‘सिक्सर किंग’ बन गए अभिषेक शर्मा, विराट-रोहित भी नहीं कर सके ऐसा; एक साल में 100 छक्के

‘सिक्सर किंग’ बन गए अभिषेक शर्मा, विराट-रोहित भी नहीं कर सके ऐसा; एक साल में 100 छक्के



अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक और शानदार पारी खेली. पंजाब के कप्तान अभिषेक ने सर्विसेज के खिलाफ शनिवार को 34 गेंदों में 182 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 62 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके जड़े. इसी के साथ उन्होंने साल 2025 में अपने 100 टी20 छक्के पूरे कर लिए हैं, वह ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने सिमरन सिंह के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की, दोनों ने 57 गेंदों में 106 रन बनाए. सिमरन सिंह ने भी विस्फोटक पारी खेली, उन्होंने 28 गेंदों में 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाए. सिमरन को मोहित राठी और अभिषेक को रवि चौहान ने आउट किया. इसके बाद नमन धीर ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया, उन्होंने 22 गेंदों में 245 की स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए. इस पारी में नमन ने 6 छक्के और 2 चौके जड़े.

अभिषेक शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’

अभिषेक शर्मा पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 100 टी20 छक्के मारे हैं. उन्होंने साल 2025 में खेली 36 टी20 पारियों में 101 छक्के लगा दिए हैं. एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम हैं. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज ने पिछले साल कुल 170 टी20 छक्के मारे थे.

अभी कुछ दिन पहले पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने भी साल 2025 में 100 टी20 छक्के पूरे किए थे. वह भी अपने देश के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. बता दें कि अभिषेक एक साल में 100 टी20 छक्के मारने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं.

अभिषेक शर्मा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 6 पारियों में 304 रन बनाए हैं, जिसमें 148 रनों की रिकॉर्ड पारी शामिल है. पहले नंबर पर 325 रन के साथ आयुष म्हात्रे हैं. अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 26 छक्के जड़े हैं.

एक साल में 100 टी20 छक्के मारने वाले बल्लेबाज

ये रिकॉर्ड सबसे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने 2011 में बनाया था. उन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि 6 बार एक साल में 100 टी20 छक्के मारे हैं. इनमें सबसे बेस्ट साल 2015 था, जब उन्होंने कुल 135 छक्के मारे थे.

निकोलस पूरन कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं, वह 2 बार ऐसा कर चुके हैं. 2024 में उन्होंने कुल 170 छक्के मारे थे, जबकि इस साल वह 103 छक्के लगा चुके हैं.

ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह ने इस साल टी20 में 122 छक्के लगाए हैं. हेनरिक क्लासेन ने पिछले साल 105 छक्के जड़े थे. साहिबजादा फरहान ने इस साल 100 टी20 छक्के लगाए. 



Source link

रोहित शर्मा के 20 हजार रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रचा इतिहास; बनाया नया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के 20 हजार रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रचा इतिहास; बनाया नया रिकॉर्ड



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 27 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया है. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 505वां मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15वें ओवर में इतिहास रचा. रोहित के अब टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में मिलाकर 20 हजार से ज्यादा रन हो गए हैं. रोहित बेहतरीन लय में दिख रहे हैं. वह अर्धशतक के करीब हैं. इस सीरीज के पहले मैच में रोहित ने शानदार फिफ्टी लगाई थी. 

20 हजार रन बनाने वाले विश्व के 14वें क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने वाले रोहित शर्मा 14वें क्रिकेटर हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, महेला जयावर्धने, जैक कैलिस, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा, जो रूट, सनथ जयासूर्या, शिवनारायण चंद्रपाल, इंजमाम उल हक और एबी डिविलियर्स ने ऐसा किया है.  

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय 

34357 रन – सचिन तेंदुलकर
27910 रन – विराट कोहली
24208 रन – राहुल द्रविड़
20000* रन – रोहित शर्मा

भारत के सामने है 271 रनों का लक्ष्य 

विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में टीम इंडिया को 271 रनों का लक्ष्य मिला है. जिस तरह रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बैटिंग कर रहे हैं, उसे देखते हुए भारत का सीरीज जीतना तय लग रहा है. इस निर्णायक मुकाबले में भारत के लिए कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट चटकाए. खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 100 के करीब है. इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जीता था. इसके बाद दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की थी.



Source link

कुलदीप के साथ विराट का कपल डांस, नहीं देखा होगा ऐसा सेलिब्रेशन; वीडियो वायरल

कुलदीप के साथ विराट का कपल डांस, नहीं देखा होगा ऐसा सेलिब्रेशन; वीडियो वायरल



विराट कोहली का अंदाज बेहद निराला है, मैदान पर मस्ती करते रहते हैं. कभी डांस मूव्स, तो कभी किसी की एक्टिंग करते रहते हैं. कुछ ऐसा ही भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मैच में हुआ. भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 270 रनों पर सिमट गई थी. इस मैच में क्विंटन डिकॉक ने 106 रनों की पारी खेली. दरअसल जब कुलदीप यादव ने कॉर्बिन बॉश को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका दिया, तब विराट और कुलदीप ने कपल डांस किया.

कुलदीप यादव और विराट कोहली का दोस्ताना अंदाज में डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बॉश का विकेट लेने के बाद कुलदीप ने विराट का हाथ पकड़ा, फिर दोनों ने कपल डांस पर फैंस का दिल जीता. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा ODI मैच हास्यास्पद लम्हों से भरा रहा. टॉस जीतने के बाद केएल राहुल भी ऊर्जा से भर गए थे, क्योंकि 20 मैचों के बाद भारतीय टीम पहला टॉस जीती थी.

भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट लिए. नतीजन दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 270 रनों पर सिमट गई. बताते चलें कि इस वनडे सीरीज में दोनों टीम एक-एक की बराबरी पर हैं और तीसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज की विजेता कहलाएगी.

दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए क्विंटन डिकॉक बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं, जिन्होंने तीसरे ODI मैच में 106 रनों की शतकीय पारी खेली. यह उनके वनडे करियर की 23वीं सेंचुरी रही, जिससे वो ODI में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में कुमार संगाकारा के साथ बराबरी पर आ गए हैं. वहीं यह भारत के खिलाफ वनडे में उनकी 7वीं सेंचुरी रही. भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक के मामले में सनथ जयसूर्या की बराबरी कर ली है.

यह भी पढ़ें:

AUS vs ENG 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की पकड़ में दूसरा एशेज टेस्ट, इंग्लैंड को चमत्कार की आस; रोमांचक रहा तीसरा दिन





Source link

ऑस्ट्रेलिया की पकड़ में दूसरा एशेज टेस्ट, इंग्लैंड को चमत्कार की आस; रोमांचक रहा तीसरा दिन

ऑस्ट्रेलिया की पकड़ में दूसरा एशेज टेस्ट, इंग्लैंड को चमत्कार की आस; रोमांचक रहा तीसरा दिन



ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पिंक बॉल से खेला जा रहा ये डे नाईट टेस्ट है, जिसमें तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत पकड़ बना रखी है. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं. टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 43 रन पीछे है.

तीसरे दिन की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी से हुई थी, एलेक्स कैरी (46) और माइकल नेसर (15) ने पारी को 378/6 से आगे बढ़ाया. नेसर सिर्फ 1 रन जोड़ पाए और 16 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हुए. कैरी ने अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने 69 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 63 रन बनाए.

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी में तो कमाल किया ही था, उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया. मिचेल स्टार्क ने 141 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों की मदद से 77 रन बनाए. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में दूसरे प्लेयर बने, जिन्होंने 200 विकेट के साथ 1000 रन भी पूरे किए. उनसे पहले पैट कमिंस ऐसा कर चुके हैं.

स्टार्क को ब्रायडन कार्स ने आउट किया. इसके बाद विल जैक्स ने ब्रेंडन डोगेट (13) के रूप में ऑस्ट्रेलियाई पारी को समाप्त किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 511 रन बनाकर 177 रनों की बढ़त हासिल की.

इंग्लैंड के लिए आज गस एटकिंसन, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स और विल जैक्स ने 1-1 विकेट लिया. ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाजों (जेक वेदराल्ड, लबुशेन, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क) ने पहली पारी में अर्धशतक जड़ा.

दूसरी पारी में भी इंग्लैंड का मिडिल आर्डर फ्लॉप

इंग्लैंड की दूसरी पारी में जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की, डकेट 15 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर बोल्ड हुए. इसके बाद क्रॉली और ओली पोप के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई. पोप (26) को माइकल नेसेर ने आउट किया. पहली पारी में शतक लगाने वाले जो रुट (15) दूसरी पारी में फ्लॉप रहे, उन्हें मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया.

इसके बाद हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ भी 4 ओवरों के अंतराल में पवेलियन लौट गए. ब्रूक (15) को बोलैंड ने और स्मिथ (4) को मिचेल स्टार्क ने आउट किया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 134 रन बनाए हैं, अभी भी इंग्लैंड 43 रन पीछे हैं. 98 प्रतिशत संभावना है कि ये मैच ऑस्ट्रेलिया जीत जाएगी.



Source link

CSK ओपनर का फिर गरजा बल्ला, बैक टू बैक सेंचुरी के बाद आया तूफानी अर्धशतक

CSK ओपनर का फिर गरजा बल्ला, बैक टू बैक सेंचुरी के बाद आया तूफानी अर्धशतक



मुंबई के लिए खेलने वाले आयुष म्हात्रे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तबाही मचा रखी है. लगातार टी20 मैचों में शतक लगाने के बाद अब उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में भी अर्धशतक लगा दिया है. म्हात्रे ने 49 गेंद में 69 रनों की पारी खेल मुंबई को 8 विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. वो इसी टी20 टूर्नामेंट में इससे पहले विदर्भ और आंध्र के खिलाफ शतक जड़ चुके हैं.

आयुष म्हात्रे अभी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. वो 6 मैचों में 108.33 के बेहतरीन औसत से 325 रन बना चुके हैं.

शनिवार को खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ की टीम पहले खेलते हुए मात्र 121 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में मुंबई के लिए आयुष म्हात्रे और अजिंक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़ दिए. रहाणे ने 40 रन बनाए. म्हात्रे एक छोर पर डटे रहे और 69 रनों की पारी खेल अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की.

मुंबई की टीम एलीट A ग्रुप में 6 मैचों में पांच जीत दर्ज कर टेबल में सबसे पहले स्थान पर मौजूद है. बताते चलें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार नॉकआउट मैचों में मुंबई के लिए रोहित शर्मा भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच खेलते हुए दिख सकते हैं.

CSK ने किया था रिटेन

आयुष म्हात्रे IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड का हिस्सा थे. उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के तौर पर बीच सीजन में CSK ने अपनी टीम में शामिल किया था. अब IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पूर्व चेन्नई टीम ने म्हात्रे को रिटेन किया है. 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने 7 आईपीएल मैचों में 240 रन बनाए. उनके इस लाजवाब प्रदर्शन को देखते हुए CSK को आईपीएल 2026 में भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी.

यह भी पढ़ें:

क्विंटन डिकॉक ने तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज और सबसे ज्यादा शतक; विकेटकीपर बल्लेबाजों में सबसे आगे



Source link

क्विंटन डिकॉक ने तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज और सबसे ज्यादा शतक

क्विंटन डिकॉक ने तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज और सबसे ज्यादा शतक



भारत और दक्षिण अफ्रीका का तीसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम में खेला गया. इस मैच में क्विंटन डिकॉक ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. वो अब वनडे क्रिकेट इतिहास में बतौर विकेटकीपर सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. यह डिकॉक के वनडे करियर का 23वां शतक है, उन्होंने तीसरे वनडे मैच में 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ ODI में सबसे तेजी से 7 शतक पूरे किए हैं.

बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक

वनडे क्रिकेट इतिहास में अब बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्विंटन डिकॉक ने कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है. दोनों ने 23-23 शतक लगाए. इस सूची में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के शाय होप हैं, जिन्होंने विकेटकीपर रहते 19 सेंचुरी लगाई हैं. एडम गिलक्रिस्ट ने 16, जोस बटलर ने 11 और एमएस धोनी ने बतौर विकेटकीपर 10 ODI शतक लगाए.

23 शतक – क्विंटन डिकॉक

23 शतक – कुमार संगाकारा 

19 शतक – शाय होप 

16 शतक – एडम गिलक्रिस्ट

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

क्विंटन डिकॉक अब वनडे क्रिकेट इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने मात्र 23 पारियों में भारत के खिलाफ 7 ODI शतक लगा दिए हैं, सनथ जयसूर्या के नाम भी इतने ही शतक हैं, लेकिन उन्होंने 85 पारियों में सात सेंचुरी लगाई थीं. इस मामले में डिकॉक भारत के खिलाफ सबसे तेज 7 शतक तक पहुंच गए हैं. इस सूची में एबी डिविलियर्स और रिकी पोंटिंग का भी नाम है.

क्विंटन डिकॉक – 7 शतक (23 पारी)

सनथ जयसूर्या – 7 शतक (85 पारी)

एबी डिविलियर्स – 6 शतक  (32 पारी)

रिकी पोंटिंग – 6 शतक (59 पारी)

इसी मैच में डिकॉक ने भारत में खेलते हुए 1000 वनडे रन भी पूरे कर लिए हैं. डिकॉक ने अब भारत में खेलते हुए 1085 रन बना लिए हैं. वो भारत आकर 7 शतक ठोक चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp