बहुत खेल लिया बॉयकॉट का गेम, अब पाकिस्तान की अकड़ निकालने की तैयारी में ICC, रिपोर्ट में बहुत बड़

बहुत खेल लिया बॉयकॉट का गेम, अब पाकिस्तान की अकड़ निकालने की तैयारी में ICC, रिपोर्ट में बहुत बड़


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है. पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के साथ मैच खेलने से मना कर चुका है. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ICC इस मामले पर आगे की कार्यवाई के लिए जल्द बैठक बुला सकता है. आईसीसी बोर्ड की बैठक मंगलवार या बुधवार को हो सकती है.

रविवार, 2 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि पाक क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. इस मामले में नया मोड़ आया है. दरसअल सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से ICC को सूचित नहीं किया है कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने वाला है.

आपको याद दिला दें कि इससे पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया था. उस विषय पर खूब बवाल मचा, अंत में ICC ने कड़ा एक्शन लेते हुए बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर करके उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी है. अब पाकिस्तान ने भी कुछ वैसा ही फैसला लेकर अपने ऊपर प्रतिबंधों की संभावना को न्योता दिया है.

यह भी गौर करने योग्य बात है कि PCB चीफ और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भारत के साथ मैच ना खेलने पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है. जबकि नकवी ने पूरे टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की बात कही थी.

पाकिस्तान को क्या सजा मिल सकती है?

इसी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान अगर 15 फरवरी को टीम इंडिया के साथ मैच नहीं खेलता है तो ICC उस पर सख्त कार्यवाई करने की तयारी में है. इससे टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 2 अंकों का नुकसान होगा और नेट रन रेट के मामले में भी उसे नुकसान झेलना पड़ सकता है. इसके अलावा भी पाकिस्तान पर अन्य तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

-ICC के रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा PCB को मिलता है, जो उसकी कमाई के सबसे बड़े स्रोत में से एक है. भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है.

-दूसरा बड़ा झटका यह हो सकता है कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विदेशी खिलाडियों के खेलने पर रोक लगाईं जा सकती है.

-भारत-पाकिस्तान मैच ना केवल दोनों क्रिकेट बोर्ड बल्कि ब्रॉडकास्टर्स के लिए मुनाफे का सौदा साबित होता आया है. ऐसे में मैच का बहिष्कार करने पर ICC, पाकिस्तान को निर्देश दे सकता है कि उसको नुकसान की भरपाई के लिए ब्रॉडकास्टर्स को मुआवजा देना होगा.

-पाकिस्तान से जुडी सभी द्विपक्षीय सीरीज पर रोक के साथ उसे एशिया कप से भी निष्कासित किया जा सकता है.



Source link

कार्लोस अल्कारेज को ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर मिली इतनी बड़ी प्राइज मनी, IPL भी छूट गया पीछे

कार्लोस अल्कारेज को ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर मिली इतनी बड़ी प्राइज मनी, IPL भी छूट गया पीछे


Carlos Alcaraz Australian Open 2026 Prize Money: कार्लोस अल्कारेज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 (Australian Open 2026) के मेंस सिंगल फाइनल में टेनिस के दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराकर इतिहास रच दिया. स्पेन के 22 वर्षीय अल्कारेज ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता. ऑस्ट्रेलियन ओपन का टाइटल जीतने पर अल्कारेज को प्राइज मनी के रूप में आईपीएल विजेता से भी ज्यादा रकम मिली. 

बता दें कि खिताबी मुकाबले में अल्कारेज ने 38 साल के नोवाक जोकोविच को चार सेटों में 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराया. दिग्गज को हराने के साथ अल्कारेज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टेनिस में राज करने के लिए आए हैं. 

कार्लोस अल्कारेज को कितनी मिली रकम?

कथित तौर पर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने पर कार्लोस अल्कारेज को 4.15 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 26 करोड़ भारतीय रुपये) प्राइज मनी के तौर पर मिले. 

आईपीएल रह गया पीछे 

अल्कारेज की प्राइज मनी को देखकर आईपीएल पीछे छूटता नजर आया. बता दें कि आईपीएल 2025 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये की रकम दी गई थी. 

मैच का हाल 

बात करें खिताबी मुकाबले की, तो कार्लोस अल्कारेज को पहले सेट में जोकोविच के हाथों 2-6 से हार का सामना करना पड़ा. पहले सेट में हार मिलने के बाद अल्कारेज ने कमर कसी और अगले तीनों सेटों में जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. लास्ट के तीन सेट में अल्कारेज ने 6-2, 6-3, 7-5 से जीत हासिल की. हालांकि अंतिम सेट में जीत हासिल करना अल्कारेज के लिए थोड़ा मुश्किल पड़ा था. लेकिन अंतत: उन्होंने जीत हासिल कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया. 

सबसे कम उम्र में सभी ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड 

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के साथ अल्कारेज ने सभी चारों ग्रैंड स्लैम (ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन) जीतने का रिकॉर्ड बना लिया. इसके साथ 22 वर्षीय अल्कारेज चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.



Source link

विराट कोहली के कोच ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, भारत से नहीं खेलने पर दिया बड़ा बयान

विराट कोहली के कोच ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, भारत से नहीं खेलने पर दिया बड़ा बयान


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच नहीं होगा. पकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान ने ये फैसला ले तो लिया, लेकिन उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. इस पूरे विवाद पर विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने पाकिस्तान के फैसले को अजीब बताया.

विराट के बचपन के कोच ने तोड़ी चुप्पी

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में राजकुमार शर्मा ने कहा कि ये सब दुर्भाग्यपूर्ण और बहुत अजीब फैसला है. उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के भारत ना आने का समर्थन किया और अब खुद भी वही राग अलापा है. राजकुमार शर्मा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

उन्होंने कहा, “इससे पाकिस्तान, वहां के लोगों को भी नुकसान होगा,  जो अपने देश के खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ मैच में खेलते देखना चाहते हैं. उनके सभी खिलाडियों और वहां के लोगों के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान होगा. मुझे लगता है कि इस बात पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दोबारा विचार करेगा.”

भारत और पाकिस्तान का कोई मुकाबला नहीं

राजकुमार शर्मा ने आगे यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान का कोई मुकाबला नहीं रह गया है, भारत बहुत आगे है. उन्होंने कहा, “यह राजनीतिक फैसला है. उन्हें सोचना चाहिए कि इस बात पर ICC अगर कोई बड़ा एक्शन लेता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कितना बड़ा नुक्सान झेलना पड़ेगा. मुझे विश्वास है कि वो (पाकिस्तान) इस बारे में दोबारा सोचेंगे.”

पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान आगा कह चुके हैं कि ये पाकिस्तानी क्रिकेटरों का फैसला नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाडी वही करेंगे जो सरकार कहेगी.

यह भी पढ़ें:

4500 करोड़ का नुकसान… भारत-पाकिस्तान का मैच ना होने पर कैसे ग्लोबल क्रिकेट हो सकता है तबाह





Source link

‘नो मनी, नो हनी…’, चहल की पोस्ट से मचा बवाल; महेविश से दोस्ती खत्म होने पर किसे किया टारगेट?

‘नो मनी, नो हनी…’, चहल की पोस्ट से मचा बवाल; महेविश से दोस्ती खत्म होने पर किसे किया टारगेट?


Yuzvendra Chahal Viral Post: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की एक सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल मच गया. उन्होंने यह पोस्ट तब डाली, जब कुछ दिन पहले ही उनकी आरजे महवश से दोस्ती टूटने की खबर सामने आई थी. चहल और महवश ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. 

बता दें कि वाइफ धनश्री वर्मा से तलाक होने के बाद चहल और महवश की दोस्ती चर्चा में आई थी. दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता था. दोनों को एक दूसरे के इतना करीब देखकर इस बात की चर्चा भी तेज हुई थी कि दोनों चुपके-चुपके एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि महवश की तरफ से यह साफ कर दिया गया था कि चहल से उनकी सिर्फ दोस्ती है. 

दोस्ती खत्म होने के बाद पोस्ट वायरल 

बता दें कि चहल ने सोशल मीडिया पर अपनी थाइलैंड में गुजारी हुई छुट्टी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नो मनी, नो हनी.” हालांकि उन्होंने मनी और हनी के इमोजी का इस्तेमाल किया. उनका यह पोस्ट महवश से दोस्ती खत्म होने के बाद आया. हालांकि उनके कैप्शन से यह साफ नहीं हो पाया कि उन्होंने किसे टारगेट करना चाहा. 

तलाक के वक्त टी-शर्ट से मचा था बवाल 

इसी तरह वाइफ से तलाक के वक्त चहल कोर्ट में विवादित टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे. उनकी टी-शर्ट पर ‘Be Your Own sugar daddy’ लिखा हुआ था. उनकी टी-शर्ट को लेकर भी काफी बवाल मचा था. 

युजवेंद्र चहल का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गौरतलब है कि चहल को टीम इंडिया से बाहर हुए करीब 3 साल का वक्त गुजर चुका है. उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. बात करें चहल के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. वनडे की 69 पारियों में चहल ने 121 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 79 पारियों में चहल ने 96 विकेट अपने खाते में डाले.





Source link

4500 करोड़ का नुकसान… भारत-पाकिस्तान का मैच ना होने पर कैसे ग्लोबल क्रिकेट हो सकता है तबाह

4500 करोड़ का नुकसान… भारत-पाकिस्तान का मैच ना होने पर कैसे ग्लोबल क्रिकेट हो सकता है तबाह


पाकिस्तान ने बिल्कुल अंत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार किया. बीते रविवार (01 फरवरी) को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उनकी टीम आगामी टी20 विश्व कप में तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को श्रीलंका में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. पाकिस्तान का यह फैसला तकरीबन 4500 करोड़ रुपये का नुकसान करवा सकता है. 

बता दें कि किसी भी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच सबसे ज्यादा देखा जाता है, जिसके साथ सबसे ज्यादा कमाई भी इसी मैच से होती है. अब अगर आगामी टी20 विश्व कप में यह मुकाबला नहीं खेला जाता है, तो इससे नुकसान भी सबसे ज्यादा होगा. तो आइए जानते हैं किन-किन तरीकों से भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला ना होने पर 4500 करोड़ का नुकसान हो सकता है. 

इन-इन तरीकों से होगा नुकसान 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच का अनुमानित मूल्य 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (4,500 करोड़ रुपये) है, जिसमें ब्रॉडकास्टिंग, प्रीमियम विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप, टिकट बिक्री और लीगल सट्टेबाजी जैसी अन्य सभी गतिविधियां शामिल हैं. वैल्यू के मामले में भारत-पाकिस्तान के अलावा दूसरा कोई भी मैच इसके करीब भी नहीं आता है. 

विज्ञापन की कमाई

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में सिर्फ विज्ञापन से अनुमानित कमाई करीब 300 करोड़ रुपये की होती. मैच में विज्ञापन का 10 सेकेंड का स्लॉट 25 से 40 लाख रुपये का था. यह संभवत: पूरे टूर्नामेंट में सबसे महंगा एड स्लॉट था. इस मैच के हटाने पर टी20 विश्व कप पूरी वित्तीय संरचना बदल सकती है. 

भारत और पाकिस्तान को भारी नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच न होने पर भारत और पाकिस्तान को करीब 200 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. 

PCB का भारी नुकसान

कथित तौर पर पाकिस्तान बोर्ड को आईसीसी की तरफ से 5.75% का रेवेन्यू मिलता है. यह रेवेन्यू करीब 34.51 मिलियन डॉलर (करीब 316 करोड़ भारतीय रुपये) तक हो सकता है. PCB पर इस रेवेन्यू से भी हाथ धोने का खतरा मंडरा रहा है. 

टिकट बिक्री का भारी नुकसान 

वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला दुनिया के किसी भी देश में खेला जाए, स्टेडियम लगभग फुल पैक ही रहता है. वहीं भारत-पाक मैच के लिए टिकट भी बाकी मुकाबलों की तुलना में काफी महंगे बिकते हैं. मैच नहीं होने की सूरत में टिकट भी नहीं बिकेंगे, जिससे भारी नुकसान होगा. अगर टिकट बिक भी गए होंगे, तो आयोजकों उनका रिफंड करना पड़ेगा. 



Source link

‘अगर फाइनल भारत से पड़ा तो भी पाकिस्तान नहीं खेलेगा’, पढ़ें बासित अली का धमाकेदार इंटरव्यू

‘अगर फाइनल भारत से पड़ा तो भी पाकिस्तान नहीं खेलेगा’, पढ़ें बासित अली का धमाकेदार इंटरव्यू


पाकिस्तान ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला किया है. रविवार को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी. वो इस मैच का बहिष्कार करेंगे. इस मामले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एबीपी लाइव से खास बातचीत की. 

जय शाह ने वादा पूरा नहीं किया, बांग्लादेश के साथ गलत हुआ, पाकिस्तान फैसले पर यू-टर्न नहीं लेगा

आखिर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से क्यों मना किया? इस बारे में एबीपी को दिए इंटरव्यू में बासित अली ने कहा, साउथ एशिया, यानी इंडिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, यहां पर जो सरकार बोलती है, वही होता है. सरकार का फैसला आखिरी होता है. एक क्रिकेटर होने के नाते हमें सरकार का फैसला मानना होता है. इसकी शुरुआत भारत ने की थी. 2025 में जब चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में थी तो भारत ने पाकिस्तान आने से मना कर दिया था, जबकि 2023 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम भारत गई थी. तब जय शाह साहब बीसीसीआई में थे और तब उन्होंने कहा था कि आप विश्व कप में आइये और हम चैंपियंस ट्रॉफी में आएंगे. फिर जय शाह बीसीसीआई से आईसीसी के हेड बन गए और उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया. फिर चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में खेली गई.

उन्होंने आगे कहा, जंग हुई, जंग के तुरंत बाद एशिया कप हुआ. एशिया कप में दोनों मुल्क खेले, क्योंकि उसमें ब्रॉडकास्टर का पैसा लगा हुआ था. वो भी हो गया. लेकिन कोई ये बताए कि आखिर टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी क्यों नहीं ली. ट्रॉफी तो एशियन क्रिकेट काउंसिल के हेड को ही देनी थी. जब 2023 में ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्ड कप जीता तब वो अगर मना कर देता कि हम प्रधानमंत्री से ट्रॉफी नहीं लेंगे तब क्या होता? वहां पर इंडियन टीम ने ट्रॉफी इसलिए नहीं ली, क्योंकि वो सरकार का फैसला था. तब किसी ने कुछ नहीं मना किया. अब जब पाकिस्तान सरकार को लगा कि बांग्लादेश के साथ गलत हुआ तो हम भारत से नहीं खेलेंगे. और एक बात लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान यू-टर्न ले लेगा, लेकिन मैं बता दूं कि अब पाकिस्तान अपने फैसले पर यू-टर्न नहीं लेगा.

इस वजह से अंडर-19 विश्व कप में भारत से खेला पाकिस्तान

रविवार को पाकिस्तान सरकार ने भारत से मैच नहीं खेलने का फैसला किया, जबकि रविवार को ही 2026 अंडर-19 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ. तो फिर पाकिस्तान ने इस आईसीसी टूर्नामेंट में भारत से क्यों मैच खेला? इस बारे में बासित अली ने कहा, मैच पहले शुरू हो गया था. यह फैसला शाम में हुआ. पाकिस्तान सरकार ने फैसला शाम को करीब सात बजे लिया है. अगर सरकार पहले फैसला ले लेती तो फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान की टीम भारत से नहीं खेलती. तब यह सवाल ही पैदा नहीं होता.

अगर फाइनल भारत से पड़ा तो भी पाकिस्तान नहीं खेलेगा- बासित अली

इंटरव्यू में बासित अली कहते हैं, मुझे नहीं लगता है कि अब भारत के खिलाफ पाकिस्तान कोई भी मैच खेलेगा, चाहे वो 15 फरवरी का मैच हो या फिर टी20 विश्व कप का फाइनल. पहले ताली दोनों हाथ से बजे. अभी आईसीसी ताली एक हाथ से बजा रहा है, क्योंकि ब्रॉडकास्टर से रिवेन्यू सबसे ज्यादा इंडिया के पास जाता है. बीसीसीआई सबसे ज्यादा कमाई करता है, इसी वजह से आईसीसी इंडिया को ज्यादा नवाज रहा है. बीसीसीआई के सारे फैसले आईसीसी यस कर देता है, लेकिन बांग्लादेश कुछ बोलता है तो आईसीसी मना कर देता है. आईसीसी सबके साथ एक जैसा व्यवहार नहीं कर रहा है.

क्या अब कभी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं होगा?

इस सवाल के बारे में बासित अली ने कहा, अब आईसीसी नए नियम बनाएगा. अभी यह नियम है कि अगर सरकार ने मना कर दिया तो टीम नहीं खेलेगी, लेकिन अब नया नियम बनेगा. मुझे काफी हैरत होती है, जितने भी बोर्ड हैं, सब पैसों के लालची हैं. कहां लेकर जाएंगे इतना पैसा. जितने भी बोर्ड्स हैं. सच को सच नहीं बोलते हैं. सबसे बड़ी बात, सबसे ज्यादा परेशानी ब्रॉडकास्टर्स को होगी, क्योंकि 2031 तक MOU साइन हैं भारत-पाकिस्तान मैच के. महिला टीम के भी मैच हैं. वहां भी नहीं खेलेगा पाकिस्तान. अब तो एशिया कप भी नहीं होगा. अब आईसीसी की आंख खुलेगी. पाकिस्तान कोई छोटा मुल्क नहीं है. पाकिस्तान सरकार ने यह अच्छा फैसला किया है. हम सब इस फैसले के समर्थन में हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp