क्या 42 पाकिस्तानी नहीं खेल पाएंगे 2026 का टी20 वर्ल्ड कप? भारत नहीं दे रहा वीजा

क्या 42 पाकिस्तानी नहीं खेल पाएंगे 2026 का टी20 वर्ल्ड कप? भारत नहीं दे रहा वीजा


2026 टी20 वर्ल्ड कप लगातार विवादों में घिरा हुआ है, जो 7 फरवरी से शुरू होने वाला है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले इस विश्व कप के आयोजन में तीन सप्ताह से भी कम समय बचा है. एक-एक दिन बीतने के साथ पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटरों की चिंता बढ़ रही होगी. दरअसल खबर है कि पाकिस्तानी मूल के तकरीबन 42 क्रिकेटर और अधिकारियों के वीजा को अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है.

वीजा अधर में लटका होने के कारण कई देशों ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी तक अपना स्क्वाड घोषित नहीं किया है. अब इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दखल दिया है. USA ने भी अपनी टीम घोषित नहीं की है, जिसमें अली खान और शयन जहांगीर खेल रहे होंगे. वहीं नीदरलैंड्स और इंग्लैंड की टीम में भी पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं. हालांकि पीटीआई के अनुसार आदिल रशीद, रेहान अहमद और साकिब महमूद का वीजा क्लियर हो चुका है.

ICC ने संभाली जिम्मेदारी

टी20 वर्ल्ड कप की टीमों में शामिल पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटरों को वीजा दिलाने की जिम्मेदारी ICC ने संभाली है. आईसीसी विश्व भर में स्थित भारतीय उच्चायोगों के साथ लगातार संपर्क में है. इसका उद्देश्य सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को बिना किसी देरी और दिक्कत के वीजा मिल जाए. वीजा हासिल करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है.

जिन देशों के खिलाड़ियों का वीजा अटका हुआ है, वे मुखयतः बांग्लादेश, यूएसए, यूएई, बांग्लादेश, इटली और कनाडा से आते हैं. इन सबके लिए वीजा अपॉइंटमेंट्स करीब तीन सप्ताह पहले शेड्यूल किए गए थे., लेकिन अब अब यह प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है.

क्यों हो रही है देरी?

पाकिस्तानी मूल के लोगों को वीजा उपलब्ध करवाते समय भारत अतिरिक्त जांच करवाता है. वीजा को मंजूरी दिए जाने से पहले कई विभागों से क्लियरेंस चाहिए होता है. सबसे अंतिम और महत्वपूर्ण गृह मंत्रालय का क्लियरेंस होता है, यही कारण है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को वीजा मिलने में देरी हो रही है.

यह भी पढ़ें:

3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, डेरिल मिचेल लिस्ट में शामिल; बाबर आजम नंबर-1



Source link

WPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के किसके नाम? टॉप-5 की लिस्ट कर देगी हैरान; सबसे बड़ा नाम नहीं

WPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के किसके नाम? टॉप-5 की लिस्ट कर देगी हैरान; सबसे बड़ा नाम नहीं


महिला प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण (WPL 2026) जारी है, जिसमें 11 मैच खेले जा चुके हैं. 11वें मैच में शेफाली वर्मा ने 62 रनों की आतिशी पारी खेली, हालांकि स्मृति मंधाना की 96 रनों की पारी इस पर भारी पड़ी. मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया. यहां हम डब्ल्यूपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं, जो लिस्ट आपको हैरान कर देगी.

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज और लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद बल्लेबाज के बीच बहुत अंतर है. लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम नहीं है, जबकि मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पांचवें स्थान पर है.

1. पहले नंबर पर शेफाली वर्मा (53)

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेयर शेफाली वर्मा महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज हैं. उन्होंने अभी तक खेले 31 मैचों में 53 छक्के लगाए हैं. उनकी लीग में सबसे बड़ी पारी 84 रनों की है. वह 7 बार अर्धशतक लगा चुकी हैं. बता दें कि लीग के इतिहास में कभी भी कोई बल्लेबाज शतक नहीं जड़ पाया है.

2. ऋचा घोष (32)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष हैं, जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में 30 मैच खेले हैं. वह अभी तक 32 छक्के लगा चुकी हैं. जी हां, पहले नंबर पर मौजूद शेफाली और दूसरे नंबर पर ऋचा के बीच 21 छक्कों का अंतर है. ऋचा आरसीबी टीम में शामिल है.

3. एशले गार्डनर (32)

गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने डब्ल्यूपीएल में खेले 29 मैचों में 32 छक्के लगाए हैं. वह 6 अर्धशतक लगा चुकी हैं, हालांकि वह 4 बार इस लीग में डक पर आउट हुई हैं.

4. सोफी डिवाइन (30)

गुजरात जायंट्स के लिए खेल रही न्यूजीलैंड की प्लेयर सोफी डिवाइन लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 22 मैचों में 30 छक्के लगाए हैं. वह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज हैं, हालांकि तब वह अपने शतक से 1 रन से चूक गई थी. सिर्फ 36 गेंदों में खेली ये पारी उन्होंने 2023 में आरसीबी के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ ही खेली थी.

5. हरमनप्रीत कौर (30)

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 2 बार चैंपियन बना चुकी हरमनप्रीत कौर लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. उन्होंने 32 मैचों में 30 छक्के जड़े हैं. महिला प्रीमियर लीग में उन्होंने 10 बार अर्धशतक लगाए हैं.



Source link

डेरिल मिचेल के नाम एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन, केन विलियमसन सहित सारे दिग्गज अब पीछे

डेरिल मिचेल के नाम एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन, केन विलियमसन सहित सारे दिग्गज अब पीछे


डेरिल मिचेल को भारत में बल्लेबाजी करना कितना पसंद है, उनके आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं. पहले उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतकीय पारी खेली थी और अब इंदौर में खेले जा रहे तीसरे ODI में भी सेंचुरी लगा दी है. मिचेल अब किसी 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

डेरिल मिचेल ने रच दिया इतिहास

न्यूजीलैंड के लिए किसी 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब डेरिल मिचेल के नाम है. उन्होंने भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में 352 रन बनाए हैं. इनमें उनके बल्ले से 2 शतक और एक अर्धशतकीय पारी निकली है. उन्होंने वडोदरा में 84, राजकोट में 131 और अब इंदौर में टीम इंडिया के खिलाफ 137 रनों की पारी खेली है. केन विलियमसन और रॉस टेलर जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी कभी ऐसा नहीं कर पाए हैं.

शुभमन गिल से पीछे डेरिल मिचेल

किसी 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है. उन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 360 रन बनाए थे. इस सूची में दूसरे स्थान पर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 360 रन बनाए थे. उनके बाद डेरिल मिचेल का नंबर आता है.

  • 360 रन – बाबर आजम बनाम वेस्टइंडीज (2016)
  • 360 रन – शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड (2023)
  • 352 रन – डेरिल मिचेल बनाम भारत (2026)

क्रिकेट की दुनिया में जिन भी बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ वनडे में 500 से अधिक रन बनाए हैं, उनमें डेरिल मिचेल का औसत सबसे बढ़िया है. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली को पीछे छोड़ दिया है, जिनका वनडे में टीम इंडिया के खिलाफ औसत 71 का था. वहीं डेरिल मिचेल का ODI में भारत के खिलाफ औसत 74.1 का हो गया है.

यह भी पढ़ें:

भारत में टीम इंडिया का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट; जानें आंकड़े



Source link

3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, डेरिल मिचेल लिस्ट में शामिल

3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, डेरिल मिचेल लिस्ट में शामिल


डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 137 रनों की शानदार पारी खेली. ये इस सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक है, उन्होंने राजकोट में भी शतक लगाया था. पहले मैच में वह शतक से सिर्फ 14 रन दूर रह गए थे. ये सीरीज उनके लिए यादगार बन गई, वह 3 वनडे मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं.

डेरिल मिचेल ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में 84 रन बनाए थे. राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 131 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इस जीत से मेहमान टीम सीरीज में बराबरी कर पाई थी. निर्णायक मुकाबले में वह तब क्रीज पर आए थे जब टीम के 2 विकेट 5 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे. उन्होंने पहले विल यंग के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और फिर ग्लेन फिलिप्स के साथ 225 रनों की साझेदारी की.

डेरिल मिचेल ने रचा इतिहास

ये डेरिल मिचेल का भारत में चौथा शतक है. उन्होंने इस वनडे सीरीज के 3 मैचों में कुल 352 रन बनाए हैं. वह 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं. उनसे आगे शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 3 मैचों में 360 रन बनाए थे.

लिस्ट में पहले नंबर पर बाबर आजम हैं. उन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यूएई में 3 वनडे मैचों की सीरीज में 360 रन बनाए थे. वैसे डेरिल मिचेल उनके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 9 रन दूर रह गए.

3 मैचों की वनडे सीरीज (द्विपक्षीय) में सबसे ज्यादा रन

  • 360 – बाबर आजम बनाम वेस्टइंडीज, 2016
  • 360 – शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023
  • 352 – डेरिल मिशेल बनाम भारत, 2026
  • 349 – इमरुल कायेस बनाम जिम्बाब्वे, 2028
  • 346 – पथुम निसांका बनाम अफगानिस्तान, 2024

डेरिल मिचेल का ये वनडे इंटरनेशनल में 9वां शतक है. उन्होंने चार शतक भारत में लगाए हैं. उन्होंने 2023 ओडीआई वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ धर्मशाला में 130 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने इसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में भारत खिलाफ 134 रन बनाए थे, हालांकि ये मैच भारत 70 रनों से जीत गया था.



Source link

वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट

वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट


भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम व निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन बनाए हैं. अब सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया के सामने 338 रनों का लक्ष्य है. ऐसे में यहां जानिए वनडे में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज कितना है. साथ ही ये भी जानिए कि क्या भारतीय टीम इंदौर में 338 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेगी.

सबसे पहले आपको बता दें कि भारतीय टीम वनडे में 362 रन बनाकर मैच जीत चुकी है. टीम इंडिया ने यह कारनामा 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था. तब भारतीय टीम ने कंगारुओं के खिलाफ 43.3 ओवर में ही 362 रन बनाकर मैच जीत लिया था. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम चेज़ करते हुए 356 रन बनाकर मैच जीती थी. 2017 में 11 गेंद पहले ही भारत ने यह मैच जीता था. वहीं वनडे में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है. 2006 में दक्षिण अफ्रीका ने 438 रन बनाकर ऐतिहासिक रन चेज़ किया था.

तीसरे वनडे में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने जड़े शतक

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. होल्कर स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली विदेशी टीम का रिकॉर्ड पहले भी न्यूजीलैंड के ही नाम था, जिसने 2023 में भारत के खिलाफ यहां 295 रन बनाए थे. मगर अब कीवी टीम ने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर करते हुए यहां 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए इतिहास रच दिया है.

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने एक बार फिर शतक जड़ा. इस बार मिचेल ने 131 गेंद में 137 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 15 चौके और 3 छक्के निकले. वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 88 गेंद में 106 रन बना डाले. फिलिप्स ने 9 चौके और 3 छक्के जड़े. कप्तान माइकल ब्रेसवेल 18 गेंद में 28 रनों पर नाबाद रहे. उन्होंने एक चौका और तीन छक्के जड़े.



Source link

डेरिल मिचेल ने शतक जड़ रचा इतिहास, अब भारत में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक से एक कदम दूर

डेरिल मिचेल ने शतक जड़ रचा इतिहास, अब भारत में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक से एक कदम दूर


IND vs NZ 3rd ODI Score: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेरिल मिचेल का बल्ला खूब गरज रहा है. उन्होंने भारत के खिलाफ लगातार दूसरे ODI मैच में शतक जड़ दिया है. इंदौर में खेले जा रहे मैच में उन्होंने 106 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह भारतीय पिचों पर खेलते हुए मिचेल का भारत के खिलाफ चौथा शतक है. वो अब भारत में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक कदम दूर हैं.

तीसरे वनडे मैच में डेरिल मिचेल दूसरे ओवर में ही बल्लेबाजी करने आ गए थे, क्योंकि कीवी टीम ने अपने पहले 2 विकेट पारी की पहली 7 गेंदों के भीतर गंवा दिए थे. मिचेल ने ठीक दूसरे ODI की तरह एक छोर संभाले रखा और अपने वनडे करियर का 9वां शतक जड़ डाला.

भारत के खिलाफ भारत में सबसे ज्यादा वनडे शतक

भारत में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है. डिविलियर्स ने भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ 11 पारियों में 5 शतक लगाए थे. वहीं मिचेल भारत में भारत के खिलाफ 8 वनडे पारियों में 4 शतक लगा चुके हैं. इसका मतलब भारतीय पिचों पर मिचेल हर दूसरी वनडे पारी में शतक लगा रहे हैं.

  • 5 शतक – एबी डिविलियर्स (11 पारी)
  • 4 शतक – डेरिल मिचेल (8 पारी)

डेरिल मिचेल 2023 ODI वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत खड़ी करते आए हैं. वो भारत के खिलाफ अपनी पहली 4 वनडे पारियों में एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए थे, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ पिछली 7 ODI पारियों में वो 4 शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं. बता दें कि मिचेल ने वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के खिलाफ 700 से अधिक रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप में इस देश से खेलेगा दक्षिण अफ्रीका का दिग्गज क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को टीम में नहीं मिली जगह



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp