न्यूजीलैंड ODI सीरीज में कोहली के निशाने पर 5 रिकॉर्ड, बनेंगे ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर

न्यूजीलैंड ODI सीरीज में कोहली के निशाने पर 5 रिकॉर्ड, बनेंगे ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर


साल 2026 में भारतीय टीम के सामने सबसे पहली चुनौती न्यूजीलैंड की है. कल यानी 11 जनवरी से भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 ODI मैचों की सीरीज शुरू होगी. पहला वनडे मैच वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. सबकी नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी टिकी होंगी, जो इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं.

विराट कोहली पिछली 6 वनडे पारियों में 584 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और तीन ही अर्धशतकीय पारी खेली हैं. इसी शानदार फॉर्म को साथ लिए विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जानिए कौन से 5 रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन

विराट कोहली अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 पारियों में 1657 रन बना चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 41 पारियों में 1750 रन बनाए थे. तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के लिए विराट को 94 रन और बनाने हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए विराट कोहली को एक शतकीय पारी की जरूरत है. अब तक विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग कीवी टीम के खिलाफ 6 शतक लगा चुके हैं.

सबसे तेज 28,000 अंतर्राष्ट्रीय रन

विराट कोहली 25 रन बनाते ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के बाद 28,000 रन पूरे करने वाले केवल तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे. तेंदुलकर ने 644 पारियों और संगाकारा ने 666 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. विराट कोहली अपने करियर की 624 पारियों में यह कारनामा कर इतिहास रच सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, जो रूट और जैक्स कैलिस ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं. वो एक सेंचुरी और लगाते ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन

विराट कोहली अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. उनके नाम अभी 2,927 रन हैं, कीवी टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं, जिनके नाम 3345 रन हैं.

यह भी पढ़ें:

कौन हैं अनुष्का शर्मा, जो WPL के अपने पहले मैच से चर्चा में आईं? डेब्यू में तूफानी बैटिंग से लूटी महफिल



Source link

29 चौके, 3 छक्के… नताली सिवर और हरमनप्रीत कौर का ताबड़तोड़ अर्धशतक, MI ने DC को दिया 196 का लक्

29 चौके, 3 छक्के… नताली सिवर और हरमनप्रीत कौर का ताबड़तोड़ अर्धशतक, MI ने DC को दिया 196 का लक्


मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के अपने दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए. नताली सिवर (70) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (74) ने अर्धशतक जड़ा. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. दिल्ली के लिए नंदनी शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए.

मुंबई इंडियंस की हुई थी खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब हुई थी. अमेलिया केर अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गई थी, वह पिछले मैच में भी फ्लॉप रही थीं. पहला विकेट जल्दी गिर जाने केबाद तीसरे नंबर पर आई नताली सिवर ने कमलिनी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की. कमालिनी 19 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुई, उन्हें नंदनी शर्मा ने आउट किया.

नताली सिवर और हरमनप्रीत कौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई. नताली ने 46 गेंदों में 152.17 की स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 13 चौके जड़े. यानी 52 रन उन्होंने सिर्फ बॉउंड्री से बनाए.

हरमनप्रीत कौर का ताबड़तोड़ अर्धशतक

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 74 रनों की नाबाद पारी खेली. 42 गेंदों में खेली इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके जड़े. अंत में निकोला कैरी ने 12 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाए, उनके रूप में नंदनी शर्मा ने अपना दूसरा विकेट लिया. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 195 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस की इस पारी में कुल 29 चौके और 3 छक्के लगाए. सभी छक्के हरमनप्रीत कौर ने लगाए, जबकि सर्वाधिक चौके नताली सिवर ने लगाए. उन्होंने 13 चौके मारे, हरमनप्रीत ने 8 और निकोला कैरी ने 4 चौके लगाए. विकेटकीपर बल्लेबाज कमलिनी ने 3 चौके लगाए.

मुंबई को पहली जीत की तलाश

मुंबई इंडियंस को 196 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करना है, अगर ऐसा हुआ तो ये मुंबई इंडियंस की इस संस्करण की पहली जीत होगी. मुंबई को पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया था. वो काफी रोमांचक था, जिसमें अंत समय तक मुंबई का पलड़ा भारी था. दिल्ली कैपिटल्स का आज इस संस्करण का पहला मैच खेल रही है.





Source link

कौन हैं अनुष्का शर्मा, जो WPL के अपने पहले मैच से चर्चा में आईं? तूफानी बैटिंग से लूटी महफिल

कौन हैं अनुष्का शर्मा, जो WPL के अपने पहले मैच से चर्चा में आईं? तूफानी बैटिंग से लूटी महफिल


अनुष्का शर्मा महिला प्रीमियर लीग के अपने डेब्यू मैच में छा गई. गुजरात जायंट्स की मिडिल आर्डर बल्लेबाज ने शनिवार को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इस मुकाबले को गुजरात ने 10 रनों से जीतकर सीजन 4 में अच्छी शुरुआत की.

अनुष्का का पूरा नाम अनुष्का बृजमोहन शर्मा है, जो डोमेस्टिक में मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करती हैं. वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो मिडिल आर्डर में शानदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. अनुष्का ने सीनियर विमेंस इंटरजोनल ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के लिए 58 गेंदों में 80 रन बनाए थे. उन्होंने सीनियर विमेंस T20 ट्रॉफी में उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए 207 रन बनाए थे. इस प्रदर्शन से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी और खींचा, इसी का नतीजा था कि महिला प्रीमियर लीग के जारी संस्करण के लिए हुए ऑक्शन में कई टीमें उन्हें खरीदना चाहती थी.

कौन हैं क्रिकेटर अनुष्का शर्मा?

अनुष्का का जन्म 5 अप्रैल, 2003 को हुआ था. वह 22 साल की हैं. वह मध्य प्रदेश महिला, इंडिया बी महिला, सी महिला, सेंट्रल जोन, बुंदेलखंड बुल्स महिला टीम के लिए खेलती हैं.

महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने भी उनपर बोली लगाई थी, लेकिन बाजी गुजरात जायंट्स ने मारी. गुजरात ने उन्हें 45 लाख रुपये में खरीदा था.

सिर्फ टी20 नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा का वनडे फॉर्मेट में भी रिकॉर्ड अच्छा है. वनडे में उनका एवरेज 63 का है. टी20 में वह हर मुकाबले में 21.8 की एवरेज से रन बनाती है. हर 18 बॉल के गैप में विकेट लेती हैं. अपने पूरे करियर में अनुष्का ने 4000 रन से ज्यादा रन बनाए हैं.

गुजरात ने 10 रन से जीता पहला मैच

महिला प्रीमियर लीग सीजन 4 के पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से हराया. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 207 रन बनाए थे. टीम की कप्तान एश गार्डनर ने सर्वाधिक रन रन बनाए. कप्तान ने 3 छक्के, 6 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. यूपी के लिए फोएबे लिचफील्ड ने 40 गेंदों में 78 रनों की लाजवाब पारी खेली,  लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी. यूपी लक्ष्य से 11 रन दूर रह गई.





Source link

160 गेंद में 302 रन, 27 छक्के समेत लगाईं 48 बाउंड्री, अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी

160 गेंद में 302 रन, 27 छक्के समेत लगाईं 48 बाउंड्री, अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी


वैभव सूर्यवंशी अच्छी तरह जानते हैं कि बल्लेबाजों की धुनाई कैसे की जाती है. अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले उनका बल्ला रनों की बारिश कर रहा है. अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी से होगी, लेकिन उससे पहले 10 जनवरी को विश्व कप के वॉर्मअप मैच में भारत और स्कॉटलैंड का आमना-सामना हुआ. इस मैच में 14 वर्षीय वैभव ने 96 रनों की तूफानी पारी खेली है. उनकी तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 374 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया.

पिछले एक सप्ताह में वैभव सूर्यवंशी ने चार पारियों में 160 गेंदों में 302 रन बनाए हैं. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 3 ODI मैचों की यूथ सीरीज में 302 रन बनाए थे. सूर्यवंशी का बल्ला पिछली 4 पारियों में किस कदर गरजा है, उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इन 4 पारियों में 27 छक्के और 21 चौके लगाए हैं. 

192 का स्ट्राइक रेट, 9 चौके और 7 छक्के

अंडर-19 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की. म्हात्रे 22 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन सूर्यवंशी पर फिर से गेंदबाजों की पिटाई करने का भूत सवार था. उन्होंने 27 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. इस 14 वर्षीय बल्लेबाज ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 50 गेंदों में 96 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 9 चौके और 7 छक्के निकले और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192 का रहा. इस मैच में सूर्यवंशी के अलावा आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने फिफ्टी लगाई.

पिछली 10 पारियों का प्रदर्शन

पिछली 10 पारियों में वैभव सूर्यवंशी ने 613 रन बनाए हैं. इन 10 पारियों में उनके बल्ले से 3 अर्धशतक और 2 शतक निकले हैं. वो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में 127 रन बनाकर आ रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व करते हुए उन्होंने 206 रन बनाए थे.

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 15 जनवरी-6 फरवरी तक खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप में 16 टीम भाग लेंगी. भारतीय टीम को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और यूएसए के साथ ग्रुप A में रखा गया है. वैभव सूर्यवंशी को भी वर्ल्ड कप स्क्वाड में चुना गया है, जो लगातार पारियों में रनों का अंबार लगाते आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 में लौटने का दिया ऑफर? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण



Source link

क्या BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 में लौटने का दिया ऑफर? BCB ने दिया स्पष्टीकरण

क्या BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 में लौटने का दिया ऑफर? BCB ने दिया स्पष्टीकरण


मुस्ताफिज़ुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था, जिनको लेकर कुछ वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई अपने फैसले को पलटने पर विचार कर रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने इस पर जवाब दिया. बता दें कि इसके बाद विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

मुस्ताफिज़ुर रहमान को आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद बीसीसीआई और बीसीबी के बीच रिश्ते  खराब हो गए हैं. इसके तुरंत बाद बीसीबी ने मीटिंग बुलाई, जिसमें फैसला लिया गया कि वह आईसीसी से अपने टी20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग करेंगे. हालांकि आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया.

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मुस्ताफिज़ुर रहमान को रिलीज किए जाने का फैसला बीसीसीआई के टॉप लेवल से आया था और सीनियर अधिकारियों से इस बारे में सलाह नहीं ली गई. इसके बाद कई पोस्ट में कहा जाने लगा कि बीसीसीआई अपने रुख को बदल सकता है. बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि मुस्ताफिज़ुर को आईपीएल 2026 में लौटने की पेशकश की गई.

BCB अध्यक्ष ने क्या बताया

अजकर पत्रिका के अनुसार बीसीबी अध्यक्ष ने कहा, “मेरी मुस्तफिजुर के IPL में वापसी के बारे में BCCI के साथ कोई लिखित या मौखिक बातचीत नहीं हुई है. मैंने इस बारे में अपने बोर्ड के किसी भी व्यक्ति से बात नहीं की है. इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है.”

क्या है पूरा विवाद

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते ज्यादा ठीक नहीं है, इस बीच बांग्लादेश में 2 हिन्दू युवकों की हत्या और अल्पसंख्यकों के खिलाफ जुर्म की वीडियो ने भारत के लोगों में गुस्सा पैदा कर दिया. इसका असर क्रिकेट तक पहुंचा, मुस्ताफिज़ुर रहमान को खरीदने के लिए केकेआर और टीम के मालिक शाहरुख खान की आलोचना होने लगी. विरोध बढ़ा तो बीसीसीआई ने केकेआर को बांग्लादेशी खिलाड़ी को रिलीज करने का निर्देश दिया.

इसके बाद बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी. टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए भारत आने से मना कर दिया, आईसीसी से मांग करी कि उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं. बता दें कि ग्रुप स्टेज के 4 में से 3 मैच बांग्लादेश को कोलकाता में खेलने हैं, एक मैच मुंबई में तय है.



Source link

भारत के स्टार खिलाड़ियों से सजी यूपी की टीम हारी, गुजरात ने 10 रनों से चटाई धूल

भारत के स्टार खिलाड़ियों से सजी यूपी की टीम हारी, गुजरात ने 10 रनों से चटाई धूल


गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से हरा दिया है. नवी मुंबई में खेले गए इस मैच में गुजरात ने पहले खेलते हुए 207 रन बनाए थे. इसके जवाब में यूपी की टीम 197 रन ही बना सकी. यूपी वॉरियर्स की टीम में दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, शिखा पांडे और क्रान्ति गौड़ जैसे स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, मगर इनमें से कोई भी यूपी की टीम जीत सुनिश्चित नहीं कर पाया.

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. यूपी वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, चेज करने का फैसला उसपर भारी पड़ा.

गुजरात की टीम ने शुरुआत से ही मैच में दबदबा बनाए रखा. बेथ मूनी जल्दी आउट हो गईं, लेकिन सोफी डिवाइन ने 20 गेंद में 38 रन और अनुष्का शर्मा ने 30 गेंद में 44 रन बनाकर गुजरात टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. उसके बाद कप्तान एश्ले गार्डनर ने 62 रनों की दमदार पारी खेली. बाकी कसर जॉर्जिया वेयरहैम ने पूरी कर दी, जिन्होंने मात्र 10 गेंदों में 27 रन जड़ दिए. इसकी बदौलत गुजरात ने अपनी पारी में 207 रन बनाए.

भारत के बड़े स्टार रहे फ्लॉप

यूपी वॉरियर्स की टीम में दीप्ति शर्मा और हरलीन देओल हैं. हरलीन खाता तक नहीं खोल पाईं, वहीं दीप्ति शर्मा ने बल्लेबाजी में केवल एक रन बनाया. दीप्ति गेंदबाजी में भी काफी महंगी साबित हुईं. शिखा पांडे ने 3 ओवरों में एक विकेट लिया, लेकिन लगभग 10 के इकॉनमी रेट से रन लुटाए. क्रान्ति गौड़ ने 10 के इकॉनमी रेट से रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले पाईं.

यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाजी की बात करें तो फीबी लिचफील्ड ने 78 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. ये वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में सिर्फ तीसरी बार है जब किसी मैच में कुल मिलाकर 400 से अधिक रन बने हों. यूपी और गुजरात के इस मैच में कुल 404 रन बने.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp