2026 के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला, फिर भी तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड

2026 के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला, फिर भी तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड


वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 के अपने पहले ही मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की, उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया. भारतीय अंडर-19 और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के बीच यूथ वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसमें वैभव कप्तान हैं. शनिवार को हुए पहले मुकाबले में वैभव बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए, वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए.

भारत अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहला यूथ वनडे बेनोनी में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, कप्तान वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. आरोन जॉर्ज 5, वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू 21-21 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद हरवंश पंगालिया ने 93 और आरएस अम्ब्रीश ने 65 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत का स्कोर 300 पार (301) पहुंचने में महत्वपूर्ण रोल निभाया.

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड

बेशक वैभव सूर्यवंशी साल के पहले मैच में 11 ही रन बना पाए, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव अब यूथ वनडे में कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं, वह 14 साल 282 दिन के हैं. ये रिकॉर्ड पिछले 19 सालों से पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था.

वैभव सूर्यवंशी अंतर्राष्ट्रीय अंडर-19 के किसी भी फॉर्मेट में 16 साल से कम उम्र में कप्तानी करने वाले भी पहले भारतीय बन गए हैं. बता दें कि कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा चोटिल हैं, इस कारण से वैभव को कप्तानी करने का मौका मिला. आयुष और विहान, दो नॉन ही अंडर-19 वर्ल्ड कप से वापसी करेंगे. वर्ल्ड कप 15 जनवरी से शुरू होगा, जिसका आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा.

भारत अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरा यूथ वनडे मैच 5 जनवरी को खेला जाएगा. सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 जनवरी को होगा. सभी मैच बेनोनी में होंगे.

हर फॉर्मेट में धूम मचा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी के जारी संस्करण में अपने पहले ही मैच में 190 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी. बिहार के इस बल्लेबाज ने इस पारी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने के मामले में एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा था. इस पारी में उन्होंने 15 छक्के जड़े, जो लिस्ट ए में किसी भी भारतीय द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं.

इससे पहले वैभव ने अंडर-19 और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने आईपीएल में गुजरात के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था. ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है,  पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं. बता दें कि आईसीसी नियमों के अनुसार वैभव सूर्यवंशी अभी 3 महीने तक नेशनल टीम में नहीं चुने जा सकते. नियम के अनुसार नेशनल टीम में शामिल होने की न्यूनतम आयु 15 वर्ष है.



Source link

शतक लगाने के बाद भी ऋतुराज गायकवाड़ ड्राप, गंभीर-अगरकर की हो रही आलोचना; अश्विन ने भी उठाए सवाल

शतक लगाने के बाद भी ऋतुराज गायकवाड़ ड्राप, गंभीर-अगरकर की हो रही आलोचना; अश्विन ने भी उठाए सवाल


भारतीय क्रिकेट टीम की अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ है, जिसका पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा. बीसीसीआई ने शनिवार को वनडे टीम का ऐलान किया, जिसमें कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. हालांकि पिछले मैच में शतक लगाने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ को जगह नहीं मिली, जिस वजह से सोशल मीडिया पर कुछ फैंस चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कोच गौतम गंभीर की आलोचना भी कर रहे हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ ने 105 रन बनाए थे, सीरीज के तीसरे मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी. गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ 31 दिसंबर को 124 रनों की शानदार पारी खेली, बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम से ड्राप किया गया.

रविचंद्रन अश्विन ने क्या लिखा?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम की घोषणा के बाद पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ की फोटो और उनके नाम का हैशटैग करते हुए लिखा, “आप कैसा भी महसूस करें. उठो, तैयार हो जाओ, पैड पहनो, मैदान पर जाओ और कभी हार मत मानो. इसे नजरअंदाजज करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन भारतीय टीम में जगह के लिए मुकाबला ऐसा ही है.”

सोशल मीडिया पर हो रही है आलोचना

एक यूजर ने लिखा, “BCCI फिर वही कर रहा है! हाल ही में ODI सेंचुरी और शानदार घरेलू फॉर्म के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ को टीम से बाहर कर दिया, सिर्फ वापस आ रहे खिलाड़ियों को जगह देने के लिए. निरंतरता? मेरिट? ये सब क्या होता है?”

नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर के चयन पर भी सवाल उठ रहे हैं, जबकि कई फैंस सवाल उठा रहे हैं कि प्रदर्शन और घरेलू टूर्नामेंट में फॉर्म का क्या मतलब है? मोहम्मद शमी को नजरअंदाज करने पर भी कई फैंस गुस्सा हैं, जो सोशल मीडिया पर चयन समिति से सवाल पूछ रहे हैं कि उनके जैसे प्लेयर को लाने के लिए उन्हें क्यों बाहर रखा जा रहा है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का ODI स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.





Source link

मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म? न्यूजीलैंड ODI सीरीज में नहीं मिला मौका; इमोशनल हुए फैंस

मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म? न्यूजीलैंड ODI सीरीज में नहीं मिला मौका; इमोशनल हुए फैंस


Fans Emotional For Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया. रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया. फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि 2026 की पहली सीरीज में शमी को मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले शमी का इग्नोर होना कहीं ना कहीं यह इशारा भी कर रहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड उनसे आगे बढ़ चुका है और शायद यही शमी के इंटरनेशनल करियर की समाप्ति है. सोशल मीडिया पर भी शमी का चयन ना होने पर फैंस इमोशनल दिखाई दिए.

शमी को लेकर इमोशनल हुए फैंस 

शमी को टीम इंडिया में ना देखकर फैंस सोशल मीडिया पर काफी इमोशनल दिखाई दिए. एक यूजर ने शमी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज के टीम सिलेक्शन से संकेत मिला कि मोहम्मद शमी के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का शायद यहीं अंत हो सकता है” इसी तरह भारतीय पेसर को लेकर फैंस काफी भावुक नजर आए.

भारत के लिए शमी का पिछला मैच?

आपको बता दें कि शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के रूप में खेला था. गौर करने वाली बात यह है कि शमी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने टूर्नामेंट में 9 विकेट चटकाए थे.

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन जारी 

गौर करने वाली बात यह है कि शमी मौजूदा वक्त में बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं. 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में शमी ने 5 मैचों में 11 विकेट चटका लिए हैं. इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शमी ने 7 मैचों में 16 विकेट अपने खाते में डाले थे. वहीं रणजी ट्रॉफी के मैचों में भी भारतीय पेसर ने कमाल का प्रदर्शन किया था. इतना सब करने के बाद भी शमी को नहीं चुना गया, जिससे कहीं ना कहीं साफ हो जाता है कि उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया है.





Source link

मुस्तफिजुर के IPL से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश ने बुलाई अहम बैठक, टी20 वर्ल्ड कप पर होगा

मुस्तफिजुर के IPL से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश ने बुलाई अहम बैठक, टी20 वर्ल्ड कप पर होगा


बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है. केकेआर ने मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था, लेकिन बांग्लादेश में हुई 2 हिन्दू युवकों की हत्या के बाद आईपीएल में बांग्लादेशी प्लेयर्स को शामिल करने के लिए केकेआर की आलोचना हो रही थी. अब इसका असर टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय समयनुसार रात 8.30 बजे एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. इसमें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बोर्ड अपना रुख तय करेगा. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है. बांग्लादेश के सभी ग्रुप मैच भारत में होने हैं, लेकिन एक आशंका ये भी है कि बीसीबी अपनी टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला ले सकता है.

बीसीसीआई भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने से मना कर सकता है, इस स्थिति में बांग्लादेश पाकिस्तान की तरह अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल सकती है.

ईडन गार्डन्स पर बांग्लादेश के 3 मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका के 8 वेन्यू पर होगा, इसमें श्रीलंका के 3 स्टेडियम हैं. टूर्नामेंट में 4 ग्रुप्स हैं, प्रत्येक ग्रुप में 5-5 टीम हैं. बांग्लादेश ग्रुप सी में है, इसमें उसके साथ इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज हैं. ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश के 4 में से 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने हैं, एक मैच वानखेड़े में तय है.

  • 7 फरवरी- बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स)
  • 9 फरवरी- बांग्लादेश बनाम इटली (ईडन गार्डन्स)
  • 14 फरवरी- बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड (ईडन गार्डन्स)
  • 17 फरवरी- बांग्लादेश बनाम नेपाल (वानखेड़े)

क्या श्रीलंका में शिफ्ट होंगे बांग्लादेश के मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा हुआ है, सभी वेन्यू पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. ऐसे में इतनी जल्दी शेड्यूल में बदलाव करना थोड़ा मुश्किल है. क्योंकि अगर बांग्लादेश अपने मैच श्रीलंका में खेलने की मांग आईसीसी से करती है तो इस ग्रुप की अन्य टीमों पर भी इसका असर पड़ेगा. सभी टीमों को अपना 1 मैच खेलने के लिए श्रीलंका ट्रैवल करना पड़ेगा. वैसे ये असंभव नहीं है.



Source link

KKR के मुस्तफिजुर रहमान बाहर, क्या बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पर भी गिरेगी गाज? MI का हिस्सा

KKR के मुस्तफिजुर रहमान बाहर, क्या बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पर भी गिरेगी गाज? MI का हिस्सा


मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के लिए हुए ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बीसीसीआई के आदेश पर केकेआर को बांग्लादेशी प्लेयर को रिलीज करना पड़ा. केकेआर ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी. लेकिन अब सवाल है कि क्या इसकी गाज शाकिब अल हसन पर भी गिरेगी, जो इंटरनेशनल लीग टी20 में MI परिवार का हिस्सा हैं.

बांग्लादेश में 2 हिन्दू युवकों की हत्या का विरोध भारत में हो रहा है, जिसका असर आईपीएल पर भी पड़ा. कई लोग बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के लिए केकेआर और टीम के मालिक शाहरुख खान की आलोचना कर रहे थे. हालांकि एक पक्ष इसके लिए बीसीसीआई को दोषी बता रहा था. बढ़ते विरोध के बाद ये फैसला लिया गया.

KKR ने क्या बताया?

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “BCCI/IPL की रेगुलेटर ने आईपीएल के आगामी संस्करण से पहले केकेआर को निर्देश दिया कि वह मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करें. बीसीसीआई के निर्देश के बाद ये फैसला लिया गया. बीसीसीआई केकेआर को मुस्तफिजुर के रिप्लेसमेंट की इजाजत देगा. आगे की जानकारी सही समय पर साझा की जाएगी.”

शाकिब अल हसन पर भी गिरेगी गाज?

शाकिब अल हसन इंटरनेशनल लीग टी20 में एमआई एमिरेट्स टीम का हिस्सा हैं. ये टीम जारी संस्करण के फाइनल में पहुंची है. फाइनल मैच एमआई और डेजर्ट वाइपर्स के बीच 4 जनवरी को खेला जाएगा. बता दें कि विरोध बांग्लादेशी खिलाड़ियों के भारत आकर खेलने पर हो रहा है, IPL में खेलने पर हो रहा है. आईपीएल बीसीसीआई आयोजित करता है. 

शाकिब अल हसन इंटरनेशनल लीग टी20 में एमआई एमिरेट्स का हिस्सा हैं, ये लीग यूनाइटेड अरब एमिरेट्स आयोजित करता है. इसमें कुल 6 टीमें खेलती हैं. इस कारण से इसका असर शाकिब अल हसन के खेलने पर नहीं पड़ेगा.

IPL 2026 ऑक्शन लिस्ट में शामिल नहीं थे शाकिब

शाकिब अल हसन भी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पहले खेल चुके हैं. वह 7 सीजन केकेआर और 2 सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं, वह 2021 में आखिरी बार आईपीएल खेलते हुए नजर आए थे. हालांकि खबर के अनुसार शाकिब ने IPL 2026 सीजन के लिए भी ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर किया था, लेकिन बीसीसीआई की फाइनल लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं था.



Source link

T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान ने ICC को सौंपी खिलाड़ियों की लिस्ट, बाबर-शाहीन बाहर?

T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान ने ICC को सौंपी खिलाड़ियों की लिस्ट, बाबर-शाहीन बाहर?


T20 World Cup 2026, Pakistan Provisional Squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए 15 सदस्यीय संभावित टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) को सौंप दी गई है. पाक बोर्ड की तरफ से संभावित टीम को सार्वजनिक नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने इस बारे में जानकारी दी. यह कोई पहला मौका नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की तरफ से पहले भी ऐसा किया जा चुका है.

टीम को सार्वजनिक ना करने पर फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो गए. सबसे पहले लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर संभावित 15 सदस्यीय टीम में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिली है. क्या बाबर आजम का पत्ता कट गया है? क्या शाहीन अफरीदी को भी मौका नहीं मिला है? तो आइए जानते हैं कि संभावित स्क्वॉड में किसे-किसे रखा गया है.

किन-किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम को रखा गया है. इसके अलावा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को भी मौका मिला है. हालांकि शाहीन इन दिनों इंजरी से जूझ रहे हैं. बाकी ऑलराउंडर शादाब खान भी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन शादाब कंधे की इंजरी के चलते पिछले साल मई से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सके हैं. हालांकि उन्होंने बीबीएल 2025-26 के जरिए वापसी की. इसके अलावा शादाब को जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में भी शामिल किया गया है. 

रिपोर्ट्स में आगे बताया गया कि सिलेक्टर्स ने ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को विश्व कप की संभावित टीम में शामिल किया है, जो श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने गए हैं. खिलाड़ियों की लिस्ट में फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, नसीम शाह, उस्मान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और सलमान अली आगा को रखा गया है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि हारिस रऊफ का नाम नहीं शामिल किया गया है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp