टी20 इंटरनेशनल में कुल कितने खिलाड़ियों ने की है भारत की कप्तानी? श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान

टी20 इंटरनेशनल में कुल कितने खिलाड़ियों ने की है भारत की कप्तानी? श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान


श्रेयस अय्यर को भारत का 15वां टी20 कप्तान बनाया गया है. उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस किया. अय्यर की कप्तानी में मेन इन ब्लू ने पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेली. 2 मैचों की इस सीरीज में अय्यर ब्रिगेड को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. तो आइए जानते हैं कि अय्यर से पहले किसने-किसने टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभाली है. 

उससे पहले आपको बता दें कि अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया दूसरी टी20 सीरीज इग्लैंड के खिलाफ खेल रही है. पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. अब आइए भारत के सभी टी20 कप्तानों पर नजर डालते हैं.

कौन था भारत का पहला टी20 कप्तान?

अगर आप भी सोचते हैं कि एमएस धोनी को टीम इंडिया का पहला टी20 कप्तान बनाया गया था, तो आप गलत हैं. भारत का पहला टी20 कप्तान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को बनाया गया था. सहवाग ने 2006 में भारत के लिए सिर्फ 1 टी20 मुकाबले में कप्तानी की. इसके बाद एमएस धोनी को कमान सौंपी गई थी. माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. 

अब तक भारत के सभी 15 कप्तानों की लिस्ट

वीरेंद्र सहवाग- 1 मैच (2006-2006)

एमएस धोनी- 72 मैच (2007-2016)

सुरेश रैना- 3 मैच (2010-2011)

अजिंक्य रहाणे- 2 मैच (2015-2015)

विराट कोहली– 50 मैच (2017-2021)

रोहित शर्मा- 62 मैच (2017-2024)

शिखर धवन- 3 मैच (2021-2021)

ऋषभ पंत- 5 मैच (2022-2022)

हार्दिक पांड्या- 16 मैच (2022-2023)

केएल राहुल- 2 मैच (2022-2022)

जसप्रीत बुमराह– 2 मैच (2023-2023)

रुतुराज गायकवाड़- 3 मैच (2023-2023)

सूर्यकुमार यादव- 52 मैच (2023-2026)

शुभमन गिल- 5 मैच (2024-2024)

श्रेयस अय्यर- 3 मैच (2026-2026)

एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने जितवाया खिताब 

भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले अब तक सिर्फ 3 कप्तान हुए हैं. सबसे पहले 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. फिर 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 17 साल का सूखा खत्म करते हुए टी20 वर्ल्ड कप की दूसरी ट्रॉफी जीती. जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए 2026 के अगले टी20 वर्ल्ड कप में मेन इन ब्लू ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खिताब जीत लिया. 

 

यह भी पढ़ें: अगले महीने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का एलान; जानें कितने मैच होंगे



Source link

कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक भी शामिल

कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक भी शामिल


बुधवार को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला गया. उस मुकाबले में 59 रनों की तूफानी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 करियर में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. गेंदों के लिहाज से अभिषेक ने दुनिया में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने यह मुकाम 785वीं गेंद में हासिल किया. मगर उनसे पहले भी टी20 में की सारे भारतीय छक्कों का शतक जड़ चुके हैं.

बताते चलें कि अब तक अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में केवल दो बल्लेबाज 200 छक्कों का आंकड़ा पार कर सके हैं, जिनमें से एक भारतीय है. अब तक केवल पांच भारतीय क्रिकेटर टी20 में 100 या उससे अधिक सिक्स लगा पाए हैं.

कितने भारतीयों ने लगाए 100+ छक्के

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 205 सिक्स लगाए. रोहित अब तक टी20 में छक्कों का दोहरा शतक पूरा करने वाले एकमात्र भारतीय हैं. भारतीयों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिनके नाम 179 छक्के हैं.

हार्दिक पांड्या और विराट कोहली भी अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में शुमार हैं. भारतीयों की सूची में अभिषेक शर्मा सबसे नया नाम हैं, जो अब तक 102 सिक्स लगा चुके हैं. केअल राहुल टी20 में छक्कों का शतक लगाने से केवल एक हिट दूर हैं, उनके नाम अभी 99 छक्के हैं.

  • 205 छक्के – रोहित शर्मा
  • 179 छक्के – सूर्यकुमार
  • 126 छक्के – हार्दिक पांड्या
  • 124 छक्के – विराट कोहली
  • 102 छक्के – अभिषेक शर्मा

अभिषेक के नाम सबसे तेज 100 छक्के

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद में 59 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. उन्होंने 785 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए. अभिषेक ऐसे पहले भारतीय भी हैं जिन्होंने एक हजार से कम गेंद खेलकर 100 सिक्स पूरे किए हैं. इस मामले में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 1007 गेंदों में 100 सिक्स पूरे किए थे.



Source link

अगले महीने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का एलान

अगले महीने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का एलान


India Tour of Sri Lanka Schedule: भारतीय टीम अगले महीने यानी अगस्त में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. BCCI ने गुरुवार (02 जुलाई) को सीरीज के शेड्यूल का एलान किया. यह 2022 के बाद से भारत का श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट होगा. वहीं 2017 से श्रीलंका दौरे पर पहला रेड बॉल मैच होगा. 

सीरीज में दो टेस्ट खेले जाएंगे, जिसके लिए तारीख और शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गाले में खेला जाएगा. दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में होगा. भारतीय समय के अनुसार दोनों ही टेस्ट सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. 

भारत की सीनियर टीम के दौरे से पहले ‘ए’ टीम पहले से ही 2 फर्स्ट क्लास मैचों के लिए श्रीलंका दौरे पर मौजूद है. पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. दूसरा मुकाबला गाले में खेला जा रहा है. 

बता दें कि साल की शुरुआत में श्रीलंका क्रिकेट ने टेस्ट सीरीज के साथ-साथ दौरे में तीन टी20 मैच जोड़ने का भी अनुरोध किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में इस अनुरोध को एक अच्छे कदम के तौर पर मान लिया गया था, जिससे श्रीलंका को ‘डिटवाह’ चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए फंड जुटाने में सहायता मिल सके. लेकिन भारत के इंटरनेशनल कैलेंडर को देखते हुए BCCI ने टी20 सीरीज नहीं शामिल कीं. 

भारत और श्रीलंका की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त , गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल

दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त , सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो

टीम इंडिया का पिछला टेस्ट 

टीम इंडिया ने पिछला टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ में खेला गया था. मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनों से जीत हासिल की थी. यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल का हिस्सा नहीं था, जिससे जीत के बाद भी भारत को कोई खास फायदा नहीं पहुंच सका था.

 

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा





Source link

अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश


साल 2024 की तरह हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं. तीन साल पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को ट्रेड करके कप्तान बनाया था. हार्दिक फिर से ट्रेड को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन फर्क इतना है कि इस बार वो मुंबई इंडियंस छोड़कर किसी दूसरी टीम में जा सकते हैं. दावा किया गया कि एक या दो नहीं बल्कि 7 अलग-अलग टीम हार्दिक को अपने खेमे में लाना चाहती हैं. मगर ताजा अपडेट के बाद ये सिर्फ अफवाह साबित हुई हैं.

नहीं होगा कोई ट्रेड?

क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार मुंबई इंडियंस ने साफ कर दिया है कि फिलहाल किसी ट्रेड को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है. IPL 2026 के बाद मुंबई टीम ने अभी सीजन रिव्यू शुरू ही किया है. इसलिए कोई ट्रेड होता भी है तो उसका फैसला सीजन रिव्यू पूरा होने के बाद लिया जाएगा.

दावा किया गया था कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस, हार्दिक के ट्रेड को लेकर काफी आगे बढ़ चुके हैं. मगर MI के इस रुख ने सब साफ कर दिया है कि कम से कम अभी के लिए हार्दिक पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. क्रिकबज के अनुसार हार्दिक और मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के बीच भविष्य को लेकर कुछ चर्चा हुई है.

CSK को नहीं कोई दिलचस्पी

दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी अपनी स्थिति साफ कर दी है. चेन्नई सुपर किंग्स का कहना है कि उन्हें सब मालूम है कि कौन सा खिलाड़ी ट्रेड के लिए उपलब्ध है, लेकिन चेन्नई फ्रेंचाइजी ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है. विश्वनाथन ने कहा कि सीजन का रिव्यू पूरा होने के बाद किसी अंतिम निर्णय पर पहुंचना संभव है.

यह भी पढ़ें:

शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा



Source link

शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा

शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा


LA 2028 Olympics Cricket Venue: लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की 128 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी हो रही है. फैंस क्रिकट को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. इन दिनों खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप के जरिए कुछ महिला टीमों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है. फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे थे कि खेलों के महाकुंभ में क्रिकेट के मैच किस पर मैदान पर होंगे. मैच शाहरुख खान के स्टेडियम पर होंगे. 

बिल्कुल सही सुना आपने, ओलंपिक के मैच शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स फैमिली (लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स) के जरिए बनाए गए स्टेडियम में होंगे. यह स्टेडियम कैलिफोर्निया के पोमोना शहर में बनाया गया है, जिसका नाम नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड है. मैदान पर पहला मैच इन दिनों खेली जा रहे 2026 मेजर लीग क्रिकेट का खेला गया. यह मैच लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच हुआ.

मैच से पहले स्टेडियम में हुई पूजा 

स्टेडियम में मैच से पूर्व पूजा हुई, जिसका वीडियो लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स ने शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा रस्म के पूरा किया गया. इसके बाद मैदान पर पहला मैच खेला गया. ओलंपिक से पहले यहां मेजर लीग क्रिकेट के 7 मैच खेले जाएंगे. 

मैदान की खूबियां

मैदान के मेन स्क्वॉयर में 8 विकेट हैं. आईसीसी की स्टैंडर्ड के डाइमेंशन हैं. इसके अलावा 120 फिट लंबे 6 फलडलाइट के टॉवर हैं. मैदान को बनाने के लिए 32,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मिट्टी हटाई गई. 

ओलंपिक में क्रिकेट का कार्यक्रम

ओलंपिक में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. महिला और पुरुष की 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी मैच पोमोना के नाइट राइडर्स क्रिकेट मैदान पर होंगे. यह स्टेडियम लॉस एंजिल्स शहर के केंद्र से लगभग 50 किलोमीटर दूर है. क्रिकेट मैच 12 से 29 जुलाई, 2028 के बीच होंगे. 

ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैंड के जरिए), भारत और दक्षिण अफ्रीका का महिला टीमों ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के जरिए ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है. 

 

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर बने अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में रचा इतिहास





Source link

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, संजय बांगर के साथ इस शहर में शुरू की प्रैक्टिस

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, संजय बांगर के साथ इस शहर में शुरू की प्रैक्टिस


विराट कोहली की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है. खराब फिटनेस के चलते वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले विराट को पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के साथ अभ्यास करते देखा गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से फैंस आगामी सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीद करने लगे हैं. भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज 14-19 जुलाई तक चलेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार विराट कोहली ने अलीबाग संजय बांगर के साथ जमकर अभ्यास किया. बताया जा रहा है कि बांगर की मदद से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी तकनीक पर काम किया है. वायरल वीडियो में विराट ने अपने कंधे पर किट लटकाई है और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया.

आपको याद दिला दें कि BCCI ने विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करता है. फैंस भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि ‘किंग कोहली’ 14 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरेंगे.

विराट कोहली को आखिरी बार किसी वनडे मैच में इसी साल जनवरी में खेलते देखा गया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने अपने ODI करियर का 54वां शतक लगाया था. उस मैच में विराट ने 124 रन बनाए थे.

पिछली दो वनडे सीरीज में विराट ने 542 रन बनाए हैं. पिछली 6 पारियों में उन्होंने तीन शतक और 2 फिफ्टी लगाई हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की बात करें तो वह 14 जुलाई से शुरू होगी, दूसरा वनडे 16 जुलाई और अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Watch: आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp