IPL 2026 ऑक्शन में शामिल इस भारतीय खिलाड़ी के लिए बुरी खबर, गेंदबाजी पर लग सकता है बैन

IPL 2026 ऑक्शन में शामिल इस भारतीय खिलाड़ी के लिए बुरी खबर, गेंदबाजी पर लग सकता है बैन


आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा, जहां 77 खाली स्लॉट्स के लिए 10 टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. बीसीसीआई ने शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा भी हैं. लेकिन ऑक्शन से ठीक पहले उनके लिए एक बुरी खबर आई है, वह संदिग्ध बॉलिंग एक्शन वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में बने हुए हैं. अगर वह आईपीएल की किसी टीम में चुने जाते हैं तो 2026 में उन पर गेंदबाजी करने पर बैन भी लग सकता है.

30 वर्षीय दीपक हुड्डा जो अभी घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं, पिछले आईपीएल संस्करण की तरह ही अभी भी संदिग्ध कैटेगरी में हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन से पहले IPL फ्रेंचाइजी को हुड्डा के बॉलिंग एक्शन के बारे में यह जानकारी दी.

दीपक हुड्डा पार्ट-टाइम ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं. पिछले संस्करण में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए 7 मैच खेले थे, लेकिन उनमें से किसी में भी गेंदबाजी नहीं की थी. उन्होंने तब से BCCI के घरेलू टूर्नामेंट में छह ओवर किए हैं.

दीपक हुड्डा ने 8 दिसंबर को झारखंड के खिलाफ खेले गए मैच में आखिरी बार गेंदबाजी की थी, जहां उन्होंने 3 ओवरों में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था. अगर उन्हें फिर से संदिग्ध एक्शन के लिए बुलाया जाता है, तो उन पर आईपीएल में गेंदबाजी करने पर बैन लग सकता है.

आईपीएल 2026 ऑक्शन में दीपक हुड्डा

आईपीएल ऑक्शन में दीपक हुड्डा ऑलराउंडर केटेगरी में शामिल हैं, जहां उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये है. दीपक ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 2015 में आईपीएल डेब्यू किया था, तब से वह 5 टीमों (RR, SRH, PBKS, LSG, CSK) के लिए कुल 125 मैच खेल चुके हैं. इसमें उनके नाम 1496 रन और 10 विकेट हैं.

दीपक हुड्डा ने भारत के लिए 10 वनडे और 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने क्रमश 153, 368 रन बनाए हैं. आईपीएल ऑक्शन से पहले उनको लेकर ये खबर उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है.



Source link

पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला

पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला


एक बार फिर विश्व क्रिकेट में पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती हुई है. इस वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से खफा भी है. दरअसल, पीसीबी अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के टिकटों की बिक्री के लिए जारी किए गए प्रचार पोस्टर में अपने कप्तान सलमान अली आगा की तस्वीर न होने से आईसीसी से नाखुश है.

टी20 विश्व कप के टिकटों की बिक्री के लिए जारी किए गए प्रचार पोस्टर में न 5 कप्तानों की फोटो

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र के हवाले से बताया कि इस मामले को आईसीसी के समक्ष उठाया गया है, क्योंकि प्रचार पोस्टर में केवल पांच कप्तानों की तस्वीर है. इसमें सूर्यकुमार यादव (भारत), एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका), मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), दासुन शनाका (श्रीलंका) और हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) शामिल हैं.

रिपोर्ट में सूत्र ने आगे कहा, “कुछ महीने पहले एशिया कप के दौरान भी हमें इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा था. उस समय प्रसारकों ने हमारे कप्तान की तस्वीर के बिना ही प्रचार अभियान शुरू कर दिया था.” उन्होंने बताया कि पीसीबी की एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) से बात करने के बाद ही स्थिति में बदलाव आया.

‘भले ही पाकिस्तान आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पांच टीमों में शामिल न हो, लेकिन…’

उन्होंने कहा कि इस बार भी हमें ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि आईसीसी ने टिकटों की बिक्री के लिए जारी किए गए प्रचार पोस्टर में हमारे कप्तान की तस्वीर नहीं लगाई है. भले ही पाकिस्तान आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पांच टीमों में शामिल न हो, लेकिन उसका एक समृद्ध इतिहास है और वह विश्व कप में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली टीमों में से एक है. पीसीबी को पूरा भरोसा है कि आईसीसी प्रचार पोस्टर और अभियानों में पाकिस्तानी कप्तान को जरूर शामिल करेगी. 



Source link

गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या में तकरार? दूसरा टी20 हारने के बाद वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या में तकरार? दूसरा टी20 हारने के बाद वायरल वीडियो ने मचाया तहलका


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज एक-एक की बराबरी पर है. पहला मैच टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीता, लेकिन मुल्लांपुर में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने वापसी करते हुए 51 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की हार के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात करते दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो अनुसार गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या की बहस हो रही है. हालांकि इस वीडियो क्लिप में कोई साफ आवाज नहीं आ रही है. इसलिए गंभीर और पांड्या के बीच बहस हो रही है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती. मगर उनकी शारीरिक भाषा संकेत दे रही है कि उनके बीच कम से कम हास्यास्पद बातें तो नहीं हो रही हैं.

टेस्ट में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के कारण गौतम गंभीर पहले ही आलोचनाओं में घिरे हुए हैं. वहीं दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम टॉस जीतने के बाद भी 51 रनों के बड़े अंतर से हार गई थी. भारत को दूसरे टी20 मैच में 214 रनों का लक्ष्य मिला था. हार्दिक पांड्या जब बैटिंग करने आए, तब टीम इंडिया ने 7.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 67 रन बना लिए थे. उस समय भारत को जीत के लिए 150 से भी ज्यादा रन बनाने थे. पांड्या से उस समय टीम इंडिया को तेजतर्रार पारी की उम्मीद थी, लेकिन पांड्या 23 गेंद में सिर्फ 20 रन बना पाए. 

दूसरा टी20 हारने पर गौतम गंभीर की आलोचना क्यों हो रही है? दरअसल जब सामने 214 रनों का विशाल लक्ष्य था, तब नंबर-3 पर अक्षर पटेल को बैटिंग के लिए भेजा गया, जो पावरप्ले में बड़े शॉट्स नहीं लगा पाए और 21 गेंद में 21 रन ही बना पाए. बल्लेबाजी क्रम में हुए बदलावों के कारण कोच गंभीर की खूब आलोचना हुई थी.

यह भी पढ़ें:

Lionel Messi से हाथ मिलाने और फोटोशूट करवाने का सुनहारा मौका? लेकिन खर्च करने होंगे इतने लाख रुपये



Source link

मेसी से हाथ मिलाने और फोटोशूट करवाने का सुनहारा मौका? लेकिन खर्च करने होंगे इतने लाख रुपये

मेसी से हाथ मिलाने और फोटोशूट करवाने का सुनहारा मौका? लेकिन खर्च करने होंगे इतने लाख रुपये


फुटबॉल का जादूगर लियोनल मेसी भारत आ चुका है, वो सबसे पहले कोलकाता पहुंचे जहां से वो हैदराबाद, फिर मुंबई और अंत में दिल्ली पहुंचेंगे. वो जब कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे, तो वहां से सिर्फ 22 मिनट में ही निकल गए थे, क्योंकि फैंस सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए मैदान में घुस गए थे.

मेसी देर रात 1:30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. चूंकि वो साल्ट लेक स्टेडियम में ज्यादा देर नहीं रुके, इसलिए महंगी टिकट खरीदने के बाद भी काफी लोग उनकी एक झलक तक नहीं देख पाए. अगर आप मेसी से मिलना चाहते हैं, तो शायद आपको मोटी रकम खर्च करनी पड़ सकती है. दरअसल आयोजकों ने एक मीट एंड ग्रीट पैकेज की घोषणा की है.

10 लाख दो, मेसी से मिलिए

आयोजकों द्वारा घोषित मीट एंड ग्रीट पैकेज की कीमत 10 लाख रुपये रखी गई है. इतनी रकम चुकाने पर आप मेसी से हाथ मिला पाएंगे और उनके साथ फोटो भी खिंचवा सकते हैं. आप 10 लाख रुपये वाला पैकेज लेते हैं, तो आपको मेसी से हाथ मिलाने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही 6 लोगों के साथ प्रोफेशनल फोटोशूट भी करवा पाएंगे.

इस 10 लाख के पैकेज में प्रीमियम लाउंज में बैठकर बढ़िया खाना और नॉन-अल्कोहॉलिक ड्रिंक्स का आनंद ले पाएंगे. इसी में आपको दिल्ली लेग के लिए हॉस्पिटेलिटी कैटेगरी का टिकट भी मिलेगा. आयोजकों ने इसे जिंदगी में सिर्फ एक बार मिलने वाला अनुभव बताया.

यह भी बताते चलें कि यह 10 लाख रुपये वाला मीट एंड ग्रीट पैकेज केवल दिल्ली और मुंबई के लिए उपलब्ध है. मेसी पहले कोलकाता से हैदराबाद पहुंचे, उसके बाद वो मुंबई और अंत में दिल्ली जाएंगे. 10 लाख रुपये चुकाने पर सिर्फ एक व्यक्ति के लिए यह पैकेज मिलेगा. जब मुंबई में मेसी सर्वजनिक स्थानों पर पहुंचेंगे, वहां एक टिकट की कीमत 8250 रुपये बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें:

22 मिनट में स्टेडियम से निकले लियोनेल मेस्सी, 10 हजार खर्च कर भी एक झलक नहीं देख पाए फैंस; फिर मचाया उत्पात



Source link

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL 2026 में भी होगा RCB का होम ग्राउंड, मिल गई मंजूरी

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL 2026 में भी होगा RCB का होम ग्राउंड, मिल गई मंजूरी


आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए अच्छी खबर आई है. कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की मेजबानी की इजाजत दे दी है. पिछले संस्करण में ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी ने इस स्टेडियम में जीत का जश्न मनाया था. स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी, तब यहां मैचों के आयोजन पर रोक लगी थी.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार नए चुने गए KSCA प्रमुख वेंकटेश प्रसाद को चुनाव जीतने के एक हफ्ते बाद कर्नाटक सरकार से मैच होस्ट कराने की मंजूरी मिल गई है. इसके बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बीसीसीआई के रडार पर वापस आने का रास्ता साफ हो गया है. माना जा रहा है कि बीसीसीआई को भी हाल के घटनाक्रमों के बारे में बता दिया गया है.

IPL 2026 से पहले चिन्नास्वामी में खेलेंगे विराट कोहली?

रिपोर्ट के अनुसार ये तो साफ है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2026 में भी अपने होम मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, लेकिन इस लीग से पहले ही विराट कोहली यहां खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दिल्ली विजय हजारे ट्रॉफी में यहां खेल सकती है. बता दें कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे, वह डोमेस्टिक में दिल्ली टीम के लिए खेलते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स की दिक्कतों के कारण दिल्ली के विजय हजारे ट्रॉफी मैचों को अलूर से शिफ्ट करने पर विचार कर रही है. अभी जो जानकारी है, उसके अनुसार विराट कोहली और ऋषभ पंत को दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है. दोनों ही पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.

 



Source link

आज राहुल गांधी से होगी मेसी की मुलाकात? नोट कर लीजिए सुपरस्टार फुटबॉलर के भारत दौरे का शेड्यूल

आज राहुल गांधी से होगी मेसी की मुलाकात? नोट कर लीजिए सुपरस्टार फुटबॉलर के भारत दौरे का शेड्यूल


दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी शनिवार को भारत पहुंचे हैं. मेसी का भारत दौरा तीन दिन तक चलेगा, और वो 4 शहरों में जाएंगे. कोलकाता में सबसे पहले वो स्पॉन्सर्स से मिलेंगे और वो साल्ट लेक स्टेडियम भी जाएंगे. उनकी राहुल गांधी से भी मुलाकात हो सकती है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी आज मेसी XI बनाम चीफ मिनिस्टर रेवंत रेड्डी XI फुटबॉल मैच देखने पहुंच सकते हैं.

अर्जेंटीना का यह महान फुटबॉलर साल 2011 में भारत आया था, लेकिन पिछले 14 सालों में मेसी की लोकप्रियता ने नई ऊंचाइयों को छू लिया है. इसलिए जब वो भारत आए, तो कोलकाता एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. यहां देख लीजिए कि मेसी अपने इंडिया टूर पर कब और कहां जाएंगे और वो किन व्यक्तियों से मिल सकते हैं. बताते चलें कि मेसी के साथ भारत दौरे पर लुईस सुआरेज और रोड्रीगो डी पॉल भी आए हैं.

इंडिया टूर पर लियोनल मेसी का पूरा शेड्यूल

मेसी कोलकाता में स्पॉन्सर्स से मिलेंगे, उसके बाद ऐतिहासिक साल्ट लेक स्टेडियम जाएंगे, जहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में म्यूजिक, डांस और एग्जीबिशन मैच भी होगा. युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक ‘मास्टर क्लास’ का सत्र होगा और वो अपने 70 फुट लंबे स्मारक का अनावरण करने पहुंचेंगे.

कोलकाता से मेसी हैदराबाद के लिए रवाना होंगे, जहां शाम को राजीव गांधी स्टेडियम में एग्जीबिशन मैच होगा. यहां वो फुटबॉल क्लीनिक और अभिनंदन समारोह में पहुंचेंगे. लियोनल मेसी उसके बाद मुंबई का रुख करेंगे, जहां वो वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचेंगे. वो यहां लुईस सुआरेज और रोड्रीगो पॉल के साथ 45 मिनट तक चलने वाले फैशन शो में शामिल होंगे.

अंत में मेसी दिल्ली जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी. दिल्ली में ही वो मिनर्वा अकादमी की युवा टीमों का अभिनंदन करेंगे और 9-9 खिलाड़ियों की टीमों के एक सेलिब्रिटी मैच में पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें:

22 मिनट में स्टेडियम से निकले लियोनेल मेस्सी, 10 हजार खर्च कर भी एक झलक नहीं देख पाए फैंस; फिर मचाया उत्पात



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp