शबनीम इस्माइल ने बनाया नया कीर्तिमान, वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में 51 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज

शबनीम इस्माइल ने बनाया नया कीर्तिमान, वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में 51 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज


शबनीम इस्माइल ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास अपने नाम कर लिया है. दक्षिण अफ्रीका की इस तेज गेंदबाज ने मुकाबले में 2 विकेट हासिल किए हैं और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. शबनीम इस्माइल ने सबसे पहले एमी जोन्स को आउट कर वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट पूरे किए हैं. इसके बाद उन्होंने एलिस कैप्सी का विकेट लेकर अपने कुल विकेटों की संख्या 51 तक पहुंचा दी है. इसके साथ ही उन्होंने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

इतना ही नहीं, शबनीम इस्माइल अब मेंस और वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप को मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम दर्ज था. बांग्लादेश के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट हासिल किए हैं, जबकि शबनीम इस्माइल अब 51 विकेट के साथ उनसे आगे निकल गई हैं.

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट

51 – शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका)*
48 – मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया)
44 – एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
41 – अन्या श्रबसोल (इंग्लैंड)
39 – मारिज़ैन कैप (दक्षिण अफ्रीका)

मेंस T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट

शाकिब अल हसन – 50
एडम जैंपा – 44
आदिल रशीद – 44
राशिद खान – 43
जसप्रीत बुमराह – 40

अगर दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. शानदार फॉर्म में चल रहीं डैनी वायट-हॉज सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. इंग्लैंड ने 3.2 ओवर के अंदर 23 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं. वहीं पावरप्ले खत्म होने तक टीम 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 35 रन ही बना सकी है. मुकाबले के शुरुआती चरण में दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरी तरह हावी नजर आई है.



Source link

IND vs SL: श्रीलंका दौरे का शेड्यूल आया सामने, जानिए टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है भारत का प्रद

IND vs SL: श्रीलंका दौरे का शेड्यूल आया सामने, जानिए टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है भारत का प्रद


भारतीय टीम अगस्त 2026 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाली है. इस दौरे को श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को ऐलान किया है. यह सीरीज आईसीसी चैंपियन 2025–2027 का हिस्सा रहने वाली है. इसी के साथ भारतीय टीम करीब 9 साल बाद श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरने वाली है. दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होने वाला है.

अगर श्रीलंका में भारत के टेस्ट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम ने पहली बार 1985 में वहां टेस्ट सीरीज खेली है. इसके बाद से दोनों टीमों के बीच श्रीलंका की सरजमीं पर अब तक 24 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 9 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं 8 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. खास बात यह है कि श्रीलंका में खेले गए पिछले 5 टेस्ट मुकाबलों में भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज की है. साल 2017 में आखिरी दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की है.

यह भी पढ़ें- Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए

भारतीय टीम अब तक श्रीलंका में 8 टेस्ट सीरीज खेल चुकी है. इनमें 2017, 2015 और 1993 में भारत ने सीरीज जीती है. साल 2015 में भी विराट कोहली कप्तान रहे हैं. उस दौरे पर पहले टेस्ट में हार मिलने के बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा किया है. वहीं 1985, 2001 और 2008 की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को हार मिली है. जबकि 1997 और 2010 की सीरीज बराबरी पर खत्म हुई हैं.

यह भी पढ़ें- CSK या फिर KKR? हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर दोनों टीमों में छिड़ी जंग,कासी विश्वनाथन ने दे दिया बड़ा बयान

यह टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम रहने वाली है. भारत और श्रीलंका दोनों अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगे. मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 9 मैचों के बाद 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है. वहीं श्रीलंका की टीम 44.44 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है.



Source link

FIFA World Cup 2026: Ronaldo’s penalty and Ramos’ late header send Portugal past Croatia in 2-1 thriller

FIFA World Cup 2026: Ronaldo’s penalty and Ramos’ late header send Portugal past Croatia in 2-1 thriller


The bureau represents a collective of experienced journalists, editors, and correspondents who work across television, digital, and social platforms to deliver timely, accurate, and wide-ranging news coverage. Zee Media Bureau’s coverage spans politics, business, economy, technology, health, entertainment, and global affairs. The bureau follows a collaborative newsroom model, where stories are researched, verified, and published by a team. This ensures speed, editorial consistency, and adherence to journalistic standards, particularly for breaking news and developing stories.



Source link

Virat Kohli की सीक्रेट ट्रेनिंग, ODI सीरीज से पहले इस दिग्गज की ली मदद; इंग्लैंड में धूम मचाने

Virat Kohli की सीक्रेट ट्रेनिंग, ODI सीरीज से पहले इस दिग्गज की ली मदद; इंग्लैंड में धूम मचाने


भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज जारी है, पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा, जिसमें एक बार फिर लोग उम्मीद लगाए हैं कि वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा. 15 वर्षीय बल्लेबाज के डेब्यू के साथ सभी फैंस वनडे सीरीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें विराट कोहली की वापसी होगी. वह चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज से बाहर हो गए थे. मैदान पर वापसी से पहले कोहली की सीक्रेट ट्रेनिंग का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

IPL में RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले विराट कोहली लीग के दौरान चोटिल हो गए थे, फाइनल में वह पूरी तरह फिट नहीं थे. इसके बाद हुई अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से उन्हें बाहर होना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ टीम में कोहली को चुना गया, लेकिन कहा गया कि उनका खेलना फिटनेस टेस्ट पर तय करेगा. इसके बाद कोहली ने फिटनेस टेस्ट दिया और पास कर लिया.

विराट कोहली की ट्रेनिंग का फोटो वायरल

इस बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली की ट्रेनिंग का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वह फैंस का अभिवादन करते हुए ग्राउंड पर आए. उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच रहे संजय बांगर भी थे, जो उनकी मदद कर रहे थे. दोनों ने ग्राउंड पर काफी देर तक चर्चा भी की. हालांकि ये वीडियो कुछ दिन पुराना हो सकता है, क्योंकि कोहली अभी इंग्लैंड में हैं और ये वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- टी20 इंटरनेशनल के 7 सबसे खूंखार ऑलराउंडर, रन और विकेट दोनों में किया कमाल; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

इंग्लैंड पहुंच गए हैं कोहली

अभी विराट कोहली इंग्लैंड पहुंच गए हैं. वह आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच को देखने स्टेडियम आए थे, उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी थी. भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू हो रही है. दूसरा मैच 16 और आखिरी मैच 19 जुलाई को होगा.

यह भी पढ़ें- CSK या फिर KKR? हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर दोनों टीमों में छिड़ी जंग,कासी विश्वनाथन ने दे दिया बड़ा बयान



Source link

दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानि

दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानि


ऑस्ट्रेलिया के कप्तान सर डॉन ब्रैडमैन ने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. साल (1936-1937) तक ब्रैडमैन ने यह बड़ा रिकॉर्ड बनाया था. उस समय इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी. ब्रैडमैन के लिए यह सीरीज उनकी कप्तानी और बल्लेबाज़ी दोनों के लिए परिक्षा थी. इस सीरीज में उन्होंने इंग्लैंड टीम के परखच्चे उड़ा दिए थे. ब्रैडमैन ने 9 पारियों में 90.00 की औसत से 810 रन बनाए थे.

इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 65.48 का रहा था. साथ ही इस सीरीज में उन्होंने 62 चौके लगाए थे.इंग्लैड के खिलाफ टेस्ट मैच में उनके नाम 3 शतक और 1 अर्धशतक भी रहा. उनका सर्वाधिक स्कोर 270 रन था. इस दौरान वे दो बार शून्य पर आउट भी हुए थे,लेकिन उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था. टेस्ट मैच के इतिहास में किसी कप्तान द्वारा एक सीरीज में बनाए गए ये सबसे ज्यादा रन हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे चमके, फिर भी पहले टी20 में सामने आईं टीम इंडिया की 5 बड़ी कमजोरियां

शुभमन गिल का बेस्ट स्कोर 269 रन था

इसके बाद साल 2025 में भारत की टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी. दोनों टीमों के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी खेली जा रही थी. भारत की तरफ से युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर इंग्लैंड की तेज पिचों पर सर्वाधिक रन बनाए. 5 मैचों की 10 पारियों में उन्होंने 754 रन बना डाले. उनका औसत इस दौरान 75.40 का रहा और स्ट्राइक रेट 65.56 का. कप्तान गिल ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाज़ीं करते हुए 4 शतक जडे़,जिसमें से उनका बेस्ट स्कोर 269 रन था.

इस सीरीज में गिल एक बार भी बिना खाता खोले आउट नहीं हुए और उन्होंने अपने बल्ले से 85 चौके और 12 छक्के जड़ डाले. उन्होंने अधुनिक क्रिकेट में कप्तानी और बल्लेबाज़ीं का एक बेहतरीन नज़ारा सबके सामने पेश किया.

ग्राहम गूच ने 752 रन बना डाले

साल 1990 में जब टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर गई थी, तो इंग्लैंड टीम के कप्तान ग्राहम गूच एक अलग ही मूड में नज़र आए. दोनों देशों के बीच सीरीज सिर्फ 3 मैचों की थी,लेकिन कप्तान गूच ने सिर्फ 6 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 752 रन बना डाले. उनका औसत इस बीच 125.33 का रहा था, जो हर बल्लेबाज़ के लिए सपना होता है. इस सीरीज में लॉर्ड्स के मैदान पर गूच ने 333 रनों का ऐतिहासिक पारी खेली थी. उन्होंने 62.09 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले थे. उन्होंने अपनी पारी में जब 89 चौके और 7 छक्के जड़े थे वो भारतीय गेंदबाज़ों के जहन में आज भी ताजा होंगे.

डेविड गाउर के बल्ले से 732 रन निकले थे

साल 1985 में एशेज सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान डेविड गाउर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ा दी थी. 6 मैचों की 9 पारियों में उनके बल्ले से 732 रन निकले थे. इस बीच उनका औसत 81.33 और 61.20 का स्ट्राइक रेट रहा. इस सीरीज में उनका बेस्ट स्कोर 215 रन रहा था. गावर ने पारी में कुल 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था. उन्होंने अपनी पारी में 89 कलात्मक चौके और सिर्फ 1 छक्का जड़ा था. इंग्लैंड के कप्तान गावर द्वारा खेली गई ऐतिहासिक पारी की बदौलत इंग्लैंड ने ऐशेज पर अपनी दबाव बनाए रखा था.

सुनील गावस्कर का सर्वोच्च स्कोर 205 रन रहा था

साल 1978-79 के बीच वेस्टइंडीज की टीम भारतीय दौरे पर आई थी. भारतीय दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर के सामने दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंजबाज़ों की चुनौती थी. गावस्कर ने 6 मैचों की 9 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 732 रन बनाए थे. उन्होंने सीरीज में 91.50 की औसत से 4 शतक और 1 अर्धशतक पारी में जड़े, जिसमें गावस्कर का सर्वोच्च स्कोर 205 रन रहा था. आंकड़ो को देखे तो उन्होंने कम से कम 476 गेंदों का सामना किया था और 65 से ज्यादा चौके और 4 छक्के लगाए थे. वेस्टइंडीज के खतरनाक गेंदबाज़ों के सामने ऐसी ऐतिहासिक पारी खेलना गावस्कार के फौलादी इरादों को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान का सपना पूरा, 100 दिनों में तैयार स्टेडियम, बॉलीवुड किंग ने ICC चेयरमैन जय शाह का किया शुक्रिया



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp