दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल…

दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल…



भारत ने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हरा दिया है. पहले दो मैचों तक सीरीज एक-एक से बराबर थी, लेकिन विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच को टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत लिया है. अंतिम मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया. मगर विराट कोहली को 2 शतक और एक अर्धशतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में विराट कोहली ने कहा, “मैं जिस तरह इस सीरीज में खेला, इससे मुझे बहुत संतुष्टि मिली है. मैं मानसिक रूप से खुला महसूस कर रहा हूं. मैं पिछले 2-3 साल में ऐसे नहीं खेला हूं. मैं जानता हूं कि मैं कब मैदान में जाकर इस तरह की बैटिंग कर सकता हूं.”

टीम के लिए कुछ खास करना था

विराट कोहली ने आगे कहा, “जब सीरीज एक-एक से बराबरी पर हो, हम टीम के लिए कुछ खास करना चाहते हैं. इसलिए हम बहुत लंबे समय तक टीम के लिए खेल पाए हैं. मुझे खुशी है कि हम दोनों बहुत लंबे समय तक एकसाथ अच्छा कर पाए हैं.”

विराट कोहली मे इस सीरीज में 2 शतक और एक फिफ्टी लगाई. रांची में उन्होंने 135 रनों की पारी खेल भारतीय टीम की 17 रनों से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उसके बाद रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 102 रनों की पारी खेली. उसी मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 105 रन बनाए थे. हालांकि टीम इंडिया उस मैच को 4 विकेट से हार गई थी.

अब तीसरे वनडे मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में चौके छक्के लगाते हुए 45 गेंद में 65 रन बना डाले. उन्होंने पूरी सीरीज में 3 मैच खेलकर 302 रन बनाए. सीरीज में उनका औसत 151 का रहा.

यह भी पढ़ें:

‘सिक्सर किंग’ बन गए अभिषेक शर्मा, विराट-रोहित भी नहीं कर सके ऐसा; एक साल में 100 छक्के

कुलदीप यादव ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज



Source link

टीम इंडिया की बंपर जीत, जायसवाल का शतक फिर ROKO का कहर, SA को 9 विकेट से रौंदा

टीम इंडिया की बंपर जीत, जायसवाल का शतक फिर ROKO का कहर, SA को 9 विकेट से रौंदा



भारत ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है. यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी फिफ्टी लगाई.



Source link

विराट-रोहित और गिल के बाद जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने

विराट-रोहित और गिल के बाद जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने



यशस्वी जायसवाल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगा दिया है. जायसवाल का यह शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में आया, जिसमें उन्होंने 111 गेंदों में शतक पूरा किया. जायसवाल ने फिफ्टी पूरी करने के लिए 75 गेंद खेलीं, वहीं अगले पचास रन उन्होंने 35 गेंद में बना दिए. जायसवाल अब तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले कुल छठे भारतीय बन गए हैं.

तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भारतीय

यशस्वी जायसवाल इससे पहले टी20 और टेस्ट क्रिकेट में भी शतक लगा चुके हैं. अब अपने वनडे करियर के चौथे मैच में उन्होंने ODI सेंचुरी लगाने की उपलब्धि भी हासिल कर ली है. इससे पहले सिर्फ 5 भारतीय बल्लेबाज तीनों फॉर्मेट में शतक लगा पाए हैं. इनके नाम विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सुरेश रैना और शुभमन गिल ही ऐसा कर पाए थे. जायसवाल ऐसा करने वाले छठे भारतीय हैं.

उन्होंने विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की. दोनों ने मिलकर 155 रनों की पार्टनरशिप की. मौजूदा सीरीज के दोनों मैचों में जायसवाल केवल 40 रन बना पाए थे. आखिरकार तीसरे और आखिरी मैच में मौके को भुनाते हुए शतक लगाया. उन्हें चोटिल शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में वनडे टीम में ओपनिंग का मौका मिला था.

पिछले 2 मैचों में रहे थे फ्लॉप

यशस्वी जायसवाल दक्षिण अफ्रीका के पहले 2 वनडे मैचों में क्रमशः 18 और 22 रन बना पाए थे. तीसरे वनडे मैच में उन्होंने सब्र से काम लिया और बहुत धीमे अंदाज में 75 गेंद खेलते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की. उसके बाद उन्होंने रफ्तार बढ़ाई और अगले 50 रन 35 गेंद में पूरे कर लिए. इस मैच में जायसवाल ने 121 गेंद में 116 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें:

‘सिक्सर किंग’ बन गए अभिषेक शर्मा, विराट-रोहित भी नहीं कर सके ऐसा; एक साल में 100 छक्के

Watch: कुलदीप के साथ विराट का कपल डांस, नहीं देखा होगा ऐसा सेलिब्रेशन; विशाखापट्टनम वनडे का वीडियो वायरल



Source link

कुलदीप ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज

कुलदीप ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज



कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे वनडे में चार-चार विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी पारी को 270 रनों पर समेट दिया. कुलदीप ने चार दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. कुलदीप अब ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 4-विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं.

विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव ने डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश और लुंगी एनगिडी को अपना शिकार बनाया. कुलदीप ने ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 4-विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

ODI में सबसे ज्यादा 4-विकेट हॉल

वनडे क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा 4-विकेट हॉल मोहम्मद शमी ने लिए हैं. शमी ने 16 बार किसी वनडे मैच में चार या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 12 बार ऐसा किया था. 11 बार 4-विकेट हॉल ले चुके कुलदीप यादव इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं.

  • 16 – मोहम्मद शमी
  • 12 – अजीत अगरकर
  • 11 – कुलदीप यादव
  • 10 – अनिल कुंबले
  • 10 – जवागल श्रीनाथ

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आंकड़े बेहतरीन

कुलदीप यादव का दक्षिण अफ्रीका के खिलाद रिकॉर्ड शानदार रहा है. अब तक उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ 16 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 36 विकेट चटका लिए हैं. इस टीम के खिलाफ कुलदीप का इकॉनमी रेट भी 5 से कम है. कुलदीप अपने इंटरनेशनल करियर में 350 से अधिक विकेट ले चुके हैं और 200 ODI विकेट पूरे करने के बहुत करीब हैं. मौजूदा ODI सीरीज की बात करें तो कुलदीप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने इस सीरीज में 3 मैच खेलकर 9 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

168-2 से 270 पर दक्षिण अफ्रीका ढेर, कुलदीप की फिरकी और प्रसिद्ध कृष्णा का कहर; सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?



Source link

‘सिक्सर किंग’ बन गए अभिषेक शर्मा, विराट-रोहित भी नहीं कर सके ऐसा; एक साल में 100 छक्के

‘सिक्सर किंग’ बन गए अभिषेक शर्मा, विराट-रोहित भी नहीं कर सके ऐसा; एक साल में 100 छक्के



अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक और शानदार पारी खेली. पंजाब के कप्तान अभिषेक ने सर्विसेज के खिलाफ शनिवार को 34 गेंदों में 182 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 62 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके जड़े. इसी के साथ उन्होंने साल 2025 में अपने 100 टी20 छक्के पूरे कर लिए हैं, वह ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने सिमरन सिंह के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की, दोनों ने 57 गेंदों में 106 रन बनाए. सिमरन सिंह ने भी विस्फोटक पारी खेली, उन्होंने 28 गेंदों में 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाए. सिमरन को मोहित राठी और अभिषेक को रवि चौहान ने आउट किया. इसके बाद नमन धीर ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया, उन्होंने 22 गेंदों में 245 की स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए. इस पारी में नमन ने 6 छक्के और 2 चौके जड़े.

अभिषेक शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’

अभिषेक शर्मा पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 100 टी20 छक्के मारे हैं. उन्होंने साल 2025 में खेली 36 टी20 पारियों में 101 छक्के लगा दिए हैं. एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम हैं. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज ने पिछले साल कुल 170 टी20 छक्के मारे थे.

अभी कुछ दिन पहले पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने भी साल 2025 में 100 टी20 छक्के पूरे किए थे. वह भी अपने देश के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. बता दें कि अभिषेक एक साल में 100 टी20 छक्के मारने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं.

अभिषेक शर्मा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 6 पारियों में 304 रन बनाए हैं, जिसमें 148 रनों की रिकॉर्ड पारी शामिल है. पहले नंबर पर 325 रन के साथ आयुष म्हात्रे हैं. अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 26 छक्के जड़े हैं.

एक साल में 100 टी20 छक्के मारने वाले बल्लेबाज

ये रिकॉर्ड सबसे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने 2011 में बनाया था. उन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि 6 बार एक साल में 100 टी20 छक्के मारे हैं. इनमें सबसे बेस्ट साल 2015 था, जब उन्होंने कुल 135 छक्के मारे थे.

निकोलस पूरन कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं, वह 2 बार ऐसा कर चुके हैं. 2024 में उन्होंने कुल 170 छक्के मारे थे, जबकि इस साल वह 103 छक्के लगा चुके हैं.

ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह ने इस साल टी20 में 122 छक्के लगाए हैं. हेनरिक क्लासेन ने पिछले साल 105 छक्के जड़े थे. साहिबजादा फरहान ने इस साल 100 टी20 छक्के लगाए. 



Source link

रोहित शर्मा के 20 हजार रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रचा इतिहास; बनाया नया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के 20 हजार रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रचा इतिहास; बनाया नया रिकॉर्ड



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 27 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया है. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 505वां मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15वें ओवर में इतिहास रचा. रोहित के अब टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में मिलाकर 20 हजार से ज्यादा रन हो गए हैं. रोहित बेहतरीन लय में दिख रहे हैं. वह अर्धशतक के करीब हैं. इस सीरीज के पहले मैच में रोहित ने शानदार फिफ्टी लगाई थी. 

20 हजार रन बनाने वाले विश्व के 14वें क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने वाले रोहित शर्मा 14वें क्रिकेटर हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, महेला जयावर्धने, जैक कैलिस, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा, जो रूट, सनथ जयासूर्या, शिवनारायण चंद्रपाल, इंजमाम उल हक और एबी डिविलियर्स ने ऐसा किया है.  

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय 

34357 रन – सचिन तेंदुलकर
27910 रन – विराट कोहली
24208 रन – राहुल द्रविड़
20000* रन – रोहित शर्मा

भारत के सामने है 271 रनों का लक्ष्य 

विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में टीम इंडिया को 271 रनों का लक्ष्य मिला है. जिस तरह रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बैटिंग कर रहे हैं, उसे देखते हुए भारत का सीरीज जीतना तय लग रहा है. इस निर्णायक मुकाबले में भारत के लिए कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट चटकाए. खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 100 के करीब है. इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जीता था. इसके बाद दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की थी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp