • It directly impacts his running between wickets, a key differentiator in T20s

From a team perspective, a fully fit Kohli ensures stability at the top while allowing aggressive players like Phil Salt and Jitesh Sharma to play freely.

RCB’s batting depth looks dangerous

Beyond Kohli, RCB’s warm-up revealed a well-rounded batting unit.

Jitesh Sharma’s 81 underlined his importance as a finisher who can also bat earlier if needed. Tim David continues to be a high-impact hitter, while Venkatesh Iyer adds flexibility, he can float across positions depending on match situations.

Krunal Pandya, who led one of the sides, highlighted the overall batting confidence and also praised the bowlers, especially Bhuvneshwar Kumar and emerging names like Abhinandan Singh.

This balance is critical. RCB’s 2025 title win was built on collective contributions, not just individual brilliance.

Kohli shuts down bizarre IPL 2026 rumour

Amid the on-field positives, Kohli also addressed a viral off-field claim. Reports suggested he had requested a chartered flight to travel between India and London during the IPL.

Kohli responded with laughing emojis on Instagram, effectively dismissing the rumour.

The timing is important. With IPL hype building, misinformation tends to spike. Kohli’s quick response ensured the focus stayed on cricket.

Can RCB defend their IPL title?

RCB enter IPL 2026 as defending champions, a position unfamiliar for a franchise that waited 18 years for its first trophy.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp