स्टार्क के 8 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने जीता गाबा टेस्ट, रूट का सबसे पहला शतक बेकार

स्टार्क के 8 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने जीता गाबा टेस्ट, रूट का सबसे पहला शतक बेकार



ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. गाबा में खेले गए दूसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मात्र 65 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने सिर्फ 2 विकेट खो कर हासिल कर लिया. अब पांच मैचों की सीरीज में कंगारुओं ने इंग्लैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में जो रूट ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे पहला टेस्ट शतक लगाया था.



Source link

विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह को बुरी तरह किया रोस्ट, सब लगाने लगे ठहाके, मजेदार वीडियो वायरल

विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह को बुरी तरह किया रोस्ट, सब लगाने लगे ठहाके, मजेदार वीडियो वायरल



भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चाहे मैदान पर बहुत ज्यादा एग्रेशन ना दिखाते हों, लेकिन वो बेहद चंचल स्वभाव के व्यक्ति हैं. सोशल मीडिया पर उनकी रील्स देखकर साफ पता चलता है कि वो कितने खुशमिजाज इंसान हैं. इसी बीच उनका विराट कोहली के साथ एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें विराट ने अर्शदीप को बुरी तरह रोस्ट कर दिया है.

बीते शनिवार विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया था. इस मुकाबले में विराट ने तेजी से रन बनाते हुए 45 गेंद में 65 रन बनाए थे. विराट जिस अंदाज में खेल रहे थे, उन्हें अगर 15-20 गेंद और मिली होतीं तो अपना शतक पूरा कर चुके होते. मगर उससे पहले ही भारतीय टीम ने 271 का लक्ष्य हासिल कर लिया था.

विराट ने अर्शदीप को किया रोस्ट

वायरल हो रहे वीडियो में अर्शदीप सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा, “पाजी, रन कम रह गए, सेंचुरी आज पक्की थी वैसे.” इस पर विराट कोहली ने अर्शदीप का मजाक बनाते हुए कहा, “टॉस जीत गए, नहीं तो तेरी भी (सेंचुरी) पक्की थी ड्यू में.” जैसे ही विराट ने ऐसा कहा, उनके साथ-साथ अर्शदीप और वहां मौजूद सब लोगों ने ठहाके लगाए.

तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी. यह 20 ODI मैचों के बाद पहली बार था, जब भारत कोई टॉस जीता था. विराट कोहली ने अर्शदीप को रोस्ट करते हुए जो कहा, उसका अर्थ यही था कि टीम इंडिया अगर दूसरी पारी में गेंदबाजी करती, तो गेंदबाजों का वही हाल होता जो दक्षिण अफ्रीकी बॉलर्स का हुआ. ड्यू के कारण शाम के समय दूसरी पारी में गेंदबाजी करना बहुत कठिन हो जाता है.

अब टी20 सीरीज की बारी

दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था. उसके बाद वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से बाजी मारी है. अब बारी है पांच मैचों की टी20 सीरीज की, जो 9-19 दिसंबर तक खेली जाएगी. पहला टी20 मैच 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

‘रोहित और कोहली के साथ अलग व्यवहार’, टीम इंडिया के पूर्व कोच ने दी अहम सलाह; जानें क्या कुछ कहा





Source link

‘रोहित और कोहली के साथ अलग व्यवहार’, टीम इंडिया के पूर्व कोच ने दी अहम सलाह; जानें क्या कुछ कहा

‘रोहित और कोहली के साथ अलग व्यवहार’, टीम इंडिया के पूर्व कोच ने दी अहम सलाह; जानें क्या कुछ कहा



भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. संजय बांगर का मानना ​​है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के पिछले कुछ सालों में प्रदर्शन को देखते हुए उनके साथ अलग तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए और वनडे टीम में उनकी जगह को लेकर कभी भी बहस नहीं होनी चाहिए.

राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य और मुख्य कोच गौतम गंभीर इस सीनियर जोड़ी के 2027 विश्व कप तक फॉर्म और फिटनेस बरकरार रखने को लेकर भले ही संशय में हो सकते हैं, लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने पिछले 6 वनडे मैचों में तीन शतक (कोहली के 2) और पांच अर्धशतक (रोहित के 3) लगाकर बता दिया है कि उनका कोई सानी नहीं है.

‘मुझे नहीं लगता विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह को लेकर सवाल उठाए जाने चाहिए’

पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने जियोस्टार से कहा, “मुझे नहीं लगता कि टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह को लेकर सवाल उठाए जाने चाहिए. उनके इतने सालों में टीम को दिए गए योगदान पर गौर करना चाहिए. वे दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए ज़ाहिर है कि उन्हें लय हासिल करने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन वे ऐसा कई बार कर चुके हैं. उन्हें किसी युवा खिलाड़ी जितने मैच खेलने की ज़रूरत नहीं है.”

बांगर ने आगे कहा, “एक बार वे जब अपनी लय हासिल कर लेते हैं और पूरी तरह फिट और रन बनाने के लिए भूखे हैं तो आप इस तरह के खिलाड़ियों को टीम में चाहते हैं. आपको उनके साथ अलग तरह से व्यवहार करना होगा और उन्हें अपना नेचुरल खेल खेलने की छूट देनी होगी. जब वे लय में होते हैं तो आपको अंतर साफ नजर आता है. उनकी उपस्थिति मात्र से ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल जाता है. टेस्ट सीरीज में हार के बाद उन्होंने निश्चित तौर पर युवा खिलाड़ियों से बात की होगी. उन्होंने खिलाड़ियों को पुरानी बातों को पीछे छोड़कर फ्री होकर खेलने के लिए प्रेरित किया होगा, जिससे पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा.”



Source link

अपनी पुरानी IPL टीम के मालिक पर भड़के कोच गौतम गंभीर, दे डाली हद में रहने की सलाह! जानिए क्यों

अपनी पुरानी IPL टीम के मालिक पर भड़के कोच गौतम गंभीर, दे डाली हद में रहने की सलाह! जानिए क्यों



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर खुद आए, इस दौरान उनका अग्रेसिव रूप भी देखने को मिला. वह आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल के एक पोस्ट को लेकर इतने नाराज दिखे कि उन्हें सलाह दी कि आप हमारे काम के बीच में न पड़ें जब हम आपके डोमेन में नहीं आते. लेकिन आखिर दिल्ली टीम के को-ओनर ने ऐसा क्या कहा था? जिस पर गंभीर को गुस्सा आया.

गौतम गंभीर ने क्या कहा?

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “ऐसे भी लोगों ने चीजें बोलीं, जिनका क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है. एक आईपीएल के मालिक ने भी लिखा कि स्प्लिट कोचिंग (अलग अलग फॉर्मेट में अलग कोच) के बारे में, तो ये हैरानी की बात है. लोगों को अपने डोमेन में रहना बहुत जरुरी है, क्योंकि हम किसी के डोमेन में नहीं जाते तो उन्हें भी हमारे डोमेन में आने का कोई अधिकार नहीं है.”

पार्थ जिंदल ने गौतम गंभीर के बारे में क्या बोला था?

गौतम गंभीर ने दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका ये बयान उन्ही के लिए माना जा रहा है क्योंकि पार्थ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार के बाद स्प्लिट कोचिंग को लेकर एक पोस्ट किया था.

पार्थ जिंदल ने दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद एक पोस्ट करते हुए लिखा था, “करीब भी नहीं, घर पर बहुत बुरी हार हुई. याद नहीं कि आखिरी बार हमारी टीम घर पर इतनी कमजोर कब दिखी थी! ऐसा तब होता है जब रेड बॉल स्पेशलिस्ट को नहीं चुना जाता. यह टीम रेड बॉल फॉर्मेट में हमारे पास मौजूद गहरी ताकत को बिल्कुल भी नहीं दिखाती. अब समय आ गया है कि भारत टेस्ट क्रिकेट के लिए एक स्पेशलिस्ट रेड बॉल कोच रखे.”





Source link

Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली अपनी शानदार फॉर्म में नजर आएं, वो तो लक्ष्य कम पड़ गया नहीं तो विशाखापट्टनम में भी विराट शतक लगा सकते थे. उन्होंने तीसरे वनडे में 65 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसने भारत को 9 विकेट से जीत में मदद की. वह शनिवार को सिंहाचलम मन्दिर भी गए और भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद लिया.

विराट कोहली के सिंहाचलम मन्दिर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वह सफेद रंग की टीशर्ट पहने, हाथों में माला लिए दिख रहे हैं. एक अन्य वीडियो में वह मंदिर की परंपरा अनुसार प्रार्थना करते दिख रहे हैं.

सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली

विराट कोहली शनिवार को सिंहाचलम पहाड़ियों में स्थित सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे, जो 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. ये मंदिर भगवान विष्णु के “वराह नरसिंह” रूप को समर्पित है. आपको बता दें कि ‘सिंहाचल’ शब्द का अर्थ है सिंह का पर्वत. यह पर्वत भगवान विष्णु के चौथे अवतार प्रभु नृसिंह का निवास स्थान माना जाता है.

विराट कोहली ने जीता POTS अवार्ड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मुकाबलों में विराट कोहली का जलवा देखने को मिला. उन्होंने पहले वनडे में ऐतिहासिक शतक जड़ा था, उन्होंने 135 रन बनाए थे. रांची के बाद रायपुर में भी उन्होंने शतक जड़ा, उन्होंने 102 रन बनाए. हालांकि दूसरा मैच टीम इंडिया हार गई थी, जिसके बाद तीसरा मैच सीरीज डिसाइडर हो गया था.

तीसरे वनडे में विराट कोहली ने नाबाद 65 रन बनाए, वो भी ताबड़तोड़ अंदाज में. कोहली ने 45 गेंदों में खेली इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके जड़े. अगर रन बचे होते तो विराट अपने शतक तक भी पहुंच सकते थे. विराट ने 3 मैचों में कुल 302 रन बनाए, उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला.





Source link

Watch: ‘मैं वापस मोटा हो जाऊंगा…’, केक देखकर बोले रोहित शर्मा; विराट कोहली की भी छूटी हंसी

Watch: ‘मैं वापस मोटा हो जाऊंगा…’, केक देखकर बोले रोहित शर्मा; विराट कोहली की भी छूटी हंसी



दक्षिण अफ्रीका को निर्णायक मुकाबले में हराकर होटल लौटी टीम इंडिया के लिए केक तैयार था. विराट कोहली से केक काटने को कहा गया, उन्होंने यशस्वी जायसवाल को ऐसा करने के लिए कहा. यशस्वी ने केक काटकर सबसे पहले विराट कोहली को खिलाया, लेकिन जैसे ही उन्होंने रोहित शर्मा से केक खाने को कहा तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर कोहली की भी हंसी छूट गई.

विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, जिन्होंने 3 मैचों में कुल 302 रन बनाए. कोहली ने पहले दो वनडे में शतक (135 और 102) जड़ा था, निर्णायक मुकाबले में उन्होंने 65 रनों की नाबाद पारी खेली. 45 गेंदों में खेली इस पारी में कोहली ने 3 छक्के, 6 चौके जड़े. इससे पहले यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी कर भारत की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी.

‘मैं वापस मोटा हो जाऊंगा’, ये क्यों बोले रोहित शर्मा?

हम सभी जानते हैं कि रोहित शर्मा ने पिछले कुछ महीनों में अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया है, उन्होंने कड़ी मेहनत कर कई किलो वजन घटाया है. अपनी फिटनेस को लेकर रोहित अब ज्यादा सतर्क नजर आने लगे हैं. ऐसा ही विशाखापट्टनम में देखने को मिला. जब भारतीय प्लेयर्स सीरीज जीतकर होटल लौटे तो वहां उनके सेलिब्रेशन के लिए एक केक तैयार था. विराट कोहली को केक काटने के लिए कहा गया, उन्होंने यशस्वी को चाक़ू थमा दिया. 

यशस्वी ने केक काटकर पहले विराट कोहली को खिलाया, उन्होंने खा लिया. इसके बाद यशस्वी ने रोहित शर्मा के सामने केक किया तो उन्होंने कहा, “मैं वापस मोटा हो जाऊंगा” और वहां से हंसते हुए 
चले गए. इस पर विराट कोहली समेत वहां सभी लोग हंस पड़े.

यशस्वी जायसवाल बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारत लगातार 20 वनडे मैचों में टॉस हारने के बाद पहली बार भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे में टॉस जीता था. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 270 रन बना पाई थी. इसका पीछा करते हुए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की. रोहित ने 73 गेंदों में 3 छक्के, 7 चौकों की मदद से 75 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल ने इसके बाद अपना पहला वनडे शतक जड़ा, वह 121 गेंदों में 116 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने इस पारी में 2 छक्के और 12 चौके जड़े. विराट कोहली 45 गेंदों में 3 छक्के, 6 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहे. यशस्वी को मैच और विराट को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp