‘वो डिजर्व करता है’, वेस्टइंडीज मैच से पहले संजू सैमसन के लिए आर अश्विन ने मांगी थी दुआ

‘वो डिजर्व करता है’, वेस्टइंडीज मैच से पहले संजू सैमसन के लिए आर अश्विन ने मांगी थी दुआ


R Ashwin Prays For Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार यानी 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेल भारतीय टीम को न सिर्फ जीत दिलायी, बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी दिलाया. दबाव की स्थिति में खेली गई संजू की ये पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए इस मैच से पहले पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने सैमसन की क्षमता पर भरोसा जताया था और न सिर्फ वेस्टइंडीज मैच बल्कि सेमीफाइनल और फाइनल में भी उनके बेहतर प्रदर्शन की दुआ मांगी थी.

आर अश्विन ने संजू सैमसन के लिए की थी प्रार्थना

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था, ‘मैं संजू सैमसन को बताना चाहता हूं कि इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा. मेरी प्रार्थना है कि तुम्हें अच्छी शुरुआत मिलेगी और तुम उसे बड़ी पारी में तब्दील करोगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इससे बड़ा मंच और अवसर आपको नहीं मिलेगा. इतने सालों की मेहनत के बाद आपको एक अच्छा अवसर मिला है. इसे भुनाइये.”

अश्विन ने कहा कि मेरी तरफ से उनका सपना यही रहना चाहिए कि अगले तीन मैचों में लगातार शतक लगाते हुए इस विश्व कप को समाप्त करें. अगर 3 नहीं तो 2 या 1 भी चलेगा. चलो शतक को भूल जाओ. मैं चाहता हूं कि वे मैच जिताऊ पारी खेले. ये उसके आत्मविश्वास के लिए जरूरी है. उसकी दुनिया बदल जाएगी. वो इसे डिजर्व करता है. इसके योग्य है. सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अश्विन के अपने ऊपर जताए भरोसे को सही साबित किया और भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई.

वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने खेली यादगार पारी 

वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 196 रन का लक्ष्य दिया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक-एक कर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के विकेट गंवा दिए, लेकिन जो पारी की शुरुआत से ही क्रीज पर खड़ा था और तूफानी अंदाज में रन बना रहा था, वे थे संजू सैमसन. सैमसन ने 50 गेंद पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की यादगार पारी खेल भारत का स्कोर 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 पर पहुंचाकर 5 विकेट से जीत दिला दी.

संजू सैमसन ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे

टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत का ये सबसे बड़ा चेज था. इस चेज के दौरान संजू सैमसन की पारी सबसे बड़ी पारी थी. उन्होंने विराट कोहली (नाबाद 82) को पीछे छोड़ा. सैमसन को उनकी पारी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद करेगी.



Source link

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया वीडियो कॉल, आखिर वो शख्स कौन था?

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया वीडियो कॉल, आखिर वो शख्स कौन था?


Who did Sanju Samson Video Call: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले फॉर्म तलाश रहे संजू सैमसन ने अपने बल्ले का जोर वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबला में दिखाया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस निर्णायक मैच में टीम इंडिया का पूरा बैटिंग ऑर्डर बिखर गया, लेकिन एक छोर पर अकेले खड़े रहकर इस खिलाड़ी ने मैच का पासा पलट दिया. वेस्टइंडीज के द्वारा दिए गए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में 5 विकेट से जीत हासिल की. इस दौरान नाबाद 97 रन की यादगार पारी संजू सैमसन ने खेली. उन्होंने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए भारतीय टीम का सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर दिया. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने किसे वीडियो कॉल लगाया था ये सब जानना चाहते हैं, तो इसका जवाब है कि उन्होंने वीडियो कॉल अपनी पत्नी को किया था.

वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने दिलाई आसान जीत

वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. कैरेबियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया. ये स्कोर इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के सामने अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य था. इससे पहले टीम इंडिया ने इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया था, लेकिन संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की धमाकेदार पारी ने इसे आसान कर दिया. भारतीय पारी के दौरान एक तरफ से विकेट गिरते गए और कोई भी दूसरा बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंच पाया, जबकि 50 गेंद पर 12 चौके और 4 छक्के के दम पर संजू सैमसन ने भारत की जीत पर मुहर लगाया.

संजू सैमसन ने किसे लगाया था वीडियो कॉल

टीम इंडिया को ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर यादगार जीत दिलाने के बाद संजू सैमसन ने अपनी बीवी चारुलता को वीडियो कॉल किया था. मैच के बाद जब उनको पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अवार्ड दिया जा रहा था, तब वीडियो कॉल पर कोई और नहीं, बल्कि उनके बचपन का प्यार और जीवनसाथी चारुलता थीं.



Source link

T20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा संकट, इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से फंसे इस टीम के खिलाड़ी

T20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा संकट, इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से फंसे इस टीम के खिलाड़ी


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब क्रिकेट टीमों की यात्रा पर भी दिखने लगा है. टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी जिम्बाब्वे की टीम इस समय भारत में ही रुकने को मजबूर है, क्योंकि दुबई एयरपोर्ट के संचालन पर असर पड़ने से उनकी घर वापसी की योजना अटक गई है.

सुपर-8 चरण के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ ही टीम का टी20 वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया था और खिलाड़ी स्वदेश लौटने की तैयारी में थे. कप्तान सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम के कई खिलाड़ियों को दिल्ली से अलग-अलग फ्लाइट्स के जरिए दुबई होते हुए जिम्बाब्वे पहुंचना था.

अचानक बदले हालात, यात्रा योजना स्थगित

लेकिन हालात अचानक बदल गए. पश्चिम एशिया में इजरायल-इरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद दुबई एयरपोर्ट से कई उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ा है. जिम्बाब्वे के मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए टीम की ट्रैवल प्लानिंग को फिलहाल टाल दिया गया है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह स्थिति मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन मैदान पर उनका पूरा फोकस मैच पर ही था.

टीम के ऑलराउंडर ग्रीम क्रीमर दुबई में रहते हैं, ऐसे में उनके लिए भी स्थिति अनिश्चित बनी हुई है. जिम्बाब्वे टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को दुबई से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर आगे की यात्रा करनी थी, जो अब संभव नहीं हो पा रही है.

ICC कर रहा है वैकल्पिक व्यवस्था पर काम

इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है. बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित तरीके से उनके देश पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इथियोपिया के अदीस अबाबा के रास्ते भी टीम की वापसी कराई जा सकती है.

अन्य टीमों पर भी दिख रहा असर

उधर, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने जा रही साउथ अफ्रीकी टीम के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने भी माना कि मौजूदा हालात खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि टीम मैनेजमेंट और ICC इस समस्या का जल्द समाधान निकाल लेंगे.  क्रिकेट के मैदान से दूर यह जंग अब खिलाड़ियों की यात्रा पर असर डाल रही है, और जिम्बाब्वे टीम की घर वापसी फिलहाल इंतजार में अटकी हुई है.



Source link

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल


आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. इस अहम मैच में टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो बने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैंमसन, जिन्होंने दबाव भरे मुकाबले में नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले को ‘वर्चुअल क्वार्टरफाइनल’ माना जा रहा था, क्योंकि जीतने वाली टीम को सीधे सेमीफाइनल का टिकट मिलना था. भारत के सामने 196 रन का बड़ा लक्ष्य था, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती ओवरों में दो विकेट जल्दी गिर गए. ऐसे में संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली और मैच को अंत तक लेकर गए.

राजनीति से लेकर क्रिकेट जगत तक मिली तारीफ

संजू की इस मैच जिताऊ पारी के बाद कांग्रेस सांसद शशी थरुर ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “आज वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में संजू सैंमसन की शानदार पारी के बाद मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. पहले जब उन्हें टीम जगह नहीं मिली थी, तब मुझे भी उनके लिए दुख हुआ था. हालांकि आज उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि वह शुरुआत से ही इस जगह के हकदार थे. संजू पर हमें नाज है.”

वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी संजू की तारीफ करते हुए कहा कि मुश्किल हालात में उनका शांत रहना टीम के लिए बेहद अहम साबित हुआ. उन्होंने कहा कि ऐसी पारियां ही टीम को आगे बढ़ने की ताकत देती हैं.

पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी संजू की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इस वर्ल्ड कप में ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन जब टीम को जरूरत थी, तब उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे अहम पारी खेली.

अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत

संजू सैमसन की इस पारी की बदौलत भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज भी पूरा किया. इस जीत के साथ अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा. टीम इंडिया के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ इस शानदार वापसी ने एक बार फिर दिखा दिया कि दबाव के समय भारतीय टीम कैसे मैच को अपने पक्ष में कर सकती है. संजू सैमसन की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी. 



Source link

T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूर

T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूर


ICC T20 World Cup 2026 Semi-Finals: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया दिया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 97 रनों की पारी खेली और भारतीय टीम को अहम जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचाया. अब इस टूर्नामेंट का पूरा सेमीफाइनल शेड्यूल तैयार हो गया है. यहां हम आपको शेड्यूल और वेन्यू के बारे में बताने जा रहे हैं.

टीम इंडिया का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड से होगा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा. ये मुकाबला गुरुवार यानी 5 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. ये टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मौका होगा, जब टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. इससे पहले साल 2022 और साल 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लिश टीम से हो चुका है. साल 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. वहीं साल 2024 में टीम इंडिया ने बदला पूरा करते हुए इंग्लैंड को हराया था.

न्यूजीलैंड के साथ होगी साउथ अफ्रीका की भिड़ंत

इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी. ये मुकाबला बुधवार यानी 4 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट में सबसे पहले फाइनल मुकाबले में कौन पहुंचेगा? इस बात का फैसला इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से होगा.

टीम इंडिया जीतेगी तीसरा खिताब?

टीम इंडिया की नजरें अब अपना तीसरा खिताब जीतने पर होगी, क्योंकि भारत अब केवल दो कदम खिताब से दूर है. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था. हालांकि, सबसे पहले साल 2007 में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इस ट्रॉफी को जीता था. अब देखना होगा कि भारतीय टीम अपना तीसरा खिताब अपने घर पर जीत पाएगी या नहीं.



Source link

वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, अब किस टीम से कब होगी टक्कर? जानें पूरी डिटेल

वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, अब किस टीम से कब होगी टक्कर? जानें पूरी डिटेल


टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारत ने सेमीफाइनल में अपना टिकट पक्का कर लिया है. इसी के साथ टूर्नामेंट की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें भी तय हो चुकी हैं. अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भारत का अगला मुकाबला कब, किस टीम से और किस मैदान पर होने वाला है.

सेमीफाइनल-2 में भारत बनाम इंग्लैंड की टक्कर

भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस अहम मैच में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी.

ग्रुप स्टेज में भारत का प्रदर्शन काफी दमदार रहा था. टीम ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ जीत से की और इसके बाद नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई है. हालांकि सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की बड़ी हार ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. हालांकि इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर वापसी की और फिर वेस्टइंडीज को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है.

दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी शानदार लय में नजर आ रही है. सुपर-8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को हराया. इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत कर दिया है. ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला कांटे की टक्कर वाला साबित हो सकता है.

पहला सेमीफाइनल: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगे. साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट की इकलौती ऐसी टीम है जो अब तक अजेय रही है. यहीं नहीं प्रोटियाज टीम ने ही भारत के विजयी रथ को रोककर सुपर-8 में उसे 76 रनों से हराया था.

कब और कहां होगा फाइनल मुकाबला?

दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की विजेता टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब के लिए भिड़ेंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना पाता है या नहीं. फैंस के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद रोमांचक होने वाले हैं. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp