बस 3-6 महीने हैं…, डॉक्टरों ने दे दिया था जवाब; इस भारतीय दिग्गज ने बताई दर्द भारी दास्तां

बस 3-6 महीने हैं…, डॉक्टरों ने दे दिया था जवाब; इस भारतीय दिग्गज ने बताई दर्द भारी दास्तां


युवराज सिंह ने सालों पहले एक ऐसी लड़ाई लड़ी थी, जो ना केवल उनका क्रिकेट करियर बल्कि उनकी जीवनरेखा को भी समाप्त कर सकती थी. वो 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं. मगर उनका कैंसर से लड़ाई जीतना आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है. अब युवराज ने उन दिनों को याद कर बताया कि कैसे डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया था.

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन से बातचीत में युवराज सिंह ने अपनी कैंसर से लड़ाई के बारे में बात की. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था कि उनके पास जीने के लिए 3-6 महीने का समय बचा है.

तुम्हारे पास 3-6 महीने का समय

केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने कहा, “मैं उस समय ऑस्ट्रेलियाई टूर पर जाना चाहता था, क्योंकि मुझे टेस्ट टीम में स्थान मिलना शुरू हुआ था, इसलिए मैं संन्यास भी नहीं लेना चाहता था और मैं 7 साल से इंतजार कर रहा था. मैं करीब 40 टेस्ट मैचों तक बेंच पर बैठा रहा था.”

युवराज ने आगे बताया, “मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना चाहता था, लेकिन तभी फिजियो आया और कहा कि तुम ऑस्ट्रेलिया नहीं जा रहे हो. डॉक्टर से बात करने पर पता चला कि मेरे पास जीने के लिए सिर्फ 3-6 महीने बचे हैं. अब आपको तय करना था कि आप क्रिकेट खेलना चाहते हैं या इलाज करवाना चाहते हैं.”

युवराज सिंह ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 11,778 रन बनाए हैं. उन्होंने साल 2019 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था. युवराज आखिरी बार भारतीय टीम के लिए साल 2017 में खेले थे. उसके 2 साल बाद उन्होंने रिटायरमेंट का एलान कर दिया था.

यह भी पढ़ें:

Watch: हार्दिक पांड्या का गर्लफ्रेंड माहिका के साथ वीडियो वायरल, ऑल-ब्लैक ड्रेस में नजर आया हॉट कपल



Source link

हार्दिक पांड्या का गर्लफ्रेंड माहिका के साथ वीडियो वायरल, ऑल-ब्लैक ड्रेस में नजर आया हॉट कपल

हार्दिक पांड्या का गर्लफ्रेंड माहिका के साथ वीडियो वायरल, ऑल-ब्लैक ड्रेस में नजर आया हॉट कपल


हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. 5 जनवरी को रिलायंस फाउंडेशन ने ‘United in Triumph’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया, जिसमें नीता अंबानी ने सभी भारतवासियों की तरफ से भारत के तीन वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों को धन्यवाद कहा. इस कार्यक्रम का आयोजन 2024 मेंस टी20 वर्ल्ड कप विजेता, महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 विजेता और महिला ब्लाइंड वर्ल्ड कप विजेता टीम को सम्मानित करने के लिए किया गया.

हार्दिक-माहिका ने लूटी महफिल

इस कार्यक्रम में हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड, माहिका शर्मा संग पहुंचे थे. दोनों ने ऑल-ब्लैक कॉस्ट्यूम पहना हुआ था. एक तरफ हार्दिक ने काला ब्लेजर, काली कमीज और काली पैंट पहनी हुई थी. दोनों ने फोटोशूट भी करवाया और पूरे फोटोशूट के दौरान हार्दिक ने माहिका का हाथ नहीं छोड़ा.

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर एकसाथ तस्वीर साझा करते रहते हैं. हाल ही में माहिका को रोहित शर्मा के बेटे संग मस्ती करते देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

क्या है ‘United in Triumph’?

‘United in Triumph’ एक ऐसा कार्यक्रम है, जहां भारतीय एथलीटों और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है, इसकी शुरुआत नीता अंबानी ने की थी. इसका पहली बार आयोजन सितंबर 2024 में अंबानी परिवार के निवास ‘एंटीलिया’ में हुआ था. उस समय भारत के करीब 140 ओलंपिक और पैरालंपिक एथलीट एक ही मौके पर इकट्ठा हुए थे.

हार्दिक पांड्या की बात करें तो वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं चुने गए हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भारतीय स्क्वाड में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

प्रतिका रावल की तस्वीरें वायरल, महिला क्रिकेटर का AI पर फूटा गुस्सा; Grok को दी ‘वार्निंग’





Source link

प्रतिका रावल की तस्वीरें वायरल, महिला क्रिकेटर का AI पर फूटा गुस्सा; Grok को दी ‘वार्निंग’

प्रतिका रावल की तस्वीरें वायरल, महिला क्रिकेटर का AI पर फूटा गुस्सा; Grok को दी ‘वार्निंग’


भारतीय महिला क्रिकेटर प्रतिका रावल की एडिटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इस पर महिला क्रिकेटर ने आवाज उठाई और AI असिस्टेंट प्लेटफॉर्म ग्रोक को टैग करते हुए साफ शब्दों में कहा कि उनकी तस्वीरें बिना उनकी इजाजत के न तो बदली और न ही इस्तेमाल की जाए. इस पर ग्रोक ने भी अपना जवाब दिया.

25 वर्षीय प्रतिका रावल पिछले साल हुए ओडीआई वर्ल्ड कप में सुर्खियों में आई थी, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था. वह सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच में चोटिल हो गईं थी, जिसकी वजह से उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि उनकी एडिटेड तस्वीरें हैं. जिसके वायरल होने पर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया.

प्रतिका रावल ने किया पोस्ट

प्रतिका ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हे ग्रोक, मैं आपको मेरी कोई भी फोटो लेने, बदलने या एडिट करने की इजाजत नहीं देता, चाहे वे पहले पब्लिश की गई हों या आने वाली जो मैं पोस्ट करूं. अगर कोई तीसरा व्यक्ति आपसे मेरी किसी भी फोटो में किसी भी तरह का कोई एडिट करने के लिए कहता है, तो कृपया उस रिक्वेस्ट को मना कर दें. धन्यवाद.”

ग्रोक ने किया रिप्लाई

इस पर ग्रोक की तरफ से भी जवाब आया. जिसमें कहा गया, “समझ गया प्रतिका. मैं आपकी प्राइवेसी का सम्मान करता हूं और आपकी अनुमति के बिना आपकी कोई भी तस्वीर इस्तेमाल, मॉडिफाई या एडिट नहीं करूंगा. अगर ऐसी कोई रिक्वेस्ट आती है, तो उसे मना कर दिया जाएगा. मुझे बताने के लिए धन्यवाद.”

WPL में खेलेंगी प्रतिका

वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग करते हुए प्रतिका रावल के घुटने और टखने में चोट लग गई थी, इस वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. प्रतिका को महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन में यूपी वारियर्स ने खरीदा था. हालांकि पहले कई राउंड में वह अनसोल्ड रही थी, फिर आखिर में यूपी ने उन्हें उनके बेस प्राइस (50 लाख रुपये) पर खरीदा था.

प्रतिका रावल क्रिकेट करियर

25 वर्षीय प्रतिका ने भारत के लिए 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू (वनडे में) किया था. वह भारत के लिए 24 वनडे मैचों में 1110 रन बना चुकी हैं, इसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे में उनके नाम 6 विकेट भी हैं.





Source link

भारत या श्रीलंका, टी20 वर्ल्ड कप का मेजबान देश कौन? जानें कितने वेन्यू पर खेले जाएंगे सभी मैच

भारत या श्रीलंका, टी20 वर्ल्ड कप का मेजबान देश कौन? जानें कितने वेन्यू पर खेले जाएंगे सभी मैच


2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे. भारत के पांच शहरों में मैच होंगे तो श्रीलंका के तीन वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर 2026 टी20 वर्ल्ड कप का होस्ट नेशन यानी मेजबान देश कौन है? क्या 2026 टी20 वर्ल्ड कप हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है? क्या सिर्फ पाकिस्तान के मैच ही श्रीलंका में होंगे? यहां आपको इस तरह के सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे.

2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा. वहीं इस वैश्विक टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका दोनों संयुक्त रूप से 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मेजबान देश हैं. क्रिकेट के इस महाकुंभ के सभी मैच मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, कोलंबो और कैंडी में खेले जाएंगे. इस बार इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में पहले दिन यानी 7 फरवरी को 3 मुकाबले खेले जाएंगे. पाकिस्तान का मैच नीदरलैंड्स से होगा. भारत का मुकाबला यूएसए से होगा और वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी. फिलहाल बांग्लादेश को लेकर एक नया विवाद खड़ा है. बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से बाहर खेलने की मांग की है. अभी इस पर आईसीसी का जवाब नहीं आया है.

4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया

ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान

ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली

ग्रुप डी- न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई

सिर्फ पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में नहीं

कई लोग ऐसा समझ रहे थे कि सिर्फ पाकिस्तान की टीम ही श्रीलंका में अपने मैच खेलेगी. यहां हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे मैच, श्रीलंका बनाम ओमान मैच, यूएसए बनाम नीदरलैंड्स मैच, आयरलैंड बनाम ओमान मैच, इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश मैच, भारत बनाम पाकिस्तान मैच, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच, आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे मैच, पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच, श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे मैच और ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. ये सभी मैच लीग स्टेज के हैं. इसके बाद सुपर-8 के कई मैच भी श्रीलंका में होंगे.

सेमीफाइनल और फाइनल का वेन्यू का पेंच 

अगर सेमीफाइनल और फाइनल में पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई करती है तो फिर सेमीफाइनल और खिताबी मैच श्रीलंका के कोलंबो में होगा. वहीं अगर सेमीफाइनल में पाकिस्तान नहीं होती है तो फिर दोनों सेमीफाइनल कोलकाता और मुंबई में खेले जाएंगे. वहीं फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. अगर पाकिस्तान फाइनल में प्रवेश करता है तो फिर फाइनल श्रीलंका में ही खेला जाएगा.



Source link

BCCI ने जो किया सही किया, मुस्तफिजुर विवाद पर बोले आकाश चोपड़ा; बांग्लादेश को दिखाया आईना

BCCI ने जो किया सही किया, मुस्तफिजुर विवाद पर बोले आकाश चोपड़ा; बांग्लादेश को दिखाया आईना


मुस्तफिजुर रहमान IPL से निकाले जा चुके हैं, बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारत आने से मना कर दिया है. बांग्लादेश ने इसके अलावा अपने देश में IPL के प्रसारण पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. इस विषय पर भारत और बांग्लादेश आमने-सामने हैं, और इस पूरे विवाद पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के BCCI के फैसले का पूरा समर्थन करते हैं.

आकाश चोपड़ा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पिछले एक साल के भीतर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार हुआ है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में यह घटनाएं नहीं रुकीं तो वहां से हिन्दू लोग ही खत्म हो जाएंगे.

आकाश चोपड़ा ने दिखाया बांग्लादेश को आईना

आकाश चोपड़ा ने BCCI द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को IPL से निकालने के फैसले का पूरी तरह समर्थन किया है. उन्होंने BCCI द्वारा मुस्तफिजुर को अचानक रिलीज किए जाने के निर्देश के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि इसके लिए लोगों को बांग्लादेश की स्थिति समझनी जरूरी है.

भारत के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “पिछले एक साल से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ क्रूरता जारी है और इन दिनों हिंदुओं की हत्या हो रही है. वो पूरी कौम ही गायब हो जाएगी, वो पहले ही आधे हो चुके हैं. हमारे बाईं तरफ, पाकिस्तान में भी यही हुआ है. कभी अल्पसंख्यकों की जनसंख्या काफी हुआ करती थी, लेकिन वो अब लगभग गायब हो चुके हैं. अब बांग्लादेश भी उसी राह पर बढ़ रहा है.”

पाकिस्तान का उदाहरण दिया

आकाश चोपड़ा ने कहा कि यहां मुस्तफिजुर रहमान की गलती नहीं है, लेकिन 26/11 की घटना भी पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने नहीं की थी, लेकिन उसका नतीजा पूरे पाकिस्तान को भुगतना पड़ा. उसके बाद पाक खिलाड़ियों को IPL से बैन कर दिया गया. आकाश ने यह भी कहा कि क्रिकेटरों को यह समझने की जरूरत है कि उनका देश गलत काम करेगा, तो उसका खामियाजा उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी भुगतना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

फैंस के लिए आई बुरी खबर, विजय हजारे ट्रॉफी का अगला मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली; कोच ने किया कंफर्म



Source link

फैंस के लिए आई बुरी खबर, विजय हजारे ट्रॉफी का अगला मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली; कोच ने कंफर्म

फैंस के लिए आई बुरी खबर, विजय हजारे ट्रॉफी का अगला मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली; कोच ने कंफर्म


विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मंगलवार को होने वाले दिल्ली बनाम रेलवे मैच में नहीं खेलेंगे. इसकी पुष्टि दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने की है. इससे पहले कोहली टूर्नामेंट के शुरुआती 2 मैचों में दिल्ली के लिए खेले थे. उम्मीद लगाई जा रही थी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ने से पहले कोहली रेलवे के खिलाफ मैच खेल सकते हैं.

बीसीसीआई की गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी के जारी संस्करण में शुरूआती 2 मैच खेले थे. उन्होंने आंध्र के खिलाफ पहले मुकाबले में 131 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने गुजरात के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा (77) था. इन दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद हुए 3 मैचों में कोहली ने नहीं खेले, जिनमें से 2 मैच दिल्ली ने जीते और 1 हारा.

रेलवे के खिलाफ क्यों नहीं खेलेंगे विराट कोहली?

दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने कंफर्म किया कि कोहली रेलवे के खिलाफ नहीं खेलेंगे. उन्होंने कहा, “नहीं, वह उपलब्ध नहीं हैं.” भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है. उम्मीद थी कि सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ने से पहले वह 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में एक और मैच खेल सकते हैं. 

कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहते हैं, इसलिए वह मंगलवार को नहीं खेलेंगे. दिल्ली टीम ग्रुप डी में हैं, अभी 5 में से 4 मैच जीतकर टीम अपने ग्रुप की अंक तालिका में टॉप पर है.

बीसीसीआई के नियम के अनुसार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम 2 मैच खेलने थे. आंध्रा और गुजरात के खिलाफ खेलकर कोहली ने ये शर्त पूरी कर ली. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोहली रेलवे के खिलाफ भी मैच खेलेंगे.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp