दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का!

दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का!


भारत और इंग्लैंड का दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई को मैंचेस्टर में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. मेजबान टीम ने अपनी अंतिम-11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. एक तरफ खूंखार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वापसी कर रहे होंगे, दूसरी ओर जोश टंग अपना टी20 डेब्यू करने वाले हैं.

अंग्रेज टीम में इन 2 बदलावों के बाद भारतीय मैनेजमेंट क्या प्रतिक्रिया देता है. क्या टीम इंडिया भी अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती है. क्या मैंचेस्टर ही वो जगह होगी, जहां टीम इंडिया अपना तुरुप का इक्का खोलेगी, यानी वैभव सूर्यवंशी का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करवाएगी. यहां जान लीजिए भारतीय टीम दूसरे टी20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव कर सकती है.

टीम इंडिया खोलेगी तुरुप का इक्का

मैंचेस्टर में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है. संजू सैमसन आयरलैंड के खिलाफ दो मैच और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी फ्लॉप रहे थे. अब तक सैमसन ने तीन पारियों में सिर्फ 6 रन बनाए हैं. ऐसे में संभव है कि टीम मैनेजमेंट वैभव को अंतिम-11 खिलाड़ियों में शामिल कर ले. उनके अलावा शायद टीम में कोई बदलाव ना देखने को मिले.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

पहले टी20 में खुल गई थी बल्लेबाजी की पोल

भारत और इंग्लैंड का पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए थे, मगर इस दौरान तिलक वर्मा, संजू सैमसन और यहां तक कि कप्तान श्रेयस अय्यर ने पचासा तो ठोका, लेकिन अपने करियर की सबसे धीमी फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया था. वो तो भला हो शिवम दुबे का जिन्होंने 42 रनों की तूफानी पारी खेल स्कोर 180 के पार पहुंचाया था.

यह भी पढ़ें:

‘टीम इंडिया इज द बेस्ट…’, PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची; जानें क्या कहा

साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल



Source link

‘टीम इंडिया इज द बेस्ट…’, PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची

‘टीम इंडिया इज द बेस्ट…’, PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची


पाकिस्तान क्रिकेट टीम कितने बुरे हाल में है, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान दुनिया की टॉप-4 टीमों में शुमार नहीं है. इसी बीच पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हेसन का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि इस समय दुनिया में भारतीय टीम का दबदबा है और उसके खिलाफ परिणामों के आधार पर पाक टीम का आकलन नहीं किया जाना चाहिए.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में माइक हेसन ने कहा कि भारत इस समय क्रिकेट के टॉप पर है. पाकिस्तान टीम को इस आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए कि उसका टीम इंडिया के खिलाफ रिजल्ट कैसा रहा है. उन्होंने कहा कि सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, इस समय दुनिया की अधिकांश टीम भारत के खिलाफ संघर्ष करती दिख रही हैं.

पिछले साल एशिया कप में…

माइक हेसन ने कहा, “पिछले साल एशिया कप को देखें तो हम भारत के अलावा सभी टीमों से जीते थे. सच्चाई यह है कि मौजूदा समय में अधिकांश टीम भारत पर जीत हासिल करने में मुश्किलों का सामना कर रही हैं. न जाने क्यों पाकिस्तान को लेवल भारत के खिलाफ मैचों के आधार पर आंका जाता है. इस समय भारत सिर्फ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं है, बल्कि वह दूसरों से कोसों आगे है.”

पाकिस्तानी कोच माइक हेसन का कहना गलत नहीं है, क्योंकि भारत इस समय दोनों व्हाइट बॉल फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 टीम है. टीम इंडिया वनडे और टी20 में दुनिया की नंबर-1 टीम है. टेस्ट रैंकिंग में भारत इस समय चौथे पायदान पर है.

भारत और पाकिस्तान ने एक दशक से भी ज्यादा समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. अब उनकी भिड़ंत केवल बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स में ही होती है.

यह भी पढ़ें:

साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल

IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान, 2 बदलाव; इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू



Source link

साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम

साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम


भारतीय टीम ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट पर दबदबा बना लिया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने सिर्फ एक विकेट खो कर 247 रन बना लिए हैं. साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल ने अपना-अपना शतक पूरा कर लिया है और टीम इंडिया अब भी पहली पारी में 119 रनों से पीछे है. श्रीलंका ए ने पहली पारी में 366 रन बनाए थे.

दूसरे दिन श्रीलंका ने 288/5 से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. कप्तान सहान आराचिगे ने शतक लगाया और 127 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे दिन श्रीलंकाई टीम स्कोरबोर्ड में 88 रन और जोड़ पाई. इंडिया ए के लिए गुरनूर बराड़ और सारांश जैन ने चार-चार विकेट चटकाए.

सुदर्शन और पडिक्कल चमके

इंडिया ए के लिए पारी की शुरुआत साई सुदर्शन और अमन मोखाडे ने की. अमन 38 रन बनाकर आउट हो गए. टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ अमन का ही विकेट खोया. उसके बाद साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल ने स्टंप्स तक श्रीलंकाई गेंदबाजों को खूब रुलाया. सुदर्शन और पडिक्कल के बीच 181 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया है. पहले अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 132 रन बनाए थे और अब दूसरे मुकाबले की पहली पारी में 104 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरी ओर पडिक्कल ने भी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने के बाद अपनी बढ़िया फॉर्म को बरकरार रखा है. वो अभी 94 रन बनाकर खेल रहे हैं.

भारत के पास सीरीज जीतने का मौका

आपको याद दिला दें कि दोनों टीमों के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. अब दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को शानदार शरुआत मिल चुकी है. हालांकि पहली पारी में वह अब भी 119 रनों से पीछे है. तीसरे दिन भारतीय टीम जल्द से जल्द बड़ी बढ़त लेना चाहेगी. अच्छी शुरुआत के बाद टीम इंडिया के पास सीरीज को 1-0 से जीतने का सुनहरा मौका है.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान, 2 बदलाव; इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू



Source link

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान, 2 बदलाव; इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान, 2 बदलाव; इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू


इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही दूसरे टी20 के लिए प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कल यानी शनिवार, 4 जुलाई को खेला जाएगा. इंग्लैंड ने मैनेचेस्टर में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में दो बदलाव किए हैं. जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है, वहीं एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिला है.  

तेज गेंदबाज जोश टंग को डेब्यू का मौका मिला है. वहीं स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है. साकिब महमूद और ल्यूक वुड को टीम से बाहर कर दिया गया है. इन दोनों की जगह टंग और आर्चर की टीम में एंट्री हुई है. 

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग. 

पहले टी20 में भारत ने दिया था 190 रनों का लक्ष्य, फिर बारिश से रद्द हो गया मैच 

पहले टी20 में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी. संजू सैमसन (01) और ईशान किशन (00) सस्ते में आउट हो गए थे. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने ही अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला. अभिषेक शर्मा ने अपने तूफानी अंदाज में इंग्लैंड के गेंदबाजों की पिटाई की. अभिषेक ने सिर्फ 24 गेंद में 59 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं श्रेयस अय्यर ने 47 गेंद में 68 रन बनाए. अंत में शिवम दुबे 21 गेंद में 42 रनों पर नाबाद रहे. भारत की पारी खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई. इसके बाद मैच शुरू नहीं हो सका. लंबे इंतजार के बाद मैच रद्द घोषित कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें-

देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के टी20 मैच की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा दूसरा मैच



Source link

इंग्लैंड ने भारत से वनडे सीरीज के लिए किया टीम का एलान, इन 16 खिलाड़ियों को मिली जगह

इंग्लैंड ने भारत से वनडे सीरीज के लिए किया टीम का एलान, इन 16 खिलाड़ियों को मिली जगह


इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक को वनडे सीरीज में भी टीम की कमान सौंपी है. अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को वनडे टीम में शामिल किया गया है. वहीं फिल साल्ट वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं. इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया है. 

भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला वनडे मैच 14 जुलाई को एजबास्टेन में, 16 जुलाई को दूसरा वनडे कार्डिफ में और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. फिलहाल दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. बीसीसीआई पहले ही वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर चुकी है.

इंग्लैंड ने वनडे टीम में फिल साल्ट को मौका नहीं दिया है. बेन डकेट, टॉम बैंटन और विल जैक्स के रूप में तीन ओपनर बल्लेबाज हैं. इसके अलावा एक नए चेहरे को भी इंग्लिश टीम में जगह मिली है. युवा फिनिशर बल्लेबाज जेम्स कोल्स को पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में जगह मिली है. भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, गस एटिकंसन, साकिब महमूद और सैम कर्रन के रूप में पांच तेज गेंदबाज हैं. वहीं रेहान अहमद और आदिल राशिद के रूप में दो स्पिनर हैं.

भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम- हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जो रूट, टॉम बैंटन, गस एटिकंसन, जैकेब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, रेहान अहमद, आदिल राशिद और जोश टंग

यह भी पढ़ें- 

सेमीफाइनल में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, बन गईं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली स्पिनर



Source link

नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? दोनों की खासियत

नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? दोनों की खासियत


कोलकाता नाइट राइडर्स ऐसी पहली फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसने अपना क्रिकेट स्टेडियम तैयार कर लिया है. KKR ने यूएसए के लॉस एंजेलिस के पोमोना शहर में अपना मैदान तैयार किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक शाहरुख खान ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया. इसी मैदान पर 2028 ओलंपिक्स में क्रिकेट के मैच भी खेले जाएंगे.

बताया जा रहा है कि इस मैदान को लगभग 21 मिलियन यूएस डॉलर की लागत से तैयार किया गया है. KKR ऐसी पहली क्रिकेट फ्रेंचाइजी है, जिसने अपना मैदान तैयार किया है. मगर सुविधाओं के मामले में यह मैदान अभी किस स्तर पर है. क्या सुविधाओं के मामले में इसने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी पछाड़ दिया है?

KKR के नए स्टेडियम की खासियत

-लॉस एंजेलिस में यह मैदान ICC मानकों के अनुसार तय किया गया है. मैच खेलने और प्रैक्टिस के लिए मैदान में 8 पिच तैयार की गई हैं.

-खिलाड़ियों के लिए मॉडर्न तरीके का ड्रेसिंग रूम तैयार किया गया है और यहां दिन और रात, दोनों समय मैच करवाए जा सकेंगे.

-मैदान में अभी 5,000 दर्शक ही बैठकर मैच को लाइव देख सकते हैं. आगे चलकर सीटों की संख्या 20,000 तक करने की योजना बनाई गई है.

-इस मैदान का निर्माण केवल 70 दिनों में किया गया है. यहां 2028 ओलंपिक्स के मैच खेले जाएंगे.

-युवा खिलाड़ियों के लिए अकादमी और ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है. वहीं गाड़ियों की पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की खासियत

KKR के मैदान की तुलना में नरेंद्र मोदी स्टेडियम बहुत एडवांस है. यह करीब 63 एकड़ के क्षेत्र में फैला है, जिसमें 1,32,000 लोग एकसाथ बैठकर मैच लाइव देख सकते हैं. यहां 4 ड्रेसिंग रूम हैं और 76 कॉर्पोरेट बॉक्स तैयार किए गए थे. यहां लगभग 3,000 गाड़ी और 10,000 दुपहिया वाहन एकसाथ पार्क किए जा सकते हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक ओलंपिक के साइज का स्विमिंग पूल भी है. लगभग हर क्षेत्र में नरेंद्र मोदी स्टेडियम, KKR के मैदान से एडवांस है.

यह भी पढ़ें:

सेमीफाइनल में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, बन गईं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली स्पिनर



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp