आरसीबी कंफर्म, 2 स्पॉट के लिए 4 टीमों में टक्कर; जानिए WPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण

आरसीबी कंफर्म, 2 स्पॉट के लिए 4 टीमों में टक्कर; जानिए WPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण


महिला प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण (WPL 2026) जारी है, जिसके 15 मैच हो चुके हैं. आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच है. अभी तक स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है, जबकि अन्य 2 स्पॉट के लिए सभी 4 टीमों की उम्मीदें जिंदा है. जानिए अब किस टीम को क्वालीफाई करने के लिए क्या करना है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्वालीफाई)

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने अभी तक खेले 6 मैचों में से 5 मैच जीते हैं. टीम ने शुरुआती 5 मैच जीते थे, लेकिन छठे में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों उन्हें हार मिली. आरसीबी के 10 अंक हैं, नेट रन रेट (+1.236) भी काफी बेहतर है. आरसीबी के अब दो मैच बचे हैं. आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद टीम का आखिरी मैच 29 जनवरी को यूपी के साथ है. आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह कंफर्म कर चुकी है.

पूरी संभावना है कि आरसीबी अंक तालिका में टॉप पर रहकर सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी, क्योंकि सिर्फ दिल्ली और गुजरात के पास उनके बराबर 10 अंक हासिल करने का मौका है. जबकि तब भी आरसीबी का नेट रन रेट काफी बेहतर है.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. टीम ने 6 में से 3 मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं. 6 अंक के साथ टीम का नेट रन रेट (-0.169) ज्यादा अच्छा नहीं है. हालांकि अगर दिल्ली अपने अगले दोनों मैच जीत जाती है तो बिना किसी और टीम पर निर्भर वह सीधा प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी.

अगर दिल्ली अपने दोनों मैच हारती है तो उसके क्वालीफाई करने की संभावना न के बराबर रह जाएगी. तब उन्हें चाहिए कि यूपी और मुंबई अपने एक-एक मैच कम से कम हार जाए, तब भी नेट रन रेट दिक्कतें देंगी.

अगर दिल्ली दो में से एक मैच जीत जाती है तो उसका रास्ता आसान हो जाएगा. अगर टीम गुजरात के खिलाफ जीत जाती है तो उसे बस ये चाहिए कि यूपी से बहुत बड़े अंतर् से न हारे. अगर टीम गुजरात से हारती है और यूपी से जीतती है तो फिर नेट रन रेट टीम की किस्मत तय करेगी.

गुजरात जायंट्स

गुजरात जायंट्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. टीम ने दिल्ली की तरह 3 मैच जीते और 3 हारे हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में उनसे थोड़ी पीछे (-0.341) है. गुजरात अगर अपने दोनों मैच हार गई तो वह प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी. गुजरात के अगले दो मैच दिल्ली और मुंबई के साथ है. टीम दिल्ली के खिलाफ जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ जाएगी, उसके पास 10 अंकों तक पहुंचने का भी मौका बन जाएगा. गुजरात को कम से कम एक मैच जीतना है, लेकिन फिर भी नेट रन रेट के आधार पर टीम मुश्किल में आ सकती है.

अगर गुजरात, दिल्ली को हराने के बाद मुंबई से हार जाती है, तो उन्हें उम्मीद करनी होगी कि दिल्ली के खिलाफ जीत का अंतर इतना बड़ा हो कि उन्हें नेट रन-रेट में फायदा मिले. नहीं तो, गुजरात को उम्मीद करनी होगी कि मुंबई, आरसीबी से हार जाए या दिल्ली, यूपी से हार जाए.

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस अभी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. टीम के 4 अंक हैं, और 0.046 का नेट रन रेट है. टीम का आज आरसीबी के खिलाफ मैच महत्वपूर्ण है, इसके बाद आखिरी मैच 30 जनवरी को गुजरात के खिलाफ है. बेशक 2 बार की चैंपियन मुंबई अभी अंक तालिका में चौथे नंबर पर है, लेकिन उनका नेट रन रेट 3 टीमों से अधिक है. 

मुंबई अपने दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. हालांकि 6 पॉइंट भी मुंबई इंडियंस के लिए काफी होंगे, लेकिन तब उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. 

अगर कल (27 जनवरी) गुजरात, दिल्ली से हार जाती है, तो आरसीबी को हराने के बाद भी मुंबई को गुजरात से जीतने का प्रयास करना होगा. मान लीजिए मुंबई, आरसीबी को हरा देती है लेकिन गुजरात से हार जाती है, तो उन्हें उम्मीद करनी होगी कि दिल्ली अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाए और यूपी, आरसीबी से हार जाए.

यूपी वॉरियर्स

यूपी वॉरियर्स ने 6 में से 2 मैच जीते हैं और 4 हारे हैं. टीम के 4 अंक हैं, और टीम तालिका में सबसे निचे है. इसके साथ खराब बात ये हैं कि टीम का नेट रन रेट बहुत खराब (-0.769) है. सबसे ज्यादा मुश्किल यूपी वॉरियर्स के लिए हैं, क्योंकि अपने दोनों मैच जीतकर भी टीम को अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

उन्हें चाहिए कि या तो गुजरात जायंट्स अपने दोनों मैच जीते या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस को हराए और साथ ही गुजरात अपने दोनों मैच हार जाए.



Source link

कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग


IND vs NZ 4th T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर है. टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है.  अब उसकी नजर विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले को जीतकर अपनी मजबूत पकड़ और भी पुख्ता करने पर होगी. यह मैच 28 जनवरी 2026 को ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत का दमदार प्रदर्शन

तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. उस मैच में भारत की जीत पूरी तरह एकतरफा रही. लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 68 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन बनाए. दोनों के बीच हुई तेज साझेदारी ने मुकाबले को 10 ओवर के अंदर ही खत्म कर दिया. इस जीत के साथ भारत ने यह साफ कर दिया कि वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले शानदार लय में है.

कहां और कब खेला जाएगा मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला बुधवार, 28 जनवरी 2026 को विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

मैच और टॉस का समय

टॉस: शाम 6:30 बजे (IST)

मैच शुरू: शाम 7:00 बजे (IST)

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में IND vs NZ चौथे टी20 मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल और स्मार्ट टीवी यूजर्स आसानी से मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

टीम इंडिया जहां इस मैच में भी जीत के इरादे से उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड सम्मान बचाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की कोशिश करेगा. 



Source link

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने जीती टी-20 सीरीज तो क्यों पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन, जानिए किस

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने जीती टी-20 सीरीज तो क्यों पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन, जानिए किस


भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बीती रात यानी 25 जनवरी को खेला गया. ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 8 विकेट से अपने नाम किया. गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल को जीतकर भारतीय टीम ने इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बना पाई. इसके जवाब में, टीम इंडिया ने सिर्फ 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 155 बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारतीय टीम के इस रन चेज को देखकर पूरी क्रिकेट जगत हैरान हो गई है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.

भारत की जीत से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन?
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज को 3-0 से जीत लिया है. इस सीरीज को जीतते ही भारत ने पाकिस्तान के ऐसे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिसे पिछले 8 साल से कोई भी फुल मेंबर देश नहीं तोड़ पाया है. ये रिकॉर्ड फुल मेंबर देश द्वारा लगातार सबसे ज्यादा टी20 सीरीज जीतने का है. पाकिस्तान टीम ने ये कारनामा साल 2016 से 2018 के बीच कुल 11 टी20 सीरीज जीतकर किया था. इसके बाद अब टीम इंडिया ने साल 2024 से अब तक 11वीं टी20 सीरीज लगातार जीतकर पाकिस्तान की बराबरी कर ली है. ऐसे में भारत अगली सीरीज जीतते ही पाकिस्तानी टीम के रिकॉर्ड तो तोड़ देगी.

टी20 इंटरनेशनल सीरीज लगातार सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम (फुल मेंबर टीम)
भारत (2024 – वर्तमान) – 11 सीरीज 
पाकिस्तान (2016-18) – 11 सीरीज
भारत (2017-18) – 7 सीरीज
भारत (2019-21) – 6 सीरीज

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत ने दिखाई कमाल की फॉर्म
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होगा. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम ने कमाल की फॉर्म दिखाई है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीनों मुकाबले में एक चैंपियन टीम की तरह खेली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेलेगी, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा.



Source link

बल्ला लोहे का तो नहीं! अभिषेक शर्मा की आंधी से हिले कीवी, मैच के बाद चेक हुआ बैट

बल्ला लोहे का तो नहीं! अभिषेक शर्मा की आंधी से हिले कीवी, मैच के बाद चेक हुआ बैट


भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया यह मैच पूरी तरह से अभिषेक शर्मा के नाम रहा. भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीतते हुए सीरीज में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. 154 रन का लक्ष्य भारत ने महज 10 ओवर में ही हासिल कर लिया, जिसने फैंस के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को भी हैरान कर दिया. यही नहीं अभिषेक की तूफानी बैटिंग से हैरान कीवी, जीत के बाद उनका बल्ला चेक करने लगे.

अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम

इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा. उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 68 रन जड़ दिए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 340 का रहा. उनके बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के निकले. खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है.

मैच के बाद क्यों चेक हुआ अभिषेक का बैट?

अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. मैच खत्म होते ही न्यूजीलैंड के डिवोन कॉन्वे और जैकब डफी अभिषेक शर्मा का बल्ला चेक करने पहुंच गए. यह पल कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. अभिषेक इस दौरान मुस्कुराते हुए दिखे.

ऐसा रहा मैच का पूरा हाल

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और यह निर्णय उनके पक्ष में साबित हुआ. न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी में खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 154 रन का टारगेट ही दे पाई. कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 48 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि रवि बिश्नोई और हार्दिक पंड्या को 2-2 सफलता मिली.

लक्ष्य का पीछा बना एकतरफा कहानी

154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर संजू सैमसन आउट हो गए. हालांकि इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया. सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली. वहीं ईशान किशन 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला. 



Source link

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम की फुल रिपोर्ट कार्ड, ताकत और कमजोरी सब जान लीजिए

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम की फुल रिपोर्ट कार्ड, ताकत और कमजोरी सब जान लीजिए


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. इस बार टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में सौंपी गई है, जबकि बाबर आजम एक बार फिर बल्लेबाजी की रीढ़ बने रहेंगे. गेंदबाजी विभाग में शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह की घातक जोड़ी विपक्षी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा मानी जा रही है. हालांकि, टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है. PCB ने साफ किया है कि अंतिम फैसला सरकार लेगी. 

क्रिकेट के लिहाज से देखें तो यह टीम चयन लचीलापन दिखाता है. पाकिस्तान ने तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज, दो विशेषज्ञ स्पिनर और कई ऑलराउंडर चुने हैं, ताकि हालात के हिसाब से संयोजन बदला जा सके.

1- पाकिस्तान की ताकत

पावरप्ले में विकेट निकालने की कला

शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जब नई गेंद से लय में होते हैं, तो मैच का रुख शुरुआती छह ओवरों में ही बदल सकता है. कोलंबो की पिच अगर थोड़ी भी मदद करती है, तो पाकिस्तान का पेस अटैक विपक्ष पर भारी पड़ सकता है.

मिडिल ओवर्स में स्पिन का जाल

अबरार अहमद और उस्मान तारीक जैसे स्पेशलिस्ट स्पिनर्स के साथ शादाब खान और मोहम्मद नवाज का सपोर्ट पाकिस्तान को मिडिल ओवर्स में मजबूत बनाता है. ये गेंदबाज रन रोकने के साथ-साथ विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं.

बल्लेबाजी में लचीलापन

साइम अयूब और फखर जमान तेज शुरुआत देने में माहिर हैं, जबकि बाबर आजम पारी को संभालने का काम करते हैं. सलमान आगा और शादाब खान जरूरत के हिसाब से किसी भी रोल में फिट हो सकते हैं.

2- पाकिस्तान की कमजोरियां

डेथ ओवर्स में सवाल

हारिस रऊफ की गैरमौजूदगी में अंतिम ओवरों की गेंदबाजी पाकिस्तान के लिए चुनौती बन सकती है. शाहीन और नसीम को दबाव में भी सटीक गेंदबाजी करनी होगी.

विकेटकीपर को लेकर सवाल

टीम में तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज शामिल हैं. ऐसे में पाकिस्तान को साफ तय करना होगा कि मुख्य कीपर कौन होगा और बाकी खिलाड़ी किस रोल में उतरेंगे.

कोलंबो में ओस

ओस आने पर स्पिन का असर कम हो सकता है, तब गेंदबाजों को ज्यादा अनुशासन दिखाना होगा.

3- पाकिस्तान के लिए अवसर 

ग्रुप स्टेज में एक ही मैदान का फायदा

पाकिस्तान के लिए राहत की बात यह है कि उसे अपने सभी ग्रुप मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेलेगा. एक ही वेन्यू पर लगातार मैच खेलने से टीम को पिच और हालात समझने में मदद मिलेगी और सही प्लेइंग इलेवन तय करना आसान होगा. इसका एक फायदा यह भी होगा कि टीम सिर्फ क्वालिफाई करने पर नहीं, बल्कि अच्छा नेट रन रेट बनाने पर भी फोकस कर सकती है, खासकर कमजोर टीमों के खिलाफ.

सलमान आगा के लिए कप्तानी की परीक्षा

यह टूर्नामेंट सलमान आगा के कप्तानी करियर के लिए बेहद अहम हो सकता है. उनके पास गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कई विकल्प हैं, जिनका सही इस्तेमाल मैच जिताऊ साबित हो सकता है.

4- पाकिस्तान के लिए खतरे

भारत के खिलाफ हाई-प्रेशर मुकाबला

15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला ग्रुप की तस्वीर बदल सकता है. एक करीबी हार भी पाकिस्तान को नेट रन रेट की दौड़ में धकेल सकती है.

निडर एसोसिएट टीमें

नीदरलैंड्स, अमेरिका और नामीबिया जैसी टीमें इंतजार नहीं करेंगी. अगर बल्लेबाजी में कुछ ओवर धीमे निकल गए या डेथ ओवर्स में ढील दी गई, तो 10–12 गेंदों में ही मैच हाथ से निकल सकता है.

एक्स-फैक्टर: अबरार अहमद

अबरार अहमद ऐसे गेंदबाज हैं जो मिडिल ओवर्स में अचानक विकेट निकालकर मैच पलट सकते हैं. अगर उन्होंने लय पकड़ ली, तो पाकिस्तान का खिताबी सपना और मजबूत हो जाएगा.

पाकिस्तान की टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक



Source link

विराट को कप्तानी में सूर्यकुमार ने पछाड़ा, महज 41 मैचों में टीम इंडिया के लिए दर्ज की इतनी जीत

विराट को कप्तानी में सूर्यकुमार ने पछाड़ा, महज 41 मैचों में टीम इंडिया के लिए दर्ज की इतनी जीत


Suryakumar Yadav Surpassed Virat Kohli In T20I Captaincy: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला भी टीम इंडिया ने अपने नाम किया. ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत मिली. गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 153 रन बना पाई. भारतीय टीम ने लक्ष्य को सिर्फ 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 57 रनों की कप्तानी पारी खेली और टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी ताबड़तोड़ 20 गेंदों में 68 रन बनाए.

सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली को कप्तानी में पछाड़ा 

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक और सीरीज अपने नाम कर ली. गुवाहाटी टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने 33वां टी20 इंटरनेशनल मैच जीता. इसी के साथ उन्होंने बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान विराट कोहली को पछाड़ दिया है. विराट की कप्तानी में भारत ने कुल 32 मैच जीते थे. सूर्यकुमार यादव ने ये कारनामा सिर्फ 41 मैचों में किया है, जबकि विराट कोहली ने 50 मैचों में भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी की थी.

रोहित शर्मा और एमएस धोनी से पीछे हैं सूर्यकुमार यादव

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर हैं. सूर्यकुमार यादव अब सिर्फ रोहित शर्मा और एमएस धोनी पीछे हैं. रोहित बतौर कप्तान 50 टी20 इंटरनेशनल मैच जीत के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर धोनी हैं. धोनी की कप्तानी टीम इंडिया को 42 टी20 इंटरनेशनल मैच में जीत मिली है. 

बता दें, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खास बात ये भी है कि टीम इंडिया ने अभी तक एक भी टी20 इंटरनेशनल सीरीज उनकी कप्तानी में नहीं हारी है. सूर्यकुमार की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10वीं टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है. उनकी कप्तानी में 9 सीरीज में जीत मिली है, जबकि एक सीरीज बराबरी पर खत्म हुई थी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp