टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल


Top 5 Batsmen With The Fastest Half-Century In T20Is: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है. जहां कम गेंदों में ज्यादा रन बनाना टीम की सफलता के लिए अहम होता है. इस फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है. जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था. उनसे पहले ये रिकॉर्ड भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम था. यहां हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाए हैं.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1. दीपेंद्र सिंह ऐरी – 9 गेंद

नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 27 सितंबर, 2023 को हांग्जो में मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों में अर्धशतक बनाकर इतिहास रच दिया. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 520 का था और उन्होंने 8 छक्के लगाए. इस रिकॉर्ड के साथ, उन्होंने युवराज सिंह के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया था.

2. युवराज सिंह – 12 गेंद 

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2007 में उद्घाटन आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ ये ऐतिहासिक पारी खेली थी. उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 50 रन बनाए, ये एक ऐसा रिकॉर्ड जो लगभग 16 वर्षों तक कायम रहा. इस पारी को आज भी उनके एक ही ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ लगाए गए छह छक्कों के लिए याद किया जाता है, जो टी20 इंटरनेशनल में एक बल्लेबाज द्वारा पहली बार हासिल की गई उपलब्धि थी.

3. मिर्जा अहसान – 13 गेंद 

ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज मिर्जा अहसान ने 31 अगस्त, 2019 को लक्ज़मबर्ग के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके लगाए थे. ये पारी ऑस्ट्रिया क्रिकेट के लिए एक अहम पल जैसा था, जिसने दिखाया कि एसोसिएट देशों के खिलाड़ी भी बड़े मंच पर प्रभाव डाल सकते हैं.

4. मुहम्मद फहाद – 13 गेंद 

तुर्की के बल्लेबाज मुहम्मद फहाद ने 12 जुलाई, 2025 को बुल्गारिया के खिलाफ सोफिया में खेले गए मुकाबले में सिर्फ 13 गेंदों अर्धशतक जड़ दिया था. इसी के साथ, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बन गए थे. इसके बाद, फहाद ने अपनी विस्फोटक पारी को शतक में तब्दील किया था. इस दौरान फहाद ने 34 गेंदों में 12 छक्के और 10 चौके की मदद से 120 रन बनाया था.

5. तदिवानाशे मारुमनी – 13 गेंद 

जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमनी ने भी 13 गेंदों में अर्धशतक बनाने का कारनामा किया हैं. उन्होंने गाम्बिया के खिलाफ 23 अक्टूबर 2024 को 19 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 62 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. ये उपलब्धि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी क्षमता को दर्शाती है.



Source link

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों


IND vs NZ Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट की टक्कर हमेशा रोमांच से भरी रही है. अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं, क्योंकि भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होने वाली है. इस सीरीज से पहले अगर इतिहास पर नजर डालें, तो भारतीय गेंदबाजों का दबदबा साफ दिखाई देता है. कई दिग्गज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में यादगार प्रदर्शन किया है और बड़ी संख्या में विकेट झटके हैं.

जवागल श्रीनाथ 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं. उन्होंने 1992 से 2003 के बीच 30 वनडे मैचों में 51 विकेट लिए. श्रीनाथ की रफ्तार और सटीक गेंदबाजी ने कीवी बल्लेबाजों को अक्सर मुश्किल में डाला. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट देकर 23 रन रहा, जो उस दौर में भारत की तेज गेंदबाजी की ताकत को दिखाता है.

अनिल कुंबले

दूसरे नंबर पर हैं भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले कुंबले ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 मैचों में 39 विकेट चटकाए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट देकर 33 रन रहा. कुंबले अपनी विविधता और धैर्य के लिए जाने जाते थे और मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट निकालना उनकी सबसे बड़ी ताकत थी.

मोहम्मद शमी

तीसरे स्थान पर मौजूदा दौर के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. शमी ने 2014 से 2025 के बीच सिर्फ 16 वनडे मैचों में 38 विकेट लिए. उनका औसत और स्ट्राइक रेट बताता है कि वे कितने घातक गेंदबाज हैं. शमी का 7 विकेट देकर 57 रन का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जाता है.

कपिल देव

चौथे नंबर पर हैं भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 मैचों में 33 विकेट लिए. कपिल देव की स्विंग गेंदबाजी ने नई गेंद से भारत को कई बार शानदार शुरुआत दिलाई. न्यूजीलैंड के सामने उनका बेस्ट स्पेल 3/26 का रहा.

जहीर खान

जहीर खान इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 मैचों में गेंदबाजी की और 30 विकेट झटके. जहीर अपनी लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाजी और बड़े मैचों में प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 4 विकेट चटकाने का है. 

11 जनवरी को होगी न्यूजीलैंड भिड़ंत

अब जब 11 जनवरी से भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है, तो फैंस को उम्मीद होगी कि मौजूदा भारतीय गेंदबाज भी इन दिग्गजों की तरह दमदार प्रदर्शन करें. यह सीरीज न सिर्फ रोमांचक होगी, बल्कि पुराने रिकॉर्ड्स के करीब पहुंचने का मौका भी देगी. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में इन गेंदबाजों का रहा है जलवा, एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट किसने ली

टी20 वर्ल्ड कप में इन गेंदबाजों का रहा है जलवा, एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट किसने ली


आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजों की भूमिका हमेशा बेहद अहम रही है. इस टूर्नामेंट में कई ऐसे गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने एक ही सीरीज में अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदल दिया और इतिहास रच दिया. टी20 वर्ल्ड कप की एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची इस बात का सबूत है कि दबाव के बड़े मंच पर कौन से खिलाड़ी खुद को साबित करने में सफल रहे हैं.

फजलहक फारूकी – अफगानिस्तान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (अमेरिका/वेस्टइंडीज) में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने सभी को चौंका दिया. उन्होंने 8 मैचों में 17 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया. फारूकी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट 9 रन रहा. उनकी औसत सिर्फ 9.41 रही, जो टी20 क्रिकेट में असाधारण मानी जाती है. उनकी गेंदबाजी ने अफगानिस्तान को कई मुकाबलों में मजबूत स्थिति दिलाई.

अर्शदीप सिंह – भारत 

इसी वर्ल्ड कप 2024 में भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी 8 मैचों में 17 विकेट चटकाए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट 9 रन रहा. अर्शदीप ने नई गेंद और डेथ ओवर दोनों में शानदार गेंदबाजी की. उनका स्ट्राइक रेट 10.58 रहा, जो बताता है कि वह नियमित अंतराल पर विकेट निकालते रहे.

वानिंदु हसरंगा – श्रीलंका

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021/22 (ओमान/यूएई) में श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 8 मैचों में 16 विकेट चटका दिए थे. उनकी इकॉनमी सिर्फ 5.20 रही, जो टी20 फॉर्मेट में स्पिन गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि है. हसरंगा ने मिडिल ओवरों में बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

जसप्रीत बुमराह – भारत

भारत के जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 8 मैचों में 15 विकेट हासिल किए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 विकेट लेकर सिर्फ 7 रन खर्च करने का रहा. बुमराह की इकॉनमी 4.17 रही, जो इस फॉर्मेट में बेहद शानदार है. उनकी लाइन-लेंथ और यॉर्कर गेंदें बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती रहीं.

अजंथा मेंडिस – श्रीलंका

आईसीसी वर्ल्ड टी20 2012/13 (श्रीलंका) में अजंथा मेंडिस ने सिर्फ 6 मैचों में 15 विकेट लेकर सबको चौंका दिया था. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट 8 रन रहा. मेंडिस की मिस्ट्री स्पिन उस समय बल्लेबाजों के लिए पहेली बन गई थी. 



Source link

SHOCKING: Rishabh Pant Collapses In Pain After Rib Blow – Gill & Gambhir ‘Ignore’ Him, Viral Video Sparks Outrage – WATCH

SHOCKING: Rishabh Pant Collapses In Pain After Rib Blow – Gill & Gambhir ‘Ignore’ Him, Viral Video Sparks Outrage – WATCH


Dramatic scenes unfolded at the Kotambi Stadium in Vadodara on Saturday evening as India’s star wicketkeeper-batsman Rishabh Pant suffered a significant injury during a training session. While batting against the team’s throwdown specialists, a delivery struck Pant sharply on the right side of his abdomen. The impact was immediate, leaving the player groaning in pain as he sat on the ground.

A viral video shows Shubman Gill and Gautam Gambhir seemingly ignoring the injured wicketkeeper, sparking outrage among fans online.

Medical Status and Uncertainty

Add Zee News as a Preferred Source


According to reports from the news agency IANS, the team doctor conducted an initial examination which confirmed that Pant sustained an injury to his right rib, resulting in a muscle strain. Consequently, his participation in the opening ODI against New Zealand today is highly uncertain. There are further concerns that he may be sidelined for the entirety of the three match series. Should he be ruled out, the team management will look toward Dhruv Jurel or Ishan Kishan to fill the vacancy.

 

Backlash Against Leadership

The incident has sparked a firestorm on social media following the release of a viral video from the practice session. Netizens have reacted with outrage, claiming that while Pant was visibly distressed and down on his knees in pain, Captain Shubman Gill and Head Coach Gautam Gambhir appeared to ignore the situation. Observers noted that the duo continued their conversation without moving to check on the injured player.

Comments from disappointed fans highlighted the perceived lack of concern, with one widely shared post stating: “Rishabh Pant got injured, yet the captain and coach didn’t even bother to check on him. They just continued talking and ignored him completely while he was down on his knees in pain. What a pathetic environment.”

A String of Fitness Challenges

This latest setback adds to a difficult year for Pant, who has struggled with various physical issues since his return to the 50 over format. His last ODI appearance was during the Sri Lanka tour in August 2024. His recent injury history includes:

July 2025: A fractured toe on his right foot during the Manchester Test against England led to six weeks of rest.

September 2025: He was forced to miss the Asia Cup due to a leg injury.

October 2025: Fitness concerns kept him out of the two Test series during the West Indies tour.

India vs New Zealand Series Context

The first ODI marks the international debut of the Kotambi Stadium in Vadodara. Despite the injury cloud hanging over Pant, the series proceeds with matches in Rajkot on January 14 and Indore on January 18. India enters the contest with a dominant home record, having won all seven previous ODI series played against New Zealand on Indian soil. Historically, India has won 31 of the 40 ODIs played against the Black Caps in home conditions.





Source link

What We Will Do If We Werent Allowed…: BCB President Breaks Silence Amidst T20 World Cup Venue Dispute; Shares ICC Response

What We Will Do If We Werent Allowed…: BCB President Breaks Silence Amidst T20 World Cup Venue Dispute; Shares ICC Response


Bangladesh Cricket Board President Aminul Islam Bulbul provided a critical update on January 10 regarding the ongoing friction between the national board and the International Cricket Council. The core of the dispute centers on the BCB’s formal refusal to send the national team to India for the 2026 T20 World Cup, with the board demanding a relocation of their matches to Sri Lanka.

The Standoff Continues

Despite the tournament being scheduled to commence on February 7, the BCB Chief revealed that the global governing body has yet to acknowledge the formal grievances submitted by Bangladesh. Bulbul made it clear that the board’s position remains resolute as they await a response that addresses their specific security and administrative concerns.

Add Zee News as a Preferred Source


The diplomatic rift between the neighboring cricket boards intensified following the BCCI’s directive to the Kolkata Knight Riders to terminate Mustafizur Rahman’s IPL contract. The lack of a public explanation for this move has been cited by the BCB as a primary reason for their heightened apprehension and security worries regarding travel to India.

Direct Statements from the BCB Chief

Speaking to journalists in Sylhet, Bulbul confirmed the lack of progress in communications. “We haven’t yet received any reply from the ICC. We have sent all the attachments and proofs of our concern,” he stated.

The President emphasized that the issues raised by the board are fundamental and cannot be resolved by simply switching venues within the host nation. He noted that the board is bound by national directives and cannot make a choice independently of the state’s advice.

“Any alternate Indian venue at the end of the day is an Indian venue. You all know that no unilateral decision can be taken and we have to abide by the government’s diktat. We are standing where we had been a few days back,” Bulbul explained.

Future Outlook

The BCB is currently in a state of suspension, refusing to finalize any secondary plans until a definitive verdict is delivered by the ICC. Bulbul refrained from speculating on the team’s participation should the request for a Sri Lankan relocation be denied. “I can’t comment on what we will do if we aren’t allowed to play in Sri Lanka, unless the ICC sends its response,” he concluded.

Context of the Tournament

The 2026 T20 World Cup is set to be co hosted by India and Sri Lanka. While the schedule is currently fixed, the BCB’s insistence on avoiding Indian venues has created a logistical and diplomatic deadlock just weeks before the opening match at Eden Gardens.



Source link

टीम इंडिया के लिए ‘बैड न्यूज’, ऋषभ पंत वनडे सीरीज से हुए बाहर; जानिए असली वजह

टीम इंडिया के लिए ‘बैड न्यूज’, ऋषभ पंत वनडे सीरीज से हुए बाहर; जानिए असली वजह


भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने वाला है. उससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि ऋषभ पंत चोट के कारण वनडे टीम से बाहर हो गए हैं. उन्हें शनिवार को बड़ौदा में अभ्यास के दौरान कमर के ऊपरी हिस्से पर चोट आई थी. पीटीआई के अनुसार ऋषभ पंत दर्द से कराहते हुए बीसीए स्टेडियम से बाहर आए.

ऋषभ पंत के अलावा केएल राहुल वनडे टीम में बतौर विकेटकीपर मौजूद हैं. अभी तक BCCI ने चोटिल ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि ईशान किशन उनकी जगह ले सकते हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भारतीय स्क्वाड में वैकल्पिक विकेटकीपर के तौर पर चुने गए हैं.

शनिवार को ऋषभ पंत ने काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया. थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट्स उन्हें बल्लेबाजी का अभ्यास करवा रहे थे, तभी फ्रंट फुट पर डिफेंस करते हुए एक गेंद उनकी कमर के ऊपरी हिस्से पर जाकर लगी. हेड कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ, मैदान में पंत का हाल जानने के लिए आए थे. मेडिकल टीम द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद ऋषभ पंत बीसीए स्टेडियम से बाहर चले गए. इसी बीच भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को काफी देर तक चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से बात करते देखा गया.

ऋषभ पंत आखिरी बार जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ कोई वनडे मैच खेलते नजर आए थे. वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली टीम की कप्तानी की थी. भारत के इस डोमेस्टिक लिस्ट A टूर्नामेंट में उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारी भी खेलीं.

दूसरी ओर जब मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, तब उन्हें शॉट लगाने में दिक्कत हो रही थी. उन्हें बल्लेबाजी बेहतर करने में रोहित शर्मा की मदद मिली.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच बड़ौदा में खेला जाएगा. ये मैदान पहली बार किसी मेंस इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने जा रहा है. दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट और अंतिम ODI मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

‘जिस आदमी पर मैंने भरोसा किया वो तो…’, दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने बताया तलाक का असली कारण



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp