टीम इंडिया के लिए ‘बैड न्यूज’, ऋषभ पंत वनडे सीरीज से हुए बाहर; जानिए असली वजह

टीम इंडिया के लिए ‘बैड न्यूज’, ऋषभ पंत वनडे सीरीज से हुए बाहर; जानिए असली वजह


भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने वाला है. उससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि ऋषभ पंत चोट के कारण वनडे टीम से बाहर हो गए हैं. उन्हें शनिवार को बड़ौदा में अभ्यास के दौरान कमर के ऊपरी हिस्से पर चोट आई थी. पीटीआई के अनुसार ऋषभ पंत दर्द से कराहते हुए बीसीए स्टेडियम से बाहर आए.

ऋषभ पंत के अलावा केएल राहुल वनडे टीम में बतौर विकेटकीपर मौजूद हैं. अभी तक BCCI ने चोटिल ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि ईशान किशन उनकी जगह ले सकते हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भारतीय स्क्वाड में वैकल्पिक विकेटकीपर के तौर पर चुने गए हैं.

शनिवार को ऋषभ पंत ने काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया. थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट्स उन्हें बल्लेबाजी का अभ्यास करवा रहे थे, तभी फ्रंट फुट पर डिफेंस करते हुए एक गेंद उनकी कमर के ऊपरी हिस्से पर जाकर लगी. हेड कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ, मैदान में पंत का हाल जानने के लिए आए थे. मेडिकल टीम द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद ऋषभ पंत बीसीए स्टेडियम से बाहर चले गए. इसी बीच भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को काफी देर तक चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से बात करते देखा गया.

ऋषभ पंत आखिरी बार जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ कोई वनडे मैच खेलते नजर आए थे. वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली टीम की कप्तानी की थी. भारत के इस डोमेस्टिक लिस्ट A टूर्नामेंट में उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारी भी खेलीं.

दूसरी ओर जब मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, तब उन्हें शॉट लगाने में दिक्कत हो रही थी. उन्हें बल्लेबाजी बेहतर करने में रोहित शर्मा की मदद मिली.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच बड़ौदा में खेला जाएगा. ये मैदान पहली बार किसी मेंस इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने जा रहा है. दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट और अंतिम ODI मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

‘जिस आदमी पर मैंने भरोसा किया वो तो…’, दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने बताया तलाक का असली कारण



Source link

कौन हैं आदित्य अशोक, जो भारत के खिलाफ पहले वनडे में जलवा बिखेरने को तैयार; दिलचस्प है स्टोरी

कौन हैं आदित्य अशोक, जो भारत के खिलाफ पहले वनडे में जलवा बिखेरने को तैयार; दिलचस्प है स्टोरी


आदित्य अशोक पहली बार न्यूजीलैंड की नेशनल टीम के साथ भारत आए हैं, वह वडोदरा में होने वाले पहले वनडे में खेल सकते हैं. आदित्य का जन्म तमिलनाडु में हुआ था, जिन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. बता दें कि इस सीरीज से पहले आदित्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेनिंग कैंप में अभ्यास किया था.

आदित्य अशोक एक स्पिनर गेंदबाज हैं, जिन्हें ईश सोढ़ी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. वह भी विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के सामने गेंदबाजी करने को लेकर उत्साहित हैं. भारतीय पिचों पर स्पिनर्स को मदद मिलती है, ऐसे में आदित्य को तीनों मुकाबलों में खिलाया जा सकता है.

भारत में जन्मे आदित्य अशोक कब गए न्यूजीलैंड?

आदित्य अशोक का जन्म 5 सितंबर, 2002 को तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था. 2006 में उनका परिवार न्यूजीलैंड शिफ्ट हुआ, वह तब 4 साल के थे. उन्होंने ऑकलैंड के माउंट अल्बर्ट ग्रामर स्कूल से पढ़ाई की.

आदित्य ने न्यूजीलैंड में क्रिकेट सीखना शुरू किया, उन्होंने छोटी उम्र में एकेडमी ज्वाइन कर ली थी. स्पिनर गेंदबाज के रूप में उन्होंने खुद को निखारा. अभी गुगली उनकी ताकत है. खबर है कि वडोदरा में होने वाले पहले वनडे में आदित्य के रिश्तेदार स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.

2020 में खेला था U19 विश्व कप

आदित्य अशोक अंडर-19 विश्व कप 2020 में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे. उस विश्व कप में 4 पारियों में उन्होंने 4 विकेट लिए थे. ये वही सीजन था, जब रवि बिश्नोई 6 पारियों में 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. इसके 3 साल बाद उन्हें न्यूजीलैंड की नेशनल टीम में जगह मिली.

2023 में किया इंटरनेशनल डेब्यू 

आदित्य ने 20 अगस्त, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया, ये टी20 फॉर्मेट का मैच था जो दुबई में यूएई के खिलाफ खेला था. उसके बाद उन्होंने दूसरा टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला. दिसंबर, 2023 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया. 2 वनडे मैचों में उनके नाम 1 विकेट है. एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में भी उन्होंने 1 ही विकेट लिया था.

आंकड़ों की बात करें तो आदित्य अशोक ने 23 फर्स्ट क्लास मैचों में 78 विकेट लिए हैं. लिस्ट ए के 39 मैचों में उनके नाम 52 विकेट हैं. 32 टी20 में आदित्य ने 31 विकेट लिए हैं. टी20 में उनका इकॉनमी 7.62 का है.

चेन्नई सुपर किंग्स में की ट्रेनिंग

आदित्य अशोक कई बार भारत आ चुके हैं, लेकिन नेशनल टीम के साथ पहली बार भारत आए हैं. लेकिन पिछला साल भी उनके लिए खास था, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की एकेडमी में ट्रेनिंग करने का मौका मिला. इस दौरान उन्हें अलग-अलग पिचों के बारे में सीखने को मिला, जो यकीनन इस सीरीज में उनके काम आएगा. 

भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

न्यूजीलैंड स्क्वॉड

हेनरी निकोल्स, निक केली, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, जोश क्लार्कसन, क्रिस क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फौल्कस, डेव्हन कॉनवे, मिशेल हे (विकेटकीपर), आदित्य अशोक, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, माइकल राए.



Source link

कप्तान हरमनप्रीत का कहर, नहीं चला शेफाली वर्मा का जादू, MI ने दिल्ली को 50 रनों से रौंदा

कप्तान हरमनप्रीत का कहर, नहीं चला शेफाली वर्मा का जादू, MI ने दिल्ली को 50 रनों से रौंदा


Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL Highlights: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हरा दिया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 74 रनों की पारी खेल MI की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. नवी मुंबई में खेले गए इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए 195 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली की पूरी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 145 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.

WPL 2026 के सबसे पहले मैच में मुंबई इंडियंस को RCB के हाथों 1 रन की करीबी हार झेलनी पड़ी थी. मगर इस बार MI एक टीम की तरह खेली और दिल्ली पर 50 रनों की बड़ी जीत दर्ज की.

कप्तान हरमनप्रीत ने ठोका पचासा

मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले. उन्होंने नैट साइवर ब्रंट के साथ मिलकर 66 रनों की साझेदारी की. उन्होंने निकोला केरी के साथ मिलकर भी 25 गेंद में 63 रन जोड़े. मुंबई की पारी में 29 चौके और 3 छक्के लगे.

फ्लॉप रहीं शेफाली वर्मा

भारत की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाईं. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज लिजेल ली के साथ मिलकर दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत की. दोनों सलामी बल्लेबाज 32 के स्कोर तक आउट हो चुके थे. शेफाली ने केवल 8 रन बनाए.

खराब शुरुआत से दिल्ली की टीम उबर ही नहीं पाई, देखते ही देखते 46 रन के स्कोर तक दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. दिल्ली के लिए अर्धशतक लगाने वाली अकेली बल्लेबाज चिनेल हेनरी रहीं, जिन्होंने 33 गेंद में 56 रन बनाए. उनके बाद दिल्ली के लिए दूसरा सर्वोच्च स्कोर निकी प्रसाद के नाम रहा, जिन्होंने 12 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

आदित्य अशोक का डेब्यू! पहले वनडे में भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

‘जिस आदमी पर मैंने भरोसा किया वो तो…’, दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने बताया तलाक का असली कारण

‘जिस आदमी पर मैंने भरोसा किया वो तो…’, दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने बताया तलाक का असली कारण


भारत की दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने उस विषय पर बात की है, जिसे वो अपने जीवन का सबसे अंधकारमय दौर बताती हैं. दरअसल साल 2023 में उन्होंने कारुंग ओन्खोलर से तलाक लिया था. मैरी कॉम ने अपने आलोचकों पर निशाना साधा है और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनसे अपने पार्टनर को समझने में बहुत बड़ी गलती हो गई थी.

मैरी कॉम 6 बार वर्ल्ड चैंपियन रही हैं और एक बार ओलंपिक पदक विजेता भी रह चुकी हैं. दिग्गज बॉक्सर ने बताया कि उनके साथ करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी हुई और कैसे उन्हें जमीन का मालिकाना हक भी खोना पड़ा, जो उन्होंने अपने पैसे से खरीदी थी.

मेरे साथ धोखा हुआ

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार मैरी कॉम ने कहा कि उनके साथ करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी हुई है. उन्होंने कहा, “वो लगातार कर्ज लेते रहे, मेरी संपत्ति को गिरवी रखकर, जिसे उन्होंने अपने नाम करवा लिया था. उन्होंने चुराचंदपुर के स्थानीय लोगों से पैसे उधार भी लिए, और उनसे वसूली के लिए लोगों ने उस जमीन पर गुप्त गिरोहों के जरिए कब्जा कर लिया है.”

जब कारुंग ओन्खोलर से इस सबके बारे में पूछा गया, तो उनका कहना था कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है.

मुझे लालची कहा गया…

मैरी कॉम ने आगे कहा, “ऐसी खबरें आई हैं, जिनमें मुझे लालची कहा गया, जिसने अपने पति को 2022 मणिपुर चुनाव में उतरने के लिए मजबूर किया. मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है. जो बातें केवल मेरे और उनके बीच बीच हुई थीं, उन्हें ऐसे छापा जा रहा है जिससे मुझे खलनायक के रूप में पेश किया जा सके. मेरे चरित्र पर भी सवाल उठाए गए, इसलिए मुझे कभी ना कभी तो चुप्पी तोड़नी ही थी.”

उन्होंने यह भी कहा कि, “मेरी उपलब्धियों का क्या फायदा. मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं, लेकिन मेरे पास शोक मनाने का भी समय नहीं है. मेरे चार बच्चे हैं, जिनकी मुझे देखभाल करनी है.”

यह भी पढ़ें:

MI vs DC WPL 2026: 29 चौके, 3 छक्के… नताली सिवर और हरमनप्रीत कौर का ताबड़तोड़ अर्धशतक, MI ने DC को दिया 196 का लक्ष्य



Source link

आदित्य अशोक का डेब्यू! भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आदित्य अशोक का डेब्यू! भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. कीवी टीम 3 वनडे और 5 टी20 मैचों के लिए भारत दौरे पर आई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैदान पर रविवार को अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलेगी. इस मुकाबले का टॉस दोपहर 1 बजे होगा. वहीं मैच की शुरुआत डेढ़ बजे से होगी.

न्यूजीलैंड की टीम में कई मुख्य खिलाड़ी नहीं हैं. टीम की कमान स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल के हाथों में है. उनके साथ डेरिल मिचेल, विल यंग और हेनरी निकल्स जैसे सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं कई नए चेहरों को मौका मिला है. न्यूजीलैंड के लिए पहले वनडे में भारतीय मूल के लेग स्पिनर आदित्य अशोक डेब्यू कर सकते हैं.

पिच रिपोर्ट

वडोदरा के बीसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहेगी. यहां भारत की महिला क्रिकेट टीम ने काफी मैच खेले हैं. मौसम भी अच्छा रहेगा. बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है. सपाट विकेट है. ऐसे में गेंदबाजों का काम रन रोकने पर रहने वाला होगा. टीम इंडिया रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. वहीं कीवी टीम भी दो स्पिनर्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है.

मैच प्रिडिक्शन

हमारा मैच प्रिडिक्शन बता रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी है. मुकाबला 75-25 का है. भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड की टीम काफी कमजोर दिख रही है. वैसे भी भारतीय टीम को घर पर हराना किसी भी विदेशी टीम के लिए आसान नहीं है. उलटफेर के चांस बेहद कम हैं.

पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

पहले वनडे में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, काइल जैमिसन, जैकरी फाउल्क्स, आदित्य अशोक और क्रिस्टियन क्लार्क.



Source link

न्यूजीलैंड ODI सीरीज में कोहली के निशाने पर 5 रिकॉर्ड, बनेंगे ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर

न्यूजीलैंड ODI सीरीज में कोहली के निशाने पर 5 रिकॉर्ड, बनेंगे ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर


साल 2026 में भारतीय टीम के सामने सबसे पहली चुनौती न्यूजीलैंड की है. कल यानी 11 जनवरी से भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 ODI मैचों की सीरीज शुरू होगी. पहला वनडे मैच वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. सबकी नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी टिकी होंगी, जो इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं.

विराट कोहली पिछली 6 वनडे पारियों में 584 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और तीन ही अर्धशतकीय पारी खेली हैं. इसी शानदार फॉर्म को साथ लिए विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जानिए कौन से 5 रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन

विराट कोहली अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 पारियों में 1657 रन बना चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 41 पारियों में 1750 रन बनाए थे. तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के लिए विराट को 94 रन और बनाने हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए विराट कोहली को एक शतकीय पारी की जरूरत है. अब तक विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग कीवी टीम के खिलाफ 6 शतक लगा चुके हैं.

सबसे तेज 28,000 अंतर्राष्ट्रीय रन

विराट कोहली 25 रन बनाते ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के बाद 28,000 रन पूरे करने वाले केवल तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे. तेंदुलकर ने 644 पारियों और संगाकारा ने 666 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. विराट कोहली अपने करियर की 624 पारियों में यह कारनामा कर इतिहास रच सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, जो रूट और जैक्स कैलिस ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं. वो एक सेंचुरी और लगाते ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन

विराट कोहली अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. उनके नाम अभी 2,927 रन हैं, कीवी टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं, जिनके नाम 3345 रन हैं.

यह भी पढ़ें:

कौन हैं अनुष्का शर्मा, जो WPL के अपने पहले मैच से चर्चा में आईं? डेब्यू में तूफानी बैटिंग से लूटी महफिल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp