द ग्रेट खली 8 साल बाद करेंगे रिंग में वापसी, जानिए कब? यहां मिलेगी हर डिटेल

द ग्रेट खली 8 साल बाद करेंगे रिंग में वापसी, जानिए कब? यहां मिलेगी हर डिटेल


WWE के पहले भारतीय सुपरस्टार द ग्रेट खली आठ साल के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से रिंग में वापसी करने वाले हैं. द ग्रेट खली ने साल 2006 में WWE के जजमेंट डे में डेब्यू किया था और WWE में आते ही अपने पहले मैच में द अंडरटेकर को हराकर तहलका मचा दिया था. 7 फीट 1 इंच लंबे इस दिग्गज रेसलर ने साल 2007 में WWE की वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि द ग्रेट खली 8 साल बाद रिंग में कब और कहां वापसी करने वाले हैं.

WWE में कैसा रहा द ग्रेट खली का सफर

भारत के पहले सुपरस्टार द ग्रेट खली का WWE में सफर शानदार रहा. WWE में अपने पहले ही मैच से सुर्खिया बटोरने वाले द ग्रेट खली ने रॉ में ड्राफ्ट होने के बाद केन को रेसलमेनिया 23 में हराया था. इसके बाद, उन्होंने उस समय के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जॉन सीना के साथ भी मुकाबला किया. द ग्रेट खली ने रॉ में जून 2007 में 20 मैन रॉयल बैटल मैच को जीतकर पहली बार और एकमात्र वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती, लेकिन वो सिर्फ तीन महीने तक ही टाइटल को अपने पास रख पाए थे. WWE में अपने करियर के दौरान खली ने पंजाबी प्लेबॉय जैसे मजेदार किरदारों में भी पहचान बनाई. द ग्रेट खली का नवंबर 2014 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया, जिसके बाद उन्होंने ये कंपनी छोड़ दी थी. 

द ग्रेट खली ने CWE की स्थापना

WWE कंपनी छोड़ने के बाद, भारत में प्रो-रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए द ग्रेट खली ने फैसला किया और इसी सोच के साथ उन्होंने 2015 में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (CWE) की स्थापना की. पंजाब के जालंधर शहर में स्थित CWE अकादमी ने कई प्रतिभाओं को तराशा है, जिनमें WWE की पहली भारतीय महिला रेसलर कविता देवी और दिलशेर शंकी जैसे नाम शामिल हैं और  इन दोनों रेसलर ने WWE में अपनी जगह बनाई है. वहीं, साल 2021 में द ग्रेट खली को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था.

द ग्रेट खली ने वापसी की घोषणा

द ग्रेट खली को आखिरी बार फाइट करते हुए, साल 2018 में WWE के ‘ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल’ में देखा गया था. अब, उनकी अकादमी CWE ने सोशल मीडिया पर उनकी रिंग में वापसी की ऐलान किया है. द ग्रेट खली जनवरी 2026 में CWE के साथ वापसी करते हुए पार्कर बोरदॉ का सामना करेंगे, जो WWE और AEW दोनों के लिए रेसलिंग कर चुके हैं. द ग्रेट खली और पार्कर बोरदॉ के बीच ये मुकाबला भारतीय रेसलिंग फैंस के लिए एक बड़ा उत्साहजनक होगा.



Source link

9 छक्के,10 चौके और 114 रन! SMAT में इस खिलाड़ी का तूफान, डेब्यू मैच में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

9 छक्के,10 चौके और 114 रन! SMAT में इस खिलाड़ी का तूफान, डेब्यू मैच में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड


SMAT 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप मैच में सोमवार को एक ऐसा कारनामा हुआ, जिसकी गूंज पूरे भारतीय घरेलू क्रिकेट में सुनाई दे रही है. बड़ौदा के 26 साल के बल्लेबाज अमित पासी ने अपने डेब्यू टी20 मैच में ही इतिहास रच दिया. हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड पर उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए ऐसी पारी खेली कि वह टी20 डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं.

डेब्यू मैच में धुआंधार सेंचुरी

अमित पासी ने सर्विसेज के खिलाफ अपने पहले ही टी20 मुकाबले में सिर्फ 55 गेंदों पर 114 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे. यह सिर्फ एक शतक नहीं, बल्कि एक ऐसा बयान था जिससे उन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में अपने आगमन का ऐलान कर दिया. इस प्रदर्शन के साथ ही अमित ने पाकिस्तान के खिलाड़ी बिलाल आसिफ के 2015 में बने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. बिलाल ने  भी 114 रन ही बनाए थे.

डेब्यू टी20 में सबसे बड़ी पारियों की लिस्ट

अमित पासी अब उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक लगाया. सबसे बड़ी पारियों की टॉप-5 सूची अब इस प्रकार है,

114 रन – बिलाल आसिफ (2015)

114 रन – अमित पासी (2025)

112 रन – मोइन खान (2005)

नाबाद 108 रन – एम स्पोर्स (2022)

106 रन – शिवम भांबरी (2019)

सैयद मुश्ताक अली में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय

अमित पासी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले 2010 में अक्षय रेड्डी और 2019 में शिवम भांबरी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. यानी लगभग 6 साल बाद किसी भारतीय ने यह दुर्लभ कारनामा किया है.

अमित के शतक से बड़ौदा की धमाकेदार जीत

मैच की बात करें तो अमित की पारी ने बड़ौदा को 220 रन का विशाल स्कोर बनाने में मदद की. जवाब में सर्विसेज ने एक संतुलित शुरुआत जरुर की लेकिन बड़े लक्ष्य के दबाव में उनकी रन गति रुकती चली गई.  कुंवर पाठक और रवि चौहान ने 51-51 रन बनाए, जबकि कप्तान मोहित अहलावत ने 41 रन की तेज पारी खेली. 156/2 से आगे बढ़ रही टीम अंतिम ओवरों में लड़खड़ा गई और 20 ओवर में 207 रन ही बना सकी. बड़ौदा ने यह मुकाबला 13 रन से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की. 



Source link

LSG से MI में ट्रेड किए गए भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान- ‘ रोहित शर्मा ने मुझे

LSG से MI में ट्रेड किए गए भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान- ‘ रोहित शर्मा ने मुझे


आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स से मुंबई इंडियंस में दो करोड़ रुपये में ट्रेड किए गए भारतीय तेज गेंदबाज शारदुल शार्दुल ठाकुर का कहना है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें खुलकर खेलने की स्वीकृति दी थी.

इसी साल इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 34 साल के तेज गेंदबाज शारदुल मुंबई इंडियन्स में पुराने अच्छे दिनों को फिर से जीने की उम्मीद कर रहे हैं. रोहित के साथ फिर जुड़ने वाले शारदुल ने कहा, ‘‘अभी और पता चलेगा जब साथ में बैठेंगे तो. काफी मस्ती होगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया. उन्होंने मुझे उनके साथ खुलकर रहने दिया. उन्होंने मुझे खुलकर खेलने दिया. हम एक-दूसरे के साथ सहज हो गए और इसमें उनका बड़ा हाथ था.’’

शारदुल का मुंबई इंडियन्स में सफल सहायक खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुआ था और उसके काफी समय बाद उन्हें आईपीएल अनुबंध मिला. उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम के शुरुआती अनुभव ने उनके करियर पर सकारात्मक असर डाला.

शारदुल ने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली था कि मुझे अपने शुरुआती दिनों में ही ड्रेसिंग रूम का अनुभव मिला. मैं पहले से ही सीनियर खिलाड़ियों के सामने सहज महसूस कर रहा था. कहीं न कहीं मुंबई इंडियंस के शिविर के दौरान मेरे साथ जैसा व्यवहार किया गया, मुंबई इंडियन्स के उस छोटी सी पहल ने मुझे अपने करियर में आगे बढ़ने में बहुत मदद की.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अभ्यास मैच खेलने को मिले. मैंने नई गेंद से गेंदबाजी की जिससे मेरा मनोबल और आत्मविश्वास दूसरे स्तर पर पहुंच गया और मैं विकेट ले रहा था.’



Source link

Ravichandran Ashwin Backs Rohit Sharma And Virat Kohli, Says They’ve Already Answered Critics

Ravichandran Ashwin Backs Rohit Sharma And Virat Kohli, Says They’ve Already Answered Critics


Former Indian all-rounder Ravichandran Ashwin hailed star India batters Rohit Sharma and Virat Kohli for their performances against South Africa, saying that all the chatter about them having to prove themselves is “laughable”.

After some rust in the Australia tour, Rohit and Virat looked in full flow against South Africa at home. While Rohit scored two fluent half-centuries in the ODI series after ending the Aussie tour with a century, Virat smashed back-to-back centuries at Ranchi and Raipur. He finished with an unbeaten 60-odd in the series decider, getting the ‘Player of the Series’ award in India’s win.

Speaking on his channel ‘Ash ki Baat’, Ashwin said, “They have been playing so well. What else do you want? They played well in Australia, in bouncy and quick conditions. I do not see a reason why they should not go to the 2027 WC. The fact that Rohit has worked on his fitness and come back, so props to him. The fact that Virat is batting as well as he is also shows the kind of work both of them have put in. The fact that both of them have to prove is itself a laughable thing. What do they need to prove?.”

Add Zee News as a Preferred Source


Ashwin termed Virat’s ‘no-look six’ against Corbin Bosch and Rohit’s front foot pull over mid-wicket against Lungi Ngidi as the shots of the series. Virat ended as the top run-getter in the series with 302 runs at an average of 151.00 and a strike rate of over 117, with two centuries and a fifty. Rohit also scored 148 runs in three innings at an average of 48.66, with an SR of over 110 and two fifties.

The ”Ro-Ko’ ended as the top run-getters for India in ODIs this year, with Virat making 651 runs in 13 matches and innings at an average of 65.10, with three centuries and four fifties, with a best score of 135 and a SR of over 96.

On the other hand, Rohit scored 650 runs in 14 innings at an average of 50.00 and a strike rate of over 100, with two centuries and four fifties and a best score of 121*



Source link

इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज


जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में एक रिकॉर्ड शतक के करीब हैं. ये रनों की सेंचुरी नहीं बल्कि विकटों की सेंचुरी का रिकॉर्ड है. वह सिर्फ एक विकेट लेकर इतिहास रच देंगे, और भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे जिनके तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 विकेट हों.

32 वर्षीय जसप्रीत बुमराह के टी20 इंटरनेशनल में 99 विकेट हो चुके हैं. वह एक विकेट लेकर टी20 में 100 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे, उनसे पहले अर्शदीप सिंह इस आंकड़े पर पहुंच चुके हैं.

ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे बुमराह

टी20 में 100 विकेट तो अर्शदीप सिंह के नाम हैं, लेकिन भारत का ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जिसने सभी फॉर्मेट में कम से कम 100 विकेट लिए हैं. बुमराह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बनने की दहलीज पर खड़े हैं. बुमराह ने 52 टेस्ट की 99 पारियों में 234 विकेट लिए हैं. 89 वनडे मैचों में उनके 149 विकेट हैं.

जसप्रीत बुमराह ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 3 विकेट हैं. बुमराह के सबसे ज्यादा टी20 विकेट ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ हैं. लिस्ट में देखें बुमराह ने किन 2 टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 विकेट लिए हैं.

  • 20- ऑस्ट्रेलिया
  • 12- न्यूजीलैंड

भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 स्क्वाड

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

दक्षिण अफ्रीका: डेविड मिलर, रेजा हेंड्रिक्स, एडन मार्क्रम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, मार्को यानसेन, डोनोवन फेरीरा (विकेट कीपर), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेट कीपर), एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, ओटनील बार्टमैन.

कहां देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 लाइव?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मंगलवार, 9 दिसंबर को खेला जाएगा. मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

IND vs SA T20I Series Preview: India Begins World Cup Preparation With Shubman Gill, Hardik Pandya Back In Action

IND vs SA T20I Series Preview: India Begins World Cup Preparation With Shubman Gill, Hardik Pandya Back In Action


India and South Africa are all set to battle in a five-match T20I series beginning Tuesday in Cuttack, marking an important phase of preparation ahead of the 2026 ICC Men’s T20 World Cup. The hosts will be strengthened by the return of star players Shubman Gill and Hardik Pandya, both declared fit before the opening match.

Gill & Hardik Return Boosts India’s Plans

Gill, who recovered from a recent injury, has cleared his fitness tests at the BCCI Centre of Excellence and is ready to rejoin the squad, while Pandya’s availability gives India a strong all-round option. Captain Suryakumar Yadav confirmed that both players are fully prepared for the contest.

Add Zee News as a Preferred Source


India’s Focus: Refining Combinations for the World Cup

The series is expected to serve as a key checkpoint for India’s T20 World Cup strategy. With experimentation on the cards, especially in the batting order and bowling combinations, management will look to finalise a balanced lineup ahead of the global event.

With the Proteas arriving as competitive challengers, the opening game in Cuttack promises a gripping contest. Toss and pitch conditions are likely to play a big role, and both sides will look to exploit early momentum.

Series Schedule

1st T20I – Cuttack, December 9

2nd T20I – New Chandigarh, December 11

3rd T20I – Dharamsala, December 14

4th T20I – Lucknow, December 17

5th T20I – Ahmedabad, December 19

With a blend of youth and experience, India enter the series as favourites, but South Africa will look to spoil the party and push the hosts into tactical adjustments. The stage is set for a thrilling showdown to close out the cricket year in style.

Squads 

South Africa Squad: Quinton de Kock(w), Aiden Markram(c), Tony de Zorzi, Dewald Brevis, Tristan Stubbs, David Miller, Marco Jansen, Corbin Bosch, Keshav Maharaj, Anrich Nortje, Lungi Ngidi, Reeza Hendricks, Ottneil Baartman, Donovan Ferreira, Kwena Maphaka, George Linde

India Squad: Abhishek Sharma, Shubman Gill, Suryakumar Yadav(c), Tilak Varma, Hardik Pandya, Shivam Dube, Axar Patel, Jitesh Sharma(w), Jasprit Bumrah, Varun Chakaravarthy, Kuldeep Yadav, Washington Sundar, Sanju Samson, Arshdeep Singh, Harshit Rana



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp