IPL 2026 के बाद ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, नहीं मिला कोई खरीदार

IPL 2026 के बाद ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, नहीं मिला कोई खरीदार


भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान केएल राहुल को झटका लगा है. IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बढ़िया प्रदर्शन करने के बाद राहुल महाराजा ट्रॉफी के ऑक्शन में उतरे थे, जहां किसी टीम ने उनपर बोली नहीं लगाई. महाराजा ट्रॉफी का आयोजन कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) करवाता है.

महाराज ट्रॉफी को पहले कर्नाटक प्रीमियर लीग के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2022 में इसका नाम बदल ‘महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20’ कर दिया गया. 2026 सीजन की शुरुआत 20 जून से होगी और फाइनल 12 जुलाई को खेला जाएगा.

केएल राहुल रहे अनसोल्ड

केएल राहुल ने नीलामी में अपना बेस प्राइस 2 लाख रुपये रखा था, लेकिन 6 टीमों में से किसी ने ओपनिंग राउंड में उनपर बोली नहीं लगाई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारतीय क्रिकेट शेड्यूल के कारण राहुल की महाराजा ट्रॉफी में उपलब्धता पर सवालिया निशान लगे थे. अगले 3 महीनों में टीम इंडिया को खूब सारे मैच खेलने हैं और फ्रेंचाइजी ऐसे खिलाड़ी पर पैसा नहीं लुटाना चाहती थीं, जिसके खेलने की कोई गारंटी ना हो. केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 14 मैचों में 593 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें: इंडिया A के साथ श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब है पहला मैच? जानें कहां होगा लाइव प्रसारण

पडिक्कल और मनीष पांडे समेत कई खिलाड़ी बिके

केएल राहुल चाहे नीलामी में अनसोल्ड रहे, लेकिन देवदत्त पडिक्कल, मनीष पांडे, मयंक अगरवाल, श्रेयस गोपाल और करुण नायर को भी खरीदार मिला.

महाराजा ट्रॉफी में कुल 6 टीम भाग लेंगी, जिनके नाम कल्याणी बेंगलुरू मास्टर्स, गुलबर्ग मिस्टिक्स, शिवमोग्गा योद्धा, माइसोर वॉरियर्स, कोस्टल किंग्स मंगलुरु, हुबली टाइगर्स हैं. यह इस टूर्नामेंट का पांचवां संस्करण होगा. अब तक महाराजा ट्रॉफी को गुलबर्ग मिस्टिक्स, हुबली टाइगर्स, माइसोर वॉरियर्स और मंगलुरू ड्रैगन्स ने एक-एक बार जीता है. बेंगलुरू ब्लास्टर्स 2 बार फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई.

यह भी पढ़ें:

24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- ‘उसने IPL में…’



Source link

इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- ‘उसने IPL में…’

इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- ‘उसने IPL में…’


Gautam Gambhir PC IND vs AFG Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट की शुरुआत 06 जून (शनिवार) से होगी. मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बताया कि अफगानिस्तान टेस्ट में कौन सा खिलाड़ी नंबर-3 पर खेलेगा? 

गंभीर ने कहा कि बाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के लिए नंबर-3 का स्पॉट फिक्स कर दिया गया है. हेड कोच का मानना है कि सुदर्शन को अब तक उचिता मौका नहीं मिला है. बाकी सुदर्शन के IPL फॉर्म को लेकर भी बात की. 

सुदर्शन को नहीं मिला उचित मौका- गौतम गंभीर 

सही बताऊं, तो उसे अब तक उचित मौका नहीं मिला है. उसने कुछ ही टेस्ट खेले हैं. उसने इंग्लैंड में अपने करियर की शुरुआत की, जो हम सभी जानते हैं कि खेलने के लिए सबसे आसान जगह नहीं है. उसने आईपीएल में रन बनाए हैं. मेरा अभी भी मानना है कि उसे अभी उचित मौका नहीं मिला है.”

आगे बात करते हुए गंभीर ने कहा, “दुर्भाग्य से आप सिर्फ 11 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं. कभी-कभी आपको अपने मौके का इंतजार करना होता है. मैंने हमेशा यकीन किया है कि हम जिन खिलाड़ियों के साथ खेलने जा रहे हैं, हमें उन्हें उचित मौके देने चाहिए. साई खराब फॉर्म में भी नहीं हैं. उन्होंने आईपीएल में करीब 700 (722) रन बनाए. अगर खिलाड़ी को 4-5 टेस्ट के साथ जज करना ठीक है, तो मुझे नहीं लगता कि हम कभी कुछ बना पाएंगे.”

साई सुदर्शन का टेस्ट करियर 

सुदर्शन ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 6 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 11 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 27.45 की औसत से 302 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 87 रनों का रहा. बताते चलें कि सुदर्शन ने जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. वहीं पिछला टेस्ट नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला. 

 

यह भी पढ़ें: इंडिया A के साथ श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब है पहला मैच? जानें कहां होगा लाइव प्रसारण



Source link

‘Very important to read the situation’: Gautam Gambhir hints at why Rishabh Pant lost India’s Test vice-captaincy aheadof Afghanistan Test

‘Very important to read the situation’: Gautam Gambhir hints at why Rishabh Pant lost India’s Test vice-captaincy aheadof Afghanistan Test


India head coach Gautam Gambhir has broken his silence on Rishabh Pant’s removal as Test vice-captain, saying that the team management does not want the wicketkeeper-batter to change his natural style of play, but the 28-year-old must improve his ability to read match situations in international cricket.

Pant was replaced by KL Rahul as India’s Test vice-captain ahead of the one-off Test against Afghanistan, a move that sparked widespread debate. The leadership change came after the left-hander endured a disappointing Test series against South Africa, where India were whitewashed 0-2, and a below-par IPL 2026 season with the Lucknow Super Giants.

Addressing the issue during a pre-match press conference, Gambhir made it clear that the team management continues to back Pant’s aggressive approach.


Add Zee News as a Preferred Source



“And, as far as Rishabh is concerned, we will expect him to be the way he is. It’s not like we will tell him to work on his game. But, in international cricket, it’s very important to read the situation,” he said.

“At that time, what kind of situation was there, and what kind of situation demands a certain shot. But, it’s not like any player is told to play a completely different game than his natural game,” he added.

The India coach said players across formats must ultimately focus on contributing to the team’s success.

“Whether it’s test cricket, one-day cricket, or T20 cricket. The ultimate aim is to make a run and take a wicket. You can never get away from that. No matter how you make it, it’s up to you. But it’s very important to read the situation and the game,” he said.

Gambhir also played down the significance of leadership roles, insisting that captaincy and vice-captaincy are secondary to performing for the country.

“See, responsibility is only for playing for India. Everything else is a by-product. Captaincy, vice-captaincy, all these are by-products. When you start playing for India, you don’t think about vice-captaincy or captaincy from day one. You think about doing good for India. So, going from one to the other is only a by-product,” he added.

Meanwhile, Pant, 28, is preparing to play his 50th Test match against Afghanistan in New Chandigarh starting on Saturday. In 49 Tests, Pant has amassed 3476 runs at an average of 42.91 and strike-rate of 74.24, including hitting eight centuries and 18 fifties.

WITH IANS INPUTS



Source link

इंडिया A के साथ श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब है पहला मैच? कहां होगा लाइव प्रसारण

इंडिया A के साथ श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब है पहला मैच? कहां होगा लाइव प्रसारण


भारत की ए टीम जब श्रीलंका पहुंची तो सबसे ज्यादा क्रेज वैभव सूर्यवंशी को लेकर देखने को मिला. फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने को बेताब थे. IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद हर जगह उनकी चर्चा हो रही है, अब वह श्रीलंका में खेली जाने वाली त्रिकोणीय सीरीज में धमाल मचाने को तैयार हैं. जानिए इंडिया ए का पहला मैच कब और किसके साथ है? इसका लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी.

इंडिया ए टीम शुक्रवार को श्रीलंका पहुंची. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव टीम के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं. वहां मौजूद लोग वैभव संग फोटो खिंचवाने को लेकर उत्सुक हैं. इस त्रिकोणीय सीरीज में भारत की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं, जबकि उपकप्तान चुने गए रियान पराग चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया है.

कब है भारत का पहला मैच?

त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए का पहला मैच 9 जून को मेजबान श्रीलंका ए के साथ है. वनडे फॉर्मेट में खेली जाने वाली इस सीरीज में प्रत्येक टीम विरोधी दोनों टीमों से 2-2 मैच खेलेगी, यानी कुल 4 मैच. भारत का शेड्यूल इस प्रकार है.

  • 9 जून- बनाम श्रीलंका ए
  • 11 जून- बनाम अफगानिस्तान ए
  • 15 जून- बनाम श्रीलंका ए
  • 17 जून- बनाम अफगानिस्तान ए

यह भी पढ़ें- ‘टेस्ट में ओपन करे वैभव सूर्यवंशी…’, ENG-NZ मैच के दौरान हुई 15 वर्षीय बल्लेबाज के भविष्य पर चर्चा

कहां देखें लाइव

9 जून को इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों (Sony Sports 1, Sony Sports 3, Sony Sports 4) पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी.

यह भी पढ़ें- प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग

इंडिया ए स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.



Source link

डब्ल्यूटीसी मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्यों टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण, ज

डब्ल्यूटीसी मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्यों टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण, ज


भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है और वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के महत्वपूर्ण मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में उचित संयोजन तैयार करने की कोशिश करेगा. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है लेकिन टीम की दिशा तय करने के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण है. इन दोनों टीम के बीच इससे पहले 2018 में टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें अफगानिस्तान ने लंच और चाय के सत्र के बीच 10 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तीसरे सत्र में उसकी दूसरी पारी भी सिमट गई थी और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था.

अब 2026 में हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीम भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी जो बदलाव के दौर से गुजर रही है और अभी तक उचित संयोजन तैयार करने के लिए संघर्ष कर रही है. इसके बावजूद भारत का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है. लेकिन भारतीय खिलाड़ी पिछले साल बेहतरीन तैयारी के साथ मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम से 0-2 से मिली करारी हार को नहीं भूले होंगे और वह अनुभव के अंतर के बावजूद विपक्षी टीम को हल्के में न लें तो बेहतर होगा.

तीसरे नंबर का बल्लेबाज और लाल गेंद की क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के संभावित उत्तराधिकारी दो ऐसे पहलू हैं जिन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले इस मैच में दौरान सुलझाना चाहेंगे. साई सुदर्शन और स्टाइलिश देवदत्त पडिक्कल दोनों ही तीसरे नंबर के बल्लेबाज की दौड़ में शामिल है. गंभीर ने हालांकि शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि टीम प्रबंधन सुदर्शन को इस बल्लेबाजी क्रम में बनाए रखेगा. उनका मानना है कि सुदर्शन को पर्याप्त मौके मिलने चाहिए.

इस मैच में रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है, लेकिन यह एक सच्चाई है कि भारतीय चयनकर्ता और टीम प्रबंधन राजकोट के इस ऑलराउंडर के बिना भी टीम को तैयार करने के लिए अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.  इसका एक प्रमुख कारण जडेजा का गेंदबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाना रहा है. जडेजा की सबसे बड़ी खूबी विदेशी परिस्थितियों में टेस्ट मैच में उनकी बल्लेबाजी है, जो अभी भी बेहतरीन है और इसलिए उनके पास अभी कुछ समय है. 

लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने उनके विकल्प की तलाश शुरू कर दी है और इसलिए उसने मानव सुथार और हर्ष दुबे को टीम में रखा है. अगर पिछले कुछ दिन के नेट अभ्यास पर गौर करें तो सुथार बेहतर खिलाड़ी नजर आते हैं लेकिन दुबे का पलड़ा भी कम भारी नहीं है. 

मानव आक्रामक गेंदबाज नजर आते हैं जबकि दुबे का रवैया थोड़ा रक्षात्मक है लेकिन उनकी बल्लेबाजी अधिक मजबूत है.  जहां तक भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले की बात है तो आंकड़ों पर नजर डालने से भी अंतर स्पष्ट हो जाता है.  अफगानिस्तान ने 2018 में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, जिसे मेजबान टीम ने दो दिनों के भीतर ही जीत लिया था। इसके बाद से जून 2026 तक अफगानिस्तान ने 11 और मैच खेले हैं.  इसी अवधि में भारत ने 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से ऋषभ पंत अकेले 49 मैचों का हिस्सा रहे हैं। संयोगवश, जब अफगानिस्तान आखिरी बार भारत के खिलाफ खेला था, तब पंत ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण भी नहीं किया था. 

यह भी पढ़ें- ‘टेस्ट में ओपन करे वैभव सूर्यवंशी…’, ENG-NZ मैच के दौरान हुई 15 वर्षीय बल्लेबाज के भविष्य पर चर्चा

2018 की टीम से केवल केएल राहुल ही वर्तमान भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, जबकि अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और बल्लेबाज रहमत शाह भी उस मैच में खेले थे.  अफगानिस्तान की पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप के पास कुल मिलाकर नौ टेस्ट शतक हैं, जबकि भारतीय टेस्ट टीम में शामिल बल्लेबाजों ने 39 शतक बनाए हैं.  शाहिदी की टीम ने अफगानिस्तान के जलालाबाद में एक शिविर लगाया था, लेकिन केवल अभ्यास सत्रों से ही किसी टीम को टेस्ट मैच के लिए तैयार नहीं किया जा सकता. 

यह मैच जून के महीने में उत्तर भारत में भीषण गर्मी में खेला जाएगा और इसमें दोनों टीम की शारीरिक फिटनेस की भी कड़ी परीक्षा होगी। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल समाप्त होने के एक सप्ताह के अंदर सबसे छोटे प्रारूप से सबसे बड़े प्रारूप में खेलना है और यह भी एक चुनौती होगी. 

यह भी पढ़ें- BANGLADESH CRICKET: बांग्लादेश क्रिकेट को बड़ा झटका, कोच ने दिया इस्तीफा, कारण जानकर चौंक जाएंगे

टीम किस प्रकार हैं:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल. 

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमानुल्लाह, अफ़सर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, बिलाल सामी, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम, जियाउर रहमान. मैच शुरू होने का समय: सुबह 9:30 बजे.



Source link

IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग

IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग


भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट शनिवार से न्यू पीसीए स्टेडियम (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा. इससे पहले शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग 11 को लेकर बड़ी अपडेट दी. उन्होंने ऋषभ पंत के बैटिंग स्टाइल पर बात की और बताया कि तीसरे नंबर पर साईं सुदर्शन बल्लेबाजी करेंगे.

गौतम गंभीर ने कहा, “साईं सुदर्शन को उचित मौके नहीं मिले हैं. उन्होंने अपने ज्यादातर मैच इंग्लैंड में खेले हैं. मुझे लगता है कि उन्हें उचित मौके मिलने चाहिए.” उन्होंने आईपीएल में किए गए प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने 700 से ज्यादा रन बनाए.

गंभीर ने कहा, “हम सिर्फ 11 प्लेयर्स को चुन सकते हैं और साईं की फॉर्म खराब नहीं है. उन्होंने IPL 2026 में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं. अगर हम उनका आंकलन सिर्फ 4-5 मैचों के आधार पर करेंगे तो कोई ठोस राय नहीं बना पाएंगे.” उन्होंने आगे कहा की इस मैच में हमें चौथे स्पिनर के विकल्प को भी तलाशना होगा.

यह भी पढ़ें- ‘टेस्ट में ओपन करे वैभव सूर्यवंशी…’, ENG-NZ मैच के दौरान हुई 15 वर्षीय बल्लेबाज के भविष्य पर चर्चा

गौतम गंभीर ने कहा, “मानव सुथार और हर्ष दुबे काफी हद तक एक जैसे प्लेयर्स हैं, लेकिन उनके गेंद डालने के तरीके में अंतर भी है. इस मैच में हम अपने चौथे स्पिनर को तैयार करने की कोशिश करेंगे, क्योंकि हम श्रीलंका में 4 स्पिनर्स के साथ जाएंगे. न्यूजीलैंड दौरे पर हमारी तैयारी अलग होगी. मेरा मानना है कि टेस्ट के लिए आपको अच्छी तैयारी की जरुरत होती है.”

ऋषभ पंत को लेकर क्या बोले गौतम गंभीर

गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में पंत को लेकर कहा, “हम ऋषभ पंत के बैटिंग स्टाइल को बदलना नहीं चाहते, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर्स के लिए जरुरी होता है कि वह मैच की परिस्थितियों का सम्मान करे.”

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट शनिवार से शुरू हो रहा है. टॉस सुबह 9 बजे होगा, मैच प्रत्येक दिन 9:30 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp