कैसे बुक करें महिला प्रीमियर लीग मैच की ऑनलाइन टिकट? जानिए कीमत और पूरा प्रोसेस

कैसे बुक करें महिला प्रीमियर लीग मैच की ऑनलाइन टिकट? जानिए कीमत और पूरा प्रोसेस


महिला प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण (WPL 2026) 9 जनवरी से 5 फरवरी के बीच खेला जाएगा. 5 टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे. मुकाबलों के टिकट्स ऑनलाइन हो चुके हैं, जिसकी शुरुआत सिर्फ 100 रुपये से है. जानिए टिकट्स कहां से और कैसे बुक करें?

महिला प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल 29 नवंबर को रिलीज हो गया था. पहला मैच 9 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला जाएगा. इसके बाद 10 जनवरी को डबल हेडर है. पहला मैच यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच और दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है. सभी मैचों के टिकट्स 100 रुपये से शुरू हैं.

कहां बुक करें WPL 2026 मैचों के टिकट?

महिला प्रीमियर लीग की आधिकारिक वेबसाइट या डिस्ट्रिक्ट बाय जोमेटो की वेबसाइट और ऐप पर जानकार टिकट बुक कर सकते हैं.

कैसे बुक करें WPL 2026 मैचों के टिकट?

खबर लिखे जाने तक अभी सिर्फ 100 रुपये के प्राइस वाले टिकट ही ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हुई हैं. सबसे पहले आप महिला प्रीमियर लीग की वेबसाइट पर या डिस्ट्रिक्ट बाय जोमेटो की वेबसाइट पर जाएं. आपको टिकट्स का एक सेक्शन नजर आएगा, जिसमें क्लिक करते ही आपके सामने सभी मैचों की लिस्ट आ जाएगी.

1 फरवरी तक डबल राउंड रॉबिन के मुकाबले चलेंगे, सभी मैचों की 100 रुपये वाली टिकट्स ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध हैं. 9 जनवरी को होने वाले ओपनिंग मैच की जितनी टिकट्स ऑनलाइन हुई थी, वो बिक चुकी हैं. अभी इस मैच की टिकटें फिर से उपलब्ध होंगी.जैसे आपको 10 जनवरी को होने वाले डबल हेडर के पहले मैच की टिकट बुक करनी है, तो आपको उस मैच के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

  • बुक टिकट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • आपके सामने स्टैंड्स की फोटो आ जाएगी.
  • वो स्टैंड्स आपको कलरफुल दिखेंगे, जिनके टिकट्स अभी उपलब्ध हैं.
  • अपनी इच्छा के स्टैंड पर क्लिक करें. 
  • फिर आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा.
  • आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको वेरीफाई करना होगा.
  • फिर आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा और टिकट बुक हो जाएगी.

WPL 2026 टीमें

दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स.

महिला प्रीमियर लीग विजेताओं की लिस्ट

  • 2023- मुंबई इंडियंस
  • 2024- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 2025- मुंबई इंडियंस



Source link

‘ हम भारत में सभी का स्वागत, बांग्लादेश में जो हो रहा वो गलत’, हरभजन ने विवाद पर दिया बयान

‘ हम भारत में सभी का स्वागत, बांग्लादेश में जो हो रहा वो गलत’, हरभजन ने विवाद पर दिया बयान


मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. बांग्लादेश बुरी तरह बौखलाया हुआ है, जिसने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत भेजने से मना कर दिया है. इस विवाद पर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. बांग्लादेश के मैच भारत में होंगे या बाहर शिफ्ट किए जाएंगे, यह फैसला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को करना है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बांग्लादेश पर कटाक्ष करते हुए तीखा बयान दिया है.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार हरभजन सिंह ने कहा, “पिछले दिनों घटी घटनाओं के कारण बांग्लादेश की टीम, भारत नहीं आना चाहती है. जो भी बांग्लादेश में हो रहा है, वो गलत है. ICC को उनकी मांग पर फैसला लेना चाहिए. हम भारत में सबका स्वागत करते हैं, लेकिन वो यहां आना चाहते हैं या नहीं, यह उनका फैसला होगा.”

इस पूरे विवाद के तार क्रिकेट से जुड़े हैं. दरअसल IPL 2026 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसी बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर जुल्म की घटनाएं बढ़ी हैं. इस कारण नीलामी में मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के चलते KKR की जमकर आलोचना हुई और उसके लिए ‘एंटी नेशनल’ जैसे शब्द भी कहे गए.

अंततः BCCI ने निर्देश जारी किया कि KKR रहमान को रिलीज कर दे. कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रैंचाइजी ने ऐसा ही किया. उसके बाद बांग्लादेश सरकार के आदेश पर BCB (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने से इनकार किया है.

मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज किए जाने पर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. उनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर KKR को रिप्लेसमेंट उपलब्ध करवाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि हाल की घटनाओं के चलते रहमान को रिलीज करने का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें:

‘ हम भारत में सभी का स्वागत…, बांग्लादेश में जो हो रहा वो गलत…’, हरभजन सिंह ने विवाद पर दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा



Source link

Watch: सेल्फी के लिए फैन ने की बदसलूकी, रोहित शर्मा को आया गुस्सा; उंगली दिखाकर लगाई डांट!

Watch: सेल्फी के लिए फैन ने की बदसलूकी, रोहित शर्मा को आया गुस्सा; उंगली दिखाकर लगाई डांट!


रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें फैन पर गुस्सा होते हुए देखा जा सकता है. वह उंगली दिखाकर उन्हें डांटते भी दिख रहे हैं. हालांकि इसके पीछे का कारण जानकार आप भी कहोगे कि रोहित की जगह कोई और भी होता तो शायद ऐसा ही व्यवहार करता.

रोहित शर्मा जामनगर में अपनी बेटी सैमी का जन्मदिन मनाने गए थे, वह अपने परिवार के साथ मुंबई लौट आए हैं. शहर के कलीना एयरपोर्ट पर जब वह उतरे तो उनका जबरजस्त क्रेज देखने को मिला. फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे. वायरल वीडियो इसी समय का बताया जा रहा है.

रोहित शर्मा को क्यों आया गुस्सा?

रोहित शर्मा एयरपोर्ट से निकलने के बाद अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार में बैठे. जब कार चलने लगी तो फैंस को देखकर रोहित शर्मा ने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे कर लिया और उन्हें अलविदा कहने लगे. इसी दौरान दो बच्चे आए और उनके साथ फोटो लेने का प्रयास करने लगे. यहां तक ठीक था लेकिन दोनों ने रोहित का हाथ पकड़ लिया और खींचने लगे. रोहित ने तब अपना हाथ वापस पीछे कर लिया और शीशा ऊपर करने लगे, इस दौरान रोहित उंगली दिखाकर उन्हें कुछ कहते हुए दिखे.

11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज

भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलेंगे. दोनों टीम इंडिया के लिए अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. उनके क्रेज का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि वडोदरा में होने वाले पहले वनडे की टिकट ऑनलाइन होने के कुछ मिनटों में ही बिक गईं.





Source link

बांग्लादेश से पहले इस देश में भी IPL टेलिकास्ट पर लगा था बैन, टीवी और मोबाइल पर नहीं आते मैच


बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैचों के लाइव प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई थी. बीसीबी अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भी भारत नहीं भेजने का मन बना चुका है. खैर, आपको बता दें कि बांग्लादेश पहला देश नहीं है जिसने आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण पर अपने देश में रोक लगाई हो.

भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है. बांग्लादेश में 2 हिन्दू युवकों की ह्त्या के बाद भारत में मुस्तफिजुर रहमान के केकेआर टीम में होने का विरोध हुआ तो बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को बांग्लादेशी प्लेयर को रिलीज करने का निर्देश दिया. इसके बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बांग्लादेश में आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला लिया.

2019 में पाकिस्तान ने लगाया था IPL प्रसारण पर बैन

इमरान खान की अध्यक्षता में 2019 में पाकिस्तान ने आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला किया था. इमरान तब प्रधानमंत्री थे. हालांकि इससे पहले भारत ने पाकिस्तान सुपर लीग के ब्रॉडकास्टर डीस्पोर्ट को भारत में प्रतिबंधित किया था. ये भारत सरकार ने पुलवामा अटैक के विरोध में किया था, जिसमें 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे.

तब पाकिस्तान के इनफार्मेशन मिनिस्टर फवाद चौधरी ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा था कि भारत पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ता.

हालांकि बाद में ये प्रतिबंध हट गया था, लेकिन पिछले साल पाकिस्तान ने फिर आईपीएल के मैचों के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी थी. इस बार भी पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान सुपर लीग पर एक्शन लिया था. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पीएसएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक लगाई थी, इसके बाद पाकिस्तान ने भी आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया.



Source link

ड्वेन ब्रावो महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हुए भावुक, जानिए ऐसा क्या कहा जो हो गया वायरल

ड्वेन ब्रावो महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हुए भावुक, जानिए ऐसा क्या कहा जो हो गया वायरल


Dwayne Bravo Gave Emotional Statement For MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का खास लगाव रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अनगिनत मैचों में ड्वेन ब्रावो ने यादगार प्रदर्शन किया है. यहीं कारण है कि सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के प्रति ब्रावो का एक अलग ही लगाव देखने को मिलता है. हाल ही में, ब्रावो ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में धोनी को लेकर भावुक बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम दोनों अलग-अलग मां से जरूर पैदा हुए हैं, लेकिन हम सगे भाई की तरह हैं.

ड्वेन ब्रावो ने एमएस धोनी को लेकर दिया बयान

सीएसके में धोनी के साथ अनुभव को लेकर ब्रावो ने कहा, ‘जब मैंने सीएसके लिए पहला ओवर किया था तो उन्होंने मुझ से पूछा था कि मैं क्या फील्ड चाहता हूं. मैंने उन्हें बताया, लेकिन उसके बाद उन्होंने मुझसे कभी भी फिर फील्ड प्लेसमेंट को लेकर नहीं पूछा. मैंने महसूस किया कि वे मुझपर पूरी तरह से भरोसा करते हैं. वहीं, हमने एक दूसरे को अलग-अलग मां से पैदा हुए भाई कहने लगे थे. उन्होंने मुझे ये सम्मान दिया.’

CSK के लिए कैसा रहा है ड्वेन ब्रावो का करियर?

ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल में कुल 14 सीजन खेले, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 10 सीजन सीएसके के लिए खेले हैं. इस टूर्नामेंट में उनकी शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ हुई थी. मुंबई के लिए ब्रावो तीन सीजन खेले और बीच में एक सीजन के लिए वो गुजरात लायंस के लिए खेले थे. सीएसके के लिए ब्रावो ने कुल 75 मैचों में मैदान पर उतरे.

इन मुकाबलों में ब्रावो ने सीएसके लिए बल्लेबाजी में 137.16 की स्ट्राइक रेट से कुल 1004 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने गेंदबाजी में सीएसके के लिए कुल 140 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं और ब्रावो ने सीएसके लिए 13 बार तीन विकेट झटकने का भी कारनामा किया है. बतौर खिलाड़ी के अलावा, ब्रावो सीएसके के लिए बॉलिंग कोच की भूमिका में भी दिखाई दे चुके हैं.



Source link

बांग्लादेश सरकार ने IPL के टेलीकास्ट पर लगाया बैन, क्रिकेट जगत में मची सनसनी

बांग्लादेश सरकार ने IPL के टेलीकास्ट पर लगाया बैन, क्रिकेट जगत में मची सनसनी


बांग्लादेश सरकार ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है. बांग्लादेश सरकार के इस फैसले से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है. यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 2026 सीज़न से पहले बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम से बाहर करने की मांग के बाद लिया गया है.

 

यह खबर अपडेट की जा रही है



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp