6,6,6,6,4,4,4,4… अभिषेक शर्मा का तूफान, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को धोया; युवी को पीछे छोड़ा

6,6,6,6,4,4,4,4… अभिषेक शर्मा का तूफान, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को धोया; युवी को पीछे छोड़ा


अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में शतक जड़ दिया. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके साथ उन्होंने युवराज सिंह का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. दरअसल अब अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए छक्के लगाने के मामले में युवराज सिंह से आगे निकल गए हैं. युवी ने टी20 इंटरनेशनल में 74 छक्के लगाए थे. 

गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक ने काफी कम पारियों में युवराज को पीछे छोड़ दिया है. युवी ने 51 पारियों में 74 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे किए थे. वहीं अभिषेक ने अपनी सिर्फ 33 टी20 इंटरनेशनल पारियों में यह आंकड़ा पार कर दिया है. लिहाजा अभिषेक ने 18 पारी पहले ही अपने मेंटॉर को पछाड़ दिया.

अब केएल राहुल के पीछे

इसके साथ अभिषेक भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में छठे पायदान पर आ गए हैं। लिस्ट में केएल राहुल 99 छक्कों के साथ पांचवें पायदान पर हैं. अब अभिषेका का अगला शिकार केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ना होगा. अभिषेक अपनी सिक्स हिटिंग काबीलियत को लेकर जाने जाते हैं.

रोहित शर्मा- 205 छक्के (151 पारियां)

सूर्यकुमार यादव- 156 छक्के (94 पारियां)

विराट कोहली– 124 छक्के (117 पारियां)

हार्दिक पांड्या- 106 छक्के (98 पारियां)

केएल राहुल- 99 छक्के (68 पारियां)

अभिषेक शर्मा- 81 छक्के (33 पारियां)

युवराज सिंह- 74 छक्के (51 पारियां)

खेली ताबड़तोड़ पारी 

न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टी20 में अभिषेक अपने शतक से चूक गए. उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ बल्लेबाज करते हुए 84 रन स्कोर किए. आउट होने के बाद अभिषेक काफी निराश दिखाई दिए. वह जाहिर तौर पर इस बात से खफा होंगे कि उन्होंने सिर्फ 16 रन के अंतर से अपना शतक मिस कर दिया. 

टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक पर होंगी नजरें

गौरतलब है कि अभिषेक को 2026 टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है. टूर्नामेंट में जाहिर तौर पर फैंस की नजरें अभिषेक पर होंगी. उनका फॉर्म टीम के लिए काफी अहम होगा. अगर वह किसी मैच में अच्छी पारी खेलते हैं, तो उससे टीम को शानदार शुरुआत मिलेगी, जबकि उनके फ्लॉप होने पर मेन इन ब्लू के टोटल पर बड़ा फर्क पडे़गा. अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े इवेंट में अभिषेक कैसा प्रदर्शन करते हैं.



Source link

कमबैक मैच में नहीं चला ईशान किशन का बल्ला, न्यूजीलैंड के खिलाफ रहे फ्लॉप; फैंस ने लगा दी क्लास

कमबैक मैच में नहीं चला ईशान किशन का बल्ला, न्यूजीलैंड के खिलाफ रहे फ्लॉप; फैंस ने लगा दी क्लास


नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला जा रहा है. इस मैच से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 785 दिनों के बाद टीम इंडिया में वापसी की. हालांकि, ईशान अपने कमबैक मैच में फ्लॉप रहे. वह पांच गेंद में दो चौकों के साथ आठ रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद फैंस ने ईशान को जमकर खरी-खोटी सुनाई.

नागपुर में 27 साल के ईशान किशन तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. उन्होंने आक्रामक अंदाज में दो चौके भी लगाए, लेकिन फिर मार्क चैपमैन को कैच दे बैठे. ईशान को जैकब डफी ने पवेलियन भेजा. बता दें कि ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में चोटिल तिलक वर्मा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए थे. वह 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं.

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंद में जड़ी फिफ्टी 

भले ही संजू सैमसन और ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में कमाल नहीं कर सके, लेकिन अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में साल 2026 का पहला अर्धशतक लगाया. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंद में फिफ्टी जड़ी. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले. टी20 इंटरनेशनल में यह अभिषेक का सातवां अर्धशतक है. 





Source link

Watch: महिला फैन ने मचाया उत्पात, सुरक्षा घेरा तोड़ पकड़ लिया रोहित शर्मा का हाथ; वीडियो वायरल

Watch: महिला फैन ने मचाया उत्पात, सुरक्षा घेरा तोड़ पकड़ लिया रोहित शर्मा का हाथ; वीडियो वायरल


भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शुरू हो गई है, जिसमें फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिस कर रहे हैं. दोनों टी20 फॉर्मेट से 2 साल पहले संन्यास ले चुके हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे थे. वनडे सीरीज के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर रोहित शर्मा के पास पहुंच जाती है. वह रोहित का हाथ भी पकड़ लेती है, जिस पर भारतीय क्रिकेटर भी हैरान रह जाते हैं.

रोहित शर्मा अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे. हालांकि रोहित तीनों मैचों में कोई प्रभावी पारी नहीं खेल सके. इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में हारकर भारत ने सीरीज भी गंवा दी.

सुरक्षा घेरा तोड़कर रोहित के पास पहुंची महिला

रोहित शर्मा के इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा को चकमा देकर रोहित के पास पहुंच जाती है, जिस पर पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने की कोशिश करती हैं. महिला रोहित के पास न सिर्फ जाती है बल्कि उनका हाथ भी पकड़ लेती है, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें दूर कर लेते हैं.

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के लिए मदद मांगने के इरादे से रोहित शर्मा के पास गई थी. दावे के अनुसार महिला की बेटी किसी बिमारी से जूझ रही है. उसी की मदद मांगने के लिए महिला ने रोहित के पास गई थी.

रोहित शर्मा की बात करें तो फैंस उन्हें अब आईपीएल में खेलते हुए देख पाएंगे, इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में वनडे सीरीज होनी है. हालांकि अभी इसके शेड्यूल का एलान नहीं हुआ है, इसके बाद टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज भी खेलेगी. जून-जुलाई में रोहित अगला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे.





Source link

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की ‘दोस्ती’ टूटी, दोनों ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो; फैंस के उड़े होश

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की ‘दोस्ती’ टूटी, दोनों ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो; फैंस के उड़े होश


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और आरजे महवश (RJ Mahvash) की दोस्ती टूट गई है. दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. बीते लंबे वक्त से चहल और महवेश की दोस्ती को लेकर चर्चा थी. कई लोग तो यह भी मानते थे कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है. इसके अलावा तमाम लोगों ने आरजे को चहल का घर तोड़ने वाला बताया. खुद चहल ने एक पोडकास्ट में इन तमाम बातों का खुलासा किया था. 

बात करें चहल और महवेश के एक दूसरे को अनफॉलो करने की, तो ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ने हाल ही में एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है. चहल और महवेश का एक दूसरे को अनफॉलो करना चर्चा का विषय बन गया. इससे कहीं ना कहीं यह कहा जा सकता है कि दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है. 

आरेज महवेश पर लगे चहल का घर तोड़ने का आरोप 

चहल ने राज शमानी के पोडकास्ट पर बात करते हुए कहा था, “ऐसा पहली बार हुआ था कि मैं पब्लिक में किसी के साथ नजर आया था, इसलिए लोगों ने अनुमान लगाने शुरू कर दिए. उसे (आरजे महवेश) घर तोड़ने वाली कहा गया. लोगों ने पूछना जारी रखा कि वह चहल के साथ क्यों है? मुझे बुरा लगता है कि एक दोस्त ने मुझे बुरे वक्त से निकाला और उसे इन सबमें घसीटा जा रहा है. “

बाहर जाना बंद कर दिया

चहल ने आगे कहा, “यहां तक जब हम लोग दोस्तों के ग्रुप के साथ होते थे, तब भी सिर्फ हमारी फोटो क्रॉप करके इस्तेमाल किया गया. अंतत: हमने बाहर जाना बंद कर दिया क्योंकि हमें डर था कि कोई दूसरी कहानी ना आ जाए.”

तलाक के बाद हुआ था दोनों का मिलन

गौरतलब है कि डांसर धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से ही चहल को आरजे के साथ देखा जाने लगा. इसके साथ महवेश भी चहल को सपोर्ट करने के लिए मैदान पहुंचने लगीं. इन तमाम चीजों को देखते हुए दोनों के डेटिंग की चर्चा तेज हुई. हालांकि दोनों की तरफ से कभी डेटिंग को लेकर कोई बात नहीं बोली गई. 



Source link

गौतम गंभीर की रणनीति पर उठे सवाल? NZ से ODI सीरीज हारने पर बवाल, वर्ल्ड कप के बाद एक्शन पक्का!

गौतम गंभीर की रणनीति पर उठे सवाल? NZ से ODI सीरीज हारने पर बवाल, वर्ल्ड कप के बाद एक्शन पक्का!


भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार न्यूजीलैंड से घर पर वनडे सीरीज हारा, जिसके बाद सबसे ज्यादा आलोचना गौतम गंभीर की हो रही है. गंभीर अभी भारतीय टीम के हेड कोच हैं, जिन्हे कई लोग हटाने की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि उनके कोच रहते हुए ही भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप का खिताब जीता. अब अगला पड़ाव टी20 वर्ल्ड कप है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. लेकिन क्या बीसीसीआई इसी टूर्नामेंट के बाद कोई बड़ा फैसला ले सकता है.

भारतीय क्रिकेट टीम में कोच की आलोचना की नई नहीं है, शुरुआत से ऐसा ही होता आया है. टीम के बुरे प्रदर्शन पर खिलाड़ियों के साथ कोचों की भी आलोचनाएं हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इसलिए भी और शर्मनाक है क्योंकि मेहमान टीम कई युवा और अनुभवहीन खिलाड़ियों के साथ खेलकर जीती है. हालांकि भारत ने भी अपने कई खिलाड़ियों को आराम दिया था, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ टीम खेल रही थी.

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद

ऐसा नहीं है कि गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम की स्थिति बुरी हो गई, बल्कि टीम ने कई यादगार सीरीज और टूर्नामेंट जीते. लेकिन इसके साथ वो भी हुआ, जो इतने सालों में कभी नहीं हुआ. जैसे तीसरे ही वनडे में लें तो पहली बार भारत इंदौर में हारा, इसी के साथ पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती.

गौतम गंभीर 2024 में हेड कोच नियुक्त हुए थे. उसके बाद 27 सालों में पहली बार हुआ जब श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज में हराया. इसके बाद 36 साल बाद हुआ जब न्यूजीलैंड ने भारत को भारत में टेस्ट हराया. पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में टेस्ट जीती. इसके बाद 19 साल बाद भारत ने चिन्नास्वामी में टेस्ट गंवाया और पहली बार घर पर टेस्ट में 50 रनों के अंदर सिमट गई.

गौतम गंभीर की प्लानिंग पर उठे सवाल

हेड कोच की प्लानिंग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चाएं हुई. अजिंक्य रहाणे ने भी टीम में हो रहे लगातार बदलाव और अस्पष्ट भूमिकाओं को लेकर असंतोष जताया. फिर नितीश कुमार रेड्डी को लेकर सवाल उठे, जिन्हे ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन के बाद कई अवसर मिले. इसी तरह हर्षित राणा को लेकर भी कहा जाने लगा कि उन्हें अन्यों के मुकाबले ज्यादा अवसर मिल रहे हैं, हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने बल्ले और गेंद से प्रभावित किया.

फॉर्मेट के हिसाब से खिलाड़ियों को मौके दिए जा रहे हैं, जैसे वनडे में केएल राहुल विकेट कीपिंग कर रहे हैं लेकिन टी20 में न तो वो और न ही ऋषभ पंत हैं. अचानक से टी20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान किशन की एंट्री पर भी सवाल उठे.

टी20 में अच्छा रिकॉर्ड

बतौर कोच गौतम गंभीर का टी20 में सफर शानदार रहा है. 27 मैचों में भारतीय टीम ने 23 में जीत दर्ज की है, सिर्फ 3 मैचों में हार मिली है. हालांकि इसके मुकाबले वनडे और टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. अब भारत का अगला पड़ाव टी20 वर्ल्ड कप है, ऐसे में बीसीसीआई इस बड़े टूर्नामेंट तक रुका है. हालांकि बोर्ड की तरफ से पहले कहा जा चुका है 2027 ओडीआई वर्ल्ड कप तक वह कहीं नहीं जाने वाले.

कुछ हफ्तों पहले खबर थी कि बीसीसीआई गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को टेस्ट कोच बनाने पर विचार कर रहा है. इस पर सचिव देवजीत सैकिया ने बताया था कि ये पूरी तरह गलत है. उन्होंने साफ कहा था कि गंभीर को हटाने को लेकर कोई विचार नहीं हो रहा है, ये सिर्फ गलत है.

तब एनडीटीवी ने बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया था कि 2027 वर्ल्ड कप तक गौतम गंभीर को हटाने का कोई विचार नहीं है.



Source link

ICC ने BCB को एक दिन की मोहलत और दी, अगर टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश नहीं आया भारत तो…

ICC ने BCB को एक दिन की मोहलत और दी, अगर टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश नहीं आया भारत तो…


2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम भारत आएगी या नहीं, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है. आज बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना अंतिम फैसला देना था. डेडलाइन आज की थी, लेकिन आईसीसी ने बीसीबी को चेतावनी के साथ एक दिन की मोहलत और दी है.

आईसीसी ने बीसीबी को बता दिया है कि अगर बांग्लादेश की टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आती है तो फिर उसकी जगह किसी दूसरी टीम को विश्व कप में शामिल किया जाएगा. आईसीसी ने भारत दौरे से इनकार करने पर बांग्लादेश की जगह किसी और टीम को भेजने के लिए वोट किया.

आईसीसी ने बीसीबी को बांग्लादेश सरकार को यह सूचित करने के लिए कहा है कि अगर बांग्लादेश 2026 टी20 विश्व कप में अपने मैच खेलने के लिए भारत आने से इनकार करता रहता है, तो टूर्नामेंट में उसकी जगह किसी और टीम को भेजा जाएगा. इस फैसले के बाद मतदान हुआ, जिसमें आईसीसी बोर्ड के अधिकांश सदस्य किसी और टीम को भेजने के पक्ष में थे.

आईसीसी ने बीसीबी को फैसला लेने के लिए एक और दिन का समय दिया है. हालांकि, कल यानी गुरुवार, 22 जनवरी को पिक्चर क्लियर हो जाएगी. अगर बांग्लादेश की टीम टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आती है तो फिर उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में जगह मिलने की संभावना है. स्कॉटलैंड यूरोपीय क्वालीफायर में नीदरलैंड, इटली और जर्सी से पीछे रहने के कारण 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा था.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होना है. इस वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं. भारत के पांच और श्रीलंका के तीन वेन्यू पर सभी मुकाबले खेले जाएंगे. इस बार इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp