IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार, किसी भी बॉलिंग अटैक को कर सकते हैं ध्वस्त

IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार, किसी भी बॉलिंग अटैक को कर सकते हैं ध्वस्त


28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होगा. हर बार की तरह इस सीजन भी रनों का अंबार लगने वाला है. भारत में टीमें लगातार आसानी से 200 से बड़ा स्कोर बना रही हैं, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में ही दो बार 270 से बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था. टीमों का बड़ा स्कोर मतलब बल्लेबाज कहर बरपाएंगे. आज भी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 2016 सीजन में 973 रन बनाए थे. वहीं पिछली बार 759 रन बनाने वाले साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीती थी. यहां जानिए उन 5 बल्लेबाजों के बारे में, जो IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के दावेदार हैं.

ईशान किशन (SRH)
पिछले 6 महीनों ने ईशान किशन के करियर को एक नया रूप दिया है. सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे, पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 517 रन बनाए थे. फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी 317 रन बनाकर आ रहे हैं. किशन की फॉर्म कायम रही तो वो ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदार होंगे.

संजू सैमसन (CSK)
कुछ हफ्तों पहले तक संजू सैमसन की भारतीय क्रिकेट टीम में जगह खतरे में लग रही थी. मगर सिर्फ 3 मैचों ने उनके करियर को दोबारा रफ्तार दी है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अंतिम तीन पारियों में लगातार 3 अर्धशतक के बाद IPL 2026 में सबकी नजरें सैमसन पर टिकी होंगी क्योंकि वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग कर रहे होंगे. उनकी फॉर्म वापस आ चुकी है.

विराट कोहली (RCB)
विराट कोहली को कभी ऑरेंज कैप की दौड़ से बाहर नहीं किया जा सकता. IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट ही हैं, उनके नाम 8661 रन हैं. पिछले सीजन भी 675 रन बनाए थे. उन्होंने 8 अलग-अलग सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. अगर विराट IPL 2026 की ऑरेंज कैप जीत पाए तो वे सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी कर लेंगे.

एडन मार्करम (LSG)
एडन मार्करम बहुत शानदार फॉर्म के साथ IPL 2026 में आ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 165 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाकर आ रहे हैं. वो पिछले सीजन भी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे थे, उन्होंने 13 पारियों में 445 रन बनाए थे. बढ़िया फॉर्म को देखते हुए मार्करम इस बार सीजन की ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं.

फिन एलन (KKR)
फिन एलन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 298 रन बनाए थे. वर्ल्ड कप में उन्होंने मात्र 33 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास भी बनाया था. एलन BBL 2025-26 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जहां उन्होंने 466 रन बनाए थे. वो उसी प्रदर्शन को IPL 2026 में भी दोहरा सकते हैं.



Source link

‘हनुमान भक्त’ निकले हार्दिक पांडया, नई फरारी में करते हैं ये काम, जानकर चौंक जाएंगे

‘हनुमान भक्त’ निकले हार्दिक पांडया, नई फरारी में करते हैं ये काम, जानकर चौंक जाएंगे


Hardik Pandya, Hanuman Chalisa: हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में नजर आएंगे. सीजन की शुरुआत से पहले हार्दिक ने बड़ा राज खोलते हुए बताया कि वह ‘हनुमान भक्त’ हैं. अक्सर फैंस को हार्दिक की यह साइड देखने को नहीं मिलती है, जिसमें वह भगवान की भक्ति के बारे में बातचीत करते हैं, लेकिन इस दफा उन्होंने दिल खोलकर रख दिया. 

हाल ही में हार्दिक ने एक फरारी की एक खरीदी है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. मुंबई के कप्तान ने बताया कि वह फरारी में हनुमान चालीसा सुनते रहते हैं. 

हर दिन सुनते हैं हनुमान चालीसा 

एमआई के मिक्स इवेंट में बात करते हुए हार्दिक ने कहा, “मैं हर दिन हनुमान चालीसा सुनता हूं. इससे मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता.”

फरारी में भी सुनते हैं हनुमान चालीसा 

हार्दिक ने कहा, “मेरे पास अब एक फरारी है. मैं फरारी में भी हनुमान चालीसा सुनता हूं. हर इंसान इस बात से सहमत होगा कि कोई दूसरा गीत आपको वह ऊर्जा नहीं दे सकता, जो हनुमान चालीसा देता है.”

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन 

पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने लीग स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. टीम ने 14 में से 8 लीग मैचों में जीत हासिल की थी. हालांकि प्लेऑफ स्टेज में टीम को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस दफा हार्दिक की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करती हैं और कहां तक पहुंच पाती है. 

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड 

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा. 

 

यह भी पढ़ें: भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सभी खिलाड़ी और उनकी IPL टीम, मुंबई के सबसे ज्यादा प्लेयर



Source link

भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सभी खिलाड़ी और उनकी IPL टीम, मुंबई के सबसे ज्यादा प्लेयर

भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सभी खिलाड़ी और उनकी IPL टीम, मुंबई के सबसे ज्यादा प्लेयर


8 मार्च के दिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर विश्व चैंपियन होने का तमगा हासिल किया था. उसके तीन सप्ताह के भीतर IPL 2026 शुरू होने वाला है, जिसका सबसे पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा.

भारत की जिस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, उसमें संजू सैमसन से लेकर ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल रहे. यहां जान लीजिए उस वर्ल्ड कप टीम का प्रत्येक खिलाड़ी आईपीएल 2026 में किस टीम के लिए खेलेगा.

कौन किस टीम के लिए खेलेगा?

मुंबई इंडियंस- सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांडया, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह

चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन, शिवम दुबे

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन

कोलकाता नाइट राइडर्स- रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती

गुजरात टाइटंस- वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज

दिल्ली कैपिटल्स- कुलदीप यादव, अक्षर पटेल

पंजाब किंग्स- अर्शदीप सिंह

सिर्फ संजू सैमसन की बदली टीम

टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारत के स्क्वाड में कुल 15 खिलाड़ी थे, लेकिन IPL 2026 में उनमें से 14 खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम के लिए खेलते दिखेंगे. सिर्फ संजू सैमसन ही ऐसे अकेले प्लेयर हैं, जिनकी इस बार टीम बदली है. दरअसल उन्होंने राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ चेन्नई सुपर किंग्स को जॉइन कर लिया है. ट्रेड डील के तहत सैमसन CSK में आए और उनकी जगह रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन राजस्थान टीम में चले गए थे.

इनमें हार्दिक पांडया, अक्षर पटेल और ईशान किशन हैं, जो IPL 2026 में अपनी-अपनी टीम की कप्तानी करेंगे. हार्दिक पांडया, मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और अक्षर पटेल के हाथों में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी है. वहीं ईशान किशन को अस्थायी रूप से कप्तान बनाया गया है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल हैं और पहले कुछ मैचों से बाहर रहेंगे.

यह भी पढ़ें:

PSL पर मंडराया आतंकी साया, पाकिस्तान में हमले की साजिश, विदेशी खिलाड़ियों को धमकी



Source link

PSL hit again! Dasun Shanaka leaves Peshawar Zalmi, replaces Sam Curran at Rajasthan Royals for IPL 2026

PSL hit again! Dasun Shanaka leaves Peshawar Zalmi, replaces Sam Curran at Rajasthan Royals for IPL 2026


Rajasthan Royals have announced Sri Lankan all-rounder and T20I captain Dasun Shanaka as the replacement for Sam Curran for the Indian Premier League 2026 season after an injury ruled the English all-rounder out of the tournament.  

Curran, who was a part of the Chennai Super Kings (CSK) in IPL 2025, was traded to RR along with Ravindra Jadeja as the five-time champions acquired Sanju Samson from the inaugural winners.

“We are disappointed to lose a player of Sam’s calibre so close to the start of the season. Sam brings immense value with both bat and ball. However, we are pleased to have found an ideal replacement in Dasun Shanaka, a finisher with the bat and a quality all-rounder who helps maintain the balance of our side,” said Kumar Sangakkara, director of cricket and head coach at the franchise.


Add Zee News as a Preferred Source



“Rajasthan Royals (RR) have picked a player replacement for injured Sam Curran for the upcoming Indian Premier League (IPL) 2026. Dasun Shanaka will join RR for INR 2 Crore as a replacement for Curran. Dasun Shanaka has represented Sri Lanka in 6 Tests, 71 ODIs and 131 T20Is and has over 3350 international runs and 86 wickets in international cricket against his name. The Sri Lankan all-rounder has previously played for Gujarat Titans (GT) in the IPL,” read IPL’s statement.

Shanaka went unsold at last year’s IPL auction in Abu Dhabi, and was later picked up by Lahore Qalandars in the upcoming season of the Pakistan Super League (PSL) for PKR 75 lakh.

With the signing, Shanaka became the second player, after Zimbabwe’s Blessing Muzarabani, to leave PSL and join IPL this year. South Africa’s seam-bowling all-rounder Corbin Bosch made a similar switch to IPL last year, leaving Peshawar Zalmi to sign with Mumbai Indians, prompting the PSL to impose a one-year ban on him.

Shanaka previously played in IPL 2023 for the Gujarat Titans as a replacement for the injured New Zealand batter Kane Williamson, where he made 26 runs in three games. He was signed again by GT in 2025 as a mid-season replacement player for the injured New Zealand batting all-rounder Glenn Phillips, but didn’t get a game to play.

RR will play their season opener against CSK at the ACA Stadium in Guwahati on March 30.  



Source link

IPL 2026 में बदलेगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन, केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026 में बदलेगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन, केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी


KL Rahul IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 शुरू होने से पहले प्लेइंग इलेवन पर बहुत बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली टीम के हेड कोच हेमंग बदानी का कहना है कि उनका लक्ष्य इस बार टॉप ऑर्डर में कमियों को दूर करना होगा. कोच बदानी ने साफ किया कि इस बार केएल राहुल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. आपको याद दिला दें कि IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने सात ओपनिंग जोड़ी मैदान में उतारी थीं, लेकिन अधिकांश जोड़ी फ्लॉप रहीं.

केएल राहुल करेंगे ओपनिंग

केएल राहुल ने पिछले सीजन ज्यादातर 3 और 4 नंबर पर बैटिंग की थी. हालांकि उन्हें सीजन के आखिरी कुछ मुकाबलों में ओपनिंग का भी मौका मिला था. मगर कोच हेमंग बदानी ने प्री सीजन कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि इस बार सीनियर खिलाड़ी राहुल ओपनिंग करेंगे. मगर उनका ओपनिंग जोड़ीदार कौन होगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है.

पिछली बार दिल्ली ने फाफ डु प्लेसिस से लेकर केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, जेक फ्रेजर मैकगर्क को मिलाकर कुल 7 ओपनिंग जोड़ी बनाई थीं और टॉप ऑर्डर में 13 बदलाव किए गए थे.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम IPL 2026 में अपना सबसे पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी. उससे पहले कोच हेमंग बदानी ने कहा कि टी20 क्रिकेट में ओपनिंग पार्टनरशिप अहम कड़ी साबित हो रही हैं. यही वजह है कि दिल्ली इस बार केएल राहुल को ओपनिंग का जिम्मा सौंपने जा रही है.

IPL 2025 में केएल राहुल का प्रदर्शन

केएल राहुल को टी20 मैचों में अपने औसत स्ट्राइक रेट के लिए निशाना बनाया जाता रहा है. मगर पिछले कुछ समय में उन्होंने अपनी हिटिंग क्षमता को बेहतर बनाया है. आईपीएल 2025 में उन्होंने 13 मैचों में 539 रन बनाए थे और सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने करीब 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उनके ओपनिंग जोड़ीदार के लिए दिल्ली के पास अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका और पृथ्वी शव का विकल्प है.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का खिताब, टी20 वर्ल्ड कप में गरजा था बल्ला



Source link

PSL पर मंडराया आतंकी साया, पाकिस्तान में हमले की साजिश, विदेशी खिलाड़ियों को धमकी

PSL पर मंडराया आतंकी साया, पाकिस्तान में हमले की साजिश, विदेशी खिलाड़ियों को धमकी


Taliban Threat PSL: पाकिस्तान सुपर लीग पर लगातार खतरा मंडरा रहा है. PSL 11 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है, लेकिन उससे पहले ही तहरीक ए तालिबान (TTP) के जमात उल अहरार गुट ने चेतावनी जारी की है कि वह पाकिस्तान सुपर लीग के मैच नहीं होने देगा. काफी संख्या में विदेशी खिलाड़ी PSL का हिस्सा बनने के लिए पाकिस्तान पहुंच चुके हैं.

तहरीक ए तालिबान ने कहा कि वह विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं लेता है, इसलिए विदेशी खिलाड़ियों को PSL में खेलने नहीं आना चाहिए. उसका यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि टीटीपी खेल गतिविधियों के विरोध में नहीं है, लेकिन वह सरकार द्वारा प्रदर्शित सामान्य स्थिति से असहमत है.

द संडे गार्जियन के अनुसार टीटीपी ने धमकी दी है कि वह PSL के मैचों को रोकने का हरसंभव प्रयास करेगा और कहा कि वह विदेशी क्रिकेट बोर्डस से आग्रह करता है कि अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान ना भेजें. अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो यह टीटीपी की जिम्मेदारी नहीं होगी. पाकिस्तान सुपर लीग के आने वाले सीजन में ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे नामी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं. इसके अलावा बांग्लादेश के 6 खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में खेलने वाले हैं.

पाकिस्तान को भी है खतरे का आभास

ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान संभावित खतरों से अनजान है. रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पुष्टि कर चुके हैं कि इस बार PSL के मैच दर्शकों के बिना करवाए जाएंगे. नकवी का कहना था कि पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालातों के कारण ऐसा किया गया है. मगर दूसरी ओर अफगानिस्तान भी पाकिस्तान पर निरंतर हमले कर रहा है, जिससे पाकिस्तान में भी खिलाड़ियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है. सुरक्षा चिंताओं के चलते ओपनिंग सेरेमनी को भी रद्द कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का खिताब, टी20 वर्ल्ड कप में गरजा था बल्ला



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp