डेरिल मिचेल ने शतक जड़ रचा इतिहास, अब भारत में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक से एक कदम दूर

डेरिल मिचेल ने शतक जड़ रचा इतिहास, अब भारत में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक से एक कदम दूर


IND vs NZ 3rd ODI Score: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेरिल मिचेल का बल्ला खूब गरज रहा है. उन्होंने भारत के खिलाफ लगातार दूसरे ODI मैच में शतक जड़ दिया है. इंदौर में खेले जा रहे मैच में उन्होंने 106 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह भारतीय पिचों पर खेलते हुए मिचेल का भारत के खिलाफ चौथा शतक है. वो अब भारत में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक कदम दूर हैं.

तीसरे वनडे मैच में डेरिल मिचेल दूसरे ओवर में ही बल्लेबाजी करने आ गए थे, क्योंकि कीवी टीम ने अपने पहले 2 विकेट पारी की पहली 7 गेंदों के भीतर गंवा दिए थे. मिचेल ने ठीक दूसरे ODI की तरह एक छोर संभाले रखा और अपने वनडे करियर का 9वां शतक जड़ डाला.

भारत के खिलाफ भारत में सबसे ज्यादा वनडे शतक

भारत में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है. डिविलियर्स ने भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ 11 पारियों में 5 शतक लगाए थे. वहीं मिचेल भारत में भारत के खिलाफ 8 वनडे पारियों में 4 शतक लगा चुके हैं. इसका मतलब भारतीय पिचों पर मिचेल हर दूसरी वनडे पारी में शतक लगा रहे हैं.

  • 5 शतक – एबी डिविलियर्स (11 पारी)
  • 4 शतक – डेरिल मिचेल (8 पारी)

डेरिल मिचेल 2023 ODI वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत खड़ी करते आए हैं. वो भारत के खिलाफ अपनी पहली 4 वनडे पारियों में एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए थे, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ पिछली 7 ODI पारियों में वो 4 शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं. बता दें कि मिचेल ने वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के खिलाफ 700 से अधिक रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप में इस देश से खेलेगा दक्षिण अफ्रीका का दिग्गज क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को टीम में नहीं मिली जगह



Source link

2026 T20 WC में इस देश से खेलेगा दक्षिण अफ्रीका का दिग्गज क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बाहर

2026 T20 WC में इस देश से खेलेगा दक्षिण अफ्रीका का दिग्गज क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बाहर


दक्षिण अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके जेजे स्मट्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी. बता दें कि इटली क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. बड़ी बात ये हैं कि इसमें उस ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को जगह नहीं मिली, जो इस टूर्नामेंट के क्वालीफायर राउंड में टीम के कप्तान थे.

इटली क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है, हालांकि इसमें कई खिलाड़ियों के पास अच्छा अनुभव भी है. कप्तान वेन मेडसन के पास भी अच्छा अनुभव है. सबसे ज्यादा चर्चा जेजे स्मट्स के नाम की हो रही है, जो दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं. वह टूर्नामेंट में इटली के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे, जो टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे. स्मट्स एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं.

जेजे स्मट्स इटली क्रिकेट टीम में शामिल

स्मट्स ने 6 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 180 रन बनाए हैं. उन्होंने 13 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 174 रन बनाए हैं ओर सिर्फ 1 विकेट लिया है. टी20 में वह कभी अर्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं, इस फॉर्मेट में 45 उनका सर्वाधिक स्कोर है.

ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी बाहर

इटली क्रिकेट टीम की कमान वेन मेडसन संभालेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफ़ायर राउंड में टीम के कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जो बर्न्स थे, जिन्हे पिछले साल ही टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया था. वह टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में भी शामिल नहीं किए गए. 

बता दें कि जो बर्न्स ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू नहीं कर सके थे. उन्होंने इटली के लिए खेलते हुए इस फॉर्मेट में डेब्यू किया. उन्होंने कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 271 रन बनाए, इसमें एक शतक भी शामिल है.

T20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप के लिए इटली का स्क्वॉड 

वेन मेडसन (कप्तान), जैन अली, मार्कस कैंपोपियानो (विकेटकीपर), अली हसन, क्रिशन कलुगामेज, हैरी मनेंटी, जियान पिएरो मीड, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मनेंटी, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट और थॉमस ड्राका.



Source link

वैभव सूर्यवंशी के पास कितना पैसा? BCCI और IPL से कर लेते हैं मोटी कमाई

वैभव सूर्यवंशी के पास कितना पैसा? BCCI और IPL से कर लेते हैं मोटी कमाई


वैभव सूर्यवंशी भविष्य के सितारे हैं, हालांकि इंटरनेशनल में कदम रखने से पहले ही वह हर जगह छा चुके हैं. आईपीएल में वह अपनी उम्र के कारण चर्चा में आए थे, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने जब उन्हें खरीदा था तो वह सिर्फ 13 साल के थे. पिछले संस्करण में उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया और पहले ही सीजन 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया. अंडर-19 क्रिकेट में भी उनका बल्ला जमकर बोल रहा है. क्या आप जानते हो बीसीसीआई से उन्हें कितनी सैलरी मिलती है? जानिए 14 वर्षीय ये क्रिकेटर कितने अमीर हैं.

अंडर-19 एशिया कप, इंग्लैंड ए और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कई रिकॉर्ड बना चुके वैभव सूर्यवंशी अभी अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाया था. उन्होंने 67 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौकों के साथ 72 रन बनाए, ये पारी तब आई जब भारत के 3 विकेट 53 के स्कोर पर गिर गए थे.

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल सैलरी

राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को पिछले आईपीएल संस्करण के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था. तब कई फ्रेंचाइजियों ने वैभव के खेल को नहीं देखा था, नहीं तो उनका प्राइस और भी ज्यादा जाता. यकीनन भविष्य में उनका प्राइस बढ़ेगा, लेकिन आईपीएल 2026 में भी उनका यही प्राइस है.

वैभव सूर्यवंशी को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

रिपोर्ट के अनुसार अंडर-19 क्रिकेटर्स को बीसीसीआई प्रति मैच के हिसाब से सैलरी देता है. मैच की प्लेइंग 11 में शामिल होने वाले खिलाड़ी को प्रति मैच 20 हजार रुपये मिलते हैं. रिजर्व प्लेयर्स को प्रति मैच 10 हजार रुपये मिलते हैं. किसी टूर्नामेंट के जीतने पर अलग से प्राइज मनी मिलती है. जैसे भारतीय अंडर-19 टीम ने 2022 में अपना आखिरी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था, तब हर खिलाड़ी को 40 लाख रुपये अलग से मिले थे.

इसके आलावा वैभव सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी में प्रति दिन के हिसाब से 40 हजार रुपये सैलरी मिली थी. यानी एक रणजी मैच के उन्हें 1 लाख 60 हजार रुपये मिले. बता दें कि वैभव ने अपने करियर में 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 207 रन बनाए हैं.

वैभव सूर्यवंशी नेटवर्थ

वैभव सूर्यवंशी की कुल नेटवर्थ करीब ढाई करोड़ रुपये (2,50,00,000) है.



Source link

बांग्लादेश की ICC से अब नई मांग, BCB समझ गया भारत से बाहर शिफ्ट नहीं होंगे मैच; फिर चली नई चाल

बांग्लादेश की ICC से अब नई मांग, BCB समझ गया भारत से बाहर शिफ्ट नहीं होंगे मैच; फिर चली नई चाल


भारत-बांग्लादेश विवाद में अब नया मोड़ सामने आया है. दरअसल, मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से 2026 टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी. बीसीबी भी पाकिस्तान की तरह विश्व कप के अपने मैच श्रीलंका में खेलना चाह रहा था, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को मानने के बजाय उससे दोबारा अपनी मांग पर विचार करने को कहा था. अब बीसीबी समझ गया कि यह मांग स्वीकार नहीं होगी तो उसने एक नई चाल चली है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने अब आईसीसी से मांग की है कि टी20 विश्व कप में उसका ग्रुप बदल दिया जाए. बीसीबी ने आईसीसी से कहा कि भारत की बजाय श्रीलंका में खेलने के लिए टी20 विश्व कप में उसे ग्रुप बी में आयरलैंड की जगह शामिल कर दिया जाये.

बांग्लादेश ग्रुप सी में वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल के साथ है और उसे लीग मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं. वहीं आयरलैंड ग्रुप बी में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ है, जिसे अपने मैच श्रीलंका के कोलंबो और पल्लेकेले में खेलने हैं.

आईसीसी की दो सदस्यीय टीम भारत में सुरक्षा इंतजामात को लेकर बीसीबी को आश्वस्त करने के लिये ढाका में थी. टीम में इवेंट और कारपोरेट कम्युनिकेशंस महाप्रबंधक गौरव सक्सेना और इंटीग्रिटी ईकाई के महाप्रबंधक एंड्रयू एफग्रेव शामिल हैं.

बीसीबी ने आईसीसी प्रतिनिधियों से मिलने के बाद एक बयान में कहा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. एफग्रेव बैठक में मौजूद थे जबकि सक्सेना बांग्लादेश का वीजा समय पर नहीं मिल पाने के कारण ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए.

बीसीबी ने कहा, बातचीत के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से उसके मैच श्रीलंका में कराने का अनुरोध दोहराया. बोर्ड ने बांग्लादेश सरकार की राय और बांग्लादेशी टीम, मीडिया, प्रशंसकों और अन्य हितधारकों की सुरक्षा को लेकर चिंता से भी अवगत कराया.

हालांकि, समझा जाता है कि आईसीसी बांग्लादेश की मांग को स्वीकार नहीं करेगी क्योंकि इसमें कई व्यवहारिक दिक्कतें हैं और पूरे टूर्नामेंट के कार्यक्रम में भारी बदलाव करना होगा.



Source link

रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?

रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?


Rohit Sharma & Virat Kohli Next Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार यानी 18 जनवरी, 2026 को होगा. यह मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी. इस मैच के बाद अगली सीरीज 6 महीने बाद है जब रो-को भारत के लिए खेलते नजर आएंगे. टीम इंडिया इस साल की पहली सीरीज खेलने के बाद वनडे फॉर्मेट में लंबे अंतराल के बाद खेलने उतरेगी. ऐसे में अपनी स्टार जोड़ी को देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा. इसी वजह से इंदौर का ये मुकाबला रोहित-विराट के चाहने वालों के लिए बेहद अहम होगा.

वनडे के बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज खेलेगी

टीम इंडिया ने नए साल की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के साथ की है. जिसके दो मुकाबले हो चुके हैं और अब फैंस को आखिरी मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है. वनडे सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड के ही साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेलना है. इसमें रोहित और विराट खेलते नजर नहीं आएंगे. क्योंकि दोनों ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है.

रोहित-विराट अगली किस सीरीज में खेलेंगे?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली लगभग छह महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहेंगे. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 और इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल) के बाद ही भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने उतरेगी. जून 2026 में अफगानिस्तान की टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए दौरे पर आएगी. तब फिर से रोहित-विराट फैंस के सामने भारतीय जर्सी में खेलने उतरेंगे. इसमें भी काफी कुछ इस पर निर्भर करेगा कि चयनकर्ता उनको मौका देते हैं या फिर आराम देने का विचार बनाएंगे. 

इन सीरीज में रोहित-विराट खेलते नजर आएंगे

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद टीम इंडिया को जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर जाना है. यहां भी 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. फिर भारत को सितंबर में बांग्लादेश जाकर सीरीज खेलना है. लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस वनडे सीरीज का खेला जाना मुश्किल है. वहीं, सितंबर में ही भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी जहां 3 मैचों वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद, अक्टूबर- नवंबर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी.



Source link

LIVE: रवींद्र जडेजा का शानदार कैच, न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, विल यंग 30 बनाकर आउट

LIVE: रवींद्र जडेजा का शानदार कैच, न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, विल यंग 30 बनाकर आउट


आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का ‘फाइनल’ मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है. तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1- की बराबरी पर है. ऐसे में आज होल्कर स्टेडियम में जो जीतेगा, सीरीज उसके नाम हो जाएगी. भारतीय टीम 2019 से घर पर वनडे सीरीज नहीं हारी है. वहीं न्यूजीलैंड ने कभी भारत में वनडे सीरीज नहीं जीती है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. निर्णायक मुकाबले में अर्शदीप सिंह की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है.

प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, मिशेल हे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ज़ैक फाउल्क्स, जेडन लेनोक्स.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कुल सात वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है. यहां भारत की जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है, जो कीवी टीम को डराने के लिए काफी है. रविवार को शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैदान पर आठवां वनडे मैच जीतना चाहेगी.

होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां रनों का अंबार खड़ा होता है. एक बार फिर यहां फ्लैट विकेट होगा, जहां रन बनाना आसान रहेगा. हालांकि, नई गेंद शुरू में थोड़ी बहुत स्विंग हो सकती है, लेकिन जैसी ही गेंद पुरानी होगी, रन बनाना आसान हो जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. मौसम की बात करें तो बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन ओस रहने की उम्मीद है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.

मैच प्रिडिक्शन

भले ही न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को हरा दिया था, लेकिन हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. टॉस पर काफी कुछ निर्भर रहेगा, लेकिन मुकाबला 70-30 का ही है. तीसरे वनडे में हमारे हिसाब से टीम इंडिया की जीत होगी.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेडन लेनॉक्स, जकारी फाउल्क्स, काइल जैमिसन और क्रिस्टिन क्लार्क.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp