IND vs SA T20I Series Preview: India Begins World Cup Preparation With Shubman Gill, Hardik Pandya Back In Action

IND vs SA T20I Series Preview: India Begins World Cup Preparation With Shubman Gill, Hardik Pandya Back In Action


India and South Africa are all set to battle in a five-match T20I series beginning Tuesday in Cuttack, marking an important phase of preparation ahead of the 2026 ICC Men’s T20 World Cup. The hosts will be strengthened by the return of star players Shubman Gill and Hardik Pandya, both declared fit before the opening match.

Gill & Hardik Return Boosts India’s Plans

Gill, who recovered from a recent injury, has cleared his fitness tests at the BCCI Centre of Excellence and is ready to rejoin the squad, while Pandya’s availability gives India a strong all-round option. Captain Suryakumar Yadav confirmed that both players are fully prepared for the contest.

Add Zee News as a Preferred Source


India’s Focus: Refining Combinations for the World Cup

The series is expected to serve as a key checkpoint for India’s T20 World Cup strategy. With experimentation on the cards, especially in the batting order and bowling combinations, management will look to finalise a balanced lineup ahead of the global event.

With the Proteas arriving as competitive challengers, the opening game in Cuttack promises a gripping contest. Toss and pitch conditions are likely to play a big role, and both sides will look to exploit early momentum.

Series Schedule

1st T20I – Cuttack, December 9

2nd T20I – New Chandigarh, December 11

3rd T20I – Dharamsala, December 14

4th T20I – Lucknow, December 17

5th T20I – Ahmedabad, December 19

With a blend of youth and experience, India enter the series as favourites, but South Africa will look to spoil the party and push the hosts into tactical adjustments. The stage is set for a thrilling showdown to close out the cricket year in style.

Squads 

South Africa Squad: Quinton de Kock(w), Aiden Markram(c), Tony de Zorzi, Dewald Brevis, Tristan Stubbs, David Miller, Marco Jansen, Corbin Bosch, Keshav Maharaj, Anrich Nortje, Lungi Ngidi, Reeza Hendricks, Ottneil Baartman, Donovan Ferreira, Kwena Maphaka, George Linde

India Squad: Abhishek Sharma, Shubman Gill, Suryakumar Yadav(c), Tilak Varma, Hardik Pandya, Shivam Dube, Axar Patel, Jitesh Sharma(w), Jasprit Bumrah, Varun Chakaravarthy, Kuldeep Yadav, Washington Sundar, Sanju Samson, Arshdeep Singh, Harshit Rana



Source link

रनों की होगी बारिश का गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें भारत बनाम द. अफ्रीका पहले T20 की पिच रिपोर्ट

रनों की होगी बारिश का गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें भारत बनाम द. अफ्रीका पहले T20 की पिच रिपोर्ट


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. मंगलवार, 9 दिसंबर को होने वाला ये मैच खास होगा, क्योंकि पहली बार कटक में लाल मिट्टी के विकेट पर मैच होने जा रहा है. मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा, यहां टॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच को लेकर कहा कि मैंने अभी तक ये देखी नहीं लेकिन उम्मीद है ये अच्छी होगी. उन्होंने कहा कि काली मिट्टी की पिच अच्छी रहती, लेकिन उन्हें लगता है कि लाल मिट्टी की पिच भी अच्छी रहेगी. उन्होंने कहा, “लाल मिट्टी की विकेट तेज भी हो सकती है, देखते हैं लेकिन अगर ये तेज रही तो अच्छा है.”

बाराबती स्टेडियम का रिकॉर्ड (T20I)

बाराबती स्टेडियम में इससे पहले कुल 3 टी20 इंटरनेशनल मैच हो चुके हैं, जिनमें से 2 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए हैं. बुरी बात ये हैं कि दोनों ही मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया है. जबकि अन्य मुकाबला भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 93 रनों से जीता था.

इस ग्राउंड पर हाईएस्ट टी20 इंटरनेशनल स्कोर 180 रन का है, जो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. सबसे कम स्कोर 87 का है, वो श्रीलंका का इसी मैच में था.

टॉस की बात करें तो जो भी जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा. यहां ओस आ सकती है, इसलिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है. हालांकि मौसम भी एक समस्या होगा, यहां बारिश की संभावना 10 प्रतिशत बताई गई है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 की पिच रिपोर्ट

लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है, लेकिन एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है. पिच टी20 के लिहाज से बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आ रही है. यहां पहली बार टी20 में 200 का स्कोर बन सकता है. टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी लेने का फैसला सही साबित हो सकता है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 200 का स्कोर बना दिया तो दूसरी पारी में खेलने वाली टीम के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी.

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

दक्षिण अफ्रीका टीम

डेविड मिलर, रेजा हेंड्रिक्स, एडन मार्क्रम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, मार्को यानसेन, डोनोवन फेरीरा (विकेट कीपर), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेट कीपर), एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, ओटनील बार्टमैन.



Source link

ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर मिचेल मार्श ने अचानक लिया बड़ा फैसला, किया संन्यास का ऐलान

ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर मिचेल मार्श ने अचानक लिया बड़ा फैसला, किया संन्यास का ऐलान


ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अभी इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर एशेज सीरीज खेल रही है. शुरूआती दोनों टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने एक बड़ा फैसला लिया है, उन्होंने राज्य स्तर पर रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब वह शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, वह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते थे.

मिचेल मार्श के राज्य स्तर पर रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास के बाद उनके टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. खासकर एशेज सीरीज को देखते हुए, जिनमें उनके खेलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

मिचेल मार्श का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके बाद उन्होंने अपने संन्यास के फैसले के बारे में साथियों को बताया. 2019 के बाद से मार्श ने राज्य स्तर पर सिर्फ 9 मैच खेले हैं. हालांकि कम मैचों में खेलने का कारण उनका व्यस्त शेड्यूल भी है, वह सिमित ओवरों के मुख्य प्लेयर हैं और दुनिया भर की कई टी20 लीगों में भी खेलते हैं.

मिचेल मार्श ने 2009 में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने कहा कि अब वह रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है.

मिचेल मार्श का बड़ा फैसला

खबरों की मानें तो मिचेल मार्श ने ये कहा है कि अगर चयनकर्ता उन्हें बुलाते हैं तो वह एशेज सीरीज में शामिल होने को तैयार हैं. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि भविष्य में एक और टेस्ट खेलने आसान नहीं है. बता दें कि पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा था कि मार्श का खेल एशेज के लिए नई ऊर्जा ला सकता है. उन्होंने कहा था कि सीरीज की शुरुआत में उन्हें आजमाया नहीं जा रहा लेकिन स्थिति के अनुसार बाद में बदलाव हो सकता है.

मिचेल मार्श टेस्ट करियर

मिचेल मार्श ने अपने टेस्ट करियर में 46 मैच खेले हैं, जिनकी 80 पारियों में उन्होंने 2083 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उन्होंने 9 अर्धशतकीय और 3 शतकीय पारियां खेली हैं. इसके आलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 99 वनडे और 81 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें क्रमश 3098 और 2083 रन बनाए हैं.



Source link

भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट

भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 5 मैचों की टी20 सीरीज मंगलवार, 9 दिसंबर से शुरू हो रही है. इससे पहले टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका और वनडे सीरीज भारत ने अपने नाम की, अब देखना होगा टी20 में कौन बाजी मारता है. भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और प्रोटियाज टीम की कमान एडन मार्क्रम के हाथों में होगी. यहां हम आपको क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की जानकारी दे रहे हैं. साथ में जानिए सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 प्लेयर्स कौन हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी, जो सैयाद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं. मेहमान टीम की रणनीति में प्रमुख अभिषेक को जल्दी आउट करना होगा, क्योंकि अगर ये पूरा पॉवरप्ले भी खेले तो उनके लिए मुश्किल हो जाएगी.

भारतीय गेंदबाजी यूनिट में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है, जो वनडे सीरीज में नहीं थे. वरुण चक्रवर्ती भी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करेंगे. शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की भी वापसी हो रही है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. 18 मैच भारत और 12 दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं. दोनों के बीच भारत में खेला गया आखिरी टी20 दक्षिण अफ्रीका ने जीता था, जो इंदौर (अक्टूबर, 2022) में हुआ था. हालांकि ये सीरीज का आखिरी मैच था और भारत ने इसे 2-1 से अपने नाम किया था.

  • कुल मैच- 31
  • भारत ने जीते- 18 
  • दक्षिण अफ्रीका ने जीते- 12 
  • बेनतीजा- 1

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 में सबसे ज्यादा रन (टॉप-5)

  1. डेविड मिलर- 524 
  2. रोहित शर्मा- 429 
  3. विराट कोहली– 394 
  4. सूर्यकुमार यादव- 372 
  5. क्विंटन डी कॉक- 351

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 में सबसे ज्यादा विकेट (टॉप-5)

  1. अर्शदीप सिंह- 18
  2. केशव महाराज- 15 
  3. भुवनेश्वर कुमार- 14 
  4. वरुण चक्रवर्ती- 12 
  5. रविचंद्रन अश्विन- 11

कहां देखें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मंगलवार, 9 दिसंबर को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

गूगल सर्च में दिखा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, पाकिस्तान में नंबर-1 रहे अभिषेक शर्मा; देखें लिस्ट

गूगल सर्च में दिखा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, पाकिस्तान में नंबर-1 रहे अभिषेक शर्मा; देखें लिस्ट



गूगल सर्च 2025 की लिस्ट सामने आ गई है, पता चल गया है कि इस साल किन खिलाड़ियों का जलवा रहा. वैभव सूर्यवंशी भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी रहे तो वहीं पाकिस्तान में अभिषेक शर्मा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से ज्यादा सर्च किए गए.

वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में आईपीएल डेब्यू किया, तब भारत में सभी उनकी उम्र, उनके बारे में जानने के लिए गूगल सर्च कर रहे थे. टूर्नामेंट में भी उनका जलवा देखने को मिला. 14 साल की उम्र में वह भारत के लिए सबसे तेज आईपीएल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. इसके बाद उनका अंडर-19 दौरा भी चर्चा में रहा, जहां उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. इसका नतीजा गूगल सर्च में भी देखने को मिला, वह भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले रहे.

पाकिस्तान में दिखा अभिषेक शर्मा का जलवा

साल 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 4 अंतर्राष्ट्रीय मैच हुए, इनमें एक चैंपियंस ट्रॉफी और 3 एशिया कप में हुए. एशिया कप में अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों में 110 रन बनाए. सुपर-4 मैच में तो उन्होंने 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, उनकी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बहस भी हुई थी. शायद यही कारण हो सकता है कि वह पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एथलीट बने. लिस्ट में दूसरे नंबर पर हस्सन नवाज हैं.

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एथलीट (2025)

  1. अभिषेक शर्मा (भारतीय)
  2. हस्सन नवाज
  3. इरफ़ान खान नियाजी
  4. साहिबजादा फरहान
  5. मुहम्मद अब्बास

भारत में दिखा वैभव सूर्यवंशी का जलवा

अभिषेक पाकिस्तान में टॉप पर रहे लेकिन भारत में सबसे ज्यादा गूगल सर्च के मामले में वैभव सूर्यवंशी नंबर-1 पर रहे. अभिषेक का स्थान भारत में तीसरा रहा, दूसरे नंबर पर प्रियांश आर्य रहे. पंजाब किंग्स के लिए खेले प्रियांश भी आईपीएल में छाए रहे थे, उन्होंने सीएसके के खिलाफ 42 गेंदों में 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

लिस्ट में चौथे नंबर पर शाइक रशीद रहे, इसके बाद पांचवें नंबर पर भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिगेज रहीं. जेमिमा ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी, जिसकी देशभर में खूब तारीफ हुई थी.

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च (2025)

  1. वैभव सूर्यवंशी
  2. प्रियांश आर्य
  3. अभिषेक शर्मा
  4. शाइक रशीद
  5. जेमिमा रोड्रिगेज
  6. आयुष म्हात्रे
  7. स्मृति मंधाना
  8. करुण नायर
  9. उर्विल पटेल
  10. विग्नेश पुथुर

गूगल ने टॉप ट्रेंडिंग ग्लोबल सर्च में स्पोर्ट्स टीम की लिस्ट भी शेयर की, जिसमें पीएसजी टॉप पर रही. चौथे और पांचवें नंबर पर आईपीएल टीमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स रहीं. दोनों ही टीमें अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई हैं, लेकिन इस साल पंजाब शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची थी.

गूगल ने स्पोर्ट्स इवेंट की भी लिस्ट जारी की. टॉप सर्च में फीफा क्लब वर्ल्ड कप रहा. दूसरे नंबर पर एशिया कप, तीसरे नंबर पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और चौथे नंबर पर महिला वनडे वर्ल्ड कप रहा. 





Source link

Hardik Pandyas Teammate Amit Passi Equals World Record With 114-Run T20 Debut For Baroda

Hardik Pandyas Teammate Amit Passi Equals World Record With 114-Run T20 Debut For Baroda


In a remarkable debut performance, 26-year-old wicketkeeper-batter Amit Passi announced himself on the big stage during the 2025-26 Syed Mushtaq Ali Trophy (SMAT), smashing a blistering 114 runs off just 55 balls while playing for the Baroda cricket team against the Services cricket team. His innings, which included 10 fours and 9 sixes, now ties the world record for the highest individual score on T20 debut. 

Debut to Remember: From Replacement to Record-Setter

Passi was drafted into Baroda’s playing XI in place of regular wicket-keeper Jitesh Sharma, who had left for national duty ahead of the upcoming India vs South Africa T20I series. With that unexpected opportunity, Passi not only seized the moment, but he smashed it out of the park. He reached his half-century in just 24 balls, then carried on relentlessly. By the time he reached 98, he was already in full flow, and he cracked his maiden T20 hundred off 44 balls with his ninth six. 

Add Zee News as a Preferred Source


The final score: 114 off 55 balls, an innings of sheer aggression and impeccable timing.

Record-Equalling Knock: Joining an Elite Club

With this knock, Passi now equals the world record for the highest individual score on T20 debut, a mark previously held by Bilal Asif, who scored 114 in 2015. Moreover, he becomes only the third Indian male cricketer to score a T20 century on his first appearance, following the footsteps of Akshath Reddy and Shivam Bhambri, both of whom had achieved the feat in domestic cricket. 

Match-Winning Knock Amid Mixed Fortunes for Baroda

Passi’s explosive innings laid the foundation for a big total. Baroda finished at 220/5 in 20 overs. His innings featured vital partnerships: a 60-run stand for the third wicket with Shivalik Sharma, followed by a furious 75-run alliance with captain Vishnu Solanki in just 32 balls.

Despite a spirited chase by Services, Baroda emerged victorious by 13 runs, giving Passi’s debut the perfect finish. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp