LIVE: रवींद्र जडेजा का शानदार कैच, न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, विल यंग 30 बनाकर आउट

LIVE: रवींद्र जडेजा का शानदार कैच, न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, विल यंग 30 बनाकर आउट


आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का ‘फाइनल’ मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है. तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1- की बराबरी पर है. ऐसे में आज होल्कर स्टेडियम में जो जीतेगा, सीरीज उसके नाम हो जाएगी. भारतीय टीम 2019 से घर पर वनडे सीरीज नहीं हारी है. वहीं न्यूजीलैंड ने कभी भारत में वनडे सीरीज नहीं जीती है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. निर्णायक मुकाबले में अर्शदीप सिंह की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है.

प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, मिशेल हे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ज़ैक फाउल्क्स, जेडन लेनोक्स.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कुल सात वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है. यहां भारत की जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है, जो कीवी टीम को डराने के लिए काफी है. रविवार को शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैदान पर आठवां वनडे मैच जीतना चाहेगी.

होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां रनों का अंबार खड़ा होता है. एक बार फिर यहां फ्लैट विकेट होगा, जहां रन बनाना आसान रहेगा. हालांकि, नई गेंद शुरू में थोड़ी बहुत स्विंग हो सकती है, लेकिन जैसी ही गेंद पुरानी होगी, रन बनाना आसान हो जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. मौसम की बात करें तो बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन ओस रहने की उम्मीद है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.

मैच प्रिडिक्शन

भले ही न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को हरा दिया था, लेकिन हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. टॉस पर काफी कुछ निर्भर रहेगा, लेकिन मुकाबला 70-30 का ही है. तीसरे वनडे में हमारे हिसाब से टीम इंडिया की जीत होगी.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेडन लेनॉक्स, जकारी फाउल्क्स, काइल जैमिसन और क्रिस्टिन क्लार्क.



Source link

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे और टी20 टीम का ऐलान, 7 साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे और टी20 टीम का ऐलान, 7 साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी


Indian Women Team Squads For Australia Tour: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है. इस दौरे पर टीम इंडिया 3 वनडे और इतनी ही टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. टीम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें से एक भारती फुलमाली राष्ट्रीय टीम में वापसी है. भारती ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2019 में खेला था. 31 साल की इस बल्लेबाज की 7 साल बाद वापसी हुई, क्योंकि WPL 2026 में उनका शानदार प्रदर्शन रहा. ये सीरीज जून 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बहुत अहम है. इसको ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है. ताकि जुरूरत पड़ने पर युवा खिलाड़ी भी तैयार रहें.

भारती फूलमाली की 7 साल बाद हुई वापसी 

भारती फुलमाली साल 2019 के बाद पहली बार भारतीय महिला टीम में चुनी गई हैं. उन्होंने WPL 2026 में 13 मैचों में 162.85 के स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए हैं. इससे पहले उन्होंने अपने करियर में सिर्फ दो टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 23 रन बनाए हैं. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि भारती फुलमाली फिनिशिंग में टीम के लिए एक अहम योगदान दे सकती हैं.

श्रेयंका पाटिल भी टी20 टीम में शामिल 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रेयंका पाटिल को टीम में शामिल किया गया है. श्रेयंका 14 महीने की चोट के बाद वापसी कर रही हैं. जबकि हरलीन देओल को टी20 टीम में जगह नहीं मिली है, भले ही उन्होंने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया हो. वनडे टीम में वैश्नवी शर्मा और जी कमलिनि को पहली बार मौका मिला है. ये दोनों खिलाड़ी पहली बार राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनी हैं. वहीं, कश्वी गौतम को वनडे टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने अरुणधती रेड्डी की जगह ली है. स्पिनर राधा यादव को वनडे और टी20 दोनों टीमों से बाहर कर दिया गया है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम: 

भारत की टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैश्नवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनि (विकेटकीपर), अरुणधती रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल.

भारत की वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैश्नवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनि (विकेटकीपर), कश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल.



Source link

351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए क

351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए क


Fastest Hundred In T20Is: टी20 क्रिकेट में आए दिन चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती रहती हैं. लेकिन क्या आपने टी20 इंटरनेशनल में ऐसी पारी देखी है, जब किसी बल्लेबाज ने 351.21 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हों. ऐसी तूफानी पारी जिसमें 18 छक्के और 24 चौके लगे हों. टी20 इंटरनेशनल में ये कारनामा भारतीय मूल के साहिल चौहान ने डेढ़ साल पहले यानी 17 जून, 2024 को किया था. एस्टोनिया के लिए खेलने वाले साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक जड़ दिया था, जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

कौन हैं साहिल चौहान? 

हरियाणा के पिंजौर में जन्मे साहिल चौहान यूरोप में क्रिकेट का एक बड़ा नाम है. भारतीय मूल के साहिल एस्टोनिया की ओर से क्रिकेट खेलते हैं. उनकी पहचान एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के रूप में है. साइप्रस के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच में साहिल ने महज 27 गेंद में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 41 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 144 रन की तूफानी पारी खेली. जिसमें उन्होंने 18 गगनचुंबी छक्के लगाएं थे. ये वो आंकड़े हैं, जो साहिल चौहान के नाम दर्ज हैं. ये सब अपनी-अपनी कैटेगरी के वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं.

साइप्रस के खिलाफ साहिल ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

साल 2024 में इस्टोनिया और साइप्रस के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साइप्रस ने 191 रन बनाए. इसके जवाब में एस्टोनिया ने 9 रन के भीतर 2 विकेट गंवा दिए थे. अली मसूद के रन आउट होने पर साहिल चौहान क्रीज पर उतरे. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने छक्कों-चौकों की झड़ी लगा दी. एस्टोनिया ने उनकी इस पारी की बदौलत 13 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था.

साहिल ने सिर्फ 41 गेंद में खेली 144 रन की नाबाद पारी

एस्टोनिया के लिए खेलने वाले साहिल चौहान ने सिर्फ गेंदों में 144 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 18 छक्के लगाए. ये एक पारी में सबसे अधिक छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इससे पहले एक पारी में सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई (16) के नाम था. साहिल ने 27वीं गेंद पर शतक पूरा कर लिया था. ये टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे तेज शतक है.



Source link

WPL इतिहास के सबसे बड़े रन चेज, गुजरात जायंट्स के खिलाफ बने रिकॉर्ड, RCB और MI का दबदबा

WPL इतिहास के सबसे बड़े रन चेज, गुजरात जायंट्स के खिलाफ बने रिकॉर्ड, RCB और MI का दबदबा


WPL Record: महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने अपने छोटे से इतिहास में कई ऐसे मुकाबले देखे हैं, जहां बल्लेबाजों ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नया इतिहास रच दिया. खास बात यह है कि WPL की टॉप-5 सबसे बड़ी रन चेज में हर बार गुजरात जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा. आइए नजर डालते हैं इन ऐतिहासिक मुकाबलों पर.

आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स (फरवरी 2025)

WPL इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम दर्ज है. 14 फरवरी 2025 को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में RCB ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 202 रन का विशाल लक्ष्य हासिल किया. यह WPL इतिहास में पहली और अब तक की इकलौती ऐसी पारी है, जिसमें किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया.

इस ऐतिहासिक जीत की नायिका रहीं एलिस पेरी और ऋचा घोष. दोनों ने शानदार अर्धशतक जमाए और 93 रनों की अहम साझेदारी करते हुए टीम को 9 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी. इस पारी ने न सिर्फ आरसीबी को जीत दिलाई, बल्कि WPL इतिहास में एक नया बेंचमार्क भी सेट कर दिया.

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स (जनवरी 2026)

नवी मुंबई में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 193 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल किया. यह मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक रहा. मुंबई की बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया और इस जीत के साथ WPL की दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज अपने नाम की.

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स (मार्च 2024)

दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में भी गुजरात जायंट्स को एक बार फिर मुंबई इंडियंस से हार झेलनी पड़ी. 191 रनों का लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन मुंबई ने मजबूत बल्लेबाजी के दम पर यह चुनौती पार कर ली. यह जीत दिखाती है कि बड़े रन चेज में मुंबई इंडियंस कितनी मजबूत टीम रही है.

आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स (मार्च 2023)

WPL 2023 में मुंबई में खेले गए मैच में RCB ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 189 रन चेज कर सभी को चौंका दिया था. यह टूर्नामेंट के शुरुआती दिनों की सबसे बड़ी रन चेज में से एक थी. इस मुकाबले ने साफ कर दिया था कि महिला क्रिकेट में बड़े स्कोर भी सुरक्षित नहीं हैं.

यूपी वॉरियर्ज बनाम गुजरात जायंट्स (मार्च 2023)

मुंबई में ही खेले गए इस मैच में यूपी वॉरियर्ज ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 179 रनों का पीछा किया. यह मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक रहा और यूपी की बल्लेबाजों ने शानदार संयम दिखाया.

गुजरात जायंट्स के लिए चिंता की बात

दिलचस्प बात यह है कि WPL की टॉप-5 सबसे बड़ी रन चेज में गुजरात जायंट्स हर बार हारने वाली टीम रही है. इससे उनकी गेंदबाजी और डेथ ओवर रणनीति पर सवाल उठते हैं.



Source link

India vs New Zealand 3rd ODI Live Streaming: When And Where To Watch Series Decider?

India vs New Zealand 3rd ODI Live Streaming: When And Where To Watch Series Decider?


India and New Zealand are set to lock horns in the third and final ODI of the series, with both teams having won one match each. The series decider promises high-intensity action as the two sides look to clinch the three-match ODI series.

Match Details

Match: India vs New Zealand, 3rd ODI

Add Zee News as a Preferred Source


Date: January 18, 2026

Time: 1:30 PM IST (Toss at 1:00 PM IST)

Venue: Holkar Cricket Stadium

Live Telecast in India

The India vs New Zealand 3rd ODI will be telecast live on television via the Star Sports Network, which holds the official broadcast rights for New Zealand’s tour of India. Fans can tune in to Star Sports channels in multiple languages to catch the live action from Indore.

Live Streaming Details

For online viewers, the series decider will be live-streamed on the JioHotstar app and website. Fans can watch the match on smartphones, tablets, laptops, and smart TVs with an active subscription. The match will also be accessible through partner platforms that bundle JioHotstar with their services.

Series at a Glance

The ODI series currently stands 1-1, making the third ODI a must-win encounter for both sides. India will aim to make the most of home conditions, while New Zealand will look to continue their strong performances on Indian soil. With both teams boasting quality batters and potent bowling attacks, fans can expect a closely fought contest in Indore.

Squads:

India Squad: Rohit Sharma, Shubman Gill(c), Virat Kohli, Shreyas Iyer, KL Rahul(w), Ravindra Jadeja, Nitish Kumar Reddy, Harshit Rana, Kuldeep Yadav, Mohammed Siraj, Prasidh Krishna, Arshdeep Singh, Ayush Badoni, Yashasvi Jaiswal, Dhruv Jurel

New Zealand Squad: Devon Conway, Henry Nicholls, Will Young, Daryl Mitchell, Glenn Phillips, Mitchell Hay(w), Michael Bracewell(c), Zakary Foulkes, Kristian Clarke, Kyle Jamieson, Jayden Lennox, Nick Kelly, Adithya Ashok, Josh Clarkson, Michael Rae



Source link

Zee Sports Morning Bulletin: Indias U-19 Thriller, Good News For Virat Kohli Fans – Check

Zee Sports Morning Bulletin: Indias U-19 Thriller, Good News For Virat Kohli Fans – Check


The cricketing world witnessed a mix of thrilling on-field action and major off-field developments on January 17, 2026. From youth World Cup drama and franchise milestones to coaching appointments and big news for RCB fans, here’s a complete round-up of the top five cricket stories of the day.

India U-19 Edge Bangladesh in Thrilling World Cup Win

India’s Under-19 team held their nerve to secure a dramatic 18-run DLS victory over Bangladesh in the ICC U-19 World Cup clash in Bulawayo. In a rain-affected encounter, India delivered strong all-round performances with both bat and ball to outclass Bangladesh in a high-pressure contest. The win further strengthened India’s position in the tournament as young stars continued to impress on the global stage.

Add Zee News as a Preferred Source


Zimbabwe Appoints Courtney Walsh as Bowling Consultant

Zimbabwe Cricket appointed West Indies legend Courtney Walsh as their bowling consultant ahead of the ICC Men’s T20 World Cup. Walsh has already begun working with the national squad, bringing vast international experience as Zimbabwe step up preparations for the marquee tournament to be co-hosted by India and Sri Lanka.

MI London Confirm Head Coaches for The Hundred 2026

MI London announced a revamped coaching setup ahead of The Hundred 2026 season. Franchise stalwart Kieron Pollard has been named head coach of the men’s team, while experienced campaigner Lisa Keightley will lead the women’s side. The appointments underline MI London’s ambition to remain a dominant force in both competitions.

Four in Four: RCB Continue Unbeaten Run in WPL

Royal Challengers Bengaluru extended their perfect run in the Women’s Premier League with a commanding eight-wicket win over Delhi Capitals at the Dr. DY Patil Sports Academy. Captain Smriti Mandhana narrowly missed out on a maiden WPL century, scoring a brilliant 96, as RCB made it four wins in four matches to stay unbeaten at the top of the points table.

Good News for RCB and Virat Kohli Fans

In a major boost for Royal Challengers Bengaluru and their supporters, the Karnataka State Government has granted approval to the Karnataka State Cricket Association (KSCA) to host IPL 2026 and international matches at the iconic M. Chinnaswamy Stadium. The decision has delighted fans of Virat Kohli, ensuring RCB’s return to their home fortress for the upcoming season.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp