फैंस के लिए आई बुरी खबर, विजय हजारे ट्रॉफी का अगला मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली; कोच ने कंफर्म

फैंस के लिए आई बुरी खबर, विजय हजारे ट्रॉफी का अगला मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली; कोच ने कंफर्म


विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मंगलवार को होने वाले दिल्ली बनाम रेलवे मैच में नहीं खेलेंगे. इसकी पुष्टि दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने की है. इससे पहले कोहली टूर्नामेंट के शुरुआती 2 मैचों में दिल्ली के लिए खेले थे. उम्मीद लगाई जा रही थी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ने से पहले कोहली रेलवे के खिलाफ मैच खेल सकते हैं.

बीसीसीआई की गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी के जारी संस्करण में शुरूआती 2 मैच खेले थे. उन्होंने आंध्र के खिलाफ पहले मुकाबले में 131 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने गुजरात के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा (77) था. इन दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद हुए 3 मैचों में कोहली ने नहीं खेले, जिनमें से 2 मैच दिल्ली ने जीते और 1 हारा.

रेलवे के खिलाफ क्यों नहीं खेलेंगे विराट कोहली?

दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने कंफर्म किया कि कोहली रेलवे के खिलाफ नहीं खेलेंगे. उन्होंने कहा, “नहीं, वह उपलब्ध नहीं हैं.” भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है. उम्मीद थी कि सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ने से पहले वह 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में एक और मैच खेल सकते हैं. 

कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहते हैं, इसलिए वह मंगलवार को नहीं खेलेंगे. दिल्ली टीम ग्रुप डी में हैं, अभी 5 में से 4 मैच जीतकर टीम अपने ग्रुप की अंक तालिका में टॉप पर है.

बीसीसीआई के नियम के अनुसार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम 2 मैच खेलने थे. आंध्रा और गुजरात के खिलाफ खेलकर कोहली ने ये शर्त पूरी कर ली. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोहली रेलवे के खिलाफ भी मैच खेलेंगे.



Source link

मोहम्मद शमी और मोहम्मद कैफ की बढ़ीं मुश्किलें, चुनाव आयोग ने भेज दिया SIR सुनवाई का नोटिस

मोहम्मद शमी और मोहम्मद कैफ की बढ़ीं मुश्किलें, चुनाव आयोग ने भेज दिया SIR सुनवाई का नोटिस


मोहम्मद शमी पिछले दिनों भारतीय टीम से ड्रॉप होने की खबरों के कारण चर्चा में रहे हैं. अब खबर है कि शमी और उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ को चुनाव आयोग ने समन भेजा है. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने दोनों भाइयों को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया है. दरअसल शमी और कैफ के जनगणना प्रपत्रों में चुनाव आयोग को कुछ विसंगतियां नजर आई हैं. यह प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हुई थी.

मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं, लेकिन वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, लेकिन लंबे समय से कोलकाता में रह रहे हैं. शमी और उनके भाई को 5 जनवरी को सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के सामने पेश होने का आदेश दिया गया था, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी के शेड्यूल के कारण वो 5 जनवरी को SIR संबंधित सुनवाई में हाजिरी नहीं लगा पाएंगे.

शमी ने अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के बारे में ECI को पत्र लिखा था, जिसके बाद उनकी सुनवाई की तारीख 9-11 जनवरी के बीच कर दी गई है. तब तक बंगाल के ग्रुप मैच समाप्त हो चुके होंगे, वहीं क्वार्टरफाइनल मैच 12 जनवरी से शुरू होंगे.

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ, कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर-93 के मतदाता हैं, जो रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यह मामला प्रोजेनी और सेल्फ-मैपिंग में आ रही तकनीकी खामियों से जुड़ा बताया जा रहा है.

मोहम्मद शमी भारतीय घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल के लिए 5 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं. इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी दमदार प्रदर्शन किया था. इसके बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें:

Watch: मैदान पर भिड़ गए बेन स्टोक्स और मार्नस लाबुशेन, सिडनी टेस्ट में गरमाया माहौल; देखें वायरल वीडियो



Source link

Watch: मैदान पर भिड़ गए बेन स्टोक्स और मार्नस लाबुशेन, सिडनी टेस्ट में गरमाया माहौल; वीडियो वायर

Watch: मैदान पर भिड़ गए बेन स्टोक्स और मार्नस लाबुशेन, सिडनी टेस्ट में गरमाया माहौल; वीडियो वायर


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज (2025-26) का आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. सोमवार को टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बीच तीखी बहस देखने को मिली. ये बहस धीरे धीरे बढ़ती गई, इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन बेन स्टोक्स और मार्नस लाबुशेन के बीच ये नोखझोंक हुई. इसकी शुरुआत तब हुई जब 29वें ओवर में ट्रेविस हेड ने स्टोक्स की एक गेंद पर चौका मारा.

स्टोक्स और लाबुशेन के बीच तीखी बहस

चौका लगने के बाद बेन स्टोक्स ने ट्रेविस हेड से कुछ कहा. हेड ने भी इसका जवाब दिया. इस बीच जब स्टोक्स ओवर खत्म करने के बाद अंपायर से अपनी कैप लेने पहुंचे तो मार्नस लाबुशेन ने स्टोक्स से कुछ कहा. फिर इन दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. अंत में स्टोक्स आए और लाबुशेन के कंधे पर हाथ रखकर कुछ  कहने लगे.

ट्रेविस हेड ने पूरे किए 500 रन

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं. अभी मेजबान 218 रन पीछे हैं. हेड 91 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की.

हेड एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एशेज सीरीज 2025-26 में 500 रन पूरे किए. उन्होंने 528 रन बना लिए हैं, जबकि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज जो रुट उनसे 134 रन पीछे हैं. रुट ने 394 रन बनाए हैं. रुट ने सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट की पहली पारी में 160 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया जीत चुका है सीरीज

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त बना ली थी. टीम ने शुरूआती 3 टेस्ट मैच जीते, जबकि चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. हेड इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन (528*) बनाने वाले बल्लेबाज और मिचेल स्टार्क (28*) सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.





Source link

पिता की याद में ईडन गार्डन्स पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

पिता की याद में ईडन गार्डन्स पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान, शेयर किया इमोशनल पोस्ट


बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने पिता, मंसूर अली खान पटौदी को उनके 85वें जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी है. सोहा अली खान कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंचीं, इसका उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी साझा किया है. सोहा अली खान ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक मैसेज भी साझा किया है.

सोहा अली खान ने जो वीडियो साझा किया, उसमें वो ईडन गार्डन्स मैदान में घूमती नजर आईं. इस वीडियो में 1974 के उस यादगार भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच का क्लिप भी दिखाया गया. उस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज पर यादगार जीत दर्ज की थी. सोहा अली खान ईडन गार्डन्स के स्टैंड्स में बैठी हुई नजर आईं. उन्होंने अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर को निहारा और उसके बारे में बात भी की.

भावुक मैसेज साझा किया

सोहा अली खान ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा, “अब्बा, आपके जन्मदिवस पर, मैं उस जगह खड़ी होना चाहती थी, जहां आपको यह खेल याद रखता है. आज ईडन गार्डन्स चाहे खाली हो, लेकिन आपके लिए यह कभी शांत नहीं है. एक ऐसा मैदान, जहां आपको खेलना बहुत पसंद था, जहां आपने कई बार भारतीय टीम की कप्तानी की. शायद सबसे यादगार 1974 का वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच था.”

मुंह पर लगी थी गेंद

उन्होंने आगे लिखा, “एंडी रॉबर्ट्स की एक गेंद आपके मुंह पर जा लगी थी, आपके गाल की हड्डी टूट गई थी. आप खून से लथपथ और दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर आ गए थे, लेकिन फिर भी मैदान में खेलने वापस आए और भारत 85 रनों की ऐतिहासिक जीत दिलाई.” उस टेस्ट मैच को याद करते हुए सोहा अली खान ने अपने पिता को ‘टाइगर’ कहकर भी संबोधित किया.

मंसूर अली खान ने अपने क्रिकेट करियर में भारत के लिए 46 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 2793 रन बनाए थे. उन्होंने भारत के लिए 6 शतक और 16 अर्धशतक भी लगाए.

सोहा अली खान के इंस्टाग्राम पोस्ट पर करीना कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैदान की सीटों को आप आज भी याद हैं. 

यह भी पढ़ें:

मुस्तफिजुर रहमान IPL से बाहर, लेकिन इस टूर्नामेंट में खेलते रहेंगे बांग्लादेश के खिलाड़ी, कपिल देव बोले- अभी फैसला…





Source link

इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते रहेंगे बांग्लादेश के खिलाड़ी, कपिल देव बोले- अभी फैसला…

इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते रहेंगे बांग्लादेश के खिलाड़ी, कपिल देव बोले- अभी फैसला…


पूर्व भारतीय कप्तान और समय के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव मौजूदा समय में गोल्फ के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पीजीटीआई यानी पेशेवर गोल्फ टूर के अध्यक्ष हैं. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेशी खिलाड़ी भी खेलते हैं. ऐसे में उनसे पूछा गया कि क्या पीजीटीआई से भी बांग्लादेशी खिलाड़ी बाहर किए जाएंगे तो उन्होंने कहा कि हम इस पर बात करेंगे. अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.

पीजीटीआई में खेलते हैं कई बांग्लादेशी खिलाड़ी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में अगले महीने टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम नहीं भेजने का फैसला लिया है. बीसीबी ने यह फैसला मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद लिया है. ऐसे में पीजीटीआई से भी बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर करने की चर्चा हो रही है.

पीजीटीआई टूर से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर करने की संभावना के बारे में पूछने पर कपिल देव ने कहा, हम इस पर बात करेंगे. अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. बता दें कि बांग्लादेश के जमाल हुसैन, मोहम्मद सिद्दीकुर रहमान और मोहम्मद अकबर हुसैन समेत कई प्रमुख गोल्फर पीजीटीआई टूर पर खेलते हैं.

हम आईपीएल जैसा गोल्फ भी करना चाहते हैं- कपिल देव

कपिल देव ने आईसीसी को पत्र लिखने वाले बीसीबी के ताजा फैसले पर टिप्पणी से इनकार कर दिया. 1983 विश्व कप विजेता कप्तान पीजीटीआई की फ्रेंचाइजी आधारित गोल्फ लीग ‘ 72 द लीग’ के उद्घाटन से इतर मीडिया से मुखातिब थे. कपिल ने कहा कि भारत को गोल्फ के विकास के लिए टीम आधारित ढांचे की जरूरत है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के बाद भारतीय क्रिकेट में आए बदलाव का भी उदाहरण दिया.

उन्होंने कहा, मैं क्रिकेट खेलता था जो टीम का खेल है जबकि गोल्फ व्यक्तिगत खेल है, लेकिन भारत को गोल्फ में भी टीम फॉर्मेट की जरूरत है. इंडियन प्रीमियर लीग आने के बाद क्रिकेट में जो बदलाव आया, हम इस लीग के जरिये गोल्फ में भी वही करना चाहते हैं.



Source link

कैसे बुक करें महिला प्रीमियर लीग मैच की ऑनलाइन टिकट? जानिए कीमत और पूरा प्रोसेस

कैसे बुक करें महिला प्रीमियर लीग मैच की ऑनलाइन टिकट? जानिए कीमत और पूरा प्रोसेस


महिला प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण (WPL 2026) 9 जनवरी से 5 फरवरी के बीच खेला जाएगा. 5 टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे. मुकाबलों के टिकट्स ऑनलाइन हो चुके हैं, जिसकी शुरुआत सिर्फ 100 रुपये से है. जानिए टिकट्स कहां से और कैसे बुक करें?

महिला प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल 29 नवंबर को रिलीज हो गया था. पहला मैच 9 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला जाएगा. इसके बाद 10 जनवरी को डबल हेडर है. पहला मैच यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच और दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है. सभी मैचों के टिकट्स 100 रुपये से शुरू हैं.

कहां बुक करें WPL 2026 मैचों के टिकट?

महिला प्रीमियर लीग की आधिकारिक वेबसाइट या डिस्ट्रिक्ट बाय जोमेटो की वेबसाइट और ऐप पर जानकार टिकट बुक कर सकते हैं.

कैसे बुक करें WPL 2026 मैचों के टिकट?

खबर लिखे जाने तक अभी सिर्फ 100 रुपये के प्राइस वाले टिकट ही ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हुई हैं. सबसे पहले आप महिला प्रीमियर लीग की वेबसाइट पर या डिस्ट्रिक्ट बाय जोमेटो की वेबसाइट पर जाएं. आपको टिकट्स का एक सेक्शन नजर आएगा, जिसमें क्लिक करते ही आपके सामने सभी मैचों की लिस्ट आ जाएगी.

1 फरवरी तक डबल राउंड रॉबिन के मुकाबले चलेंगे, सभी मैचों की 100 रुपये वाली टिकट्स ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध हैं. 9 जनवरी को होने वाले ओपनिंग मैच की जितनी टिकट्स ऑनलाइन हुई थी, वो बिक चुकी हैं. अभी इस मैच की टिकटें फिर से उपलब्ध होंगी.जैसे आपको 10 जनवरी को होने वाले डबल हेडर के पहले मैच की टिकट बुक करनी है, तो आपको उस मैच के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

  • बुक टिकट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • आपके सामने स्टैंड्स की फोटो आ जाएगी.
  • वो स्टैंड्स आपको कलरफुल दिखेंगे, जिनके टिकट्स अभी उपलब्ध हैं.
  • अपनी इच्छा के स्टैंड पर क्लिक करें. 
  • फिर आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा.
  • आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको वेरीफाई करना होगा.
  • फिर आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा और टिकट बुक हो जाएगी.

WPL 2026 टीमें

दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स.

महिला प्रीमियर लीग विजेताओं की लिस्ट

  • 2023- मुंबई इंडियंस
  • 2024- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 2025- मुंबई इंडियंस



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp