धवन की ‘दूसरी शादी’ पर कोहली का रिएक्शन वायरल, एक कमेंट ने इंटरनेट पर मचाई धूम

धवन की ‘दूसरी शादी’ पर कोहली का रिएक्शन वायरल, एक कमेंट ने इंटरनेट पर मचाई धूम


शिखर धवन (Shikhar Dhawan) बीते शनिवार (21 फरवरी) अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंध गए. 40 साल के धवन के लिए यह दूसरी शादी रही, जिस पर उनके साथी खिलाड़ी विराट कोहली ने बड़ा ही दिलचस्प कमेंट किया. दरअसल, धवन ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट किया, जिस पर कोहली का रिएक्शन आया. 

कोहली ने दी मुबारकबाद

दरअसल कोहली ने धवन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बड़े ही खास अंदाज में मुबारकबाद दी. कोहली ने लिखा, “मुबारकां जाट जी.” धवन की पोस्ट पर कोहली के इस कमेंट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. 

कोहली और धवन का पुराना दोस्ताना

बता दें कि विराट कोहली और शिखर धवन का दोस्ताना काफी पुराना है. दोनों काफी साल तक टीम इंडिया के लिए एक साथ खेले. इसके अलावा कोहली की तरह धवन ने भी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला. 

तलाक के 3 साल बाद की दूसरी शादी

धवन ने पहली शादी 2012 में बॉक्सर आयशा मुखर्जी से की थी. उनकी यह शादी 9 साल तक ही चल सकी थी. 2021 में धवन और आयशा के अलग होने की खबर सामने आई थी. इसके बाद 2023 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. अब तकरीबन 3 साल के बाद धवन दोबारा शादी के बंधन में बंध गए हैं. 

तलाक के बाद ही तेज हो गई डेटिंग की चर्चा 

गौर करने वाली बात यह है कि पहली पत्नी से तलाक के बाद ही धवन की डेटिंग की चर्चा तेज हो गई थी. तलाक के एक साल बाद यानी 2024 में खबर सामने आ गई थी कि धवन आयरलैंड की सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं. धीरे-धीरे यह खबर पुख्ता हुई. अब दोनों ने शादी करके इस रिश्ते को एक नाम दे दिया है. 

शिखर धवन का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें धवन के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. टेस्ट में धवन ने 2315 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में 6793 रन और टी20 इंटरनेशनल में 1759 रन बनाए.





Source link

बारिश में धुले मैच तो इस नियम के तहत होगा सेमीफाइनल का फैसला, सिर चकरा देगा ये गणित

बारिश में धुले मैच तो इस नियम के तहत होगा सेमीफाइनल का फैसला, सिर चकरा देगा ये गणित


T20 World Cup 2026 Super-8 Semi-final Rule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. सुपर-8 का पहला मुकाबला बीते शनिवार (21 फरवरी) पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच निर्धारित किया गया था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया. बता दें कि सुपर-8 में ग्रुप-2 के सभी मैच श्रीलंका की सरजमीं पर होने हैं, जहां आए-दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है. 

ऐसे में फैंस के मन में एक सवाल खड़ा होने लगा कि अगर बारिश के कारण ग्रुप-2 के सभी मैच बारिश में धुल गए तो फैसला किस प्रकार से किया जाएगा? सभी मैच रद्द होने की स्थिति में टीमों के पास कोई जीत नहीं होगी, ना ही नेट रनरेट होगा. तो आइए जानते हैं कि इस स्थिति में आईसीसी का कौन सा नियम काम करेगा. 

सभी मैच रद्द होने पर नियम 

अगर सभी मैच रद्द हो जाते हैं, तो इस स्थिति में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग कंडीशन के अनुसार, टाई ब्रेकर का नियम लागू होगा. इस नियम के तहत सबसे पहले ग्रुप स्टेज में जीत की संख्या देखी जाएगी. अगर जीत बराबर रहती है, तो नेट रनरेट देखा जाए. अगर रनरेट भी बराबर रहता है. फिर हेड टू हेड और आखिर में आईसीसी की टी20 रैंकिंग देखी जाएगी. 

बता दें कि 06 फरवरी से पहले की रैंकिंग को आधार माना जाएगा. इस लिहाज से, ग्रुप-2 के सभी मैच बारिश में धुलने और रैंकिंग को आधार मानते हुए फैसला किए जाने पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. दोनों टीमें रैंकिंग में क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं. वहीं पाकिस्तान (छठी रैंकिंग) और श्रीलंका (आठवीं रैंकिंग) की टीमें बाहर हो जाएंगी. 

अगर ग्रुप-1 में लागू हो टाई ब्रेकर का नियम 

वहीं अगर ग्रुप-1 में टाई ब्रेकर का नियम लागू हो, तो रैंकिंग में अव्वल भारत और पांचवें पायदान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल जगह हासिल कर लेगी. वहीं सातवें और 12वें पायदान पर मौजूद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें बाहर हो जाएंगी. हालांकि ऐसा होना लगभग असंभव है कि सुपर-8 के सभी मैच बारिश में धुल जाएं. 



Source link

दक्षिण अफ्रीका के ये 4 खतरनाक खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान; आज है सुपर-8 का मैच

दक्षिण अफ्रीका के ये 4 खतरनाक खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान; आज है सुपर-8 का मैच


भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने सामने होंगी. ये सुपर-8 राउंड में ग्रुप 1 का पहला मैच है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें लीग स्टेज में अपने-अपने ग्रुप की टॉपर थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 4 मैच जीतकर आ रही है, एडन मार्क्रम एंड टीम भी विजयी रथ पर सवार है. चलिए आपको बताते हैं दक्षिण अफ्रीका के वो 4 प्लेयर्स कौन से हैं, जिनसे भारत को सावधान रहने की जरुरत है. ये मैच विनर प्लेयर्स आज भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत और दक्षिण अफ्रीका ग्रुप 1 में है, इस ग्रुप में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज भी हैं. सभी टीमें लीग स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी, इसी वजह से इसे ग्रुप और डेथ कहा जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्क्रम खुद भी शानदार फॉर्म में हैं, वह जारी संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.

एडन मार्क्रम

मार्क्रम शानदार फॉर्म में हैं, जो बड़े मैच के प्लेयर कहे जाते हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अभी तक इस संस्करण में 2 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं. उन्होंने कनाडा के खिलाफ 59 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्क्रम ने नाबाद 86 रन बनाए थे. आज भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा वह बन सकते हैं, भारतीय गेंदबाजों को चाहिए कि उन्हें जल्दी आउट करे.

रयान रिकेल्टन

रिकेल्टन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं, इसलिए उनका रोल और भी ज्यादा महत्वपूर्ण रहता है. वह ऐसे बल्लेबाज हैं, जो कंडीशन और स्थिति को देखकर बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के गेंदबाजों को अच्छे से खेला था. इससे पता चलता है कि वह अच्छी फॉर्म में हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 61 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड और यूएई के खिलाफ उन्होंने क्रमश 30 और 21 रन बनाए. उन्होंने भारत के खिलाफ 4 फरवरी को हुए अभ्यास मैच में 44 रन बनाए थे.

मार्को यानसेन

यानसेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग स्टेज में 40 रन देकर 4 विकेट लिए थे. उन्हें भारत के खिलाफ गेंदबाजी का अच्छा अनुभव है, जिसका आज वह फायदा उठा सकते हैं. वह अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं. वह बल्लेबाजी भी ठीक ठाक कर लेते हैं.

लुंगी एनगिडी

एनगिडी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के टॉप विकेट टेकर हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. कनाडा के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले एनगिडी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लिए थे. पिछले साल दिसंबर में भारत दौरे पर लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी की थी, वह पॉवरप्ले में विकेट चटका रहे थे. आज भारत के बल्लेबाजों को उनसे सावधान रहना होगा.



Source link

हार्दिक पांड्या ने Ex-Wife और बेटे को गिफ्ट में दी लग्जरी कार, कीमत जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

हार्दिक पांड्या ने Ex-Wife और बेटे को गिफ्ट में दी लग्जरी कार, कीमत जानकार उड़ जाएंगे आपके होश


हार्दिक पांड्या ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को 4 करोड़ रुपये की कार गिफ्ट की है. इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बता दें कि 2020 में हार्दिक ने नताशा से शादी की थी. नताशा ने बेटे (अगस्त्य) को जन्म दिया. हालांकि 2024 में दोनों अलग हो गए, जिसके बाद पांड्या माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं.

हार्दिक पांड्या अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहे हैं. माहिका शर्मा इस दौरान हार्दिक के साथ ही है. रिपोर्ट के अनुसार पांड्या ने टीम होटल में ही माहिका का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था, जिसके कई फोटो वीडियो आए थे. इस बीच पांड्या की एक्स-वाइफ नताशा और उनके बेटे अगस्त्य के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिसमें वह एक लग्जरी कार की डिलीवरी लेते हुए दिख रहे हैं.

हार्दिक ने बेटे को गिफ्ट की 4 करोड़ की कार

दरअसल कार रिसीव करते समय के फोटो और वीडियो में पीछे एक बैनर नजर आया, जिसमें लिखा है कि पापा की तरफ से अगस्त्य को गिफ्ट. हार्दिक ने बेटे को लैंड रोवर डिफेंडर तोहफे में दी, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये के करीब है.

हार्दिक पांड्या अभी माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं, जिनके नाम के पहले अक्षर का उन्होंने हाल ही में एक टैटू भी बनवाया है. हार्दिक ने उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया था.

हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप में गेंद से महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं, वह पॉवरप्ले में भी गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 52 रनों की शानदार पारी खेली थी, वह अभी तक टूर्नामेंट में 5 विकेट ले चुके हैं. आज भारत का सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच है, जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.





Source link

पल्लेकेले में आज बारिश की संभावना, रद्द न हो जाए SL vs ENG मैच; ऐसा हुआ तो क्या बनेगा समीकरण?

पल्लेकेले में आज बारिश की संभावना, रद्द न हो जाए SL vs ENG मैच; ऐसा हुआ तो क्या बनेगा समीकरण?


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का दूसरा मैच आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच है. ये मुकाबला कैंडी में स्थित पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि बारिश इस मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. शनिवार को सुपर-8 का पहला मैच (पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड) भी बारिश के कारण बिना कोई गेंद खेले रद्द हो गया था. जानिए पल्लेकेले में आज मौसम कैसा रहेगा, बारिश की कितनी संभावना है? साथ में समझिए कि अगर ये मैच रद्द हुआ तो ग्रुप 1 का समीकरण क्या होगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप्स हैं. श्रीलंका और इंग्लैंड ग्रुप 2 में शामिल है, इसी ग्रुप का पहला मैच बारिश में धुल गया था. आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित उस मैच में टॉस के बाद बारिश शुरू हुई, जो रुकी ही नहीं. नतीजा ये हुआ कि मैच रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गया, लेकिन अगर आज पल्लेकेले में भी बारिश होती रही और मैच नहीं हुआ तो इस ग्रुप का समीकरण क्या होगा? बता दें कि सभी मैचों के बाद टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और अन्य 2 टीम बाहर हो जाएंगी.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच की वेदर रिपोर्ट

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच आज दोपहर 3 बजे से खेला जाना है. इस समय पल्लेकेले में बारिश होने के आसार है. एक्यूयावेदर की रिपोर्ट के अनुसार पल्लेकेले में दोपहर 3 बजे बारिश की संभावना 74 प्रतिशत है. इस मैच के टॉस का टाइम 2:30 बजे है, इस दौरान भी बारिश की संभावना 65 प्रतिशत जताई गई है.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच को लेकर बुरी बात ये हैं कि इसके बाद भी पूरे दिन बारिश के आसार बताए गए हैं. 4 से 5 बजे तक बारिश के आसार 65 प्रतिशत है. यानी आज मैच होने मुश्किल लग रहा है.

अगर रद्द हो गया श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच तो?

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये मैच अगर रद्द हो गया तो श्रीलंका और इंग्लैंड को 1-1 अंक मिल जाएंगे. इस स्थिति में इस ग्रुप (1) की चारों टीमों के पास 1-1 अंक हो जाएगा. इसमें किसी एक टीम का फायदा या नुकसान नहीं कहा जा सकता.



Source link

Watch: ‘लग रहा है जैसे शादी’, एयरपोर्ट पर अनुष्का का मजाकिया अंदाज, विराट कोहली की भी छूटी हंसी

Watch: ‘लग रहा है जैसे शादी’, एयरपोर्ट पर अनुष्का का मजाकिया अंदाज, विराट कोहली की भी छूटी हंसी


भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अभी इंडिया आए हुए हैं. इस दौरान वह प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम भी गए. इसके बाद उन्हें गेटवे ऑफ इंडिया में देखा गया. रविवार की सुबह दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दोनों आराम से सभी फैंस के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं. इस बीच अनुष्का ने कुछ ऐसा कहा, जिस पर कोहली की भी हंसी छूट गई.

वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सभी फैंस के साथ एयरपोर्ट पर आराम से फोटो खिंचवा रहे हैं. फैंस ने भी इस अच्छे मौके को नहीं छोड़ा, वहां मौजूद सभी लोग एक-एक करके फोटो खिंचवाने लगे. इस बीच अनुष्का ने कोहली से कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे शादी की फोटो खिंचवा रहे हैं.” ये सुनकर कोहली भी हंस पड़े, फिर वह एयरपोर्ट के अंदर चले गए.

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अब सिर्फ भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. वह टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. अनुष्का भी अभी फिल्मों से दूर हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि कोहली अपने परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हो चुके हैं. ऐसा देखा भी गया है, कोहली किसी इंटरनेशनल सीरीज के बाद लंदन लौट जाते हैं.

वर्तमान में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है, जिसके बाद आईपीएल शुरू हो जाएंगे. कोहली आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हैं. ये लीग मार्च के तीसरे या चौथे हफ्ते में शुरू हो सकती है. इंटरनेशनल की बात करें तो विराट कोहली का लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. वह शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp