गेंदबाज हिट बल्लेबाज फ्लॉप, सुपर-8 का पहला मैच हारा श्रीलंका; इंग्लैंड ने किया चमत्कार

गेंदबाज हिट बल्लेबाज फ्लॉप, सुपर-8 का पहला मैच हारा श्रीलंका; इंग्लैंड ने किया चमत्कार


England vs Sri Lanka Highlights Super 8: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराकर चौंका दिया है. जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स ने गेंदबाजी में ऐसा कहर बरपाया कि श्रीलंकाई बल्लेबाजों की एक ना चली. कप्तान दासुन शनाका ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन निश्चित हार को टाल नहीं पाए. पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंकाई टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 95 रनों पर ऑलआउट हो गई.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय श्रीलंका पर भारी पड़ा. श्रीलंका की बात करें या इंग्लैंड की, पूरे मैच में गेंदबाजों का ही दबदबा रहा, इसलिए दोनों पारियों में कुल मिलाकर 19 विकेट गिरे. शुरुआत में ही विल जैक्स और जोफ्रा आर्चर ने लगातार श्रीलंकाई टीम को झटके दिए, जिससे वह उबर ही नहीं पाया.

इंग्लैंड का चमत्कार

सुपर-8 में इंग्लैंड के लिए यह जीत किसी चमत्कार से कम नहीं है. श्रीलंका अपने घर पर खेल रहा था, उसकी टीम परिस्थितियों को बेहतर जानती थी. वहीं इंग्लैंड टीम पहले बैटिंग करते हुए 146 रन ही बना सकी थी. यहां तक सबकुछ अंग्रेजों के खिलाफ ही जा रहा था, लेकिन जब गेंदबाजी की बारी आई तो इंग्लिश टीम श्रीलंका से कहीं बेहतर साबित हुई.

जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स का शुरुआती स्पेल इतना घातक रहा कि श्रीलंका टीम के 5 विकेट मात्र 34 के स्कोर तक गिर चुके थे. कप्तान दासुन शनाक लड़ाई लड़ते रहे और 24 गेंदों में 30 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. उन्हें बल्लेबाजी में दूसरे छोर से साथ नहीं मिला.

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, वहीं विल जैक्स 3 विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. आदिल रशीद और लियाम डॉसन ने भी दो-दो विकेट लिए. जेमी ओवर्टन भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें:

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 मैच से पहले प्रयागराज में महा आरती, टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना



Source link

LIVE: अहमदाबाद में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? पढ़ें पल-पल का अपडेट

LIVE: अहमदाबाद में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? पढ़ें पल-पल का अपडेट


2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं. इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है और दोनों ही टीमों में पावर हिटर्स की भरमार है. ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है. 

भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों ही लीग स्टेज में अजेय रहे हैं. एक तरफ टीम इंडिया ग्रुप A को टॉप करके आ रही है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप D में पहला स्थान हासिल किया था. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी यही दो टीम आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. खैर अभी सामने सुपर-8 की चुनौती है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए मददगार रहती है. मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां 3 मैच खेले जा चुके हैं, जिनकी 6 पारियों में सिर्फ एक बार हुआ है जब किसी टीम ने 170 से कम रन बनाए हों. सुपर ओवर तक चला दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच इसी मैदान पर हुआ था. जाहिर है, भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में भी उसी अंदाज में चौके-छक्कों की बारिश हो सकती है.

लाइव स्ट्रीमिंग

सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा. टीवी पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर आएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डि कॉक, एडन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी



Source link

धवन की ‘दूसरी शादी’ पर कोहली का रिएक्शन वायरल, एक कमेंट ने इंटरनेट पर मचाई धूम

धवन की ‘दूसरी शादी’ पर कोहली का रिएक्शन वायरल, एक कमेंट ने इंटरनेट पर मचाई धूम


शिखर धवन (Shikhar Dhawan) बीते शनिवार (21 फरवरी) अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंध गए. 40 साल के धवन के लिए यह दूसरी शादी रही, जिस पर उनके साथी खिलाड़ी विराट कोहली ने बड़ा ही दिलचस्प कमेंट किया. दरअसल, धवन ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट किया, जिस पर कोहली का रिएक्शन आया. 

कोहली ने दी मुबारकबाद

दरअसल कोहली ने धवन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बड़े ही खास अंदाज में मुबारकबाद दी. कोहली ने लिखा, “मुबारकां जाट जी.” धवन की पोस्ट पर कोहली के इस कमेंट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. 

कोहली और धवन का पुराना दोस्ताना

बता दें कि विराट कोहली और शिखर धवन का दोस्ताना काफी पुराना है. दोनों काफी साल तक टीम इंडिया के लिए एक साथ खेले. इसके अलावा कोहली की तरह धवन ने भी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला. 

तलाक के 3 साल बाद की दूसरी शादी

धवन ने पहली शादी 2012 में बॉक्सर आयशा मुखर्जी से की थी. उनकी यह शादी 9 साल तक ही चल सकी थी. 2021 में धवन और आयशा के अलग होने की खबर सामने आई थी. इसके बाद 2023 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. अब तकरीबन 3 साल के बाद धवन दोबारा शादी के बंधन में बंध गए हैं. 

तलाक के बाद ही तेज हो गई डेटिंग की चर्चा 

गौर करने वाली बात यह है कि पहली पत्नी से तलाक के बाद ही धवन की डेटिंग की चर्चा तेज हो गई थी. तलाक के एक साल बाद यानी 2024 में खबर सामने आ गई थी कि धवन आयरलैंड की सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं. धीरे-धीरे यह खबर पुख्ता हुई. अब दोनों ने शादी करके इस रिश्ते को एक नाम दे दिया है. 

शिखर धवन का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें धवन के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. टेस्ट में धवन ने 2315 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में 6793 रन और टी20 इंटरनेशनल में 1759 रन बनाए.





Source link

बारिश में धुले मैच तो इस नियम के तहत होगा सेमीफाइनल का फैसला, सिर चकरा देगा ये गणित

बारिश में धुले मैच तो इस नियम के तहत होगा सेमीफाइनल का फैसला, सिर चकरा देगा ये गणित


T20 World Cup 2026 Super-8 Semi-final Rule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. सुपर-8 का पहला मुकाबला बीते शनिवार (21 फरवरी) पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच निर्धारित किया गया था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया. बता दें कि सुपर-8 में ग्रुप-2 के सभी मैच श्रीलंका की सरजमीं पर होने हैं, जहां आए-दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है. 

ऐसे में फैंस के मन में एक सवाल खड़ा होने लगा कि अगर बारिश के कारण ग्रुप-2 के सभी मैच बारिश में धुल गए तो फैसला किस प्रकार से किया जाएगा? सभी मैच रद्द होने की स्थिति में टीमों के पास कोई जीत नहीं होगी, ना ही नेट रनरेट होगा. तो आइए जानते हैं कि इस स्थिति में आईसीसी का कौन सा नियम काम करेगा. 

सभी मैच रद्द होने पर नियम 

अगर सभी मैच रद्द हो जाते हैं, तो इस स्थिति में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग कंडीशन के अनुसार, टाई ब्रेकर का नियम लागू होगा. इस नियम के तहत सबसे पहले ग्रुप स्टेज में जीत की संख्या देखी जाएगी. अगर जीत बराबर रहती है, तो नेट रनरेट देखा जाए. अगर रनरेट भी बराबर रहता है. फिर हेड टू हेड और आखिर में आईसीसी की टी20 रैंकिंग देखी जाएगी. 

बता दें कि 06 फरवरी से पहले की रैंकिंग को आधार माना जाएगा. इस लिहाज से, ग्रुप-2 के सभी मैच बारिश में धुलने और रैंकिंग को आधार मानते हुए फैसला किए जाने पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. दोनों टीमें रैंकिंग में क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं. वहीं पाकिस्तान (छठी रैंकिंग) और श्रीलंका (आठवीं रैंकिंग) की टीमें बाहर हो जाएंगी. 

अगर ग्रुप-1 में लागू हो टाई ब्रेकर का नियम 

वहीं अगर ग्रुप-1 में टाई ब्रेकर का नियम लागू हो, तो रैंकिंग में अव्वल भारत और पांचवें पायदान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल जगह हासिल कर लेगी. वहीं सातवें और 12वें पायदान पर मौजूद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें बाहर हो जाएंगी. हालांकि ऐसा होना लगभग असंभव है कि सुपर-8 के सभी मैच बारिश में धुल जाएं. 



Source link

दक्षिण अफ्रीका के ये 4 खतरनाक खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान; आज है सुपर-8 का मैच

दक्षिण अफ्रीका के ये 4 खतरनाक खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान; आज है सुपर-8 का मैच


भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने सामने होंगी. ये सुपर-8 राउंड में ग्रुप 1 का पहला मैच है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें लीग स्टेज में अपने-अपने ग्रुप की टॉपर थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 4 मैच जीतकर आ रही है, एडन मार्क्रम एंड टीम भी विजयी रथ पर सवार है. चलिए आपको बताते हैं दक्षिण अफ्रीका के वो 4 प्लेयर्स कौन से हैं, जिनसे भारत को सावधान रहने की जरुरत है. ये मैच विनर प्लेयर्स आज भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत और दक्षिण अफ्रीका ग्रुप 1 में है, इस ग्रुप में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज भी हैं. सभी टीमें लीग स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी, इसी वजह से इसे ग्रुप और डेथ कहा जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्क्रम खुद भी शानदार फॉर्म में हैं, वह जारी संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.

एडन मार्क्रम

मार्क्रम शानदार फॉर्म में हैं, जो बड़े मैच के प्लेयर कहे जाते हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अभी तक इस संस्करण में 2 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं. उन्होंने कनाडा के खिलाफ 59 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्क्रम ने नाबाद 86 रन बनाए थे. आज भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा वह बन सकते हैं, भारतीय गेंदबाजों को चाहिए कि उन्हें जल्दी आउट करे.

रयान रिकेल्टन

रिकेल्टन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं, इसलिए उनका रोल और भी ज्यादा महत्वपूर्ण रहता है. वह ऐसे बल्लेबाज हैं, जो कंडीशन और स्थिति को देखकर बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के गेंदबाजों को अच्छे से खेला था. इससे पता चलता है कि वह अच्छी फॉर्म में हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 61 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड और यूएई के खिलाफ उन्होंने क्रमश 30 और 21 रन बनाए. उन्होंने भारत के खिलाफ 4 फरवरी को हुए अभ्यास मैच में 44 रन बनाए थे.

मार्को यानसेन

यानसेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग स्टेज में 40 रन देकर 4 विकेट लिए थे. उन्हें भारत के खिलाफ गेंदबाजी का अच्छा अनुभव है, जिसका आज वह फायदा उठा सकते हैं. वह अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं. वह बल्लेबाजी भी ठीक ठाक कर लेते हैं.

लुंगी एनगिडी

एनगिडी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के टॉप विकेट टेकर हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. कनाडा के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले एनगिडी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लिए थे. पिछले साल दिसंबर में भारत दौरे पर लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी की थी, वह पॉवरप्ले में विकेट चटका रहे थे. आज भारत के बल्लेबाजों को उनसे सावधान रहना होगा.



Source link

हार्दिक पांड्या ने Ex-Wife और बेटे को गिफ्ट में दी लग्जरी कार, कीमत जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

हार्दिक पांड्या ने Ex-Wife और बेटे को गिफ्ट में दी लग्जरी कार, कीमत जानकार उड़ जाएंगे आपके होश


हार्दिक पांड्या ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को 4 करोड़ रुपये की कार गिफ्ट की है. इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बता दें कि 2020 में हार्दिक ने नताशा से शादी की थी. नताशा ने बेटे (अगस्त्य) को जन्म दिया. हालांकि 2024 में दोनों अलग हो गए, जिसके बाद पांड्या माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं.

हार्दिक पांड्या अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहे हैं. माहिका शर्मा इस दौरान हार्दिक के साथ ही है. रिपोर्ट के अनुसार पांड्या ने टीम होटल में ही माहिका का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था, जिसके कई फोटो वीडियो आए थे. इस बीच पांड्या की एक्स-वाइफ नताशा और उनके बेटे अगस्त्य के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिसमें वह एक लग्जरी कार की डिलीवरी लेते हुए दिख रहे हैं.

हार्दिक ने बेटे को गिफ्ट की 4 करोड़ की कार

दरअसल कार रिसीव करते समय के फोटो और वीडियो में पीछे एक बैनर नजर आया, जिसमें लिखा है कि पापा की तरफ से अगस्त्य को गिफ्ट. हार्दिक ने बेटे को लैंड रोवर डिफेंडर तोहफे में दी, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये के करीब है.

हार्दिक पांड्या अभी माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं, जिनके नाम के पहले अक्षर का उन्होंने हाल ही में एक टैटू भी बनवाया है. हार्दिक ने उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया था.

हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप में गेंद से महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं, वह पॉवरप्ले में भी गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 52 रनों की शानदार पारी खेली थी, वह अभी तक टूर्नामेंट में 5 विकेट ले चुके हैं. आज भारत का सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच है, जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp