भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा पाकिस्तान! टी20 वर्ल्ड कप से पहले चली नई चाल

भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा पाकिस्तान! टी20 वर्ल्ड कप से पहले चली नई चाल


Pakistan Boycott India Match: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बीते रविवार पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड सामने आया था, लेकिन अब खबर है कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) 2 विकल्पों पर विचार कर रहा है. पहला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार और दूसरा 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार करना है.

ICC, बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर चुका है, उसकी जगह स्कॉटलैंड को मिल चुकी है. पाकिस्तानी चैनल Geo TV के अनुसार पीसीबी आईसीसी के इस फैसले के विरोध में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बहिष्कार कर सकता है, जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच, व्यूवरशिप और बिजनेस के लिहाज से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मैच होगा. इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे. हालांकि पीसीबी को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि ऐसा फैसला लेने पर आईसीसी उस पर कड़ी कार्यवाई कर सकता है.

बहिष्कार करने पर मिलेगी सजा

अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप या फिर भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है, तो आईसीसी उसपर बड़ा जुर्माना ठोक सकता है या फिर वर्ल्ड कप में उसके पॉइंट्स काटे जा सकते हैं. यहां तक कि उसे आईसीसी के आने वाले टूर्नामेंट्स से प्रतिबंध भी झेलना पड़ सकता है. बता दें कि पाकिस्तान की मांग के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसके मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जाएंगे. मतलब उसके सारे मैच श्रीलंका में होने हैं, जबकि भारत इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है.

शेड्यूल अनुसार पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ खेलना है. 12 फरवरी को उसकी भिड़ंत यूएसए और फिर भारत के खिलाफ उसका मैच 15 फरवरी को होगा. पाक टीम का आखिरी लीग स्टेज मैच 18 फरवरी को नामीबिया के साथ होगा.

यह भी पढ़ें:

तिलक वर्मा की वापसी पर सस्पेंस खत्म, चौथे टी20 से पहले BCCI ने दिया अपडेट, श्रेयस अय्यर पर भी खुलासा



Source link

अभिषेक शर्मा के बैट में लगी थी स्प्रिंग? न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को नंबर-1 बल्लेबाज पर हुआ शक

अभिषेक शर्मा के बैट में लगी थी स्प्रिंग? न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को नंबर-1 बल्लेबाज पर हुआ शक


न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने ऐसा तूफान मचाया कि दुनिया देखती रह गई. टीम इंडिया के सामने 154 रनों का लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए अभिषेक ने 20 गेंदों में 68 रन बना डाले. इसी दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी भी लगाई.

मुकाबला भारत ने 8 विकेट से जीता, जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की एक हरकत चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक के बैट को परखते नजर आए. ऐसे जैसे अभिषेक के बैट में स्प्रिंग लगी हो.

स्प्रिंग वाले बैट की चर्चाएं 2003 ODI वर्ल्ड कप के समय शुरू हुई थीं, जब फाइनल में रिकी पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 140 रनों की पारी खेली थी. तीसरा टी20 मैच समाप्त होने के बाद मिचेल सैंटनर, जैकब डफी और डेवोन कॉनवे मुसकुराते हुए अभिषेक शर्मा के बल्ले को जांचते नजर आए.

गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद में फिफ्टी लगाई. ये टी20 में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी रही. सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम है. इस मुकाबले में अभिषेक के अलावा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी चमके, जिन्होंने 26 गेंद में नाबाद 57 रन बनाए.

बता दें कि अभिषेक शर्मा अभी टी20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं और कई सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर चुके हैं. अब तक अपने 36 मैचों के टी20 करियर में अभिषेक ने 38.39 के बढ़िया औसत से 1,267 रन बनाए हैं. सबसे खास बात यह है कि उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कोई कमी नहीं रही है. टी20 करियर में उनके नाम 2 शतक और आठ अर्धशतक भी हैं.

यह भी पढ़ें:

तिलक वर्मा की वापसी पर सस्पेंस खत्म, चौथे टी20 से पहले BCCI ने दिया अपडेट, श्रेयस अय्यर पर भी खुलासा





Source link

सोच समझकर शॉट मारता है अभिषेक, उनसे सीख लेने की जरूरत, चैपमैन ने दिया बयान

सोच समझकर शॉट मारता है अभिषेक, उनसे सीख लेने की जरूरत, चैपमैन ने दिया बयान


Mark Chapman Statement On Abhishek Sharma: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन का मानना ​​है कि अभिषेक शर्मा की छक्के जड़ने की अद्भुत क्षमता महज अति आक्रामकता नहीं बल्कि खेल की गहरी समझ और शानदार रणनीति का परिणाम है. उनकी टीम अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले इस भारतीय सलामी बल्लेबाज से कुछ सीख लेने की कोशिश करेगी. टी20 अंतरराष्ट्रीय में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक ने तीसरे मैच में 20 गेंद पर 68 रन बनाए. उन्होंने पांच छक्के लगाए और इस बीच केवल 14 गेंद पर अर्धशतक जमाया. भारत ने केवल 10 ओवरों में 154 रन का लक्ष्य हासिल करके पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. अभिषेक ने पहले मैच में 35 गेंदों में 84 रन की पारी खेली जिसमें आठ छक्के शामिल थे.

अभिषेक शर्मा पर मार्क चैपमैन ने दिया बयान

चैपमैन ने मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘सच कहूं तो उनकी बल्लेबाजी दमदार और विस्फोटक है. मैंने उन्हें ज्यादा खेलते हुए नहीं देखा है लेकिन छक्के मारने की उनकी क्षमता बेजोड़ है. जिस तरह से वे खेलते हैं, उससे लगता है कि वे अपनी बल्लेबाजी को लेकर काफी मंथन करते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘वे इस समय बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. टी20 क्रिकेट की यही खासियत है. जब कोई खिलाड़ी बहुत अच्छा खेल रहा होता है तो उसे रोकना मुश्किल हो जाता है. हमें अपने खेल की समीक्षा करनी होगी. हमें खेल के तीनों विभाग में सुधार करना होगा.’

मार्क चैपमैन ने न्यूजीलैंड टीम की तैयारी को लेकर कहा

न्यूजीलैंड भले ही श्रृंखला हार गया है लेकिन चैपमैन का मानना है कि ये उनकी टीम के लिए टी20 विश्व कप की आदर्श तैयारी है. उन्होंने कहा, ‘हमें बड़े स्कोर बनाने पर ध्यान देना होगा. पिचें वाकई अच्छी हैं, लेकिन हम इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि भारत में हर पिच बेहतरीन नहीं होती. कई बार गेंद टर्न होगी. इसलिए हमें हर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा.’ चैपमैन ने कहा, ‘हमारे दृष्टिकोण से विश्व कप की तैयारी के लिए दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीमों में से एक का सामना करने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता. जिस तरह से वे खेल रहे हैं, उसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. इसलिए उम्मीद है कि हम उनसे कुछ सीख लेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘इस मैच में हमारी टीम पर्याप्त रन नहीं बना पाई जो निराशाजनक है लेकिन हमारी टीम में ऐसे बल्लेबाज हैं जो बड़े शॉट खेल सकते हैं. भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी. उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और हमें खुलकर नहीं खेलने दिया.’



Source link

युजवेंद्र चहल अब क्या क्रिकेट छोड़ करने वाले हैं ये काम! क्यों शुरू हो गई चर्चा

युजवेंद्र चहल अब क्या क्रिकेट छोड़ करने वाले हैं ये काम! क्यों शुरू हो गई चर्चा


Yuzvendra Chahal Made His Commentary Debut: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार यानी 25 जनवरी को हुआ. ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. भारत ने कीवी टीम के 154 रन के लक्ष्य को सिर्फ 10 ओवर में ही हासिल करके इतिहास रच दिया है. इस मुकाबले के दौरान भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल कमेंट्री करते नजर आए. चहल को पहली बार कमेंट्री करते हुए देखा गया, जिसके बाद, माना जा रहा है कि 35 साल के इस भारतीय क्रिकेटर का इंटरनेशनल करियर को लेकर अब  चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि चहल की टीम इंडिया में वापसी की कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए उन्होंने नई पारी शुरूआत की है.

कमेंट्री के दौरान युजवेंद्र चहल ने दिया बयान

युजवेंद्र चहल का कमेंट्री के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चहल कह रहे हैं, ‘मेरा नाम युजवेंद्र चहल है. लोग प्यार से मुझे यूजी कहते हैं. ग्राउंड पर तो बहुत धमाल मचा दिया, अब स्टूडियो में दिखाने की बारी है.’ बता दें कि चहल आखिरी बार भारत के लिए साल 2023 में खेले थे. इसके बाद से उन्हें किसी भी फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है. टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चहल एक समय पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला भारतीय गेंदबाज

युजवेंद्र चहल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. चहल ने 329 टी20 मैचों में कुल 384 विकेट चटकाए हैं. वो भारतीय टीम और घरेलू क्रिकेट के अलावा आईपीएल का भी काफी लंबे समय से हिस्सा हैं. आईपीएल में चहल सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं. उनके नाम कुल 221 विकेट दर्ज हैं. चहल इस लीग में 200 विकेटों का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते गेंदबाज हैं. चहल आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं.





Source link

आरसीबी कंफर्म, 2 स्पॉट के लिए 4 टीमों में टक्कर; जानिए WPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण

आरसीबी कंफर्म, 2 स्पॉट के लिए 4 टीमों में टक्कर; जानिए WPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण


महिला प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण (WPL 2026) जारी है, जिसके 15 मैच हो चुके हैं. आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच है. अभी तक स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है, जबकि अन्य 2 स्पॉट के लिए सभी 4 टीमों की उम्मीदें जिंदा है. जानिए अब किस टीम को क्वालीफाई करने के लिए क्या करना है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्वालीफाई)

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने अभी तक खेले 6 मैचों में से 5 मैच जीते हैं. टीम ने शुरुआती 5 मैच जीते थे, लेकिन छठे में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों उन्हें हार मिली. आरसीबी के 10 अंक हैं, नेट रन रेट (+1.236) भी काफी बेहतर है. आरसीबी के अब दो मैच बचे हैं. आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद टीम का आखिरी मैच 29 जनवरी को यूपी के साथ है. आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह कंफर्म कर चुकी है.

पूरी संभावना है कि आरसीबी अंक तालिका में टॉप पर रहकर सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी, क्योंकि सिर्फ दिल्ली और गुजरात के पास उनके बराबर 10 अंक हासिल करने का मौका है. जबकि तब भी आरसीबी का नेट रन रेट काफी बेहतर है.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. टीम ने 6 में से 3 मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं. 6 अंक के साथ टीम का नेट रन रेट (-0.169) ज्यादा अच्छा नहीं है. हालांकि अगर दिल्ली अपने अगले दोनों मैच जीत जाती है तो बिना किसी और टीम पर निर्भर वह सीधा प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी.

अगर दिल्ली अपने दोनों मैच हारती है तो उसके क्वालीफाई करने की संभावना न के बराबर रह जाएगी. तब उन्हें चाहिए कि यूपी और मुंबई अपने एक-एक मैच कम से कम हार जाए, तब भी नेट रन रेट दिक्कतें देंगी.

अगर दिल्ली दो में से एक मैच जीत जाती है तो उसका रास्ता आसान हो जाएगा. अगर टीम गुजरात के खिलाफ जीत जाती है तो उसे बस ये चाहिए कि यूपी से बहुत बड़े अंतर् से न हारे. अगर टीम गुजरात से हारती है और यूपी से जीतती है तो फिर नेट रन रेट टीम की किस्मत तय करेगी.

गुजरात जायंट्स

गुजरात जायंट्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. टीम ने दिल्ली की तरह 3 मैच जीते और 3 हारे हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में उनसे थोड़ी पीछे (-0.341) है. गुजरात अगर अपने दोनों मैच हार गई तो वह प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी. गुजरात के अगले दो मैच दिल्ली और मुंबई के साथ है. टीम दिल्ली के खिलाफ जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ जाएगी, उसके पास 10 अंकों तक पहुंचने का भी मौका बन जाएगा. गुजरात को कम से कम एक मैच जीतना है, लेकिन फिर भी नेट रन रेट के आधार पर टीम मुश्किल में आ सकती है.

अगर गुजरात, दिल्ली को हराने के बाद मुंबई से हार जाती है, तो उन्हें उम्मीद करनी होगी कि दिल्ली के खिलाफ जीत का अंतर इतना बड़ा हो कि उन्हें नेट रन-रेट में फायदा मिले. नहीं तो, गुजरात को उम्मीद करनी होगी कि मुंबई, आरसीबी से हार जाए या दिल्ली, यूपी से हार जाए.

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस अभी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. टीम के 4 अंक हैं, और 0.046 का नेट रन रेट है. टीम का आज आरसीबी के खिलाफ मैच महत्वपूर्ण है, इसके बाद आखिरी मैच 30 जनवरी को गुजरात के खिलाफ है. बेशक 2 बार की चैंपियन मुंबई अभी अंक तालिका में चौथे नंबर पर है, लेकिन उनका नेट रन रेट 3 टीमों से अधिक है. 

मुंबई अपने दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. हालांकि 6 पॉइंट भी मुंबई इंडियंस के लिए काफी होंगे, लेकिन तब उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. 

अगर कल (27 जनवरी) गुजरात, दिल्ली से हार जाती है, तो आरसीबी को हराने के बाद भी मुंबई को गुजरात से जीतने का प्रयास करना होगा. मान लीजिए मुंबई, आरसीबी को हरा देती है लेकिन गुजरात से हार जाती है, तो उन्हें उम्मीद करनी होगी कि दिल्ली अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाए और यूपी, आरसीबी से हार जाए.

यूपी वॉरियर्स

यूपी वॉरियर्स ने 6 में से 2 मैच जीते हैं और 4 हारे हैं. टीम के 4 अंक हैं, और टीम तालिका में सबसे निचे है. इसके साथ खराब बात ये हैं कि टीम का नेट रन रेट बहुत खराब (-0.769) है. सबसे ज्यादा मुश्किल यूपी वॉरियर्स के लिए हैं, क्योंकि अपने दोनों मैच जीतकर भी टीम को अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

उन्हें चाहिए कि या तो गुजरात जायंट्स अपने दोनों मैच जीते या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस को हराए और साथ ही गुजरात अपने दोनों मैच हार जाए.



Source link

कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग


IND vs NZ 4th T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर है. टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है.  अब उसकी नजर विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले को जीतकर अपनी मजबूत पकड़ और भी पुख्ता करने पर होगी. यह मैच 28 जनवरी 2026 को ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत का दमदार प्रदर्शन

तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. उस मैच में भारत की जीत पूरी तरह एकतरफा रही. लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 68 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन बनाए. दोनों के बीच हुई तेज साझेदारी ने मुकाबले को 10 ओवर के अंदर ही खत्म कर दिया. इस जीत के साथ भारत ने यह साफ कर दिया कि वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले शानदार लय में है.

कहां और कब खेला जाएगा मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला बुधवार, 28 जनवरी 2026 को विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

मैच और टॉस का समय

टॉस: शाम 6:30 बजे (IST)

मैच शुरू: शाम 7:00 बजे (IST)

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में IND vs NZ चौथे टी20 मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल और स्मार्ट टीवी यूजर्स आसानी से मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

टीम इंडिया जहां इस मैच में भी जीत के इरादे से उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड सम्मान बचाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की कोशिश करेगा. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp