धर्मशाला में IND-SA तीसरा टी20, जानें प्लेइंग-11, पिच और मौसम रिपोर्ट समेत लाइव स्ट्रीमिंग

धर्मशाला में IND-SA तीसरा टी20, जानें प्लेइंग-11, पिच और मौसम रिपोर्ट समेत लाइव स्ट्रीमिंग


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज 1-1 से बराबर है. कटक में खेले गए पहले मैच में सूर्यकुमार यादव एंड टीम ने जीत दर्ज की थी. दूसरे मैच में मेहमान टीम ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की, अब तीसरा टी20 मजेदार और महत्वपूर्ण होगा. ये मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए पिच, वेदर रिपोर्ट, मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

पिछले दोनों टी20 में भारत की सबसे बड़ी कमजोरी टॉप आर्डर रहा है. शुभमन गिल दोनों बार पहले ही ओवर में आउट हो गए, अभिषेक शर्मा भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी संघर्ष कर रहे हैं, उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे. अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी भी सवाल है, उन्होंने चंडीगढ़ में 9 वाइड फेंकी थी. अर्शदीप ने एक ही ओवर में 7 वाइड डाली थी. भारत ने दूसरे टी20 में 22 रन एक्स्ट्रा से दिए, इसमें भी भारत को सुधार करने की जरुरत है.

धर्मशाला स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच पर बाउंस देखने को मिलेगा. यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, इसलिए बल्लेबाजों को शुरुआत में बड़े रिस्क लेने से बचना होगा. हालांकि ये खेल ही ऐसा है कि आपको पहले ओवर से बड़ा शॉट लगाना होता है, लेकिन फिर भी 2 इ 3 ओवर यहां रूककर खेलने का प्रयास करना होगा. जैसे जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों को मदद मिलेगी. स्पिनर्स को यहां कुछ खास मदद मिलने की संभावना नहीं है, इसलिए एक बार फिर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह एक साथ खेल सकते हैं.

धर्मशाला के इस मैदान पर अभी तक 10 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 4-4 मैच जीते हैं, 2 मैच बेनतीजा रहे हैं. धर्मशाला में ओस आने की संभावना है, इसलिए टॉस जीतना सबसे महत्वपूर्ण है.

धर्मशाला में कैसा रहेगा मौसम

रविवार को धर्मशाला में बारिश का अनुमान है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है, लेकिन बादल सुबह से छाए रह सकते हैं. यहां मौसम काफी ठंडा रहेगा. अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

भारत और दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय प्लेइंग 11 (संभावित): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग 11 (संभावित): क्विंटन डिकॉक, रेजा हेंड्रिक्स, एडन मार्क्रम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फेरीरा, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

भारतीय स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

साउथ अफ्रीका स्क्वाड

डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस, रेजा हेंड्रिक्स, एडन मार्क्रम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, मार्को यानसेन, डोनोवन फेरीरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, ओटनील बार्टमैन.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 की टाइमिंग

तीसरा टी20 रविवार, 14 दिसंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा. टॉस आधे घंटे पहले 6:30 बजे होगा.

किस चैनल पर देखें लाइव क्रिकेट मैच

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर आएगा.

किस एप पर लाइव देखें भारत बनाम द. अफ्रीका तीसरा टी20?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर, 3 को मिल सकते हैं 10 Cr से ज्यादा

IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर, 3 को मिल सकते हैं 10 Cr से ज्यादा


आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा, जिसमें 77 खाली स्लॉट्स के लिए शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में 110 विदेशी प्लेयर्स हैं. इनमें 96 कैप्ड और 14 अनकैप्ड हैं. बता दें कि सभी 10 टीमों के मिलाकर विदेशी प्लेयर्स के 31 स्लॉट्स खाली हैं. जानिए किन 10 विदेशी प्लेयर्स पर सभी की नजरें रहेंगी, इनमें से 3 ऐसे हैं जिन्हे 10 करोड़ या इससे अधिक भी मिल सकते हैं.

कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)

आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा कैमरून ग्रीन के नाम की हो रही है. ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. ग्रीन बैटिंग ऑलराउंडर हैं, जो 2023 में मुंबई और 2024 में बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं. आईपीएल में खेले 29 मैचों में उन्होंने 707 रन बनाए हैं और 16 विकेट लिए हैं. उनका आईपीएल प्राइस 10 करोड़ तक भी जा सकता है.

डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर को बड़े मैचों का प्लेयर कहा जाता है. मिलर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, जिन्हे खरीदने के लिए कई टीमें बड़ी बोली तक जा सकती है. मिडिल आर्डर बल्लेबाज आईपीएल में 4 टीमों के लिए 141 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 3077 रन हैं. मिलर का स्ट्राइक रेट 138.60 का है. उनकी बोली भी 10 करोड़ तक जा सकती है.

लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंग्स्टन पिछले संस्करण में चैंपियन टीम (RCB) का हिस्सा थे, हालांकि आरसीबी ने उन्हें रिटेन नहीं किया. 32 वर्षीय लिविंग्स्टन बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी अहम रोल निभा सकते हैं. उन्होंने आईपीएल में कुल 49 मैच खेले हैं, जिसमें 1051 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 158.76 का है. आईपीएल में उनके नाम 13 विकेट भी हैं, देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें कौन सी टीम खरीदती है.

जेमी स्मिथ (इंग्लैंड)

25 वर्षीय विकेट कीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ पर भी सभी की नजरें रहेंगी, वह आईपीएल में पहले नहीं खेले हैं. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. टी20 इंटरनेशनल के रिकार्ड्स देखें तो स्मिथ ने 5 मैचों में 130 रन बनाए हैं. टी20 में उन्होंने 97 मैचों में 1687 रन बनाए, केकेआर को एक विकेट कीपर की तलाश है.

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

स्टीव स्मिथ ने 2021 में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था, इस बार वह फिर ऑक्शन में हैं. स्मिथ का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, हालांकि इस फॉर्मेट के लिए स्मिथ किसी की पहली पसंद नहीं होंगे. स्मिथ क्रिकेट जगत में बड़ा नाम है, लेकिन टीमें उन्हें खरीदने में हिचकिचा सकती है. इसलिए उनपर बोली देखना भी दिलचस्प होगा, या वह अनसोल्ड भी रह सकते हैं. स्मिथ ने आईपीएल में 103 मैचों में 2485 रन बनाए हैं.

जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)

जेसन होल्डर पर 2023 में 5 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगी थी. होल्डर इस बार फिर ऑक्शन में होंगे, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. हालांकि इस बार उनके लिए मुश्किल ये हैं कि पिछले 2 साल से वह आईपीएल नहीं खेले है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई टीम इस बार उन पर दांव लगाना चाहेगी. होल्डर को लेकर पॉजिटिव बात ये है कि वह निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं. होल्डर के आईपीएल रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 5 टीमों के लिए खेले 46 मैचों में 53 विकेट लिए हैं और 27 पारियों में 259 रन बनाए हैं.

लुंगी एनगिडी (दक्षिण अफ्रीका)

ग्रीन और मिलर के बाद लुंगी एनगिडी ऐसे प्लेयर हैं, जिनपर बोली 10 करोड़ या इससे पार भी चले जाए तो हैरानी नहीं होगी. उनका भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रदर्शन अच्छा रहा है, उन्होंने शुरूआती दोनों टी20 शुभमन गिल को पहले ही ओवर में आउट किया. एनगिडी अपनी गति से भी बल्लेबाजों को चकमा देते हैं. एनगिडी ने आईपीएल में 2 टीमों के लिए 16 मैचों में 29 विकेट लिए हैं, वह पिछले साल आरसीबी टीम का हिस्सा थे लेकिन सिर्फ 2 ही मैच खेल पाए.

टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है. 30 वर्षीय सेफर्ट ने 2022 में आखिरी आईपीएल सीजन खेला था, वह दिल्ली के लिए उस सीजन सिर्फ 2 मैच खेले थे. आईपीएल में खेले कुल 3 मैचों में सेफर्ट ने सिर्फ 26 रन बनाए. देखना होगा कि क्या सेफर्ट इस बार किसी आईपीएल टीम का हिस्सा बन पाते हैं.

जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है. वह पिछले साल मुंबई इंडियंस के लिए नॉकआउट मैच खेलने के रिप्लेसमेंट बनकर आए थे, जिनमें उन्होंने प्रभावी प्रदर्शन किया. इस वजह से वह इस बार के लिए होने वाले ऑक्शन में अच्छी रकम पा सकते हैं. 36 वर्षीय बेयरस्टो ने पिछले साल 2 मैचों में 85 रन बनाए थे, और अच्छी विकेट कीपिंग की थी. आईपीएल में उन्होंने कुल 52 मैच खेले हैं, जिसमें 1674 रन बनाए हैं. कोलकाता उन्हें खरीदने के लिए बड़ी बोली लगा सकती है.

क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)

क्विंटन डिकॉक ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली, उन्होंने वनडे में भी शतक जड़ा था. हालांकि उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रहती है, जो उन्हें ऑक्शन में बड़ी रकम दिलाने के बीच आ सकती है. डिकॉक पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स में थे, लेकिन टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें कौन सी टीम खरीदती है. 

32 वर्षीय डिकॉक ने आईपीएल में 6 टीमों के लिए कुल 115 मैच खेले हैं, जिसमें 3309 रन बनाए हैं. वह आईपीएल में 2 शतक और 24 अर्धशतक लगा चुके हैं. डिकॉक का आईपीएल 2026 ऑक्शन में बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है.



Source link

कौन बनेगा 2025 ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर? विराट कोहली को इन खिलाड़ियों से मिल रही टक्कर

कौन बनेगा 2025 ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर? विराट कोहली को इन खिलाड़ियों से मिल रही टक्कर


विराट कोहली अकेले भारतीय हैं, जिन्हें 2025 ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है. विराट ने इसी साल टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनकी ODI फॉर्म बेहतरीन रही है, पिछली 4 वनडे पारियों में लगातार 50+ स्कोर कर चुके हैं. वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित सूची में विराट के अलावा कोई दूसरा भारतीय नहीं है.

रिपोर्ट्स अनुसार 2025 वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए विराट कोहली, जो रूट, मैथ्यू ब्रीत्जके, शाय होप, डेरिल मिचेल, मैट हेनरी, आदिल रशीद, सिकंदर रजा, मिचेल सैंटनर और जेडन सील्स नामांकित हुए हैं. चौंकाने वाली खबर यह है कि रोहित शर्मा इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाए हैं, जबकि 2025 में रोहित और कोहली ने लगभग बराबर रन बनाए हैं.

साल 2025 में विराट कोहली अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. इस साल विराट ने 13 वनडे मैचों में 651 रन बनाए हैं. उन्होंने ये रन 65.10 के शानदार औसत से बनाए हैं. विराट ने इस साल 3 शतक और चार अर्धशतकीय पारी खेली हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार 2 शतक लगाए थे और एक अर्धशतक लगाया था. उस पूरी सीरीज में उनके बल्ले से 302 रन निकले.

विराट कोहली अगली बार भारतीय घरेलू लिस्ट-A टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे. वो इस टूर्नामेंट में पिछली बार करीब एक दशक पहले खेलते दिखे थे. विराट ने इसी साल कुमार संगाकारा को पछाड़कर ODI क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. उनके नाम 308 वनडे मैचों में 14,557 रन बना लिए हैं.

वो पहले ही किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं. विराट के नाम ODI में 53 शतक हैं, इससे पहले एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने टेस्ट में 51 शतक लगाए थे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 की नीलामी से 9 खिलाड़ी बाहर, RCB का खूंखार बल्लेबाज भी OUT; देखें 350 नामों की पूरी लिस्ट



Source link

IPL 2026 की नीलामी से 9 खिलाड़ी बाहर, RCB का खूंखार बल्लेबाज भी OUT; देखें 350 नामों की लिस्ट

IPL 2026 की नीलामी से 9 खिलाड़ी बाहर, RCB का खूंखार बल्लेबाज भी OUT; देखें 350 नामों की लिस्ट


IPL 2026 की नीलामी में खिलाड़ियों की संख्या एक बार फिर घटकर 350 हो गई है. कुछ दिन पहले 9 दिसंबर को ऑक्शन लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 359 कर दी गई थी. अब मिनी ऑक्शन से केवल 3 दिन पहले उन्हीं 9 खिलाड़ियों को लिस्ट से बाहर किए जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि बाहर होने वाले खिलाड़ियों में स्वास्तिक चिकारा का नाम भी शामिल है.

न्यूज18 अनुसार ऑक्शन लिस्ट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों के नाम मणि शंकर, चामा मिलिंद, केएल श्रीजीत, स्वास्तिक चिकारा, राहुल राज, विराट सिंह, विरनदीप सिंह, क्रिस ग्रीन और ईथन बॉश है. इन सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये सेट किया था, इनमें स्वास्तिक चिकारा को RCB ने रिलीज कर दिया था. बीसीसीआई ने इन्हीं 9 खिलाड़ियों को कुछ दिन पहले ऑक्शन लिस्ट में जोड़ा था.

मणि शंकर त्रिपुरा के बड़े-बड़े हिट लगाने वाले प्लेयर हैं, जबकि स्वास्तिक चिकारा को पिछले साल RCB ने अपने स्क्वाड में शामिल किया था. चिकारा को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. वहीं विराट सिंह झारखंड के प्लेयर हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं.

मलेशिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी विरनदीप सिंह का भी नाम ऑक्शन से कट गया है, जो टी20 क्रिकेट में 3000 से अधिक रन और 105 विकेट भी ले चुके हैं. उनका बेस प्राइस भी 30 लाख रुपये था. दक्षिण अफ्रीका के ईथन बॉश और ऑस्ट्रेलिया के क्रिस ग्रीन भी बाहर हो गए हैं, जिनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था.

ऑक्शन के लिए 1000 से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था. इनमें से BCCI ने केवल 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था. उसके बाद 9 नए खिलाड़ियों को लिस्ट से जोड़ा गया था, लेकिन अब उतने ही खिलाड़ियों को हटा दिया गया है. नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी.

IPL 2026 ऑक्शन में 350 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट:

  • डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)
  • जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (ऑस्ट्रेलिया)
  • कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)
  • डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
  • गस एटकिंसन (इंग्लैंड)
  • वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)
  • वेंकटेश अय्यर (भारत)
  • लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड)
  • बेन डकेट (इंग्लैंड)
  • जेमी स्मिथ (इंग्लैंड)
  • गेराल्ड कोएत्ज़ी (दक्षिण अफ़्रीका)
  • जैकब डफी (न्यूजीलैंड)
  • एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका)
  • मथीशा पथिराना (श्रीलंका)
  • रवि बिश्नोई (भारत)
  • अकील होसेन (वेस्टइंडीज)
  • मुजीब रहमान (अफगानिस्तान)
  • महेश थीक्षाना (श्रीलंका)
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
  • सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया)
  • माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड)
  • जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)
  • डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)
  • टॉम बैंटन (इंग्लैंड)
  • शाई होप (वेस्टइंडीज)
  • जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया)
  • काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड)
  • एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड)
  • लुंगिसानी एनगिडी (दक्षिण अफ्रीका)
  • विलियम ओ’रूर्के (न्यूजीलैंड)
  • मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)
  • कूपर कोनोली (ऑस्ट्रेलिया)
  • टॉम कुरेन (इंग्लैंड)
  • डैनियल लॉरेंस (इंग्लैंड)
  • अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज)
  • नवीन-उल-हक (अफगानिस्तान)
  • लियाम डॉसन (इंग्लैंड)

IPL 2026 ऑक्शन में 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

  • रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान)
  • स्पेंसर जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)
  • मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
  • मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया)
  • साकिब महमूद (इंग्लैंड)
  • राइली मेरेडिथ (ऑस्ट्रेलिया)
  • झाय रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया)
  • टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड)

IPL 2026 ऑक्शन में 1.25 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

  • ब्यू वेबस्टर (ऑस्ट्रेलिया)
  • रोस्टन चेज़ (वेस्टइंडीज)
  • काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज)
  • ओली स्टोन (इंग्लैंड)

IPL 2026 ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

  • वियान मुल्डर (दक्षिण अफ्रीका)
  • फिन एलन (न्यूजीलैंड)
  • जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
  • क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)
  • आकाश दीप (भारत)
  • फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान)
  • राहुल चाहर (भारत)
  • तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका)
  • रीज़ा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका)
  • डैनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया)
  • बेन ड्वार्शियस (ऑस्ट्रेलिया)
  • कुसल परेरा (श्रीलंका)
  • उमेश यादव (भारत)
  • मोहम्मद वकार सलामखेल (अफगानिस्तान)
  • जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका)
  • गुलबदीन नैब (अफगानिस्तान)
  • विलियम सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
  • जोशुआ टोंग (इंग्लैंड)
  • ड्वेन प्रिटोरियस (दक्षिण अफ्रीका)
  • चरिथ असलंका (श्रीलंका)

IPL 2026 ऑक्शन में 75 लाख रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स

  • सरफराज खान (भारत)
  • पृथ्वी शॉ (भारत)
  • दीपक हुड्डा (भारत)
  • के.एस. भारत (भारत)
  • शिवम मावी (भारत)
  • मयंक अग्रवाल (भारत)
  • सेदिकुल्लाह अटल (अफगानिस्तान)
  • एकीम अगस्टे (वेस्टइंडीज)
  • पथुम निसांका (श्रीलंका)
  • टिम रॉबिन्सन (न्यूजीलैंड)
  • राहुल त्रिपाठी (भारत)
  • जॉर्डन कॉक्स (इंग्लैंड)
  • बेंजामिन मैक्डरमोट (ऑस्ट्रेलिया)
  • कुसल मेंडिस (श्रीलंका)
  • चेतन सकारिया (भारत)
  • कुलदीप सेन (भारत)
  • कैस अहमद (अफगानिस्तान)
  • रिशद हुसैन (बांग्लादेश)
  • व्यासकांत विजयकांत (श्रीलंका)
  • रेहान अहमद (इंग्लैंड)
  • तस्कीन अहमद (बांग्लादेश)
  • रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड)
  • शमर जोसेफ (वेस्टइंडीज)
  • नवदीप सैनी (भारत)
  • ल्यूक वुड (इंग्लैंड)
  • मुहम्मद अब्बास (न्यूजीलैंड)
  • जॉर्ज गार्टन (इंग्लैंड)
  • नाथन स्मिथ (न्यूजीलैंड)
  • डुनिथ वेललेज (श्रीलंका)
  • तन्ज़ीम हसन साकिब (बांग्लादेश)
  • मैथ्यू पॉट्स (इंग्लैंड)
  • नाहिद राणा (बांग्लादेश)
  • संदीप वारियर (भारत)
  • वेस्ले एगर (ऑस्ट्रेलिया)
  • बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका)
  • एमडी शोरफुल इस्लाम (बांग्लादेश)
  • जोशुआ लिटिल (आयरलैंड)
  • ओबेद मैककॉय (वेस्टइंडीज)
  • बिली स्टैनलेक (ऑस्ट्रेलिया)
  • जैक फॉल्क्स (न्यूजीलैंड)
  • दासुन शनाका (श्रीलंका)
  • बेवोन-जॉन जैकब्स (न्यूजीलैंड)

50 लाख बेस प्राइस

  • महिपाल लोमरोर (भारत)
  • तुषार देशपांडे (भारत)
  • यश दयाल (भारत)
  • जो क्लार्क (इंग्लैंड)
  • जैक एडवर्ड्स (ऑस्ट्रेलिया)

40 लाख बेस प्राइस

  • राजवर्धन हंगरगेकर (भारत)
  • के.एम आसिफ (भारत)
  • शुभम अग्रवाल (भारत)
  • जलज सक्सेना (भारत)
  • टॉम मूरेस (इंग्लैंड)
  • अरब गुल (अफगानिस्तान)
  • निखिल चौधरी (भारत)

30 लाख बेस प्राइस

  • आर्या देसाई (भारत)
  • यश ढुल (भारत)
  • अभिनव मनोहर (भारत)
  • अनमोलप्रीत सिंह (भारत)
  • अथर्व तायडे (भारत)
  • अभिनव तेजराना (भारत)
  • औकिब डार (भारत)
  • तनुश कोटियन (भारत)
  • शिवांग कुमार (भारत)
  • विजय शंकर (भारत)
  • संविन सिंह (भारत)
  • एडेन टॉम (भारत)
  • प्रशांत वीर (भारत)
  • रुचित अहीर (भारत)
  • वंश बेदी (भारत)
  • मुकुल चौधरी (भारत)
  • तुषार रहेजा (भारत)
  • कार्तिक शर्मा (भारत)
  • तेजस्वी सिंह (भारत)
  • राज लिम्बनी (भारत)
  • आकाश मधवाल (भारत)
  • सुशांत मिश्रा (भारत)
  • अशोक शर्मा (भारत)
  • सिमरजीत सिंह (भारत)
  • नमन तिवारी (भारत)
  • त्यागी (भारत)
  • यशराज पुंजा (भारत)
  • विग्नेश पुथुर (भारत)
  • कर्ण शर्मा (भारत)
  • शिवम शुक्ला (भारत)
  • कुमार कार्तिकेय सिंह (भारत)
  • प्रशांत सोलंकी (भारत)
  • वहीदुल्लाह जादरान (अफगानिस्तान)
  • अंकित कुमार (भारत)
  • रोहन कुन्नूमल (भारत)
  • डेनिश मालेवार (भारत)
  • पुखराज मान (भारत)
  • सलमान निज़ार (भारत)
  • अमन राव पेरला (भारत)
  • अक्षत रघुवंशी (भारत)
  • मनन वोहरा (भारत)
  • युवराज चौधरी (भारत)
  • सात्विक देसवाल (भारत)
  • अमन खान (भारत)
  • दर्शन नालकंडे (भारत)
  • विक्की ओस्टवाल (भारत)
  • साईराज पाटिल (भारत)
  • सुयश प्रभुदेसाई (भारत)
  • मयंक रावत (भारत)
  • हर्ष त्यागी (भारत)
  • मंगेश यादव (भारत)
  • सलिल अरोड़ा (भारत)
  • रिकी भुई (भारत)
  • राहुल बुद्धि (भारत)
  • सौरव चौहान (भारत)
  • यशवर्धन दलाल (भारत)
  • अभिषेक पाठक (भारत)
  • कुणाल राठौड़ (भारत)
  • रवि सिंह (भारत)
  • साकिब हुसैन (भारत)
  • मोहम्मद इज़हार (भारत)
  • विद्वाथ कावेरप्पा (भारत)
  • विजय कुमार (भारत)
  • विद्याधर पाटिल
  • पी.वी.सत्यनारायण राजू (भारत)
  • ओंकार तरमाले (भारत)
  • पृथ्वीराज यारा (भारत)
  • मुरुगन अश्विन (भारत)
  • तेजस बरोका (भारत)
  • केसी करिअप्पा (भारत)
  • कार्तिक चड्ढा (भारत)
  • प्रवीण दुबे (भारत)
  • मोहित राठी (भारत)
  • हिमांशु शर्मा (भारत)
  • बैलापुडी यशवंत (भारत)
  • कुणाल चंदेला (भारत)
  • आयुष दोसेजा (भारत)
  • क़मरान इक़बाल (भारत)
  • एम.धीरा कुमार (भारत)
  • भानु पनिया (भारत)
  • साहिल पारख (भारत)
  • अर्श केबिन रंगा (भारत)
  • आदर्श सिंह (भारत)
  • मनोज भंडगे (भारत)
  • मयंक डागर (भारत)
  • राघव गोयल (भारत)
  • मन्वन्त कुमार (भारत)
  • आबिद मुश्ताक (भारत)
  • अतीत शेठ (भारत)
  • रितिक शौकीन (भारत)
  • जगदीश सुचित (भारत)
  • तनय त्यागराजन (भारत)
  • कॉनर एस्टरहुइज़न (दक्षिण अफ़्रीका)
  • अजितेश गुरुस्वामी (भारत)
  • सिद्धार्थ जून (भारत)
  • बिपिन सौरभ (भारत)
  • विष्णु सोलंकी (भारत)
  • हार्दिक तमोरे (भारत)
  • सायन घोष (भारत)
  • मनी ग्रेवाल (भारत)
  • अर्पित गुलेरिया (भारत)
  • सुनील कुमार (भारत)
  • ट्रिस्टन लुस (दक्षिण अफ्रीका)
  • दिवेश शर्मा (भारत)
  • अभिलाष शेट्टी (भारत)
  • इरफ़ान उमैर (भारत)
  • कुलदीप यादव (भारत)
  • मनन भारद्वाज (भारत)
  • श्रेयस चव्हाण (भारत)
  • परीक्षित धानक (भारत)
  • चिंतल गांधी (भारत)
  • धर्मेन्द्रसिंह जाडेजा (भारत)
  • अमित कुमार (भारत)
  • विशाल निषाद (भारत)
  • सौम्या पांडे (भारत)
  • झटवेध सुब्रमण्यम (भारत)
  • सचिन दास (भारत)
  • माइल्स हैमंड (भारत)
  • अहमद इमरान (भारत)
  • विश्वराजसिंह जाडेजा (भारत)
  • अयाज़ खान (भारत)
  • डेनियल लैटेगन (इंग्लैंड)
  • सिद्धांत राणा (भारत)
  • एरोन वर्गीस (भारत)
  • अथर्व अंकोलेकर (भारत)
  • अब्दुल बज़ीथ (भारत)
  • करण लाल (भारत)
  • शम्स मुलानी (भारत)
  • रिपल पटेल (भारत)
  • प्रिंस राय (भारत)
  • विवरांत शर्मा (भारत)
  • उत्कर्ष सिंह (भारत)
  • आयुष वर्तक (भारत)
  • संजय यादव (भारत)
  • सैयद इरफ़ान आफताब (भारत)
  • एसाक्कीमुथु अय्याकुट्टी (भारत)
  • प्रफुल्ल हिंगे (भारत)
  • पंकज जायसवाल (भारत)
  • कुलवंत खेजरोलिया (भारत)
  • रवि कुमार (भारत)
  • राजन कुमार (भारत)
  • सफवन पटेल (भारत)
  • ईशान पोरेल (भारत)
  • पूरव अग्रवाल (भारत)
  • जिक्कू ब्रिघ (भारत)
  • यश डिचोलकर (भारत)
  • रकीबुल हसन (बांग्लादेश)
  • ट्रैवेन मैथ्यू (श्रीलंका)
  • नमन पुष्पक (भारत)
  • इजाज़ सांवरिया (भारत)
  • रोशन वाग्शारे (भारत)
  • आर.एस अंबरीश (भारत)
  • क्रेन्स फुलेट्रा (भारत)
  • मैकनील नोरोन्हा (भारत)
  • आर राजकुमार (भारत)
  • निनाद राठवा (भारत)
  • सनी संधू (भारत)
  • शिवालिक शर्मा (भारत)
  • सिद्धार्थ यादव (भारत)
  • आर.सोनू यादव (भारत)
  • वसीम खांडे (भारत)
  • आतिफ मुश्ताक (भारत)
  • अटल राय (भारत)
  • सी. रक्षण रीडी (भारत)
  • मनीष रेड्डी (भारत)
  • निशांत सरनु (भारत)
  • दीपेन्द्र सिंह (भारत)
  • रजत वर्मा (भारत)
  • रोहित यादव (भारत)
  • इमानजोत चहल (भारत)
  • शुभांग हेगड़े (भारत)
  • बाल कृष्ण (भारत)
  • विहान मल्होत्रा ​​(भारत)
  • खिलान पटेल (भारत)
  • डेलानो पोटगिएटर (दक्षिण अफ्रीका)
  • हार्दिक राज (भारत)
  • सार्थक रंजन (भारत)
  • पार्थ रेखाडे (भारत)
  • तिया वान वुरेन (दक्षिण अफ्रीका)
  • श्रीवत्सा आचार्य (भारत)
  • सादिक हुसैन (भारत)
  • शुभम कापसे (भारत)
  • आकिब खान (भारत)
  • साबिर खान (भारत)
  • बायंदा माजोला (दक्षिण अफ्रीका)
  • श्रीहरि नायर (भारत)
  • ब्रिजेश शर्मा (भारत)
  • अमन शेखावत (भारत)
  • हिमांशू बिष्ट (भारत)
  • श्रेयान चक्रवर्ती (भारत)
  • कनिष्क चौहान (भारत)
  • मयंक गुसाईं (भारत)
  • आकाश पुगाझंती (भारत)
  • अभिमन्युसिंह राजपूत (भारत)
  • शुभम राणा (भारत)
  • अर्पित राणा (भारत)
  • मैरामरेड्डी रेड्डी (भारत)
  • सागर सोलंकी (भारत)
  • आर्यमन सिंह धालीवाल (भारत)
  • दक्ष कामरा (भारत)
  • विशाल मंडवाल (भारत)
  • अरफ़ाज़ मोहम्मद (भारत)
  • हेमांग पटेल (भारत)
  • मृदुल सुरोच (भारत)
  • अनुज ठकराल (भारत)
  • पार्थ वत्स (भारत)
  • ललित यादव (भारत)
  • नितिन साई यादव (भारत)
  • कृष भगत (भारत)
  • प्रीरिट दत्ता (भारत)
  • समर गज्जर (भारत)
  • नासिर लोन (भारत)
  • ईशान मूलचंदानी (भारत)
  • अखिल स्कारिया (भारत)
  • मुहम्मद शराफुद्दीन (भारत)
  • के.अजय सिंह (भारत)
  • रितिक टाडा (भारत)
  • लक्की राज सिंह वाघेला (भारत)
  • मोहम्मद अली (भारत)
  • माधव बजाज (भारत)
  • अक्षु बाजवा (भारत)
  • वरुण राज सिंह बिष्ट (भारत)
  • ऋषभ चौहान (भारत)
  • डियान फॉरेस्टर (दक्षिण अफ्रीका)
  • धुरमिल मटकर (भारत)
  • अरब गुल (अफगानिस्तान)
  • माइल्स हैमंड (इंग्लैंड)

यह भी पढ़ें:

कोलकाता में Lionel Messi के इवेंट में हुए बवाल की 10 बड़ी बातें, जानें अब तक क्या-क्या हुआ; पढ़ें सारे अपडेट

IPL 2026 ऑक्शन में शामिल इस भारतीय खिलाड़ी के लिए बुरी खबर, गेंदबाजी पर लग सकता है बैन; जानें पूरा मामला



Source link

स्मिथ से कॉनवे तक, ऑक्शन में नहीं बिके कई स्टार खिलाड़ी; देखें अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट

स्मिथ से कॉनवे तक, ऑक्शन में नहीं बिके कई स्टार खिलाड़ी; देखें अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 के लिए नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर को आबू धाबी में होगा. इस बार आईपीएल में मिनी ऑक्शन होगी, जिसके लिए लगभग 350 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं. इस बार की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीम और भारत के वेंकटेश अय्यर काफी बड़ी कीमत में बिक सकते हैं. आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मॉक ऑक्शन का आयोजन किया. इसमें कई बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रहे. 

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन करवाया. इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, जैक फ्रेजर मैकगर्क, इंग्लैंड के बेन डकेट, अफगानिस्तान के मुबीज उर रहमान, वेस्टइंडीज के अकील हुसैन, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और डेवोन कॉनवे जैसे बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रहे. 

अश्विन की मॉक ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 

डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)
जेक फ्रेजर मैकगर्क (ऑस्ट्रेलिया)
बेन डकेट (इंग्लैंड)
जैकब डफी (न्यूजीलैंड)
अकील होसेन (वेस्टइंडीज)
मुजीब रहमान (अफगानिस्तान)
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया)
डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)
शाई होप (वेस्टइंडीज)
विलियम ओ’रूर्के (न्यूजीलैंड)
टॉम कर्रन (इंग्लैंड)
डैनियल लॉरेंस (इंग्लैंड)
लियाम डॉसन (इंग्लैंड)
साकिब महमूद (इंग्लैंड)
टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड)
ब्यू वेबस्टर (ऑस्ट्रेलिया)
रोस्टन चेज़ (वेस्टइंडीज)
काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज)
ओली स्टोन (इंग्लैंड)
तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका)
रीज़ा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका)
डैनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया)
बेन ड्वार्शियस (ऑस्ट्रेलिया)
कुसल परेरा (श्रीलंका)
उमेश यादव (भारत)
मोहम्मद वकार सलामखेल (अफगानिस्तान)
जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका)
गुलबदीन नैब (अफगानिस्तान)
विलियम सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
जोशुआ टोंग (इंग्लैंड)
चरिथ असालंका (श्रीलंका)

रविचंद्रन अश्विन की मॉक ऑक्शन में सबसे महंगे बिके कैमरून ग्रीन 

कैमरून ग्रीन- 21 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्स
लियाम लिविंगस्टन- 18.5 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स
वेंकटेश अय्यर- 17.5 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स
रवि बिश्नोई- 10.5 करोड़ रुपए, हैदराबाद
जेसन होल्डर- 9 करोड़ रुपए, लखनऊ
मथीशा पथिराना- 7 करोड़ रुपए, दिल्ली
पृथ्वी शॉ- 5.25 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स
डेविड मिलर- 4.5 करोड़ रुपये, पंजाब किंग्स
जॉनी बेयरस्टो- 3.75 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स
टिम सीफर्ट- 3 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स
बेन डकेट- 4 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स
जेमी स्मिथ- 3.75 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स
आकाश दीप- 3.25 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्स
आकिब नबी- 3 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स
वानिंदु हसरंगा- 2 करोड़ रुपये, लखनऊ सुपर जायंट्स
रचिन रवींद्र- 2.25 करोड़ रुपये, पंजाब किंग्स
मुस्ताफिजुर रहमान- 3.5 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
एनरिक नॉर्खिया- 3 करोड़ रुपये, सनराइजर्स हैदराबाद
राहुल चाहर- 3.25 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स
जोश इंग्लिस- 2 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्स
एकील हुसैन- 2 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्स 
अभिनव मनोहर- 1.75 करोड़ रुपये, लखनऊ सुपर जायंट्स



Source link

IPL 2026 ऑक्शन में शामिल इस भारतीय खिलाड़ी के लिए बुरी खबर, गेंदबाजी पर लग सकता है बैन

IPL 2026 ऑक्शन में शामिल इस भारतीय खिलाड़ी के लिए बुरी खबर, गेंदबाजी पर लग सकता है बैन


आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा, जहां 77 खाली स्लॉट्स के लिए 10 टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. बीसीसीआई ने शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा भी हैं. लेकिन ऑक्शन से ठीक पहले उनके लिए एक बुरी खबर आई है, वह संदिग्ध बॉलिंग एक्शन वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में बने हुए हैं. अगर वह आईपीएल की किसी टीम में चुने जाते हैं तो 2026 में उन पर गेंदबाजी करने पर बैन भी लग सकता है.

30 वर्षीय दीपक हुड्डा जो अभी घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं, पिछले आईपीएल संस्करण की तरह ही अभी भी संदिग्ध कैटेगरी में हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन से पहले IPL फ्रेंचाइजी को हुड्डा के बॉलिंग एक्शन के बारे में यह जानकारी दी.

दीपक हुड्डा पार्ट-टाइम ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं. पिछले संस्करण में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए 7 मैच खेले थे, लेकिन उनमें से किसी में भी गेंदबाजी नहीं की थी. उन्होंने तब से BCCI के घरेलू टूर्नामेंट में छह ओवर किए हैं.

दीपक हुड्डा ने 8 दिसंबर को झारखंड के खिलाफ खेले गए मैच में आखिरी बार गेंदबाजी की थी, जहां उन्होंने 3 ओवरों में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था. अगर उन्हें फिर से संदिग्ध एक्शन के लिए बुलाया जाता है, तो उन पर आईपीएल में गेंदबाजी करने पर बैन लग सकता है.

आईपीएल 2026 ऑक्शन में दीपक हुड्डा

आईपीएल ऑक्शन में दीपक हुड्डा ऑलराउंडर केटेगरी में शामिल हैं, जहां उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये है. दीपक ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 2015 में आईपीएल डेब्यू किया था, तब से वह 5 टीमों (RR, SRH, PBKS, LSG, CSK) के लिए कुल 125 मैच खेल चुके हैं. इसमें उनके नाम 1496 रन और 10 विकेट हैं.

दीपक हुड्डा ने भारत के लिए 10 वनडे और 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने क्रमश 153, 368 रन बनाए हैं. आईपीएल ऑक्शन से पहले उनको लेकर ये खबर उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp