अभिषेक शर्मा शतक से चूके, ईशान किशन ने जड़े 25 गेंद पर 72 रन, SRH के बल्लेबाजों ने मचाया तांडव

अभिषेक शर्मा शतक से चूके, ईशान किशन ने जड़े 25 गेंद पर 72 रन, SRH के बल्लेबाजों ने मचाया तांडव


Sunrisers Hyderabad Practice Match Before IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की आजमाइश की. आईपीएल से पहले एसआरएच ए और एसआरएच बी के बीच एक प्रैक्टिस मैच खेला गया, जिसमें सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने अपने ही गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. अभिषेक शर्मा इस प्रैक्टिस मुकाबले में शतक लगाने से चूक गए, लेकिन उनके बल्ले से एसआरएच ए के लिए सिर्फ 42 गेंद पर 94 रनों की बेहतरीन पारी निकली.

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया ये मैच

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस प्रैक्टिस मैच में एसआरएच ए ने 9 विकेट पर 253 रन बनाए. इस दौरान हेनरिक क्लासेन के बल्ले से 31 गेंद पर 49 रन निकले, जबकि अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी सलिल अरोड़ा ने 16 गेंदों पर 47 रन जड़े. एसआरएच ए ने 21 ओवर बल्लेबाजी की. जयदेव उनादकट ने 5 ओवर में 48 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए, तो नीतीश कुमार रेड्डी ने भी तीन विकेट लिए.

एसआरएच बी ने बनाए 282 रन

एसआरएच बी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए. इस दौरान ईशान किशन ने सिर्फ 25 गेंद पर 72 रनों की शानदार पारी खेली. सलिल अरोड़ा ने एसआरएच बी के लिए भी बल्लेबाजी की और इस बार उन्होंने 26 गेंद पर 56 रन बनाए. हर्ष दुबे ने अपने बल्ले से 14 गेंद पर नाबाद 37 रनों का योगदान दिया. हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

आईपीएल 2026 का पहला मैच खेलेगी सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2026 के पहले मैच में ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में एसआरएच के सामने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी. ईशान किशन इस मैच में टीम की कप्तानी करेंगे, क्योंकि पैट कमिंस अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं. इसी वजह से ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. ईशान की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था.



Source link

‘आपके लिए ट्रॉफी 6…’, रोहित शर्मा ने किया MI फैंस से वादा, IPL 2026 से पहले हुए प्रोग्राम में

‘आपके लिए ट्रॉफी 6…’, रोहित शर्मा ने किया MI फैंस से वादा, IPL 2026 से पहले हुए प्रोग्राम में


मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च से करेगी. टीम का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ वानखेड़े में है. लीग के शुरू होने से पहले हमेशा की तरह इस बार भी एमआई ने बॉन्डिंग प्रोग्राम रखा. इस बार इसे ‘द मिक्स’ नाम दिया गया, जिसमें रोहित ने खूब मस्ती भी की. वहीं इस फ्रेंचाइजी को अपनी कप्तानी में 5 खिताब जिता चुके रोहित ने फैंस से वादा किया कि टीम इस संस्करण जीतने को पूरी कोशिश करेगी.

मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे. 2020 तक 5 बार चैंपियन रही एमआई इसके बाद से कभी फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई है. पिछले 2 साल से एमआई की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं. 2024 में टीम अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर रही, जबकि पिछले संस्करण शुरूआती 5 में से सिर्फ 1 ही मैच जीत पाई. हालांकि टीम ने इसके बाद वापसी की थी, प्लेऑफ में जगह बनाई लेकिन फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई.

रोहित शर्मा ने किया फैंस से वादा

मुंबई इंडियंस ने जियो वर्ल्ड गार्डन में बॉन्डिंग प्रोग्राम रखा. इसे द मिक्स नाम दिया गया था. शनिवार को हुए इस प्रोग्राम में टीम के सभी प्लेयर्स, कोच और मैनेजमेंट के सदस्य शामिल हुए थे. कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ आए, रोहित शर्मा अपनी बेटी के साथ नजर आए. इस प्रोग्राम में फैंस को भी जाने का मौका मिला.

रोहित शर्मा ने फैंस से कहा कि, ‘आप सभी के लिए हमारी टीम छठी ट्रॉफी लाने की पूरी कोशिश करेंगे.’ मुंबई इंडियंस इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. टीम अच्छी नजर आ रही है. टीम की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी है. टीम में रोहित के साथ तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक जैसे शानदार बल्लेबाज हैं.



Source link

IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल

IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल


आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. नए सीजन से पहले फैंस के बीच पुराने रिकॉर्ड्स की चर्चा भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में सबसे ज्यादा चर्चा है आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की. इस सूची में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर इतिहास रच दिया था.

यशस्वी के नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज है. यशस्वी ने यह कमाल 11 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में किया था. उस मैच में उन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और बाद में 98 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली. खास बात यह रही कि उन्होंने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाया और मैच का रुख बदल दिया.

केएल राहुल भी पीछे नहीं

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 8 अप्रैल 2018 को पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. राहुल की बल्लेबाजी हमेशा टाइमिंग और क्लास के लिए जानी जाती है, लेकिन उस मैच में उन्होंने विस्फोटक अंदाज भी दिखाया था. उनकी यह पारी आज भी आईपीएल की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है.

पैट कमिंस 

इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम पैट कमिंस का हैं. उन्होंने 6 अप्रैल 2022 को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. कमिंस ने उस दिन दिखाया कि तेज गेंदबाज भी बल्ले से मैच पलट सकते हैं.

रोमारियो शेफर्ड 

चौथे नंबर पर रोमारियो शेफर्ड का नाम है. उन्होंने 3 मई 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी थी. यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि इसमें उन्होंने दबाव भरे मुकाबले में तेजी से रन बटोरे थे.

यूसुफ पठान 

पांचवें नंबर पर यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 24 मई 2014 को कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से ये कारनामा किया था. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक ठोकी थी.

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस सीजन कोई बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा. 28 मार्च से शुरू होने वाले नए सीजन में फैंस को फिर ऐसे कई तूफानी अंदाज देखने की उम्मीद है. 



Source link

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की ताकत और सबसे बड़ी कमजोरी, क्या खिताब जीतने की दावेदार है MI 

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की ताकत और सबसे बड़ी कमजोरी, क्या खिताब जीतने की दावेदार है MI 


मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में एक है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई 5 बार चैंपियन बन चुकी है, जो किसी एक टीम द्वारा सबसे अधिक (सीएसके ने भी 5 ट्रॉफी जीती) है. लेकिन 2020 में आखिरी बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद एमआई कभी फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है. 2024 से हार्दिक पांड्या इस टीम की कमान संभाल रहे हैं. 2024 में एमआई अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर रही थी, जबकि पिछले साल भी शुरुआत में टीम ने लगातार मैच हारे. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का स्क्वाड कैसा लग रहा है? जानिए इस सीजन टीम की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी क्या नजर आ रही है.

मुंबई इंडियंस 2021 से आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है, न ही कभी फाइनल में पहुंची है. लेकिन इस बार टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. ऑक्शन से अलग टीम ने ट्रेड के जरिए ही 3 खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल कर लिया था, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को रिलीज कर दिया. एमआई ने ट्रेड के जरिए शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे और शेरफेन रदरफोर्ड को शामिल किया. फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में क्विंटन डिकॉक को खरीदा. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है.

क्या है मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत

मुंबई इंडियंस स्टार बल्लेबाजों से सजी हुई है. टीम में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्हें अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जाना जाता है. इसके आलावा शेरफेन रदरफोर्ड, रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डिकॉक हैं, जो पहली गेंद से बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं. विल जैक्स और कप्तान हार्दिक पांड्या फिनिशर की भूमिका अच्छे से निभा सकते हैं. नमन धीर भी अच्छे बल्लेबाज हैं, जो किसी भी क्रम में आकर खेल सकते हैं. ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश भी टीम की बल्लेबाजी को मजबूत प्रदान करेंगे. यानी मुंबई की बल्लेबाजी शानदार नजर आ रही है, जो किसी भी गेंदबाजी यूनिट को परेशान कर सकती है.

क्या है एमआई के लिए परेशानी

स्पिन गेंदबाजी मुंबई इंडियंस के लिए पिछले काफी समय से परेशानी का सबब बनी है. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर हैं, लेकिन वह भी लगातार विकेट नहीं ले पाते. अल्लाह गफनजर के पास कम अनुभव है. मयंक मार्कंडे भी टीम में हैं, लेकिन वह पिछले सीजन सिर्फ बेंच पर बैठे रहे थे. स्क्वाड में भारत का कोई अनुभवी विकेटकीपर नहीं है, ऐसे में क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकेल्टन में से किसी एक को प्लेइंग 11 में खिलाना ही पड़ेगा. 

तेज गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह के रूप में टीम के पास खतरनाक गेंदबाज है, जो शानदार फॉर्म में भी हैं. हालांकि स्क्वाड में विदेशी तेज गेंदबाज के रूप में ट्रेंट बोल्ट का विकल्प नहीं है. बोल्ट अब सिर्फ लीग क्रिकेट ही खेलते हैं. हालांकि उनकी ताकत है कि वह पॉवरप्ले में विकेट चटकाते हैं.

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी हो गया है. 28 मार्च से लीग की शुरुआत हो रही है. मुंबई इंडियंस का पहला मैच 29 मैच को केकेआर के साथ है. ये मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. देखें एमआई टीम के पहले 4 मैचों का शेड्यूल.

29 मार्च: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, वानखेड़े स्टेडियम (शाम 7:30 बजे से)
4 अप्रैल: बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अरुण जेटली स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे से)
7 अप्रैल: बनाम राजस्थान रॉयल्स, बरसापारा स्टेडियम (शाम 7:30 बजे से)
12 अप्रैल: बनाम आरसीबी, वानखेड़े स्टेडियम (शाम 7:30 बजे से)

मुंबई इंडियंस स्क्वाड

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार.

ऑलराउंडर्स: हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर. 

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, रघु शर्मा, अल्लाह गफनजर, मोहम्मद इजहार.



Source link

‘Real, unconditional, and strong…’: Anaya Bangar pens emotional note for father Sanjay Bangar after undergoing gender-affirming surgery

‘Real, unconditional, and strong…’: Anaya Bangar pens emotional note for father Sanjay Bangar after undergoing gender-affirming surgery


Anaya Bangar, daughter of former India all-rounder and batting coach Sanjay Bangar, has expressed gratitude to her father after successfully undergoing gender-affirming surgery in Thailand.

On her Instagram account, Anaya described the operation as a milestone in her journey of self-discovery and said her father’s support had been crucial in helping her through the physical and emotional challenges of the surgery and ongoing recovery in Bangkok.

“This journey wasn’t easy… not just for me, but for my family too. Understanding, accepting, and standing by me took time. It wasn’t instant. There were moments of confusion, questions, and growth for all of us.


Add Zee News as a Preferred Source



“But today, standing here, I’m filled with nothing but gratitude. To have my father beside me through one of the most important moments of my life means everything. His support didn’t come overnight… but when it did, it was real, unconditional, and strong.”

“This surgery was a big step for me, but having him with me made it feel possible. Growth takes time. Love takes time. But when it comes, it’s worth everything. Grateful. Always,” wrote Anaya on her Instagram account.

It is also mentioned that Bangar covered the cost of the surgery himself, underscoring his support for his daughter’s decisions. Before turning into Anaya, she was a male named Aryan, who featured in U16, U19 and U23 cricket.

But her transition became more public in 2023 when she began Hormone Replacement Therapy (HRT) and shared parts of the process on social media. While the surgery marked a personal achievement of her aligning more as a female, Anaya still faces a complicated relationship with cricket.

She previously played for Islam Gymkhana and then for Hinckley Cricket Club in the UK, but had to step away from playing the sport due to ICC and ECB rules, which bar transgender women who have undergone male puberty from competing in elite women’s domestic cricket. 



Source link

‘IPL 2026 is likely to be MS Dhoni’s last year in the yellow jersey’: Robin Uthappa makes bold prediction, reveals ex-CSK captain’s role

‘IPL 2026 is likely to be MS Dhoni’s last year in the yellow jersey’: Robin Uthappa makes bold prediction, reveals ex-CSK captain’s role


As the Indian Premier League (IPL) 2026 approaches, speculation about the future of legendary MS Dhoni has intensified once again. Notably, Dhoni, who is now 44, has been a cornerstone of the cash-rich league since its inception in 2008.

If Dhoni takes the field this year, it will mark his 19th season in IPL, a feat of longevity shared by only a handful of players like Virat Kohli, Rohit Sharma and others.

During his legendary IPL career, Dhoni has led Chennai Super Kings (CSK) to five titles in 2010, 2011, 2018, 2012 and 2023.  


Add Zee News as a Preferred Source



Robin Uthappa Makes Bold Prediction On MS Dhoni’s Future

Ahead of the start of the IPL 2026 season, former India and Chennai Super Kings (CSK) batter Robin Uthappa has made a bold prediction, suggesting that the upcoming season could mark the end of Dhoni’s illustrious playing career in the iconic yellow jersey.

The 40-year-old Uthappa aloso mentioned that CSK should look to persist with Ruturaj Gaikwad as captain instead of replacing him with Sanju Samson.

Notably, CSK has made a bold move by acquiring star wicketkeeper-batter Sanju Samson from Rajasthan Royals in a high-profile trade ahead of the IPL 2026 season.

“I don’t think CSK should hand over the leadership duties to Sanju Samson. You have to give Ruturaj Gaikwad time to settle as captain. He has been leading the team since 2024. No matter what people say, he is coming out of the shadow of MS Dhoni. You want him to come out completely and stand in his own light. You want to see what he can produce. You want him to lead the team when MS is not playing and stand on his own, without that overwhelming feeling of always being under that energy. So I think you can see Dhoni being a little more hands-off,” said Uthappa on JioHotstar’s ‘TATA IPL: Out or Out of the Park’ show.

“IPL 2026 is likely to be his last year in the yellow jersey. I see him playing more of a mentor-cum-player role this year. I don’t see him batting at number seven. I see him batting at number eight. Knowing that he is on his way out, he wants to wean himself out. I think he will do that. Only then will we see the true potential of Ruturaj Gaikwad as captain. Give him a few years. If it doesn’t work, you always have Sanju Samson in the team to handle the captaincy duties,” he added.

MS Dhoni’s Legacy In Numbers

As MS Dhoni enters what could be his “Last Dance,” he carries a staggering statistical legacy:

Matches: 278

Runs: 5,439

Average: 38.30

Titles: 5 (Joint-most in IPL history)

With CSK coming off a challenging 2025 season where they finished at the bottom of the table, the 2026 campaign is being viewed as a mission for redemption – and potentially the ultimate farewell for Dhoni, one of cricket’s greatest icons. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp