वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना

वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना


भारतीय क्रिकेट टीम का यूके टूर 26 जून से शुरू हुआ था. अब तक तीन मुकाबले पूरे हो चुके हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है. कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच भी एक ही बात को दोहराते रहे हैं कि वो अपने मौजूदा ओपनिंग खिलाड़ियों को प्राथमिकता देंगे और सही समय आने पर जरूर वैभव को मौका दिया जाएगा.

मगर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का क्रेज क्रिकेट फैंस के साथ-साथ दिग्गजों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है. हर कोई देखना चाहता है कि IPL में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाला नादान सा लड़का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में क्या धमाका करता है. अब वैभव को लेकर चल रही डिबेट में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स भी कूद पड़े हैं.

वैभव को प्लेइंग इलेवन में लाने की चर्चा इसलिए भी तेज हुई है क्योंकि संजू सैमसन लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. अब तक यूके टूर पर सैमसन ने तीन पारियों में सिर्फ 6 रन बनाए हैं. डिविलियर्स ने भी कहा है कि सैमसन कभी निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और वैभव कम से कम एक चांस जरूर डिजर्व करते हैं.

उसको खुला छोड़ दो…

अपने यूट्यूब चैनल पर एबी डिविलियर्स ने कहा, “उसको कब खुला छोड़ा जाएगा? मुझे लगा कि आयरलैंड सीरीज उनके डेब्यू के लिए सबसे सही अवसर था कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर कैसा अहसास होता है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया.”

भारतीय कोच पर साधा निशाना

भारतीय टीम के सहायक कोच रायन टेन डोएशे का कहना था कि वैभव सूर्यवंशी को भी अन्य खिलाड़ियों की तरह अपने मौके का इंतजार करना होगा. इस पर निशाना साधते हुए डिविलियर्स ने कहा, “वैभव का आईपीएल सीजन जैसा धमाकेदार रहा, उसके बाद उन्हें बड़ी चुनौती के लिए तैयार करने का समय आ गया था.”

यह भी पढ़ें:

जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल 



Source link

जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल

जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल


आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि जुलाई महीने में भारतीय क्रिकेट टीम को कुल 11 मैच खेलने हैं. इसमें आठ टी20 इंटरनेशनल मैच और तीन वनडे मैच शामिल हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई को पहला टी20 मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका, लेकिन अभी 10 मैच टीम इंडिया को इस महीने और खेलने हैं. टीम इंडिया इस महीने भरपूर एक्शन में दिखेगी. अगर आप भारतीय टीम का एक भी मैच मिस नहीं करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां आपको भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मैचों की पूरी जानकारी मिलेगी. 

इंग्लैंड से पांच मैचों की टी20 सीरीज 

टीम इंडिया ने 1 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला. भारत ने 20 ओवर में 189 रन बनाए, लेकिन बारिश की वजह से इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी. लंबे इंतजार के बाद यह मैच रद्द घोषित कर दिया गया. 

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20- 4 जुलाई 

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20- 7 जुलाई 

इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी20- 9 जुलाई

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टी20- 11 जुलाई 

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 

इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे- 14 जुलाई

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे- 16 जुलाई 

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे- 19 जुलाई

जिम्बाब्वे के दौरे पर भी जाएगी टीम इंडिया

जुलाई में भारतीय टीम को सिर्फ इंग्लैंड से टी20 और वनडे सीरीज नहीं खेलनी है. बल्कि टीम इंडिया इस मंथ जिम्बाब्वे के दौरे पर भी जाएगी. जिम्बाब्वे में भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. अभी जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं हुआ है. इस सीरीज में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20- 23 जुलाई

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा टी20- 25 जुलाई

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी20- 26 जुलाई 

यह भी पढ़ें- 

देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के टी20 मैच की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा दूसरा मैच



Source link

12 दिन, 2000 KM…, हार्दिक से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न गिफ्ट भी मिले

12 दिन, 2000 KM…, हार्दिक से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न गिफ्ट भी मिले


Hardik Pandya Die Hard Fan: हार्दिक पांड्या इंजरी के चलते इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही व्हाइट बॉल सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन इसी बीच हार्दिक का एक जबरा फैन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ओडिशा से साइकिल पर 12 दिनों में करीब 2000 किलोमीटर का सफर तय किया. फैन ने हार्दिक से मिलने के लिए इतना लंबी यात्रा की. 

फैन का नाम दीपक कुमार है, जिसने अपने सफर की तमाम वीडियो इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की. शुरुआत में दीपक ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि वह अपने आदर्श हार्दिक पांड्या से मिल भी पाएंगा या नहीं. लेकिन भारतीय ऑलराउंडर ने बड़ा दिल दिखाते हुए न सिर्फ दीपक से मुलाकात की, बल्कि रिटर्न गिफ्ट भी दिए. 

माहिका शर्मा ने करवाई मुलाकात

हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने दीपक कुमार की एक वीडियो पर कमेंट करके मिलवाने का वादा किया. माहिका ने कमेंट में लिखा हम मिला देंगे आपको. आप बेंगलुरु आ जाओ. माहिका ने वादा पूरा किया और दीपक को हार्दिक से मिलवाया. 

काफी संघर्ष के बाद दीपक की अपने आदर्श हार्दिक पांड्या से मुलाकात हुई. उन्होंने हार्दिक से मुलाकात के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए. दीपक ने हार्दिक को ‘जग्ननाथ जी’ की मूर्ती गिफ्ती की. इसके साथ एक पीले गमछा से उनको सम्मानित भी किया. 

हार्दिक ने दिए ढेर सारे रिटर्न गिफ्ट 

एक वीडियो तो दीपक ने ही शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा गया कि हार्दिक ने उनकी वापसी की यात्रा का प्रबंध किया. इसके अलावा सोशल मीडिया एक दावा यह भी वायरल हो रहा है कि हार्दिक ने उन्हें 1.5 लाख रुपये भी दिए. इसके साथ विराट कोहली नए लॉन्च हुए जूते भी गिफ्ट किए. हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है. 

सोशल मीडिया पर दीपक की बढ़ी पहुंच 

हार्दिक से मिलने वाली वीडियो शेयर करते-करते दीपक की सोशल मीडिया पर काफी पहुंच बढ़ गई. इंस्टाग्राम पर अब उन्हें 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं. उनकी वीडियो पर काफी लाइक भी आ रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया





Source link

वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए


पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते देखना चाहते हैं. आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को अपना फैन बनाने वाले वैभव अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के इंतजार में हैं. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया, लेकिन ना तो आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में उन्हें मौका मिला, और ना ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में. अब पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 15 साल के इस तूफानी बल्लेबाज पर बड़ा बयान दिया है. 

सुनील गावस्कर ने ‘सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क’ पर कहा, “वैभव को जब भी मौका मिलेगा, तो यह देरी उन पर और अधिक दबाव डालेगी. 15 साल की उम्र में आप दबाव के बारे में ज्यादा कुछ नहीं सोचते हैं. वह जानते हैं कि अगर उन्हें दूसरे और तीसरे मैच में मौका मिला, तो उन्हें हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा. मगर वह टीम में आकर खुश हैं. भारतीय टीम शानदार खिलाड़ियों से भरी हुई है, जिनसे वैभव काफी कुछ सीख सकते हैं.”

वैभव को अगर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौका मिलता है, तो वह मेंस टी20 इंटरनेशनल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी फिलहाल यह रिकॉर्ड आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के नाम है, जिन्होंने 16 साल और 309 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर भारत की ओर से खेलने वाले भी सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगे. सचिन ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 16 साल की उम्र में किया था.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. हालांकि, झमाझम बारिश की वजह से इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका और मुकाबले को रद्द करना पड़ा. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा (59 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, शिवम दुबे ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 42 रनों की नाबाद पारी खेली. हालांकि, संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके.

यह भी पढ़ें-

श्रेयस अय्यर बने अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में रचा इतिहास



Source link

India Tour of Sri Lanka 2026: Two-test series schedule announced for WTC 2025-27

India Tour of Sri Lanka 2026: Two-test series schedule announced for WTC 2025-27


India will tour Sri Lanka in August 2026 for a crucial two-Test series in Galle and Colombo as part of the ICC World Test Championship 2025-27 cycle. The series, India’s first Test assignment in Sri Lanka since 2017, could prove pivotal for both teams as they look to  improve their standings in the WTC points table.



Source link

टी20 इंटरनेशनल में कुल कितने खिलाड़ियों ने की है भारत की कप्तानी? श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान

टी20 इंटरनेशनल में कुल कितने खिलाड़ियों ने की है भारत की कप्तानी? श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान


श्रेयस अय्यर को भारत का 15वां टी20 कप्तान बनाया गया है. उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस किया. अय्यर की कप्तानी में मेन इन ब्लू ने पहली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेली. 2 मैचों की इस सीरीज में अय्यर ब्रिगेड को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. तो आइए जानते हैं कि अय्यर से पहले किसने-किसने टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभाली है. 

उससे पहले आपको बता दें कि अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया दूसरी टी20 सीरीज इग्लैंड के खिलाफ खेल रही है. पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. अब आइए भारत के सभी टी20 कप्तानों पर नजर डालते हैं.

कौन था भारत का पहला टी20 कप्तान?

अगर आप भी सोचते हैं कि एमएस धोनी को टीम इंडिया का पहला टी20 कप्तान बनाया गया था, तो आप गलत हैं. भारत का पहला टी20 कप्तान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को बनाया गया था. सहवाग ने 2006 में भारत के लिए सिर्फ 1 टी20 मुकाबले में कप्तानी की. इसके बाद एमएस धोनी को कमान सौंपी गई थी. माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. 

अब तक भारत के सभी 15 कप्तानों की लिस्ट

वीरेंद्र सहवाग- 1 मैच (2006-2006)

एमएस धोनी- 72 मैच (2007-2016)

सुरेश रैना- 3 मैच (2010-2011)

अजिंक्य रहाणे- 2 मैच (2015-2015)

विराट कोहली– 50 मैच (2017-2021)

रोहित शर्मा- 62 मैच (2017-2024)

शिखर धवन- 3 मैच (2021-2021)

ऋषभ पंत- 5 मैच (2022-2022)

हार्दिक पांड्या- 16 मैच (2022-2023)

केएल राहुल- 2 मैच (2022-2022)

जसप्रीत बुमराह– 2 मैच (2023-2023)

रुतुराज गायकवाड़- 3 मैच (2023-2023)

सूर्यकुमार यादव- 52 मैच (2023-2026)

शुभमन गिल- 5 मैच (2024-2024)

श्रेयस अय्यर- 3 मैच (2026-2026)

एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने जितवाया खिताब 

भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले अब तक सिर्फ 3 कप्तान हुए हैं. सबसे पहले 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. फिर 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 17 साल का सूखा खत्म करते हुए टी20 वर्ल्ड कप की दूसरी ट्रॉफी जीती. जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए 2026 के अगले टी20 वर्ल्ड कप में मेन इन ब्लू ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खिताब जीत लिया. 

 

यह भी पढ़ें: अगले महीने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का एलान; जानें कितने मैच होंगे



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp