7 खिलाड़ी OUT, सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

7 खिलाड़ी OUT, सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन



वनडे सीरीज में धूल चटाने के बाद अब टीम इंडिया टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को पटकना चाहेगी. भारत और दक्षिण के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार, 9 दिसंबर से होगा. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत शाम सात बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस शाम साढ़े 6 बजे होगा.  

7 खिलाड़ी होंगे बाहर, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी

वनडे सीरीज से तुलना करें को 7 खिलाड़ी पहले टी20 से बाहर रहेंगे. इसमें रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन ये टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. 

सबसे अच्छी खबर यह है कि शुभमन गिल फिट हो गए हैं. वह पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी टीम में वापसी होगी. संजू सैमसन और जितेश शर्मा में किसे मौका दिया जाए, ये कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ा सवाल रहेगा? 

कहां लाइव देख सकेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला टी20?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक टी20 सीरीज के सभी मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकेंगे. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा/अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह. 

टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अभिषके शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और हर्षित राणा. 



Source link

2027 वर्ल्ड कप तक कितने वनडे मैच खेलेगी टीम इंडिया? क्या विराट के पास है 100 शतक बनाने का मौका

2027 वर्ल्ड कप तक कितने वनडे मैच खेलेगी टीम इंडिया? क्या विराट के पास है 100 शतक बनाने का मौका



विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में बल्ले से खूब रंग जमाया, जिसमें उन्होंने 2 शतक और एक फिफ्टी लगाई. पिछली चार पारियों की बात करें तो कोहली ने 376 रन बना डाले हैं. इसी बीच रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने 102 रन की पारी खेली, जो उनके इंटरनेशनल करियर की 84वीं शतकीय पारी रही.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक सेंचुरी लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं. वो दुनिया में 100 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. विराट के अभी 84 शतक हैं, और तेंदुलकर की बराबरी करने के लिए भी उन्हें 16 शतक और लगाने होंगे. मगर यहां समस्या यह है कि 37 साल के हो चुके विराट अगर 2027 वर्ल्ड कप तक खेलते हैं, तो उनके पास 100 शतकों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी कितने मैच बचे हैं.

टीम इंडिया के कितने मैच बचे?

2027 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को 18 वनडे मैच और खेलने हैं. इस साल (2025) में टीम इंडिया का कोई वनडे मैच नहीं बचा है, इसलिए विराट कोहली और रोहित शर्मा अब 2026 में ही टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देंगे. इसका मतलब 2027 ODI वर्ल्ड कप से पूर्व विराट कोहली के पास 100 शतकों का आंकड़ा छूने के लिए 18 मैच बचे हैं. इन 18 मुकाबलों में 16 सेंचुरी लगा पाना लगभग असंभव प्रतीत होता है.

वैसे 2027 वर्ल्ड कप का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन अनुमानित वर्ल्ड कप फॉर्मेट को देखते हुए भारतीय टीम वर्ल्ड कप में 10 मुकाबले भी खेलती है, तो अगले 16 शतक लगाने के लिए विराट को 28 पारियां मिल सकती हैं. वर्ल्ड कप शेड्यूल अनुसार पारियों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है. कुल मिलाकर देखा जाए तो विराट के लिए 100 शतकों तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल प्रतीत हो रहा है.

वर्ल्ड कप से पहले 18 मैच बचे हैं, उनमें असाधारण प्रदर्शन करते हुए प्रत्येक दूसरे मैच में भी विराट शतकीय पारी खेल पाते हैं, तो भी वो 93 शतक तक ही पहुंच पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

अगर ऐसा हो तो विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का 100 शतकों वाला रिकॉर्ड, दिग्गज ने की भविष्यवाणी



Source link

अगर ऐसा हो तो विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का 100 शतकों वाला रिकॉर्ड, दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अगर ऐसा हो तो विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का 100 शतकों वाला रिकॉर्ड, दिग्गज ने की भविष्यवाणी



विराट कोहली को लेकर चर्चा होती रहती है कि क्या वह 2027 ओडीआई वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं. वह टेस्ट और टी20 से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं, अब सिर्फ भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जैसा फॉर्म दिखाया है, उससे उम्मीद जागी है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक भी पूरे कर सकते हैं और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं. इस चर्चा के बीच दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी अपनी राय दी है, उनके अनुसार अगर ऐसा हो तो कोहली इस आंकड़े तक पहुंच सकते हैं.

विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरा अच्छा नहीं रहा था, वह 2 मैचों में लगातार ‘डक’ आउट हुए थे . हालांकि तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, इस शानदार फॉर्म को उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों मैचों में जारी रखा. कोहली ने रांची ओडीआई में 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.

विराट कोहली किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे, उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था. सचिन ने टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं. रायपुर में खेले गए दूसरे ओडीआई में शतक जड़कर कोहली के वनडे शतकों की संख्या 53 हो गई है.

सचिन के रिकॉर्ड पर क्या बोले सुनील गावस्कर

विराट कोहली ने तीसरे वनडे में 65 रनों की नाबाद पारी खेली, और अगर लक्ष्य बड़ा होता तो यकीनन कोहली का 54वां वनडे शतक देखने को मिलता. अगर ऐसा होता तो ये कोहली का 85वां इंटरनेशनल शतक होगा. दिग्गज सुनील गावस्कर मानते हैं कि अगर कोहली को पर्याप्त समय मिले तो वह सचिन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. उन्होंने जियोसिनेमा पर बात करते हुए अपनी राय दी.

सुनील गावस्कर ने कहा ‘क्यों नहीं? अगर विराट कोहली 3 साल और खेलते हैं तो यहां से उन्हें 16 शतक और चाहिए. जिस तरह वह खेल रहे हैं, उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में 2 शतक जड़े हैं. आगे चलकर, अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 3 मैचों की सीरीज में 2 शतक लगते हैं तो वह 86 पर पहुंच जाएंगे. इसलिए उनके 100 तक पहुंचने की संभावना बड़ी है, बहुत अच्छी है.’

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

  1. सचिन तेंदुलकर (भारत)- 100
  2. विराट कोहली (भारत)- 84*
  3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 71 
  4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका)- 63 
  5. जैक कालिस (दक्षिण अफ्रीका)- 62

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में बनाए 65 रनों की पारी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह दूसरी ही गेंद से प्रहार करने लगे थे, जबकि कोई भी लापरवाही भरा शॉट नहीं खेला.



Source link

शतक भी नहीं आएगा काम, यशस्वी जायसवाल का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय! ये रही असली वजह

शतक भी नहीं आएगा काम, यशस्वी जायसवाल का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय! ये रही असली वजह



विशाखापट्टनम के मैदान में एक तरफ भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, जिससे उसने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया. दूसरी ओर यह मुकाबला यशस्वी जायसवाल के लिए भी बहुत खास साबित हुआ. जायसवाल सीरीज के पहले 2 मैचों में फ्लॉप रहे थे, लेकिन अंतिम वनडे में उन्होंने सब्र का बांध टूटने नहीं दिया और नाबाद 116 रन बनाकर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की. अब सवाल है कि क्या शतक के बाद जायसवाल की वनडे टीम में जगह पक्की हो जाएगी? शायद नहीं, यहां जानिए क्यों.

यशस्वी जायसवाल होंगे बाहर?

यशस्वी जायसवाल टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं, लेकिन वनडे टीम में उनकी जगह पक्की नहीं हो पाई है. ODI टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण जायसवाल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जगह मिली थी. जायसवाल ने मौके को भुनाते हुए सीरीज के 3 मैचों में 78 के औसत से 156 रन बनाए.

ऐसे में सवाल उठता है कि जब शुभमन गिल वापस आ जाएंगे, तब जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं. जायसवाल टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं, लेकिन भारत की वनडे टीम में टॉप ऑर्डर तो क्या नंबर-5 तक कोई जगह खाली नहीं है.

कप्तान शुभमन गिल काफी समय से रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर रहे हैं. वहीं तीसरा बल्लेबाजी क्रम विराट कोहली के पास है. जायसवाल मिडिल ऑर्डर में बैटिंग नहीं करते हैं, लेकिन वहां भी श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने क्रमशः चौथे और पांचवें क्रम पर कब्जा जमाया हुआ है. ऐसे में जायसवाल की टीम में कोई जगह नजर नहीं आ रही है.

कब तक मिल पाएगी परमानेंट जगह?

चूंकि यशस्वी जायसवाल टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं, ऐसे में उन्हें टीम में जगह खाली होने का इंतजार करना होगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन कहीं ना कहीं संकेत है कि वो 2027 का वर्ल्ड कप जरूर खेलेंगे. हालांकि इसको लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. मगर दोनों दिग्गजों की रिटायरमेंट के बाद ही जायसवाल की ODI प्लेइंग इलेवन में जगह बनती दिख रही है.

यह भी पढ़ें:

आयुष म्हात्रे से छिना नंबर-1 का ताज, अभिषेक शर्मा तीसरे पर; सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन और विकेट की लिस्ट



Source link

स्टार्क के 8 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने जीता गाबा टेस्ट, रूट का सबसे पहला शतक बेकार

स्टार्क के 8 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने जीता गाबा टेस्ट, रूट का सबसे पहला शतक बेकार



ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. गाबा में खेले गए दूसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मात्र 65 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने सिर्फ 2 विकेट खो कर हासिल कर लिया. अब पांच मैचों की सीरीज में कंगारुओं ने इंग्लैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में जो रूट ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे पहला टेस्ट शतक लगाया था.



Source link

विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह को बुरी तरह किया रोस्ट, सब लगाने लगे ठहाके, मजेदार वीडियो वायरल

विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह को बुरी तरह किया रोस्ट, सब लगाने लगे ठहाके, मजेदार वीडियो वायरल



भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चाहे मैदान पर बहुत ज्यादा एग्रेशन ना दिखाते हों, लेकिन वो बेहद चंचल स्वभाव के व्यक्ति हैं. सोशल मीडिया पर उनकी रील्स देखकर साफ पता चलता है कि वो कितने खुशमिजाज इंसान हैं. इसी बीच उनका विराट कोहली के साथ एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें विराट ने अर्शदीप को बुरी तरह रोस्ट कर दिया है.

बीते शनिवार विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया था. इस मुकाबले में विराट ने तेजी से रन बनाते हुए 45 गेंद में 65 रन बनाए थे. विराट जिस अंदाज में खेल रहे थे, उन्हें अगर 15-20 गेंद और मिली होतीं तो अपना शतक पूरा कर चुके होते. मगर उससे पहले ही भारतीय टीम ने 271 का लक्ष्य हासिल कर लिया था.

विराट ने अर्शदीप को किया रोस्ट

वायरल हो रहे वीडियो में अर्शदीप सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा, “पाजी, रन कम रह गए, सेंचुरी आज पक्की थी वैसे.” इस पर विराट कोहली ने अर्शदीप का मजाक बनाते हुए कहा, “टॉस जीत गए, नहीं तो तेरी भी (सेंचुरी) पक्की थी ड्यू में.” जैसे ही विराट ने ऐसा कहा, उनके साथ-साथ अर्शदीप और वहां मौजूद सब लोगों ने ठहाके लगाए.

तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी. यह 20 ODI मैचों के बाद पहली बार था, जब भारत कोई टॉस जीता था. विराट कोहली ने अर्शदीप को रोस्ट करते हुए जो कहा, उसका अर्थ यही था कि टीम इंडिया अगर दूसरी पारी में गेंदबाजी करती, तो गेंदबाजों का वही हाल होता जो दक्षिण अफ्रीकी बॉलर्स का हुआ. ड्यू के कारण शाम के समय दूसरी पारी में गेंदबाजी करना बहुत कठिन हो जाता है.

अब टी20 सीरीज की बारी

दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था. उसके बाद वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से बाजी मारी है. अब बारी है पांच मैचों की टी20 सीरीज की, जो 9-19 दिसंबर तक खेली जाएगी. पहला टी20 मैच 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

‘रोहित और कोहली के साथ अलग व्यवहार’, टीम इंडिया के पूर्व कोच ने दी अहम सलाह; जानें क्या कुछ कहा





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp