T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान ने ICC को सौंपी खिलाड़ियों की लिस्ट, बाबर-शाहीन बाहर?

T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान ने ICC को सौंपी खिलाड़ियों की लिस्ट, बाबर-शाहीन बाहर?


T20 World Cup 2026, Pakistan Provisional Squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए 15 सदस्यीय संभावित टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) को सौंप दी गई है. पाक बोर्ड की तरफ से संभावित टीम को सार्वजनिक नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने इस बारे में जानकारी दी. यह कोई पहला मौका नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की तरफ से पहले भी ऐसा किया जा चुका है.

टीम को सार्वजनिक ना करने पर फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो गए. सबसे पहले लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर संभावित 15 सदस्यीय टीम में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिली है. क्या बाबर आजम का पत्ता कट गया है? क्या शाहीन अफरीदी को भी मौका नहीं मिला है? तो आइए जानते हैं कि संभावित स्क्वॉड में किसे-किसे रखा गया है.

किन-किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम को रखा गया है. इसके अलावा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को भी मौका मिला है. हालांकि शाहीन इन दिनों इंजरी से जूझ रहे हैं. बाकी ऑलराउंडर शादाब खान भी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन शादाब कंधे की इंजरी के चलते पिछले साल मई से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सके हैं. हालांकि उन्होंने बीबीएल 2025-26 के जरिए वापसी की. इसके अलावा शादाब को जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में भी शामिल किया गया है. 

रिपोर्ट्स में आगे बताया गया कि सिलेक्टर्स ने ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को विश्व कप की संभावित टीम में शामिल किया है, जो श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने गए हैं. खिलाड़ियों की लिस्ट में फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, नसीम शाह, उस्मान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और सलमान अली आगा को रखा गया है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि हारिस रऊफ का नाम नहीं शामिल किया गया है.



Source link

भारत नहीं खेलेगा चैरिटी मैच, BCCI ने ठुकराया श्रीलंका का प्रस्ताव; जानिए क्या है वजह

भारत नहीं खेलेगा चैरिटी मैच, BCCI ने ठुकराया श्रीलंका का प्रस्ताव; जानिए क्या है वजह


श्रीलंका क्रिकेट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से 2 चैरिटी मैच खेलने का अनुरोध किया था. श्रीलंका क्रिकेट दिसंबर में चक्रवात ‘दित्वा’ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ये टी20 मैच खेलना चाहता था, हालांकि व्यावसायिक कारणों के चलते बीसीसीआई ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. हालांकि, अगस्त में भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा तय शेड्यूल के अनुसार ही रहेगा. भारत इस दौरे पर 2 टेस्ट और 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा.

BCCI ने क्यों ठुकराया प्रस्ताव?

पत्रकारों से बात करते हुए श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बताया कि उन्होंने दिसंबर में 27 और 29 तारीख को ‘दित्वा’ चक्रवात पीड़ितों कि मदद के लिए 2 चैरिटी मैच खेलने की योजना पर चर्चा की थी. लेकिन, वे समय पर व्यावसायिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप नहीं दे सके. बता दें कि इस चक्रवात से श्रीलंका में करीब 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ था, 600 लोगों की मौत भी हो गई थी.

अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगा भारत

शम्मी सिल्वा ने ये भी स्पष्ट किया कि अगस्त में भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा तय शेड्यूल के अनुसार ही रहेगा. इस दौरे में 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होंगे. इससे पहले भारत की कोई टेस्ट सीरीज नहीं है. इस दौरे पर 2 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी होंगे. 

अगले हफ्ते पाकिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज से होने वाली आय को भी श्रीलंका क्रिकेट चक्रवात रहत कोष में दान करेगा. ये मैच दांबुल्ला में खेले जाएंगे.

T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटा श्रीलंका

7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन शुरू होगा, भारत के साथ श्रीलंका भी इसका मेजबान है. पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, ग्रुप बी के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे. अगर पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंची तो खिताबी मुकाबला भी कोलंबो में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में बांटा गया है.



Source link

न्यूजीलैंड से पहले इस टीम के खिलाफ खेलेंगे श्रेयस अय्यर, इस दिन उपकप्तान की मैदान पर होगी वापसी

न्यूजीलैंड से पहले इस टीम के खिलाफ खेलेंगे श्रेयस अय्यर, इस दिन उपकप्तान की मैदान पर होगी वापसी


श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी करेंगे, बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है. 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी, लेकिन इससे पहले ही अय्यर मैदान पर नजर आएंगे. जानिए वह कब, किस टीम के खिलाफ खेलेंगे.

श्रेयस अय्यर पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे. सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में वह कैच लेते हुए गिर गए थे, तब उनकी पसलियों में चोट लग गई थी. स्कैन में इंटरनल ब्लीडिंग का पता चला, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. उपकप्तान अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रहे थे, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से वह वापसी करने जा रहे हैं.

कब खेलेंगे श्रेयस अय्यर?

खबर है कि श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे. वह मुंबई टीम के लिए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलेंगे, ये मैच 6 जनवरी को होगा. ये खास होगा क्योंकि चोट के बाद ये अय्यर का पहला बड़ा मैच होगा.

अय्यर पिछले काफी दिनों से बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. इसे ‘रिटर्न टू प्ले’ कहा जाता है. इसके तहत उन्होंने अपना पहला 50 ओवरों का अभ्यास मैच 2 जनवरी को खेला. 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में वह खेले तो वो उनके लिए अहम मैच होगा.

श्रेयस अय्यर को लेकर BCCI का अपडेट

अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बतौर कप्तान शामिल किया है. हालांकि बीसीसीआई ने साफ किया है कि उन्हें अभी बीसीसीआई COE से फिटनेस क्लीयरेंस मिलना बाकी है. बीसीसीआई ने बताया, “श्रेयस अय्यर की उपलब्धता BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी.”

हार्दिक पांड्या इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, बीसीसीआई ने उनको लेकर बताया, “हार्दिक को BCCI COE ने एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने की इजाज़त नहीं दी है, और आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है.”

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का ODI स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.





Source link

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर की वापसी; हार्दिक-बुमराह नहीं

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर की वापसी; हार्दिक-बुमराह नहीं


India Squad For IND vs NZ ODI Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई, जबकि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को मौका नहीं मिला. दोनों को मौका नहीं मिलना पहले ही तय हो गया था.

दरअसल इससे पहले सामने आई कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिलहाल टीम मैनेजमेंट का पूरा फोकस आगामी टी20 वर्ल्ड कप पर है, जिसके चलते हार्दिक और बुमराह को आराम दिया गया है. दोनों स्टार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे.

श्रेयस अय्यर का खेलना फिटनेस पर निर्भर 

श्रेयस अय्यर को टीम में रखने के साथ भारतीय बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि सीरीज में उनका खेलना पूरी तरह से फिटनेस पर निर्भर करेगा. उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस मिलना बाकी है. 

मोहम्मद शमी फिर हुए नजरअंदाज 

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है. शमी इन दिनों बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेल रहे हैं. सामने आई कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिलना लगभग तय था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल.

वनडे सीरीज का शेड्यूल 

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से होगी. पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में होगा. फिर तीसरा और अंतिम मैच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.





Source link

संजू सैमसन ने शतक लगाकर ठोका दावा, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिलेगा मौका?

संजू सैमसन ने शतक लगाकर ठोका दावा, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिलेगा मौका?


केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने झारखंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. ये विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 संस्करण में संजू का पहला मैच था, जिसमें उन्होंने 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस पारी से संजू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है. बता दें कि खबर लिखे जाने तक बीसीसीआई ने वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं किया है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड, 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी. बीसीसीआई जल्द ही टीम का ऐलान करने वाला है, 2 विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और केएल राहुल का नाम सामने आ रहा है. हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी के जारी संस्करण में अपने पहले ही मैच में शतक लगाकर संजू सैमसन ने भी दावेदारी ठोकी है.

कुमार कुशाग्र ने खेली विस्फोटक पारी

अहमदाबाद में खेले गए पांचवे राउंड के इस मुकाबले में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. झारखंड के लिए सबसे अधिक रन कुमार कुशाग्र ने बनाए, उन्होंने नाबाद 143 रनों की पारी खेली. 137 गेंदों में खेली इस शतकीय पारी में कुशाग्र ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए. अनुकूल रॉय ने 72 रन बनाए. पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने केरल के सामने 312 रनों का लक्ष्य रखा था.

कप्तान के साथ संजू सैमसन ने 212 रनों की साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन और रोहन कुन्नुम्मल ने केरल को शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी की. रोहन ने 78 गेंदों में 124 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 8 चौके लगाए.

संजू सैमसन ने 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, उन्होंने 95 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 101 रन बनाए. 

संजू सैमसन करियर

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भारत के लिए 16 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 99.60 की स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए. वह वनडे में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं. संजू ने दिसंबर, 2023 में आखिरी अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच खेला था.

इसके आलावा संजू सैमसन ने 52 टी20 मैचों में 1032 रन बनाए, इस छोटे फॉर्मेट में उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए.



Source link

KKR में मुस्तफिजुर रहमान की जगह कौन लेगा? रेस में शामिल 3 दिग्गज; जानें रिप्लेसमेंट का नियम

KKR में मुस्तफिजुर रहमान की जगह कौन लेगा? रेस में शामिल 3 दिग्गज; जानें रिप्लेसमेंट का नियम


बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर कर दिया गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीसीसीआई के निर्देश के बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया है. केकेआर ने इस तेज गेंदबाज को आईपीएल 2026 की नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. यहां जानिए उनकी जगह केकेआर में कौन ले सकता है.

आईपीएल के नियम के हिसाब से अब केकेआर मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर उसी खिलाड़ी को ले सकती है, जिसने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. ऐसे में मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार हैं, जिनके बारे में हम आपको यहां बताएंगे.

1- फजलहक फारूकी

अफगानिस्तान के लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर फजलहक फारूकी कोलकाता नाइट राइडर्स में मुस्तफिजुर रहमान की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार हैं. वह भी मुस्तफिजुर रहमान की तरह लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर हैं, साथ ही टी20 के माहिर गेंदबाज भी हैं. नई गेंद से फजलहक फारूकी विकेट के दोनों तरफ स्विंग कराते हैं. ऐसे में केकेआर अफगानिस्तान के इस गेंदबाज को मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर सकती है. फजलहक फारूकी ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 24 विकेट लेकर अपने हुनर का नमूना दुनिया के सामने पेश किया था.

2- स्पेंसर जॉनसन

केकेआर ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को भी टीम में शामिल कर सकती है. स्पेंसर जॉनसन भी मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के लिए अच्छे विकल्प हैं. वह अपनी स्पीड और बाउंस के लिए जाने जाते हैं. स्पेंसर जॉनसन पहले आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे. फिर आईपीएल 2025 में उन्हें केकेआर ने खिलाया था. हालांकि, स्पेंसर जॉनसन आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर सके थे. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था.

3- अल्जारी जोसेफ

वेस्टइंडीज के लंबे कद के राइट आर्म फास्ट बॉलर अल्जारी जोसेफ भी केकेआर के लिए एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. अल्जारी जोसेफ पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं. वह एक अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. दुनियाभर की लीग में अल्जारी जोसेफ ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में केकेआर वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज को भी मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर सकता है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp